Back
हापुड़-पीिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चला दिया
AMAbhishek Mathur
Feb 24, 2026 13:36:53
Hapur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की अवैध बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई देखने को मिली है. यहां विकास प्राधिकरण की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अवैध तरीके से प्लाटिंग कर रहे बिल्डरों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन किया. यहां बुलडोजर ने अवैध तरीके से अवैध बिल्डरों द्वारा काटे गए प्लॉटों की बाउंड्रीवाल को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि 52000 वर्ग गज के एरिया में हापुड़ विकास प्राधिकरण के द्वारा बुलडोजर एक्शन की यह कार्रवाई की गई. एचपीडीए की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से प्लाटिंग करने वाले बिल्डरों में हड़कंप मच गया है.
आपको बता दे की हापुड़ में स्याना रोड पर हापुड़- पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने अर्जुन दास व घनश्याम दास की 16000 वर्ग मीटर की अवैध प्लाटिंग और यहीं पर जितेंद्र यादव व हरवीर यादव की 16000 वर्ग क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया. साथ ही गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला इंदिरा नगर वार्ड संख्या 13 घोड़ा फार्म के पास मोहम्मद शाहिद व अन्य की 20000 वर्ग मीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की. जबकि बदरखा ओवर ब्रिज के पास योगेश त्यागी के 2500 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को एचपीडीए के बुलडोजर ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. हापुड़पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डरों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है. एचपीडीए ने एक बार फिर से अपना रुख साफ कर दिया है कि जिले में बिना मानचित्र के अवैध तरीके से कॉलोनी काटने वाले बिल्डरों के खिलाफ किसी भी तरह की कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 24, 2026 14:49:320
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 24, 2026 14:49:150
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 24, 2026 14:48:500
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 24, 2026 14:48:330
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 24, 2026 14:48:140
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 24, 2026 14:47:580
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 24, 2026 14:47:470
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 24, 2026 14:47:300
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 24, 2026 14:47:120
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 24, 2026 14:46:520
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 24, 2026 14:46:260
Report