Hapur - पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर वकीलों ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
Hapur, Uttar Pradesh:जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद हापुड़ के अधिवक्ताओं में भी रोष देखने को मिला है. अधिवक्ता एकत्रित होकर हापुड़ जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे हैं जहां डीएम को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा है. ज्ञापन में मांग की है कि जिस तरीके से कायराना आतंकी हमला किया गया है. एक विशेष धर्म की जाती पूछ कर कपड़े उतरवाकर उनको मार दिया गया, हिंदुओं की नृशंस हत्या की गई है. जल्द से जल्द केंद्र सरकार को इसमें एक बड़ा एक्शन लेना चाहिए, जितने भी आतंकी संगठनों के ठिकाने हैं. उनको नष्ट कर देना चाहिए और आज हापुड़ बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
