icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रावतभाटा में अवैध शराब बिक्री पर महिला कांग्रेस का मोर्चा, कार्रवाई की चेतावनी

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़: राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव वंदना शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और जिला कलेक्टर के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चारभुजा स्थित संस्कृत गर्ल्स स्कूल के सामने करीब 20 मीटर दूरी पर कथित रूप से 24 घंटे शराब बिक्री का आरोप लगाया गया। साथ ही मुख्य बाजार के रिहायशी क्षेत्र में कथित शराब गोदाम और तहसील क्षेत्र में अवैध शराब ब्रांचों की जांच की मांग की गई। महिला कांग्रेस ने देर रात शराब बिक्री पर औचक निरीक्षण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
0
0
Report

वाराणसी: संदहा से कचहरी गोलघर सड़क चौड़ीकरण, 10 मकानों ध्वस्त

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में नगर निगम और PWD का बड़ा एक्शन, संदहा से कचहरी गोलघर तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर गरजा बुलडोजर। PWD अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि चौड़ीकरण अभियान के तहत अब तक कुल 10 जर्जर और बाधक मकानों को किया गया ध्वस्त। कार्रवाई के लिए मौके पर 3 बुलडोजर और 1 पोकलैंड मशीन को लगाया गया। PWD के अनुसार मार्ग में आ रहे 3 और मकानों को तोड़ा जाना अभी बाकी। सड़क चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट संदहा से कचहरी गोलघर मार्ग को चौड़ा करने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान। हादसे को न्योता दे रहे जर्जर मकानों पर सुरक्षा और विकास की दृष्टि से उठाया गया सख्त कदम। मीट शॉप्स और अन्य दुकानों के लिए मशहूर इस व्यस्त मार्ग पर हड़कंप का माहौल। इसी रूट पर अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में भी चल चुका है प्रशासन का बुलडोजर। ध्वस्तीकरण के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स मौजूद। सड़क चौड़ीकरण से आने वाले दिनों में कचहरी गोलघर मार्ग पर जाम से मिलेगी बड़ी राहत।
0
0
Report

8 अक्टूबर को यूको गार्डन में आशा बहुओं का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन तय

Unnao, Uttar Pradesh:8 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. यूको गार्डन में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आशा बहू कल्याण समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अनुमति मांगी है. आशा बहू कल्याण समिति की ओर से 8 अक्टूबर को यूको गार्डन में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित किया गया है. संगठन ने जिला प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति मांगी है. समिति का कहना है कि आशा बहुओं को मानदेय और प्रोत्साहन राशि से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही आशा बहुओं की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं. इन्हीं मांगों को लेकर आशा बहुएं धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगी. संगठन ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा. समिति की ओर से प्रशासन से आवश्यक अनुमति देने की मांग की गई है.
0
0
Report
Advertisement

किशोर की मौत: पहचान के बाद परिजनों में मातम, पुलिस जांच जारी

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:किशोर की मौत कौशांबी ज़िले में घर से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सैनी थाना क्षेत्र के सयारा मीठेपुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अज्ञात किशोर के शव की पहचान सादीपुर निवासी अंशु सरोज के रूप में हुई है। पहचान के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल कड़ाधाम थाना क्षेत्र के दारानगर सादीपुर गाँव निवासी 15 वर्षीय अंशु सरोज कल दोपहर करीब 2 बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों के मुताबिक अंशु ट्रैक्टर मालिक होरी लाल के ट्रैक्टर से गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। वहीं कल ही सैनी थाना क्षेत्र के सयारा मीठेपुर के पास रेलवे ट्रैक के बीच पुलिस को एक अज्ञात किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए लगातार सूचना प्रसारित की थी। अब शव की पहचान अंशु सरोज के रूप में होने के बाद परिवार में मातम पसरा है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और पूरे घटनाक्रम के पीछे क्या वजह है, इन तमाम सवालों पर पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report

मुख्य सचिव ने बजट-वितरण और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वित्त व्यय विभाग की समीक्षा। सचिवालय में बजट और विकास कार्यों की प्रगति का फीडबैक。 बजट राशि का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश。 बजट घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के निर्देश。 बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में देरी नहीं हो-मुख्य सचिव केंद्रीय मंत्रालयों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश。 केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता के लिए लगातार फॉलोअप करें。 केंद्रीय सहायता का अधिकतम लाभ राजस्थान को मिले-मुख्य सचिव。 बड़े विकास प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर नियमित निगरानी के निर्देश।
0
0
Report
Advertisement

लातेहार: जमीन पट्टा नहीं मिलने से आदिवासियों का धरना, प्रशासन पर आक्रोश

Latehar, Jharkhand:लातेहार जमीन पट्टा को लेकर झारखंड जनाधिकार मंच के द्वारा आज वन प्रमंडल पदाधिकारी के कार्यालय अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया गया। लातेहार जिला प्रशासन के जरूरतमंद आदिवासियों के भूमिहीनों जमीन के पट्टा देने में आना कानी कर रही है जिसको लेकर जिला प्रशासन से जनाधिकार मंच के द्वारा बार बार अपील की लेकिन जिला प्रशासन पर कोई प्रभाव नहीं हुआ। जिससे अजीज होकर आज जनाधिकार मंच के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है जिला प्रशासन आदिवासियों को 8-10 वर्षो से दावा करने के बाबजूद हर बार त्रुटि बताकर जमीन का पट्टा देने से इंकार कर रही है। गौरतलब है कि पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के ग्राम सभाओं के दावों में 99% की कटौती कर महज 3 से 30 डिग्री सामुदायिक अनुशंसा कर रही है। महुआडांड़ अनुमंडल में भेड़िया अभ्यारण्य और दूसरे मनगढंत कारणों का उल्लेख कर दावो को अस्वीकृत कर रही है जिसका इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देते है।
0
0
Report

आशिक अली के एनकाउंटर के बाद असम पुलिस अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Guwahati, Assam:निमिषा ठाकुरिया के हत्या के मूल आरोपी आशिक अली को आज असम पुलिस ने एनकाउंटर किया। पुलिस जब आसिफ अली को पूछताछ के लिए कहीं ले जा रहे थे तब वह भागने की कोशिश कर रहा था; इस दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। इसके बाद उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर देबोजित चौधरी ने कहा कि उनके दोनों पैरों में गोली लगी थी; गोली पैर के बैक साइड में लगी थी और गोली सीधे निकल गई। अभी फिलहाल उनके दोनों पैरों को प्लास्टर कर दिया गया है; वह अभी खतरे से बाहर हैं; उनका जान का कोई खतरा नहीं है — डिक्लेरेशन दिया है गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट चौधरी ने।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान हाईकोर्ट: दूसरी राज्य के मामलों के बावजूद 20 दिन की पैरोल की पालना अनिवार्य

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश में कहा कि किसी बंदी के खिलाफ दूसरे राज्य में आपराधिक मामला लंबित होने या वहां से दोषसिद्ध होने के आधार पर राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा मंजूर पैरोल के आदेश को निष्प्रभावी नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने 3 अगस्त 2026 को मंजूर 20 दिन की पैरोल की पालना सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार को बंदी को रिहा करने और अगली सुनवाई पर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने आसाराम उर्फ अशुमल की ओर से दायर विविध प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिकाकर्ता ने शिकायत की थी कि 3 अगस्त के आदेश के बावजूद उसे अब तक पैरोल पर रिहा नहीं किया गया है। राज्य सरकार की ओर से एएजी बीएल भाटी ने कोर्ट को बताया कि पैरोल देते समय खंडपीठ ने कहा था कि यदि आवेदक के खिलाफ किसी अन्य राज्य में आपराधिक मामला है तो उस मामले में कानून अपना रास्ता अपनाएगा। राज्य के अनुसार आवेदक गुजरात के गांधीनगर की सक्षम अदालत से दोषसिद्ध है। इसलिए राजस्थान प्रिजनर्स रिलीज ऑन पैरोल रूल्स, 1958 के नियम 14(ए) के तहत उसे गुजरात हाईकोर्ट से पैरोल के लिए आदेश लेना चाहिए। राज्य ने यह भी बताया कि गुजरात हाईकोर्ट में उसकी इमरजेंट पैरोल अर्जी खारिज हो चुकी है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता निशांत बोडा व अधिवक्ता यशपाल सिंह राजपुरोहित ने दलील दी कि गुजरात हाईकोर्ट द्वारा 13 अगस्त को इमरजेंट पैरोल अर्जी खारिज किए जाने के बावजूद राजस्थान हाईकोर्ट ने 3 अगस्त को अलग से 20 दिन की पैरोल मंजूर की थी। इसलिए उस आदेश की पालना के लिए गुजरात हाईकोर्ट में अलग आवेदन की जरूरत नहीं थी। हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य यह बताने में असमर्थ रहा कि दूसरे राज्य में आपराधिक कार्यवाही के कारण 3 अगस्त के आदेश का प्रभाव समाप्त या स्थगित करने वाला कोई कानूनी प्रावधान है। कोर्ट ने यह भी पाया कि आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं दी गई है और न ही इसे वापस लेने या संशोधित करने का कोई आवेदन पेश किया गया है। ऐसे में आदेश की पालना अनिवार्य है। खंडपीठ ने राज्य को 3 अगस्त के आदेश के अनुसार आवेदक को पैरोल पर वास्तविक रूप से रिहा करने तथा इसकी अनुपालन रिपोर्ट अगली सुनवाई में पेश करने के निर्देश दिए। मामले की सुनवाई अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में होगी।
0
0
Report

अस्पताल चौराहे पर अतिक्रमण-खराब पार्किंग से भारी जाम; एंबुलेंस फंसी

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी अस्पताल चौराहे पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण मंगलवार को भारी जाम की स्थिति बन गई। सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने अपना सामान सड़क तक फैला रखा है, वहीं बाइक, ऑटो, ठेला और ई-रिक्शा बेतरतीब खड़े रहने से मुख्य मार्ग सकरा हो गया है। दोपहर के समय वाहनों की लंबी कतार लगी रही और लोग जाम में फंसे रहे। इसी दौरान सरकारी 108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसमें मरीज अस्पताल जा रहा था। एंबुलेंस के फंसने से मरीज और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे एंबुलेंस को निकलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल चौराहा शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है, यहां दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है। जाम हटाने के लिए यहाँ तैनात किए गए यातायात पुलिस कर्मी भी मौके से नदारद मिले। लोगों ने बताया कि अगर समय पर ट्रैफिक कर्मी मौजूद होते तो जाम की स्थिति नहीं बनती। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल चौराहे से अतिक्रमण हटाया जाए, पार्किंग व्यवस्था सुधारी जाए और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि जब तक सख्त कदम नहीं उठेंगे तब तक रोजाना जाम की समस्या बनी रहेगी और मरीजों को परेशानी होती रहेगी।
0
0
Report

बीकानेर में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जीत की रणनीति तय

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी सियासी खबर पंचायत और जिला परिषद चुनाव को लेकर CM भजनलाल शर्मा के आवास पर अहम बैठक बैठक में BJP की चुनावी तैयारीयों और जीत की रणनीति पर हुआ मंथन CM भजनलाल शर्मा, BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहे मौजूद बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया,खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी तथा नोखा से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई सहित जिले के BJP विधायक और प्रमुख नेता बैठक में शामिल पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान और जिला प्रमुख चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा क्षेत्रवार चुनावी स्थिति, संगठन की तैयारियों और स्थानीय समीकरणों पर नेताओं ने दी जानकारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर BJP समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने पर जोर खाजूवाला की सिंचाई, नोखा-श्रीडूंगरगढ़ की बिजली और कोलायत लिफ्ट परियोजना को लेकर भी CM ने दिए अधिकारियों को निर्देश CM ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का किया आह्वान बीजेपी मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दी जानकारी
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के विमंदित गृह में दुष्कर्म: पीड़िता के साथ substantial अत्याचार के सामने आया मामला

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मानसिक विमंदित गृह में युवती के साथ दुष्कर्म! मारपीट और बंधुआ मजदूरी करने का भी आरोप पीड़ित युवती की मां ने दर्ज करवाया मामला झुंझुनूं जिले के बगड़ थाने में दर्ज किया गया मामला मां सेवा संस्थान विमंदित गृह आदर्श नगर का मामला संचालक बनवारीलाल सैनी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज लाठियों से लगातार मारपीट करने, जबरदस्ती बाल कटवाने का आरोप खाना भी नहीं देते थे, बल्कि खेतों में मजदूर करवाने का आरोप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जुड़ा है विमंदित गृह करीब आठ महीने से गृह में रह रही थी युवती परिजन अब घर ले गए, तो युवती ने बताई पूरी दास्तां बगड़ सीआई मुकेश कुमार खुद कर रहे मामले की जांच झुंझुनूं जिले से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर प्रतापपुरा स्थित मानसिक विमंदित गृह में इलाज और देखभाल के लिए छोड़ी गई एक 30 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और बंधुआ मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की मां की शिकायत पर बगड़ थाने में मां सेवा संस्थान विमंदित गृह के संचालक बनवारीलाल सैनी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दी कि उनकी 30 वर्षीय बेटी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को बेहतर इलाज और देखभाल की उम्मीद में मां सेवा संस्थान में भर्ती कराया था। 28 सितंबर को जब वे बेटी को विमंदित गृह से घर लेकर आए तो उसने वहां अपने साथ हुए इस अत्याचार की दास्तां बयां की। तब यह संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जिस दिन उसे संस्थान में छोड़ा गया था। उसी दिन विमंदित गृह के संचालक बनवारीलाल सैनी ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं। आरोपी संचालक और उसकी पत्नी ने मिलकर पीड़िता के साथ कई बार बेरहमी से मारपीट की और उसके सिर के बाल जबरन कटवा दिए। विमंदित गृह में मानसिक रूप से बीमार मरीजों से खेतों में मजदूरी करवाई जाती है। पीड़िता को पर्याप्त भोजन, पानी और चाय तक नहीं दी जाती थी। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि वहां रह रहे अन्य विमंदित महिलाओं और पुरुषों के साथ भी इसी तरह का दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती है। इसके अलावा, विमंदित गृह की रसोइया गीता नामक महिला पर पीड़िता के कपड़े जला देने का भी आरोप है। महिला ने बताया कि बेटी को दाखिल करवाते समय और वापस लेते समय, आरोपी संचालक बनवारीलाल ने उनके बेटे के हस्ताक्षर किए हुए 100-100 रुपये के दो खाली बॉन्ड/स्टांप पेपर जबरन अपने पास रख लिए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में इन हस्ताक्षरित खाली दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। थानाधिकारी सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है。
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में INDIA गठबंधन ने चुनाव पारदर्शिता पर मोर्चा खोला; मतदाता सूची पर सवाल

Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। गठबंधन दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए। सिसोदिया ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे का भी जिक्र किया। कांग्रेस के मुताबिक आंदोलन की शुरुआत जिला स्तर पर पैदल मार्च से होगी। इसके बाद ब्लॉक और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता का वोट उसका अधिकार है और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए。
0
0
Report

टोंक से जयपुर कूच: नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन जारी

Tonk, Rajasthan:टोंक में नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी, किसानों के समर्थन में जयपुर कूच किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी है। किसानों की मांगों को लेकर नरेश मीणा के नेतृत्व में किसान यात्रा जयपुर कूच कर रही है। किसान यात्रा का काफिला टोंक पहुंचा, जहां टोंक-सवाई माधोपुर रोड स्थित एक निजी होटल पर कुछ देर के लिए रुका हुआ है। काफिला थोड़ी देर बाद निवाई के लिए रवाना होगा और आज रात निवाई में किसान यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। किसानों को खाद उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। नरेश मीणा ने मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन और जयपुर कूच जारी रखने का ऐलान किया है। किसान यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। नरेश मीणा ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो राजस्थान में बीजेपी का सुफड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि किसानों से बातचीत करने के लिए आए। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन गांधीवादी तरीके से किया जा रहा है। नरेश मीणा ने टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीना डाबी का काम करने का अलग अंदाज है और जिस तरह से वह काम कर रही हैं, उससे लगता है कि टोंक में खाद की कमी नहीं होगी। फिलहाल किसान यात्रा के टोंक से निवाई की ओर रवाना होने की तैयारी है। आंदोलन को लेकर प्रशासन और पुलिस की निगरानी बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top