icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201015
Shakti KishorShakti KishorFollow28 Apr 2025, 04:31 am

Hapur - बाबूगढ़ थाने पहुंच कर बदमाशों ने भविष्य में अपराध न करने की ली शपथ

Hapur, Uttar Pradesh:

 बाबूगढ़ थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को थाने में बुलाकर अपराध न करने की शपथ दिलाई है। बाबूगढ़ थाने में पहुंचे अपराधियों ने शपथ लेते हुए भविष्य में कभी कोई अपराध न करने व अपराधियों का साथ न देने और मेहनत कर जीवन यापन करने की शपथ ली है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरीके से बाबूगढ़ थाना परिसर में मौजूद अपराधी अपराध न करने और सही ढंग से जीवन यापन करने की शपथ ले रहे हैं। वहीं बाबूगढ़ पुलिस ने अपराधियों के एड्रेस मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व नवीन फोटो को लेकर भी थाने में जमा कराया है। साथ ही अपराधियों को भविष्य में किसी भी तरह के अपराध न करने और अपराधियों का साथ न देने की शपथ दिलाई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उदयपुर साइंस कॉलेज पार्किंग में युवक का शव फंदे से लटका मिला; पहचान नहीं

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के साइंस कॉलेज की पार्किंग में फंदे से लटका एक युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रविवार का अवकाश होने के चलते कॉलेज परिसर ने सन्नाटा था। इसी दौरान किसी ने पार्किंग में शव लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही शहर की भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और महाराणा भूपाल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक कौन और किस उद्देश्य से कॉलेज परिसर में आया था। इसको जांच को जा रही है और शिनाख्त होने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के सहस्त्र औदिच्य समाज का गरबा महोत्सव पारंपरिक रंग में जीवंत

Udaipur, Rajasthan:शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व में हर तरफ डांडिया की धुन सुनाई दे रही है। आधुनिकता के इस दौर ने डांडियों के स्वरूप को भी बदला है, लेकिन बावजूद ऐसे कई समाज और संगठन है जो आज भी पारम्परिक गरबा का आयोजन कर अपनी परंपरा को संजोए हुए है। पेश है एक रिपोर्ट.... यह तस्वीर उदयपुर के सहस्त्र औदिच्य समाज के गरबा महोत्सव की है, जहाँ वर्ष 1978 में समाज के युवाओं की पहल से शुरू हुआ गरबा महोत्सव आज भी अपने पारम्परिक स्वरूप को बरकरार रखे हुए उसी रंग में जीवंत है। बताया जाता है कि इस परंपरा का इतिहास मेवाड़ के रियासतकाल से जुड़ा है। उस दौर में गरबा चौक पर माताजी की आराधना के दर्शन के लिए महाराणा और राजपरिवार के सदस्य भी पहुँचते थे। गुजराती संस्कृति की पहचान समेटे इस आयोजन में माताजी की प्रतिमा के बजाय गरबा कलश स्थापित कर पूजा की जाती है। सहस्त्र औदिच्य धर्मशाला में नवरात्रि के दौरान होने वाला यह आयोजन समाज की आस्था और एकता का प्रतीक है।
0
0
Report

जोड़बीड़ में मृत पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाने आरोपों पर जांच शुरू

Bikaner, Rajasthan:जोड़बीड़ में मृत पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाने की चर्चा से मचा हड़कंप सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें पहुंचीं मौके पर CMHO डॉ. पुखराज साध बोले-प्रारंभिक जांच में नहीं मिला ऐसा कोई साक्ष्य पुलिस ने भी मौके पर जांच के दौरान संदिग्ध सामग्री मिलने से किया इनकार नोखा निवासी व्यक्ति की शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और पुलिस कर रहे मामले की पड़ताल, जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट बीकानेर के जोड़बीड़ इलाके में मृत पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाने की चर्चा के बाद हड़कंप मच गया मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल की। हालांकि शुरुआती जांच में अधिकारियों को ऐसे आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई साक्ष्य नहीं मिला है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया मौके पर ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया जिससे मृत पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाए जाने के आरोपों की पुष्टि हो सके। वहीं पुलिस ने भी मौके पर जांच करने के बाद ऐसी कोई संदिग्ध सामग्री मिलने की जानकारी से इनकार किया है जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले को लेकर नोखा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी शिकायत के बाद संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और तथ्यों की पड़ताल शुरू की दिनभर इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा, लेकिन फिलहाल आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है अब आगे की जांच में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की पड़ताल अहम होगी अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में कितनी सच्चाई है फिलहाल, प्रारंभिक जांच में कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आने की बात कही गई है बाईट - पुलिस अधिकारी
0
0
Report

हिण्डौन तालाब में प्रसिद्ध कपड़ा कारोबारी चंदू पटवारी का शव मिलने से सनसनी

Karauli, Rajasthan:हिण्डौन के तालाब में तैरता मिला प्रसिद्ध कपड़ा कारोबारी का शव, पुलिस जांच में जुटी जिला करौली हिण्डौन शहर के करौली रोड स्थित ईदगाह के सामने घाट के पास तालाब में एक शव तैरता मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त शहर के प्रसिद्ध कपड़ा कारोबारी चंदू पटवारी के रूप में हुई। शव दिखाई देने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना के पुलिस निरीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को तालाब से निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को हिंडौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया है। चंदू पटवारी सराफा बाजार में पुरानी एवं प्रसिद्ध कपड़े की दुकान चलाते थे। वे पूर्व में भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। बताया जा रहा है कि वे अपने परिवार से अलग एक किराये के मकान में रह रहे थे। परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। पुलिस मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा मेट्रो स्टेशन पर वरिष्ठ सीट विवाद: एक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:1. संजय प्रताप सिंह (65 वर्ष), 1984 AGMUT कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी, सेक्टर 44, नोएडा, उत्तर प्रदेश के निवासी। 2. सिद्धार्थ सिंह (36 वर्ष), दिल्ली में प्रैक्टिस करने वाले वकील और सह-आरोपी के बेटे, सेक्टर 50, नोएडा, उत्तर प्रदेश के निवासी। घटना और जाँच 08.10.2026 को शाम लगभग 5:47 बजे, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 पर एक व्यक्ति बेहोश हो गया है। बेहोश व्यक्ति को उसकी माँ के साथ लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल पहुँचने पर अधिकारी को पता चला कि व्यक्ति को 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुँचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया गया था। मृतक की पहचान पवन शर्मा (48 वर्ष) के रूप में हुई। शुरुआती जाँच में पता चला कि मृतक अपनी माँ, दुर्गा देवी (लगभग 65 वर्ष) के साथ यमुना विहार की ओर यात्रा कर रहे थे। मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह ट्रेन में चढ़े। उस समय, मृतक और उनकी माँ सीनियर सिटिज़न के लिए आरक्षित सीटों पर बैठे थे। सीनियर सिटिज़न सीट को लेकर मृतक और दोनों आरोपियों के बीच कथित तौर पर विवाद हुआ, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पहुँचने पर पवन शर्मा कथित तौर पर बेहोश हो गए और उन्हें LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें 'ब्रॉट डेड' घोषित कर दिया गया। केस दर्ज करना और गिरफ़्तारी मृतक की माँ के बयान पर, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105/3(5) के तहत FIR नंबर 07/2026 (तारीख 09.10.2026) दर्ज की गई। जांच के दौरान, दो आरोपियों की भूमिका की जांच की गई। जांच में मिले सबूतों के आधार पर, दोनों आरोपियों को इस मामले में गिरफ़ार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत के सामने पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच चल रही है।
0
0
Report

नवरात्र में उन्नाव में मिशन शक्ति के तहत जबरदस्त चेकिंग, महिलाओं की सुरक्षा पर जोर

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव से खबर है, उन्नाव नवरात्रि के मौके पर मिशन शक्ति के तहत देर शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान मंदिर-रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया. वहीं मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को महिला अपराध के प्रति जागरूक और महिला से संबंधित चल रही हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई. उन्नाव में नवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया. उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान सीओ सिटी विनी सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रमुख चौराहों, मंदिरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. उन्नाव रेलवे स्टेशन पर बिना कारण बैठे लोगों की आईडी चेक की गई और उन्हें सख्त हिदायत दी गई. वहीं मंदिर परिसरों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे पुलिस ड्यूटी 8-8 घंटे की शिफ्ट में लगाई गई है. मंदिरों और पंडालों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं. पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी. सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया की ये उच्चाधिकारियों के निर्देशन में नवरात्रि को देखते हुए और मिशन शक्ति अभियान के तहत एक फ्लैग मार्च निकाला गया है, जिसमें प्रमुख चौराहों, मंदिरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है. महिलाओं की सुरक्षा को विशेष ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति टीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि किसी भी महिला को समस्या होने पर 112 डायल करें, 1090 वुमन हेल्पलाइन और साइबर से संबंधित 1930 पर संपर्क कर सकती हैं.
0
0
Report

केराकत दुर्गा पूजा पंडाल में करंट से सात वर्षीय बच्चे की मौत

Jaunpur, Uttar Pradesh:केराकत में पूजा पंडाल में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से सात साल के बच्चे की मौत जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पंडाल में लगाए गए टेंट के पाइप में करंट उतरने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बालक की पहचान खटहरा गांव निवासी नीरज सरोज के पुत्र कल्लू सरोज के रूप में हुई है। कल्लू मुर्तजाबाद-बगथरी स्थित माइक्रोटेक विद्यालय में एलकेजी का छात्र था। वह अपनी तीन वर्षीय छोटी बहन का इकलौता बड़ा भाई था। उसके पिता मुंबई-नासिक क्षेत्र में एक डेयरी कंपनी में काम करते हैं और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही केराकत कोतवाली सहित चंदवक और जलालपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मासूम की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों और ग्रामीणों के बीच अलग-अलग राय सामने आई। कुछ लोग तत्काल अंतिम संस्कार करना चाहते थे, जबकि अन्य पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में थे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर पोस्टमार्टम के लिए सहमत किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। मासूम की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा जिस बच्चे की किलकारियों से घर-आंगन गुलजार रहता था, उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। माता-पिता और अन्य परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गांव में हर तरफ शोक का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से उसकी सबसे बड़ी खुशियों में से एक छीन ली।
0
0
Report
Advertisement

100 साल पुराना वैष्णवी दुर्गा मंदिर नवरात्र में आस्था का उफान

Katihar, Bihar:100 वर्ष पुराने वैष्णवी दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर उमड़ रहा आस्था का सैलाब कुरसेला प्रखंड का अयोध्यागंज बाजार स्थित यह मंदिर नवगछिया और कटिहार के बीच आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से शाम तक पूजा-अर्चना, आरती और मां के जयकारों से मंदिर परिसर सहित बाजार को भक्तिमय बना देती है। इस वर्ष मंदिर के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सजावट, कलश यात्रा और कथा आयोजन की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कुमारी कन्याओं की कलश यात्रा और बनारस से कथा वाचिका के आने की खबरें आम श्रद्धालुओं में उत्साह भर रही हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां वैष्णवी दुर्गा के दरबार में sच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है और दर्शन से सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है। मंदिर में नारियल चढ़ाने की अनूठी परंपरा है, जिसके कारण किसी जीव की बलि नहीं दी जाती। नारियल अर्पण की यह पावन परंपरा मंदिर की धार्मिक पहचान है और प्रसाद के रूप में devotees अपने घर भी लेते हैं। 1990 के बाद जीर्णोद्धार और श्वेत संगमरमर से बनी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ मंदिर ने सात्विक पूजा को प्रमुखता दी और हलवा भोग की परंपरा शुरू हुई। नवरात्र के दौरान मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की यात्रा और संध्या आरती की चहल-पहल रहती है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठता है। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समिति और सहयोगी सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा-आर्चना के लिए व्यवस्थाएं सुचारु बनाए हुए हैं। कुरसेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के तौर पर यह मंदिर वर्षों से महत्व रखता आ रहा है और भविष्य में भी यह श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहेगा।
0
0
Report

दुमका के ग्रामीण सड़कों की हालत बदतर: जल्द निर्माण की मांग तेज

Dumka, Jharkhand:दुमका में ग्रामीण सड़कों की स्थिति दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। खासकर उन सड़कों की हालत बेहद खराब है, जो दर्जनों गांवों को मुख्य सड़क और प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती हैं। जर्जर सड़कों पर आवागमन करना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। दुमका के मसलिया प्रखंड से सटे हरोरायडीह गांव का है जहां से गुजरने वाली सड़क करीब 50 गांवों को जोड़ती है। 22 किलोमीटर लम्बी ग्रामीण सड़क हाईवे के नजदीक होने के बावजूद इस सड़क का अब तक निर्माण नहीं हो सका है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ मरीजों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं, इस मामले में दुमका के उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि ग्रामीण सड़कों का जल्द निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। हरोरायडीह सड़क के अलावा जिले की कई अन्य ग्रामीण सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
0
0
Report

कम पानी में खेती लागत घटाने वाला पार्डी किसान का अनोखा प्रयोग

Washim, Maharashtra:कम पारी में अडचणीत अडचणीत अडचणीत? Sorry. Correction: कम पावसामुळे अडचणीत सापडलेल्या वाशिम जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांसमोर शेतीचा खर्च कमी करण्याचं आव्हान आहे. अशा परिस्थितीत मंगरूळपीर तालुक्यातील पार्डी येथील शेतकरी प्रकाश लांभाडे यांनी शून्य मशागतीचा अभिनव प्रयोग केला आहे. त्यांनी कंजारा शिवारातील दोन एकरांत सोयाबीन काढणीनंतर नांगरणी किंवा वखरणी न करता हरभऱ्याची पेरणी केली. या पद्धतीमुळे मशागतीचा खर्च वाचण्यासोबतच जमिनीतील ओलावा टिकवण्यास मदत होते. कमी खर्चात शेती करण्याचा हा प्रयोग इतर शेतकऱ्यांसाठीही मार्गदर्शक ठरू शकतो.
0
0
Report
Advertisement

खूंटी में दुर्गा ब्रह्मचारिणी की पूजा धूमधाम, भक्त उमड़े मंदिरों में

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी । स्लग - आज दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे रुप ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लिए हो रही मंदिरों में पूजा अर्चना। एंकर - खूंटी जिले के विभिन्न मंदिरों व पंडालों में आज माँ दुर्गा के दूसरे रुप माँ ब्रम्हचारिणी की पूजा धूमधाम से हो रही है। आज खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम स्थित माँ दुर्गा के मंदिर में पुरोहित सच्चिदानन्द शर्मा द्वारा पूजा पाठ कराया जा रहा है। खूंटी के चौधरी मुहल्ला मिश्रा टोली, नकटी देवी मंदिर में पूरे श्रद्धा के साथ पूजा आराधना और दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। बाईट - मनोज कुमार महामंत्री बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति。 बाईट - श्रद्धालु。
0
0
Report

कपूरथला में बाढ़ से उजड़े आशियाने, SAF INTERNATIONAL ने दो और परिवारों को नया घर दिया

Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ : ਦਰਿਆ ਬਿਆਸ ਨੇ ਖੋਹ ਲਏ ਸਨ ਆਸ਼ੀਆਨੇ, SAF INTERNATIONAL ਨੇ ਮੁੜ ਵਸਾਏ ਉੱਜੜੇ ਘਰ ! ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਦੋ ਹੋਰ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ ਨਵੇਂ ਘਰ, ਕਦੇ ਮੁੜ ਛੱਤ ਮਿਲਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਵੀ ਛੱਡ ਚੁੱਕੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ’ਤੇ ਪਰਤੀ ਖੁਸ਼ੀ; ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਅਤੇ ਪੀਂਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸੰਸਥਾ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ สุਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ: ਕੁਦਰਤ ਦੀ ਮਾਰ ਜਦੋਂ ਕਿਸੇ ਇਨਸਾਨ ਤੋਂ ਉਸ ਦੇ ਸਿਰ ਦੀ ਛੱਤ ਖੋਹ ਲੈਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਸਿਰਫ਼ ਇੱਕ ਘਰ ਤੱਕ ਸੀਮਤ ਨਹੀਂ ਰਹਿੰਦੀ, ਸਗੋਂ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਯਾਦਾਂ, ਸੁਪਨੇ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵੀ ਮਲਬੇ ਹੇਠ ਦੱਬ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਦਰਿਆ ਬਿਆਸ ਵਿੱਚ ਆਏ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਈ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਆਸ਼ੀਆਨੇ ਉਜਾੜ ਦਿੱਤੇ ਸਨ। ਜਿਹੜੇ ਘਰ ਕਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸੁੱਖ-ਦੁੱਖ ਦੇ ਗਵਾਹ ਸਨ, ਉਹੀ ਘਰ ਦਰਿਆ ਦੇ ਤੇਜ਼ ਵਹਾਅ ਦੀ ਭੇਟ ਚੜ੍ਹ ਗਏ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਸਿਰਾਂ ਤੋਂ ਛੱਤ ਖੋਹੀ ਗਈ। ਪਰ ਇਸ ਮੁਸ਼ਕਲ ਘੜੀ ਵਿੱਚ SAF INTERNATIONAL ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਬਾਂਹ ਫੜਨ ਦਾ ਜੋ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਉਸ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਵੱਲ ਇੱਕ ਹੋਰ ਕਦਮ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਦੋ ਹੋਰ ਨਵੇਂ ਘਰ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ ਹਨ。
0
0
Report

सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के मल रोड पर घूमते दिखे, पर्यटकों से अनुभव पूछे

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार देर शाम शिमला के मॉलरोड पर चहलकदमी करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने यहां घूमने पहुंचे सैलानियों से बातचीत की और पहाड़ों पर घूमने के उनके अनुभव के बारे में जाना। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से शिमला में पर्यटन, यहां के माहौल और घूमने के अनुभव को लेकर चर्चा की। मॉलरोड पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी के दौरान लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली। शिमला का मॉलरोड पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहता है और शाम के समय यहां काफी चहल-पहल रहती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top