Hapur - तीर्थ नगरी ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आज मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है, हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का अपना एक विशेष महत्व है, मोनी अमावस्या के अवसर पर अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचे और मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और साथ ही पूजा अर्चना भी की ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीलीभीत: पूर्व मंत्री मरहूम हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली समर्थकों संग सपा में शामिल
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की 127 विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार विधायक रहे मरहूम हाजी रियाज अहमद के बेटे शाने अली ने अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) में 'घर वापसी' कर ली है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शाने अली और उनके समर्थकों को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हजारों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता शाने अली के साथ पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से रिंकू पांडे(पूर्व प्रदेश सचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड),हसनैन सैयद, अंजुम साहब, अफसर खान, सचिन पांडे, मनोज मिश्रा, राकेश शर्मा राजू गुप्ता, अनुज गुप्ता, प्रिंस मौर्य राजू वर्मा, दिनेश वर्मा, अरविंद गंगवार सोनू गंगवार, रामपाल गंगवार, राजेश यादव राहुल कश्यप, अनुराग बाजपेई समेत पीलीभीत से आए तमाम अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।संभल में विजयदशमी पर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान, ASP सुमित रामकेटे से एक्सक्लूसिव बातचीत
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल में विजयदशमी और अन्य आगामी त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का अभेद्य सुरक्षा प्लान ' विजयदशमी ' त्योहारो पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखे जाने के मद्देनजर ..,अराजक ,संदिग्ध और बाहरी लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने लोगो का वेरिफिकेशन शुरू किया । अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों का आधार कार्ड अन्य दस्तावेजों से वेरीफिकेशन किया जा रहा है । सुरक्षा के मद्देनजर 5 हजार लोगों के वेरिफिकेशन का टारगेट । ASP सुमित राम केटे ने पुलिस फोर्स के साथ इलाके के संवेदन शील इलाकों में पैदल मार्च किया , संभल सदर कोतवाली इलाके का मामला ।
