icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow28 Apr 2025, 10:36 am

Hapur - धोलना पुलिस ने बुकिंग एप से वाहन लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश किया

Hapur, Uttar Pradesh:

 धोलना थाना पुलिस व स्वाट टीम ने बुकिंग एप के माध्यम से वाहन लूट करने वाले व लूट के बाद पीड़ित के साथ भौकाल बनाने के लिए वीडियो बनाने वाले अंतरराज्य गैंग के एक बाल अपचारी सहित दो सदस्यों को गिरफ्तार है। बताया जा रहा है यह शातिर बदमाश कर बुकिंग एप के माध्यम से गाड़ी को बुक किया करते थे और उसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई गाड़ी दो मोबाइल दो डेबिट कार्ड अवैध असला बरामद किया है। वहीं पुलिस ने बताया है कि यह आरोपी इस तरीके से करीब दो दर्जन से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं हालांकि जनपद में इन्होंने पहली बार इस तरीके से लूट की घटना कार्य की थी और धौलाना पुलिस ने दोनों अपराधियों को धर दबोचा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरकार शत्रु संपत्तियों को किराये पर नहीं देगी, नीलामी के निर्देश जारी

Lucknow, Uttar Pradesh:शत्रु संपत्तियां अब किराये पर नहीं दी जाएंगी सरकार करेगी शत्रु संपत्तियों की नीलामी गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश शत्रु संपत्तियों को अब सरकार न किराये पर देगी और न ही लीज पर। लीज का नवीनीकरण भी नहीं होगा। किरायेदारी अथवा लीज का अनुबंध खत्म होने पर गृह मंत्रालय इन संपत्तियों को कब्जे में लेकर नीलाम करेगा। जिन संपत्तियों पर अवैध कब्जे हैं उनको 15 दिन में खाली करने का समय दिया जाएगा। तय समय में अवैध कब्जा न हटाने पर बेदखली की कार्रवाई होगी। गृह मंत्रालय के निर्देश पर अभिरक्षा कार्यालय लखनऊ ने संबंधित जिलों के डीएम को इस संबंध में पत्र लिखा है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय: EOU की अनुशंसा के पांच साल बाद भी कार्रवाई क्यों लंबित?

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही भ्रष्टाचार एवं अपराध के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। ईओयू जैसी राज्य सरकार की एजेंसी की सक्रियता बढ़ गई है। लेकिन लखीसराय में इसका असर होता नहीं दिख रहा है। वर्षों से अपराध से अर्जित संपत्ति को लेकर कारवाई की फाइल दब गई है। लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व आरजेडी विधायक प्रह्लाद यादव और उनके भाई बाहुबली जीवन यादव उर्फ जीवन सरदार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सवाल सीधा है—आपराधिक गतिविधियों से कथित तौर पर संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की अनुशंसा के बावजूद आखिर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई और उन्हें कौन बचा रहा है? बताया जाता है कि छह वर्ष पहले तत्कालीन लखीसराय एसपी सुशील कुमार ने प्रह्लाद यादव और उनके भाई जीवन यादव उर्फ जीवन सरदार के खिलाफ अपराध से संपत्ति अर्जित करने के मामले में जांच और कार्रवाई के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार, पटना को अनुशंसा भेजी थी। उस समय दोनों सत्ता पक्ष के नहीं, बल्कि विपक्षी खेमे में थे। प्रह्लाद यादव सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक थे। इसके बाद बिहार की राजनीति ने करवट ली। प्रह्लाद यादव ने आरजेडी से बगावत कर एनडीए सरकार को समर्थन दिया और सरकार बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का सदस्य बनाया गया और उप मंत्री का दर्जा भी मिला। हालांकि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बावजूद प्रह्लाद यादव और उनके भाई जीवन यादव के सरकार के साथ बने रहने को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस मामले में कभी EOU को कार्रवाई के लिए अनुशंसा भेजी गई थी, उस मामले का वर्तमान स्टेटस क्या है? क्या EOU ने इस मामले में जांच की? अगर जांच हुई तो उसका नतीजा क्या रहा? क्या किसी स्तर पर कार्रवाई की गई? अगर नहीं, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि मामला लंबित है तो आखिर इतने वर्षों से फाइल किस स्तर पर अटकी हुई है? राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि सत्ता के करीब आने के बाद पुराने मामलों में कार्रवाई की रफ्तार धीमी हुई हो गई है। हालांकि इन चर्चाओं और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है। अब देखना होगा कि सरकार और आर्थिक अपराध इकाई इस पूरे मामले पर क्या जवाब देती है और पांच साल पुरानी कार्रवाई की अनुशंसा का सच आखिर कब सामने आता है। लखीसराय से राज किशोर माधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

जबलपुर के रांझी-शास्त्री ब्रिज क्षेत्र में खुले में शराब पीने पर पुलिस ने कार्रवाई

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के रांझी और शास्त्री ब्रिज क्षेत्र में गुरुवार देर रात खुले में शराब पीने वालों की जमकर क्लास लगी। जबलपुर एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ और रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी दल बल के साथ गश्त पर निकले और खुले में शराब पी रहे शराबियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम को देखते ही शराबियों में भगदड़ मच गई और शराबी इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पुलिस की पकड़ में जो भी शराबी आए उनको उठक बैठक लगवाई गई साथ ही शराब दुकानदारों को हिदायत दी गई कि अपने आसपास खुले में किसी भी शराबी को शराब पीने ना बैठने दे। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में टीम निकली तो जगह-जगह सड़क किनारे लोग जाम छलकाते मिले; पुलिस को देखते ही इनका नशा उतर गया, लेकिन पूरा नशा तब उतरा जब इन्हें उठक बैठक करवाई गई। यही स्थिति शास्त्री ब्रिज में भी रही जहां एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ अपनी टीम के साथ निकले और खुले में शराब पी रहे शराबियों पर कार्रवाई की। एडिशनल एसपी और थाना प्रभारी का कहना है कि खुले में शराब पीना प्रतिबंधित है आज चेकिंग के दौरन जो भी शराबी मिले थे उन्हें हिदायत दी गई है दोबारा चेकिंग करने के बाद अगर इस तरह कोई मिलता है तो फिर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

छाताबाद भूधसान: प्रभावितों को मुआवजा और पुनर्वास के आश्वासन दिए गए

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के कतरास थाना अंतर्गत छाताबाद में 6 अगस्त को भूधसान हुआ जिससे 20 घर जमींदोज हो गए। प्रभावित परिवार बेघर हो गए हैं और इलाके के लोग डर-हड़कम्प में Living है। लगभग 500 आबादी छाताबाद में रहती है; सुरक्षित बचे परिवार भी खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं। घटना के बाद भूधसान के कारण क्षेत्र में आक्रोश बना है और STG आउटसोर्सिंग माइंस की बंदी-धरना छह दिन से जारी है। आज अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीज़ुल हसन धरना स्थल पर पहुँचे और प्रभावितों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। मंत्री के साथ विधायक मथुरा महतो और जेएमएम, कांग्रेस के नेता भी रहे। मंत्री ने आश्वासन दिया कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा और बीसीसीएल में पूर्व से नोकरी कर चुके जमदारी को पता है भूधसान की वजह क्या है, किसने इसके लिए जिम्मेदार है। पिलर काटने के कारण यह घटना हुई, इसे लेकर डीसी से बात कर निर्देश दिए गए हैं। डीजीएमएस को पत्राचार करने की बात कही गई है। क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित कर मुआवजे व पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। बीसीसीएल को प्रभावितों को मुआवजा और समुचित पुनर्वास करना होगा, अन्यथा धरना जारी रहेगा। 19 अगस्त को कोयला भवन या सर्किट हाउस में बीसीसीएल जिला प्रशासन के साथ बैठक होगी ताकि समस्या हल हो सके। मंत्री ने कहा कि छाताबाद की भूधसान की जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके का निरीक्षण किया जाएगा और मुआवजा, पुनर्वास सहित सभी समस्याओं का समाधान होगा।
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर में बाइक सवार के पीछे गुलदार, ग्रामीणों में दहशत फैल गई

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर जिले में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हल्दौर क्षेत्र के करणपुर गांव में रात के समय एक गुलदार सड़क पर बाइक के पीछे दौड़ता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद करणपुर और आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है, और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। हल्दौर इलाके में रात के समय एक बाइक सवार सड़क से गुजर रहा था, इसी दौरान गुलदार सड़क पर दिखाई दे गया और कुछ दूरी तक बाइक के पीछे दौड़ा। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद गुलदार को लेकर चिंता बढ़ गई है। गुलदार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बिजनौर जिले में गुलदार खेतों, जंगलों और आबादी वाले इलाकों के आसपास दिखाई दे रहे हैं, और कई घटनाओं में इंसानों व पशुओं पर हमला की सूचना है। वन विभाग के प्रयास तेज: 120 से अधिक पिंजरे लगाए गए हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम भी क्षेत्र में जाकर लोगों को सावधान कर रही है। इस्लामपुर बेगा में भी गुलदार घर में घुसा: मंगलवार रात एक गांव के घर में घुसकर कुत्ते पर हमला किया। ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। करणपुर में बाइक के पीछे गुलदार के वीडियो के बाद वन विभाग से कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
0
0
Report

बुलंदशहर देहात में दोस्ती के नाम पर जातिवादी हमला: युवक घायल

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर देहात क्षेत्र में एक ढाबे के पास दोस्तों ने बुलाकर युवक जाति सूचक गालियां देते हुए बेरहमी से पीटा. देहात क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी रोहित को उसके दोस्त गांव भासौली राजू ने फौजी धावे के पास स्थित एक ओयो होटल पर बुलाया था. रोहित के पहुँचते ही वहां पहले से मौजूद राजू और उसके साथियों ने रोहित को जाति सूचक गालियां देते हुए लोहे की रोड और धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोप है कि जब कुछ लोगों ने रोहित को बचाने का प्रयास किया तो उक्त राजू और उसके साथियों ने उन पर भी हमला कर दिया. उक्त मामले में तीन लोग घायल बताए जाते हैं जिनमें से दीपांशु और रोहित को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है.
0
0
Report

7 माह से फरार 2 हजार के इनामी ट्रैक्टर चोर गोलू कुशवाह गिरफ्तार

Baran, Rajasthan:बारां के थाने केलवाड़ा पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में पिछले करीब सात माह से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी आरोपी गोलू कुशवाह को गिरफ्तार किया है। हथवारी निवासी राजेश का ट्रैक्टर घर के बाहर से चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और पूर्व में ट्रैक्टर चोरी के मामलों में चालानशुदा आरोपियों के रिकॉर्ड के आधार पर गिरोह का खुलासा किया था। मामले में अभिषेक कुशवाह, बंटी सहरिया और रामलखन किरार को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल टावर लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से गोलू कुशवाह निवासी नानाखेड़ी, थाना कैंट, जिला गुना मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी से ट्रैक्टर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। कार्रवाई थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने की। टीम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल महेंद्र कुमार और सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

बारां के अंता: बारिश में खुले आसमान तले दाह संस्कार, श्मशान नहीं बनने से परेशानी

Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता क्षेत्र के डाबरी काका जी गांव में श्मशान घाट नहीं होने के कारण दाह संस्कार के लिए बारिश के चलते ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे तिरपाल का सहारा लेना पड़ा बाद में बारिश रुकने पर मृतक का दाह संस्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में श्मशान घाट नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में श्मशान घाट बनाने को लेकर प्रशासन सहित जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक शमसान घाट नहीं बना है जिसके कारण खुले आसमान के नीचे दाह संस्कार करने पर मजबूर होना पड़ता है।
0
0
Report

उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय हल्द्वानी में 29 अगस्त से शुरू

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के लिए खेल के क्षेत्र से बड़ी खबर है... उत्तराखंड को जल्द ही अपना पहला खेल विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है। हल्द्वानी में स्थापित होने वाले इस स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन करेंगे। इस विश्वविद्यालय के शुरू होने के बाद प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाओं और खेल शिक्षा का बड़ा प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के लिए अब एक नया मंच तैयार है.. हल्द्वानी में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय शुरू होने जा रहा है। 29 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से लेकर उच्च स्तर तक बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उत्तराखंड ने पिछले कुछ वर्षों में खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है जिसमे नेशनल गेम्स प्रमुख रहा, जिसमे प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया, ऐसे में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यहां खेल के साथ शिक्षा और प्रशिक्षण को भी जोड़ने पर फोकस रहेगा। खेल विश्वविद्यालय के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त निर्धारित की गई है, सबसे खास बात ये है कि अब प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों का रुख करने की जरूरत कम होगी। खेल विश्वविद्यालय के जरिए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल शिक्षा और जरूरी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा。 हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की शुरुआत के साथ उत्तराखंड में खेलों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है क्योंकि 29 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन हल्द्वानी के गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास में करने जा रहे हैं, अब देखना होगा कि ये विश्वविद्यालय प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में कितना बड़ा प्लेटफॉर्म साबित होता है।
0
0
Report
Advertisement

ED ने रामगोपाल अग्रवाल पर शराब घोटाला केस में बयान, 3000 करोड़ के आरोपी

Begun, Rajasthan:रायपुर ED ने रामगोपाल की घोटालों में भूमिका पर जारी किया बड़ा बयान शराब स्कैम के पैसे एडजस्ट करने का आरोप.. घोटालों की कमाई का बड़ा हिस्सा मिलने का जिक्र पूछताछ में सहयोग नहीं करने का भी लगाए आरोप. शराब घोटाले से जो बेहिसाब नकदी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रामगोपाल अग्रवाल को कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष के रूप में मिलने का खुलासा. ED ने अवैध नकदी रायपुर स्थित ‘राजीव भवन’ में रामगोपाल को डिलीवर होने का किया खुलासा. ED ने छत्तीसगढ़ के 3,000 करोड़ रुपये के कथित शराब स्कैम में RG को किया है गिरफ्तार... 7 दिन की ED कस्टोडियल रिमांड पर है रामगोपाल.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top