icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow10 May 2025, 09:26 am

Hapur: LOC जा रहे फौजियों पर लोगों ने बरसाए फूल, भावुक कर देने वाला नजारा

Hapur, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। बरेली से LOC ड्यूटी पर जा रहे फौजियों का स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। ये फौजी जब गढ़ के एनएच 9 स्थित शिव ढाबा पर खाना खाने रुके, तो उन्हें वर्दी में देखकर वहां मौजूद लोग उत्साहित हो गए। लोगों ने “जय हिंद” के नारों के साथ फूल बरसाकर सैनिकों को सम्मान दिया। यह दृश्य देखकर माहौल देशभक्ति से भर गया। इस दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सभी फौजी बरेली से LOC के लिए रवाना हो रहे थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली से बिहार, बंगाल तक नकली 500 के नोटों का नेटवर्क ध्वस्त; दो गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:आरोपी ₹500 के नकली नोटों को बाजार में छोटी-छोटी नकद खरीदारी के जरिए खपाते थे दिल्ली से बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल तक फैला था नेटवर्क। CCTV फुटेज एवं लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने एक आरोपी को गांधी नगर मार्किट से व दुसरे आरोपी को बिहार के बोधगया से गिरफ्त में लिया। ₹93,500 मूल्य के ₹500 के 187 नकली नोट बरामद। मामला तब सामने आया जब एक ग्राहक कोटक महिंद्रा बैंक में नकदी जमा कराने पहुंचे थे। बैंक ने 18 नकली नोट पकड़े जिनकी कीमत 9 हज़ार रुपये थी। एक ग्राहक था नफीस अहमद जिसने पैसे जमा किए थे। सूचना मिलते ही नफीस से पूछताछ की गई। उसने बताया कि दानिश नाम का युवक शॉप पर आया था। उसने 17,200 रुपये की पैमेट कैश में की थी। नफीस जब बैंक में पैसा जमा कराने गए तो नकली नोट मिले।
0
0
Report

105 साल की परंपरा: उज्जैन के बैरवा समाज का फूलडोल सामाजिक संदेश के साथ

Ujjain, Madhya Pradesh:105 साल की परंपरा… आस्था के रंग में रंगा उज्जैन, निकला बैरवा समाज का फूलडोल झांकियों और अखाड़ों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा चल समारोह, सामाजिक संदेश भी दिए उज्जैन। डोल ग्यारस के मौके पर उज्जैन में बैरवा समाज का पारंपरिक फूलडोल चल समारोह निकाला गया। 105 साल पुरानी इस परंपरा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। किशनपुरा स्थित बड़े मंदिर से शुरू हुआ फूलडोल शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुरुषोत्तम सागर पहुंचा, जहां चल समारोह का समापन हुआ。 फूलडोल किशनपुरा से शुरू होकर तीन बत्ती चौराहा, टावर, चामुंडा चौराहा, देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, कंठाल चौराहा, गोपाल मंदिर और निजातपुरा होते हुए अंकपात पहुंचा। पूरे मार्ग में समाजजन और शहरवासी फूलडोल देखने के लिए मौजूद रहे。 चल समारोह में बैरवा समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से अखाड़े और आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। अखाड़ों में कलाकारों ने अपने करतब दिखाए, वहीं झांकियों के जरिए धार्मिक और सामाजिक संदेश दिए गए। झांकियों के माध्यम से नशे से दूर रहने, दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया। फूलडोल की खास बात यह रही कि इसमें धार्मिक आस्था के साथ समाज की एकता और सामाजिक जागरूकता की झलक भी देखने को मिली। समाजजनों के अनुसार यह परंपरा ब्रिटिश काल से चली आ रही है और हर साल डोल ग्यारस के मौके पर इसका आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर समाज की महिलाएं और उपासक व्रत भी रखते हैं। चल समारोह में शामिल अखाड़ों और झांकियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार भी दिए गए। वहीं टावर चौक पर विभिन्न मंचों से मंडल के खलीफाओं का सम्मान किया गया。 पूरे चल समारोह के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली गई। बैरवा समाज के पदाधिकारियों ने डोल ग्यारस के अवसर पर समाजजनों और शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश
0
0
Report
Advertisement

दमोह में डॉमिनोज आउटलेट पर वेज और नानवेज एक ही किचन में पकाते मिले

Damoh, Madhya Pradesh:आर्डर किया वेज पिज़्ज़ा, आया नानवेज, जब मारा गया छापा तो सबके उड़ गए होश, एक ही किचिन एक ही ओवन में बन रहे थे वेज नानवेज उत्पाद. अगर आप ऑनलाइन आर्डर करके घर खाने का सामान बुलाते है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है और वो तब और जब आप वेजिटेरियन है तब सावधान हो जाना चाहिए वरना आपके साथ भी धोखा हो सकता है, क्या है पूरा मामला देखिए दमोह से ये खास रिपोर्ट. दमोह के दमयंती पुरम कालोनी में रहने वाले श्याम बिहारी द्विवेदी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब उन्होंने प्रसिद्ध कंपनी डॉमिनोज में पिज्जा और बर्गर ऑनलाइन बुक किया, डिलीवरी बाय ये आर्डर लेकर भी आया लेकिन जब श्याम बिहारी को कुछ गड़बड़ लगा तो उन्होंने डॉमिनोज के आउटलेट पर काल किया और जब उन्हें ये मालूम चला कि उनके घर डिलिवर्ड किया गया पिज्जा नॉनवेज है। श्याम बिहारी ब्राह्मण है और नानवेज से उनका कोई नाता नहीं है और घर आय नानवेज पिज्जा ने उनके होश उड़ा दिए। श्याम बिहारी को जब पता चला कि मामला गड़बड़ है तो उन्होंने फ़ौरन खाद सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और कलेक्टर को भी इसकी शिकायत की. डॉमिनोज सेंटर पर जब श्याम बिहारी ने संपर्क किया तो उन्हें सिर्फ ये कहा गया कि उनका आर्डर गलती से डिलीवर्ड हो गया है और वो ताजा पिज्जा और उन्हें भेज सकते है। सेंटर चला रहे इनके कर्मचारियों की माने तो वेज और नानवेज दोनों अलग अलग है और कहीं कोई गड़बड़झाला नहीं है. धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए श्याम बिहारी का कहना है कि जो प्रोडक्ट आए उनसे भी बदबू आ रही थी और फिर उनसे सहन नहीं हुआ. मामला यही तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब जो हुआ वो काफी चिंताजनक है और इसे देखकर खुद खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों के होश उ गये। श्याम की शिकायत और कलेक्टर के निर्देश के बाद डॉमिनोज पर छापा मारा गया तो वेज और नानवेज खाना एक ही किचन में पकाया जा रहा था सामान भी एक ही जगह पर था और कईं ऐसी कमियां भी मिली जो लोगों की खास तौर पर बच्चों की सेहत पर असर डाल सकती है। खाद्य विभाग की तरफ से छापा मारने वाली महिला अधिकारी से ही सुनिये की हालत क्या थी. माधवी बुधौलिया (खाद्य अधिकारी दमोह) ने कहा कि एक बड़े ब्रांड के जरिए इलाके के लोगों को क्या दिया जा रहा है, जब लोग इस तरह से धोखे का शिकार हो रहे है। एक बड़े संस्थान पर छापा मार कर विभाग ने हर चीज का पर्दाफाश किया है वहीं डॉमिनोज से दो सैम्पल लिए गए है जिन्हें भोपाल लैब भेजा गया है और अगले आदेश तक इस आउटलेट का लाइसेंस निरस्त किया गया है. वेद प्रकाश चौबे (जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह) ने कहा बहरहाल इस घटनाक्रम ने उनकी चिंता बड़ा दी है कि इतने बड़े संस्थानों में भी ऐसा हो सकता है.
0
0
Report

अररिया में फिंगरप्रिंट डिवाइस से साइबर ठगी: छह गिरफ्तार

Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के महलगांव में पुलिस ने फिंगरप्रिंट डिवाइस और आधार कार्ड के जरिए आम लोगों के बैंक खातों से अवैध तरीके से रुपये ट्रांसफर करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 मोबाइल, एक लैपटॉप, चार फिंगरप्रिंट स्कैनर, चार पहिया वाहन, वाई-फाई राउटर, छह डाटा केबल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि महलगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 निवासी मोहम्मद राशिद के घर में कुछ लोग संगठित गिरोह बनाकर साइबर ठगी कर रहे थे। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने घर पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी लैपटॉप, मोबाइल और फिंगरप्रिंट डिवाइस के जरिए कथित तौर पर साइबर ठги करते हुए पकड़े गए।
0
0
Report

झारखंड के गिरिडीह में जंगली हाथियों के हमले में वृद्ध की मौत, पत्नी घायल

Giridih, Jharkhand:पीरटांड़ थाना क्षेत्र के भारती-चलकारी पंचायत अंतर्गत लेडवा मंडरडीह गांव में मंगलवार की रात जंगली हाथियों के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मंगरा मांझी के रूप में हुई है। उनकी 65 वर्षीय पत्नी बड़की देवी का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है।परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे मंगरा मांझी शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। उन्हें रात में साफ दिखाई नहीं देता था, इसलिए उनकी पत्नी भी उनके साथ गई थीं। इसी दौरान इलाके में विचरण कर रहे पांच-छह जंगली हाथियों के झुंड ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। हाथियों के कुचलने से मंगरा मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने दोनों को वाहन से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मंगरा मांझी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

नूह मेवात में डंपर की टक्कर: पिता और तीन बच्चों की मौत, मां घायल

Nuh, Haryana:बिग ब्रेकिंग न्यूज़ नूंह मेवात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के पिता और तीन बच्चों की मौत। मां गंभीर रूप से घायल, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती; हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार。 नूंह जिले में तावडू-नूंह रोड पर मारिया मंजिल स्कूल के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पिता और उसके तीन बच्चों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, मौलाना शाबिर बच्चों को पढ़ाने के बाद अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मारिया मंजिल स्कूल के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता और तीनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नूंह के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है。 वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है。 पुलिस द्वारा फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान समेत अन्य तथ्यों की पुलिस जांच कर रही है。
0
0
Report

Muzaffarpur में 22 वर्षीय युवती से छेड़खानी-मारपीट, दुष्कर्म की धमकी, युवक फरार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक और युवती से छेड़खानी कर उसके साथ मारपीट का आरोप, विरोध करने पर रेप की धमकी, घर जानें के दौरान एक युवक ने रास्ते में दिया घटना को दिया अंजाम. मोतीपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने मोतीपुर थाना में आवेदन देकर रवि कुमार नामक युवक पर रास्ते में जाने के दौरान छेड़खानी करने और छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि वह बिहार पुलिस सिपाही की तैयारी के दौरान आरोपी युवक उसके साथ जबरन छेड़खानी करता था और विरोध करने पर दुष्कर्म की धमकी देता था. वहीं रास्ते में घेरकर छेड़खानी करते हुए मारपीट और गाली-गलौज करने के बाद चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है. जब आरोपी ने उसे पर हमला किया तो उसने शोर मचाया तो स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया. फौिलहाल पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दरअसल मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह बिहार पुलिस सिपाही की तैयारी करती है. इसी दौरान रवि कुमार नामक युवक कथित तौर पर उसके साथ जबरन छेड़खानी करता था और बात करने के लिए दबाव बनाता था.पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उससे बात नहीं करने पर दुष्कर्म करने की भी धमकी दी है. पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो रास्ते में घेरकर उसके साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट और गाली-गलौज की गई. इसके बाद जब उसने शोर-गुल मचाया तो स्थानीय लोग शोर-गुल सुनकर मौके पर पहुंचे और घायल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया. पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले में पुलिस की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वही मामले को लेकर SDPO 1 सुचित्रा कुमारी ने बताया की एक 22 वर्षीय युवती के साथ घर जाने के दौरान दरिया छपरा पोखर के समीप रवि कुमार नामक युवक पर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है. मामला दर्ज कर लिया गया हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही हैं.
0
0
Report
Advertisement

पटना के गोलघर चौराहे पर नाले में पुलिसकर्मी की मौत, जांच जारी

Patna, Bihar:एंकर--बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गोलघर चौराहा के पास बुधवार सुबह नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हवलदार बच्चा राव सिंघम, हवलदार नंबर 400 के रूप में हुई है। उनके परिचित एएसआई दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, बच्चा राव मंगलवार रात गर्दनीबाग इलाके में नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह वर्दी बदलकर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गोलघर चौराहे के पास पेशाब करने के दौरान कथित तौर पर नाले में गिर गए। सुबह तक किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी। बाद में स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर पुलिस کو सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।बताया गया कि बच्चा राव मूल रूप से बेतिया के रहने वाले थे और करीब दो साल पहले रोहतास जिले से उनका तबादला पटना हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। परिचितों के अनुसार, वह सरल और ईमानदार स्वभाव के थे। पुलिस अब मौत के पूरे कारणों की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top