Hapur - बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही अंबेडकर जयंती
Hapur, Uttar Pradesh:डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है. आपको बता दें हापुड़ में आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए हैं. लोगों ने जगह झांकियां निकाली है भंडारों का आयोजन किया है और बड़े ही जोश के साथ लोग बाबा साहब की जयंती मना रहे हैं. वहीं बाबा साहब की जयंती को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. मेरठ तिराहे पर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर हजारों की संख्या में जयंती मनाने वाले लोग पहुंचे हैं और बाबा को माल्यार्पण किया है. बाबा साहब की जयंती को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हापुड़ पुलिस प्रशासन लगातार मॉनीटरिंग कर रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
