Back
हापड़ में देर रात चेकिंग पर मुठभेड़, बदमाश घायल, चोरी की बाइक और हथियार बरामद
AMAbhishek Mathur
Jan 08, 2026 03:45:21
Hapur, Uttar Pradesh
हापड़ में नगर कोतवाली पुलिस की देर रात चेकिंग के दौरान एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाश के पास से पुलिस को एक तमंचा, कारतूस, एक चोरी की बाइक और ₹1700 की नगदी बरामद हुई है. पकड़े गए बदमाश के खिलाफ मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर व हापुड़ सहित अलग-अलग जिलों में करीब दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ बदनौली जाने वाले रास्ते पर देर रात चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को एक बाइक पर सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया. जिस पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्रॉस फायरिंग की. जिसमें पुलिस की एक गोली युवक के पैर में लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया. पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ टिंबल पुत्र अमीचंद निवासी ग्राम जानूपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड, हाल निवासी ग्राम टियाला थाना हापुड़ देहात बताया. चेकिंग के दौरान पुलिस को बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, दिल्ली से चोरी की मोटरसाइकिल और 1700 रुपए की नगदी बरामद हुई. सीओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश जितेंद्र शातिर किस्म का अपराधी है. उसके खिलाफ मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर सहित हापुड़ के अलग-अलग थानों में चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. बदमाश जितेंद्र को पुलिस ने घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
80
Report
0
Report
0
Report
0
Report