245301
Hapur - धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त को पकड़ा,अवैध हथियार बरामद
Dhaulana, Uttar Pradesh:हापुड़ की धौलाना पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में धौलाना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देश पर प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ है. फिलहाल धौलाना पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भूपेश बघेल के बयान से स्मार्ट मीटर बवाल और बेरोजगारी चिंता बढ़ी
Begun, Rajasthan:रायपुर विद्युत मीटर रीडरों के प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल.. स्मार्ट मीटर को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान- स्मार्ट मीटर लगने से प्रदेशभर के विद्युत मीटर रीडिंग कर्मचारी की नौकरी खतरे में है.. आज रीडिंग कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे है.. स्मार्ट मीटर लगने से रीडिंग कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे.. स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली बिल बढ़ गया है.. बिजली बिल बढ़ने का कारण स्मार्ट मीटर है.. राज्य सरकार इसमें दोषी है.. स्मार्ट मीटर हटाकर पुराना मीटर लगाने के लिए आवेदन करना चाहिए.. परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने केंद्र सरकार ने किया टास्क फोर्स का गठन मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- एक RSS का आदमी हटाया, दूसरा RSS का आदमी बैठ गया है... नाग नाथ की जगह साँप नाथ आ गया.. प्रधान की जगह जोशी आ गया.. पूरे सिस्टम में RSS के लोग बैठे हुए हैं.. सरकार की नीयत ठीक नहीं है वह किसी भी स्तर तक जा सकते हैं.. जब तक RSS का सिस्टम में दखल रहेगा कुछ नहीं बदलेगा.. भाजयुमो, ABVP की योजनाओं से युवाओं को जोड़ेगी BJP मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- यह केवल षड्यंत्र कर सकते हैं, यह षड्यंत्रकारी लोग हैं.. आजादी से लेकर आज तक केवल षड्यंत्र करने का काम किए हैं.. E20 फ्यूल को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- गाड़ी का एवरेज पूरी तरह से खत्म हो गया है.. हर घर में पढ़ने वाले बच्चे नहीं है, मगर पेट्रोल डीजल की गाड़ियां है.. नितिन गडकरी ने गाड़ियों का सत्यानाश कर दिया है.. बाइट- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम0
0
Report
एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक पर राजनीति गर्म, जांच के नए मोड़
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा आयोजित फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपर लीक और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़ा एक व्यक्ति ही कथित तौर पर पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड निकला। हालांकि, इस मामले में अब जांच के दौरान ऐसा घटनाक्रम सामने आया है जिसने पूरे प्रकरण को नया मोड़ दे दिया है। रोहित पवार ने आरोप लगाया कि 22 मार्च 2026 को हुई ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से दो दिन पहले यानी 20 मार्च को ही व्हाट्सएप पर उत्तरों के साथ लीक कर दिया गया था। उनका दावा है कि करीब 90 प्रश्न पहले से उपलब्ध करा दिए गए थे और यह पेपर 12 लाख में बेचा गया। आरोप के मुताबिक 5 लाख एडवांस लिए गए, जबकि परीक्षा के बाद 7 लाख की बाकी रकम वसूली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस कथित मामले में एक नायब तहसीलदार के बेटे और बेटी का नाम सामने आया है। रोहित पवार के अनुसार दोनों उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए। बेटे को 149 अंक के साथ 13वीं रैंक और बेटी को 148 अंक के साथ 16वीं रैंक मिली। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं है। MPSC ने शिकायत मिलते ही शुरू की जांच। इस बीच एमपीएससी सूत्रों के अनुसार आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। परीक्षा 22 मार्च को हुई थी, 12 जून को परिणाम घोषित किए गए, 1 से 21 जुलाई के बीच इंटरव्यू हुए और 22 जुलाई को अंतिम चयन सूची जारी की गई। इसके अगले ही दिन यानी 23 जुलाई को आयोग को ईमेल के जरिए पेपर लीक की शिकायत मिली। सूत्रों के मुताबिक शिकायत मिलते ही एमपीएससी ने शिकायतकर्ता से सभी सबूत मांगे और संबंधित उम्मीदवारों के साथ शिकायतकर्ता को भी व्यक्तिगत पूछताछ के लिए बुलाया। लेकिन जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी। जांच आगे बढ़ी तो मामला अचानक पलटता नजर आया। एम_MP_SC_ सूत्रों के अनुसार शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने ही बाद में आयोग को एक और ईमेल भेजकर दावा किया कि उसकी पहले की शिकायत फर्जी थी। ईमेल में कथित तौर पर कहा गया कि चूंकि जल्द दोबारा परीक्षा होने की संभावना नहीं थी, इसलिए पेपर लीक की कहानी गढ़कर दोबारा परीक्षा कराने का प्रयास किया गया। यही नहीं, आयोग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि यदि कथित बातचीत और पेपर लीक 20 मार्च को हुआ था तो इसकी शिकायत 23 जुलाई तक इतने लंबे समय बाद क्यों की गई। अब किन बिंदुओं पर जांच? एमपीएससी सूत्रों के अनुसार जांच अब कई अहम पहलुओं पर केंद्रित है क्या वास्तव में पेपर लीक हुआ था या शिकायत सुनियोजित तरीके से की गई? शिकायतकर्ता ने अपना बयान क्यों बदला? दोनों ईमेल में विरोधाभास क्यों है? संबंधित उम्मीदवारों और शिकायतकर्ता के बयानों में क्या तथ्य सामने आते हैं? राजनीति आरोप बनाम जांच की हकीकत_ROहित_pawar_ के आरोपों ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल जरूर खड़े किए हैं और मामले को राजनीतिक रंग भी मिल गया है। वहीं दूसरी ओर एमपीएससी का कहना है कि शिकायत मिलते ही आयोग ने बिना देरी जांच शुरू की और तथ्यों की पुष्टि के लिए सभी संबंधित पक्षों को बुलाया। अब इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि क्या वास्तव में परीक्षा में पेपर लीक हुआ था या फिर दोबारा परीक्षा कराने के उद्देश्य से शिकायत की साजिश रची गई। इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल आरोप, शिकायत और शिकायतकर्ता के बदले रुख ने इस पूरे विवाद को और अधिक पेचीदा बना दिया है।0
0
Report
कोटा सब्जी मंडी: पुरानी बिल्डिंग तोड़े जाने के विरोध में व्यापारी सड़क पर
Kota, Rajasthan:पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने के विरोध में व्यापरियों ने की सड़क पर उतरने की तैयारी बिल्डिंग तोड़ने के लिए नगर निगम किया नोटिस जारी व्यापारियों ने निगम पर लगाया जबरन परेशान करने का आरोप कोटा में सब्जी मंडी इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग को नगर निगम की ओर से तोड़ने के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। व्यापारियों ने कोटा व्यापार महासंघ को भी आंदोलन से जोड़कर कोटा बंद करवाने की बात कही है। सब्जीमंडी में चर्च के सामने स्थित एक पुरानी बिल्डिंग तोड़ने के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। इस भवन के नीचे कई दुकानें हैं। इससे जिन व्यापारियों की दुकानें टूट रही हैं, उनमें व पूरे बाजार में आक्रोश है। व्यापारियों ने कहा कि दुकानें जर्जर नहीं हैं और न ही उनके गिरने का कोई खतरा है। केवल अनावश्यक रूप से उन्हें परेशान किया जा रहा है। इससे हमारी रोटी-रोजी पर संकट आ जाएगा। ऐसे में बिना वजह नगर निगम ने हमारी दुकानें तोड़ने की सोची तो पूरा व्यापार संघ एक साथ आंदोलन करेगा। संरक्षक बद्री प्रसाद गौतम ने बताया- किसी भी कीमत पर दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.0
0
Report
Advertisement
सावन में जयपुर नगर निगम ने शिवार्पणम से आस्था व पर्यावरण को जोड़ा
Jaipur, Rajasthan:सावन के पवित्र महीने में जयपुर नगर निगम ने आस्था को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल की है। नगर निगम ग्रेटर ने “शिवार्पणम” अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत मंदिरों में चढ़ाए गए बेलपत्र और अन्य ग्रीन वेस्ट से जैविक खाद तैयार की जाएगी। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि राजधानी के ताड़केश्वर, झारखंड महादेव, जंगलेश्वर महादेव, चमत्कारेश्वर महादेव और रोजगारेश्वर महादेव मंदिरों को इस अभियान के लिए चिन्हित किया गया है। पूरे सावन माह ई-व्हीकल ‘शिवार्पणम रथ’ इन मंदिरों से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए बेलपत्र और अन्य हरित सामग्री को पवित्रता के साथ एकत्र करेगा। इसके बाद विशेष शेल्टर मशीन और कम्पोस्टिंग प्रक्रिया के जरिए करीब 30 दिनों में जैविक खाद तैयार की जाएगी। अनुमान है कि 10 से 20 हजार किलो कम्पोस्ट तैयार होगी, जिसे 1 से 2 किलो के पैकेट बनाकर आमजन में वितरित किया जाएगा। नगर निगम का उद्देश्य आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है।0
0
Report
राजस्थान शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री हटाने का आह्वान किया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर\n\nराजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक को लिखा पत्र,\n\nराजस्थान के शिक्षा मंत्री को हटाने के लिए आंदोलन करने का दिया बुलावा,\n\nप्रदेश अध्यक्ष डॉ रनजीत मीणा और संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी ने लिखा पत्र,\n\nकहा- मुझे उम्मीद है मेरे बुलावे पर आप हमें सहयोग प्रदान करेंगे,\n\nनीट पेपर लीक में जंतर मंतर आंदोलन की सफलता की सराहना, \n\nराजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का रवैया बताया क्रूर और तानाशाही पूर्ण,\n\n लिखा प्रदेश के शिक्षक शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से हैं,\n\nमंत्री शिक्षकों को आए दिन करते हैं अपमानित,\n\nशिक्षक नेताओं को डराने धमकाने के लगाए आरोप,0
0
Report
समस्तीपुर में ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बिजली कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे मानव बल को लगा करंट, मौत । आक्रोश में सड़क जाम । समस्तीपुर शहर की चीनी मिल चौक के पास ट्रांसफार्मर पर चढ़ कर सोमवार सुबह कार्य कर रहे एक मानव बल को करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव निवासी रामसागर राय के पुत्र राहुल कुमार 25 वर्ष के रूप में की गई है। उधर घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों ने शव के साथ हॉस्पिटल गोलंबर को जाम कर दिया। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया। बताया गया है कि राहुल गत 1 जुलाई से ही मानव बल के रूप में काम कर रहा था। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी मिथिलेश कुमार ने बतलाया कि उनके घर चीनी मिल चौक के पास ही है। बगल के पोल पर यह चढ़कर मानव बल काम कर रहे थे। अचानक जोर का आवाज हुआ। जिसपर वह बाहर झांके तो देखा की पोल से एक युवक नीचे गिर रहा है वह अपने भाई के सहयोग से तत्काल उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर ही सदर अस्पताल लाया लेकिन डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के मित्र सरवन कुमार ने बतलाया कि उनका मित्र राहुल गत 1 जुलाई से ही बिजली विभाग में मानव बल के रूप में काम कर रहा था। कार्य के दौरान अचानक बिजली आ जाने के कारण इन्हें करंट लगा है, आखिरकार कार्य के दौरान बिजली कैसे चार्ज की गई यह जांच का विषय है। उधर घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने जम कर हंगामा मचाया। सदर अस्पताल से शव उठाकर लोगों ने अस्पताल गोलंबर के पास रख दिया। जिससे समस्तीपुर पटना मार्ग जाम हो गया। हालांकि घटना की सूचना पर नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया। बाद में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया । बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आनंद कुमार ने कहा कि करंट लगने से मानव बल की मौत हुई है। यह जांच कराई जा रही है कि आखिर कार्य के दौरान बिजली चार्ज कैसे हुआ। यह बहुत बड़ी लापरवाही का मामला है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। जरूर हुई तो निलंबन की भी कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
देवघर में चोरी का पर्दाफाश, नगर थाना ने तीन गिरफ्तार
Deoghar, Jharkhand:देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफल उद्भेदन करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए जेवरात बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से हाल के दिनों में हुई चोरी की घटना का खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे कीमती जेवरात और अन्य सामान की चोरी कर ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी गए जेवरात बरामद कर लिए। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरे अभियान में नगर थाना की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
देवघर में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर और नकद बरामद
Deoghar, Jharkhand:देवघर。 देवघर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹85,150 नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देवघर पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। 26 जुलाई 2026 की शाम नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹85,150 नकद तथा इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभयजीत शेख (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ देवघर नगर थाना कांड संख्या 288/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(बी)/27(ए) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं और मादक पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी। पुलिस ने इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के बड़ी सफलता बताया है।0
0
Report
धनबाद के EVM वेयरहाउस की मासिक सुरक्षा और रखरखाव निरीक्षण
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने मासिक निरीक्षण के तहत जिले के EVM वेयरहाउस का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और पूर्व में बताई गई कमियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के बाहर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या पर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने EVM वेयरहाउस का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि यह नियमित मासिक निरीक्षण का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पिछले निरीक्षण के दौरान जिन कमियों की ओर ध्यान दिलाया गया था, उन्हें अब पूरी तरह दूर कर लिया गया है। उपायुक्त ने वेयरहाउस तक जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा गौरतलब है कि जिले भर में चुनाव में इस्तेमाल होने वाली EVM मशीनें इसी वेयरहाउस में सुरक्षित रखी जाती हैं। इसलिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यहां सुरक्षा और रखरखाव की समय-समय पर जांच की जाती है।0
0
Report
Advertisement
मानगो नगर निगम की मनमानी के खिलाफ NDA का हल्ला बोल: धरना जारी
Jamshedpur, Jharkhand:मानगो नगर निगम की मनमानी के खिलाफ NDA का हलला बोल, सरयू राय के नेतृत्व में दिया धरना जमशेदपुर (jamshedpur): मानगो नगर निगम के मनमानी और विकास काम को रोके जाने के विरोध में सोमवार को मानगो नगर निगम कार्यालय के बाहर NDA का हलला बोल कार्यक्रम आयोजित हुआ. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरजू राय के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मांगो नगर निगम के अधिकारी और मानगो की मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. धरना के दौरान मानगो की मेयर धरना स्थल पहुंची. जो चर्चा का केंद्र बना रहा. उन्होंने विधायक को हाथ जोड़ प्रणाम किया और अपने कार्यालय चली है. इधर, धरना दे रहे लोगों ने कहा कि मानगो की समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो नगर निगम कार्यालय का ताला जड़ा जाएगा. विधायक ने कहा कि मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है. हर काम के लिए मानगो की मेयर अलग से कमीशन मांग रही है. मानगो में विकास का काम नहीं हो रहा है. लोग पानी के लिए तरस रहे है. गली मोहल्लों में टैंकर से किए जा रहे पानी सप्लाई को रोक दिया गया है. इसके अलावा मानगो की कई समस्याओं को लेकर यहां की जनता त्रस्त है. इधर, धरना को लेकर मौके पर काफी मात्रा में फोर्स की तैनाती की गई थी. बाईट.... सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पश्चिम।0
0
Report
दामाद ने सोते ससुर की गला काटकर हत्या की; गिरफ्तारी की छापामारी जारी
Samastipur, Bihar:पत्नी की विदागरी नहीं किया तो दामाद ने सो रहे ससुर को गला काटकर मार डाला। कुछ दिन पूर्व जेल से आया था दामाद। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बनघारा गांव में रविवार रात घर के दरवाजे पर सो रहे ससुर की दामाद ने ही गला काट डाला। मृतक की पहचान गांव के सुजान दास के 59 वर्षीय पुत्र बीजू दास के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद दामाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में मृतक के समधी हरिश्चंद्र दास ने बताया कि रात करीब 2:00 बजे उनकी पुत्री ने फोन कर बताया कि उनके समधी की हत्या उसके दामाद ने कर दी है। उन्होंने बताया कि उनके समधी ने अपनी छोटी पुत्री की शादी उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव निवासी धर्मेंद्र दास के साथ की थी। शादी के तीन चार साल हो गया था। लेकिन दोनों में बन नहीं रहा था। कुछ दिन पहले ही वह अपनी पुत्री को वापस घर ले आए थे, जिस कारण विवाद हो रहा था। 3 दिन पहले ही उनका दामाद धर्मेंद्र उनके घर पहुंचा था और अपनी पत्नी की विदागरी मांग रहा था, लेकिन वह पहले लिखित में आश्वासन चाह रहे थे कि वह उनकी पुत्री को ठीक-ठाक से रखेगा। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हो रहा था। जिस कारण रात में भी झगड़ा हुआ था। रात जब वह अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे, इसी दौरान किसी धारदार हथियार से धर्मेंद्र ने उनके गले पर वार किया और मौके से फरार हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि मृतक का दामाद खाने पीने वाला व्यक्ति था। वह उनकी पुत्री के साथ अक्सर झगड़ा करता था। अब उनका दामाद उनके घर पर पहुंचकर पुत्री को विदागरी करने के लिए बोल रहा था, लेकिन यह तैयार नहीं हो रहे थे जैसा कि परिवार के लोगों ने बताया। इसी वजह से उसने रात में यह घटना अंजाम दी है। फरार हुए धर्मेंद्र की गिरफ्तारी की छापेमारी की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी भेजा गया था। एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।0
0
Report
सिरोही में गो सम्मान अभियान: आठ प्रमुख मांगों वाला ज्ञापन केंद्र को सौंपा गया
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम आठ बड़ी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गोवंश संरक्षण के लिए देशभर में केंद्रीय गो संरक्षण कानून बनाने, स्वतंत्र गो सेवा मंत्रालय के गठन सहित आठ प्रमुख मांगें रखी गईं। श्रीपतिधाम के संस्थापक गोविंद बल्लभदास जी महाराज ने कहा कि गोवंश संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाया जाना चाहिए। वहीं महंत तीर्थगिरी महाराज, जावाल आश्रम के महंत रामगिरी जी महाराज और अर्बुदा गौशाला के महंत रामदास जी ने केंद्र सरकार से गोवंश की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए शीघ्र प्रभावी निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में गोसेवक और अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
संविदा हटाने के विरोध में नर्सिंग कर्मियों का RAJMES मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:संविदा हटाने के विरोध में नर्सिंग कर्मियों का आक्रोश जारी है। बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मियों ने जयपुर स्थित राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (RAJMES) मुख्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि वर्षों तक अस्पतालों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अचानक सेवा से हटा दिया गया, जिससे उनका भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने सरकार से तत्काल सेवा में बहाल करने और संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे और उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को प्रदेशभर में और तेज किया जाएगा। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए RAJMES मुख्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया।0
0
Report
ATS Pristine सोसाइटी में 19 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। एटीएस प्रस्टीन (ATS Pristine) सोसाइटी के एक फ्लैट में 19 वर्षीय युवती ने रविवार रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 8 बजे घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 और नॉलेज पार्क थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। मृतका की पहचान सोनम, निवासी सीतापुर के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से फ्लैट मालिक के यहाँ सर्वेंट रूम में रहकर मेड का काम कर रही थी। थाना नॉलेज पार्क पर सुबह 7:30 बजे डॉयल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ATS प्रसटीन सोसाइटी के फ्लैट में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच करने पर मृतका की पहचान सोनम पुत्री रामपाल सिंह उम्र करीब 19 वर्ष मूल निवासी ग्राम बासखेड़ा, थाना अटरिया, जिला सीतापुर के रुप में हुई है, जोकि इस फ्लैट में फ्लैट मालिक प्रशांत सिंह व उनकी पत्नी के साथ सर्वेन्ट रूम में रहकर पिछले एक वर्ष से मेड का काम कर रही थी। मृतका द्वारा रात्री में किसी समय अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की गयी है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। मृतका के परिजन मौके पर मौजूद है। फॉरेसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया जा रहा है। सभी बिंदुओ पर गहनता से जांच करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं हैं। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
HSGMC ने मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज का संचालन संभाला; वेतन शीघ्र देने का भरोसा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- जिला के शाहाबाद स्थित मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर के प्रबंधन को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बीच सोमवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) ने संस्थान का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने इसे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि अब संस्थान का संचालन हरियाणा कमेटी करेगी और कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
