icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow22 Jan 2025, 10:29 am

Hapur: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धौलाना में विशाल भंडारे का आयोजन

Hapur, Uttar Pradesh:

अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर में खुशी और जश्न का माहौल था। इस अवसर पर हापुड़ जनपद में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राम भक्तों में इस अवसर पर खुशी की लहर देखने को मिली। धौलाना कस्बे में राम भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह भंडारा धौलाना कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर आयोजित हुआ जहां भगवान श्री राम का प्रसाद पाकर भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भंडारे में आने वाले भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शिप्रा के नए घाटों का निर्माण तेज, सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज

Ujjain, Madhya Pradesh:संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गऊघाट पाले और त्रिवेणी क्षेत्र में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश। उज्जैन। सिंहस्थ-2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को शिप्रा नदी में सुगम और सुरक्षित स्नान की सुविधा देने के लिए नए घाटों का निर्माण किया जा रहा है। शिप्रा नदी के करीब 29 किलोमीटर क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा घाट बनाए जा रहे हैं। शनिवार को संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गऊघाट पाले के पास और नवग्रह शनि मंदिर के पीछे ग्राम गोठड़ा क्षेत्र में बन रहे घाटों का जायजा लिया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटों पर रिटेनिंग वॉल और लैंडिंग बनाने का काम चल रहा है। संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि बारिश खत्म होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और मई 2027 तक सभी निर्धारित कार्य पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त और कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर मौजूद श्रमिकों की संख्या की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से काम शुरू होने के समय और रोजाना होने वाले निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी पूछा。 बारिश के कारण धीमा हुआ था काम कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 से जुड़े निर्माण और विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। बारिश के दौरान शिप्रा नदी में जलस्तर और पानी की स्थिति के कारण घाट निर्माण का काम प्रभावित हुआ था। अब बारिश समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। नए घाट बनने से सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को शिप्रा नदी में स्नान के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
0
0
Report

चंद्रपुर में विजयादशमी पथ संचलन: संघ प्रमुख भेंडे का मार्गदर्शन, शतक वर्ष की राह दिखाई

Chandrapur, Chhattisgarh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघाच्या शतकपूर्ती निमित्त विजयादशमी पथसंचलन आणि जाहीर उद्बोधन संपन्न, चंद्रपुरात अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख मंगेश भेंडे यांनी केले मार्गदर्शन ,स्थानिक चांदा पब्लिक स्कूल मधून निघालेल्या पथसंंचलनाने शहरातील जगन्नाथ बाबा नगर परिसराचे केले भ्रमण. मुख्य सोहळ्यात घोष , दण्डयोग, व्यायाम प्रकार आदींचे सादरीकरण झाले. आपल्या मार्गदर्शनातून अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख मंगेश भेंडे यांनी संघाच्या शतकीय वाटचालीचा आढावा घेतला. देशापुढच्या संकटांचा सामना संघशक्तीने शक्य असल्याचे ते म्हणाले.
0
0
Report

रोहतक में 4 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न: पिता गिरफ्तार, CWC ने सुरक्षा

RTRAJ TAKIYAJust now
Rohtak, Haryana:रोहतक ब्रेकिंग न्यूज़ रोहतक में 4 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा खुलासा。 CWC की काउंसलिंग में बच्ची ने माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप。 पिता पर बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप。 पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने पूछताछ में यौन उत्पीड़न की बात कबूली。 बच्ची की मां को भी घटना की जानकारी होने का आरोप。 निजी स्कूल प्रशासन और विद्यार्थियों पर लगाए गए थे यौन शोषण के आरोप。 मामले में पुलिस ने आरोपी माता-पिता को किया गिरफ्तार。 DSP महम तनुज शर्मा के नेतृत्व में SIT ने की मामले की जांच。 16 सितंबर को लाखन माजरा थाने में POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस。 CWC ने बच्ची को अपनी कस्टडी में लिया, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी।
0
0
Report
Advertisement

विदिशा के मां ज्वाला देवी मंदिर, नवरात्रि में तीन रूपों में दर्शन—विदेशी भक्त जुड़े

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा का प्रसिद्ध मां ज्वाला देवी शक्ति पीठ इन दिनों शारदीय नवरात्रि के रंग में रंगा हुआ है। मंदिर परिसर वेद मंत्रों, श्रद्धालुओं के जयकारों और 951 अखंड मनोकामना ज्योतियों से जगमगा रहा है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत मां ज्वाला देवी का दिन में तीन अलग-अलग रूपों में दर्शन देना है—जहाँ माता सुबह बाल रूप, दोपहर में युवा रूप और शाम को कन्या रूप में भक्तों को दर्शन देती हैं। इस बार दरबार में 151 घी और 800 तेल की अखंड ज्योतियाँ जल रही हैं, जिनमें से कई ज्योतियाँ पिछले 50 सालों से अनवरत प्रज्वलित हैं। खास बात यह है कि मां के इस दरबार से देश ही नहीं, बल्कि अमेरिका, दुबई और रूस में बैठे प्रवासी भारतीय भी डिजिटल माध्यम से जुड़े हैं। विदेश में रहने वाले भक्त व्हाट्सएप और ऑनलाइन पेमेंट के जरिए अपनी मनोकामना ज्योति स्थापित करवा रहे हैं, जिन्हें मंदिर समिति द्वारा नंबर आवंटित कर वीडियो और तस्वीरों के जरिए सीधे लाइव दर्शन कराए जा रहे हैं। नवरात्रि के विशेष अनुष्ठानों में 1008 पुष्पों और सिक्कों से महासहस्रार्चन व निशा पूजन किया गया, वहीं ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई भव्य चुंदरी यात्रा ने पूरे वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है।
0
0
Report

सीएम विष्णुदेव साय अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दें, सेवा संकल्प अभियान का समापन

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन शौर्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. द हिंदू फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया. वहीं, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिनका मुख्यमंत्री ने सम्मान किया. मुख्यमंत्री ने शहीद परिवारों का सम्मान करते हुए उनके बलिदान को नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान का आज अंतिम दिन है. अभियान के समापन पर अमर शहीदों की स्मृति में शौर्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन गौरवपूर्ण पहल है.
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव गौरी नगर: गौवंश सिर मिलने पर 10 गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपी जुलूस निकाला

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव के गौरी नगर में गौवंश के कटे सिर मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें गौवंश काटने, मांस बेचने और अवशेषों को अलग-अलग स्थानों पर फेंकने की बात सामने आई है। वहीं, मामले में आक्रोश के बीच पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों का शहर में जुलूस भी निकाला है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। राजनांदगांव शहर के गौरी नगर में गौवंश के कटे सिर मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल निर्मित हो गया था। घटना को लेकर स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। कार्रवाई में देरी से नाराज लोगों ने बीती रात कोतवाली थाने का घेराव कर अपना विरोध जताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, गौरी नगर निवासी अब्दुल हमीद उर्फ कलवा, उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में गौवंश काटने, मांस का विक्रय करने और गौवंश के सिर को तालाब सहित अन्य स्थानों पर फेंकने की बात सामने आई। पुलिस ने इस मामले में कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले के दो मुख्य आरोपियों का शहर में जुलूस भी निकाला। नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। स्थानीय निवासियों की मांग पर मांस विक्रय करने वाली संदिग्ध दुकानों को हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
0
0
Report

निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा आठवीं के छात्र से मारपीट, FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu जयपुर से बड़ी खबर निजी स्कूल के शिक्षक पर आठवीं के छात्र से मारपीट का आरोप जगतपुरा के ट्यूटो इंटरनेशनल स्कूल का मामला, परिजनों ने रामनगरिया थाने में दर्ज कराई FIR आरोप, साइंस के शिक्षक अभिनव सक्सेना ने लोहे के स्केल से छात्र को बेरहमी से पीटा छात्र कनिष्क सिहरा की पीठ और हाथ पर चोट के निशान होने का दावा 15 अक्टूबर को हुई घटना, आठवीं कक्षा B में पढ़ता है छात्र परिजनों का आरोप, स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल से शिकायत करने पर नहीं मिला संतोषजनक जवाब शिकायतकर्ता का दावा—मांगने पर स्कूल प्रबंधन ने CCTV फुटेज दिखाने से किया इनकार रामनगरिया थाना पुलिस ने शुरू की जांच
0
0
Report

अलवर के राठी मार्केट में हाइड्रा क्रेन दुर्घटना, सड़क पार करते समय महिला की मौत

Alwar, Rajasthan:अलवर के राठी मार्केट में हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित राठी मार्केट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सड़क पार कर रही महिला हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में महिला को ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पिंकी पत्नी अमित, निवासी खैर मोहल्ला, भूसावर, हाल निवासी झाड़ेड़ा, थाना उद्योग नगर, अलवर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला पिछले 15 से 20 दिनों से क्षेत्र की एक सोना फैक्ट्री में काम कर रही थी। हादसे की सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी नियमानुसार पूरी की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ में जलदाय विभाग की टंकी से पानी बहने से जलभराव, लोग नाराज

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में जी राजस्थान की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। मझेला रोड वार्ड 41 स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी से पांच घंटे से ज्यादा समय तक अनमोल जल बहता रहा, जिससे आसपास के इलाके में जलभराव हो गया। मामले को जी राजस्थान ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने संज्ञान लेते हुए PHED से जवाब-तलब किया। विभाग ने मुख्य वाल्व में तकनीकी खराबी के चलते टंकी खाली कराने का स्पष्टीकरण दिया, लेकिन बड़ा सवाल यह है? कि जब घंटों तक पानी बहता रहा, तो मौके पर विभाग का कोई कार्मिक क्यों नहीं पहुंचा? आखिर मेंटेनेंस व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है? एक तरफ क्षेत्रवासी पहले से ही अनियमित जलापूर्ति से परेशान हैं, दूसरी तरफ पानी की इस तरह बर्बादी ने लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है। वहीं, मरम्मत कार्य के चलते अगले दो दिन जलापूर्ति प्रभावित रहने की जानकारी ने आमजन की चिंता और बढ़ा दी है। अब सवाल है? कि इस लापरवाही की जवाबदेही कौन तय करेगा?
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर: दशहरे के पुतलों में मुस्लिम कारीगरों की आपसी भाईचारे की मिसाल

Saharanpur, Uttar Pradesh:मजहब की दीवारों से ऊपर उठकर भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा मुस्लिम परिवार, 18 साल से सहारनपुर में बना रहा रावण के पुतले धर्म और मजहब की दीवारों से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करने वाला एक मुस्लिम परिवार इन दिनों सहारनपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल से आने वाला यह परिवार पिछले करीब 18 वर्षों से सहारनपुर के गांधी पार्क में दशहरे के लिए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले तैयार करता आ रहा है। इस बार भी परिवार के कारीगर दशहरा पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। गांधी पार्क में 70 फीट ऊंचा रावण और 65-65 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। यह परिवार केवल रोजगार के लिए ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द की भावना के साथ भी इस काम को करता है। कारीगरों का कहना है कि त्योहार किसी एक धर्म के नहीं, बल्कि समाज में प्रेम और एकता बढ़ाने का अवसर होते हैं। उनका संदेश है कि लोगों को धर्म के नाम पर बांटने के बजाय मिल-जुलकर रहना चाहिए।दशहरा पर्व से करीब 20 दिन पहले मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल से मुस्लिम कारीगरों की टीम सहारनपुरReached गांधी पार्क में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने में जुटी हुई है। पुतलों को आकर्षक रूप देने के लिए उनके चेहरों, कपड़ों और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कारीगरों के मुताबिक, इस बार पुतलों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ इस्तेमाल किए जा रहे पिछले वर्ष बारिश के कारण पुतलों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस बार बेहतर किस्म का कागज लगाया जा रहा है। कारीगरों का दावा है कि इससे बारिश के पानी का असर कम पड़ेगा और पुतलों की सुंदरता लंबे समय तक बनी रहेगी। चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद इंतजार ने बताया कि पुतले बनान का काम उनके परिवार में पीढ़ियों से चला आ रहा है। वह करीब 18 वर्षों से सहारनपुर के गांधी पार्क में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार रावण की ऊंचाई 70 फीट रखी गई है, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले करीब 65 फीट के बनाए जा रहे हैं。 इंतजार के मुताबिक, पुतले बनाने में करीब 12 से 20 दिन तक का समय लग जाता है। इस काम में परिवार के कई सदस्य और कारीगर मिलकर मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लोग केवल सहारनपुर में ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों और राज्यों में भी जाकर पुतले तैयार करते हैं।मोहम्मद इंतजार ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर होने वाली राजनीति का उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ता। उनका मानना है कि हर व्यक्ति को प्रेम और सद्भाव के साथ रहना चाहिए। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान हम सभी का है और सभी लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि परिवार का मुख्य व्यवसाय आतिशबाजी का काम है और इसके लिए उनके पास लाइसेंस भी है। इसके अलावा परिवार के सदस्य विभिन्न धार्मिक आयोजनों और शोभायात्राओं में भी सहयोग करते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव, गणेश शोभायात्रा, बालाजी और खाटू श्याम से जुड़े आयोजनों में फूल बरसाने जैसे कार्य भी किए जाते हैं। इंतजार ने कहा कि दशहरे के लिए पुतले बनाना उनके लिए केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि आपसी मोहब्बत बढ़ाने का एक जरिया भी है।परिवार से जुड़े पप्पू उर्फ रियासत ने बताया कि वह भी करीब 17 से 18 वर्षों से सहारनपुर के गांधी पार्क में रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार का पीढ़ियों पुराना काम है और इस बार भी विशाल पुतले तैयार किए जा रहे हैं。 रियासत के अनुसार, इस बार रावण 70 फीट का है, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 65-65 फीट के बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुतलों को पहले से अधिक आकर्षक बनाने के लिए बेहतर कागज और सजावट का इस्तेमाल किया गया है। पिछले साल हुई बारिश को देखते हुए इस बार कागज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है।उन्होंने कहा कि पुतले बनाना उनके लिए रोजगार का एक हिस्सा है। इसके साथ ही परिवार आतिशबाजी और अन्य आयोजनों से जुड़े काम भी करता है। रियासत के मुताबिक, इस काम में मेहनत जरूर है, लेकिन वर्षों से जुड़े होने के कारण उन्हें इसका अनुभव है और हर साल दशहरे पर पुतले तैयार करने की जिम्मेदारी निभाते हैं। सहारनपुर ही नहीं, कई जिलों और राज्यों में काम कर रहा परिवार कारीगरों ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर, देवबंद, रामपुर, ननौता, थानाभवन और अन्य क्षेत्रों में भी पुतले बनाने के काम में लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त पंजाब, चंडीगढ़ और अंबाला सहित कई स्थानों पर भी परिवार के लोग दशहरे के लिए पुतले तैयार करते हैं। इस तरह दशहरा आने से पहले परिवार के अलग-अलग सदस्य विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पुतले बनाने का काम संभालते हैं। कई दिनों की मेहनत, कारीगरी और सजावट के बाद ये पुतले दशहरे के आयोजन का प्रमुख आकर्षण बनते हैं। भाईचारे का संदेश दे रही कारीगरों की मेहनत सहारनपुर के गांधी पार्क में तैयार हो रहे इन विशाल पुतलों की खासियत केवल उनकी ऊंचाई और खूबसूरती नहीं है, बल्कि इनके पीछे जुड़ी आपसी सद्भाव की कहानी भी है। मुस्लिम कारीगरों द्वारा वर्षों से दशहरे के लिए पुतले तैयार करना इस बात का उदाहरण है कि कला, मेहनत और रोजगार की कोई धार्मिक सीमा नहीं होती।कारीगरों का कहना है कि समाज में नफरत फैलाने के बजाय प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना जरूरी है। उनका परिवार वर्षों से इसी भावना के साथ अपना काम करता आ रहा है। दशहरे पर जब गांधी पार्क में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे, तब इनके साथ जुड़ी यह कहानी भी हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देगी।
0
0
Report

झांसी कोतवाली में शराब विवाद के बाद पति ने हंसिये से पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारे पति को अरेस्ट किया है, बताया जा रहा है कि शराब के लिए हुए विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर हंसिया से वार कर हत्या कर दी और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति को आलाकत्ल हंसिया के साथ गिरफ्तार करके उसे कोर्ट में पेश किया है। वी/ओ.1- शहर कोतवाली थाने में गीताबाई कहार ने लिखित तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी दीपमाला की पहली शादी सुरेश कहार के साथ हुई थी, जिनकी मौत 9 महीने पहले हो गई थी। इसके बाद दीपमाला अपने पति के साथ काम करने वाले लालाराम आदिवासी निवासी नयाखेड़ा के साथ रहने लगी थी। 15 अक्टूबर को छोटू राय ने फोन कर गीताबाई को बताया कि उनकी बेटी की मृत्यु हो गई है। जांच करने पर पता चला कि पति लालाराम ने दीपमाला के सिर में चोट पहुंचाकर उसे छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने लालाराम को हंसिया के साथ गिरफ्तार कर लिया। वी/ओ.2- पुलिस की पूछताछ में आरोपी लालाराम ने बताया कि वह पत्नी दीपमाला के साथ छोटू राय के यहां मजदूरी करता था। 14 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के साथ ट्रैक्टर पर ईंट लेकर जा रहा था, तभी पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर वह गाली-गलौज करने लगी। पति ने कहा कि शाम को मजदूरी का पैसा मिलने पर शराब लाऊंगा। शाम को वह शराब के 4 पाउच लेकर पहुंचा और प्याज के साथ दोनों ने 2-2 पाउच पिए। इस दौरान वह हंसिया से प्याज काट रहा था, तभी पत्नी लेट गई। पति ने उसे उठाया तो वह गाली देने लगी। गुस्से में आकर लालाराम ने पास में रखे हंसिया से वार कर दिया, जो पत्नी के सिर पर लग गया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ और शराब के नशे में धुत पति ने उसे धक्का दे दिया और वहीं लेटकर सो गया। सुबह जब उसकी नींद खुली तो देखा कि पत्नी नीचे जमीन पर पड़ी थी। उसके बाद उसने अरुण नाम के युवक से कहा कि मेरी पत्नी की छत से गिरने से मौत हो गई है, उसे अंदर करवा दो। अरुण की मदद से शव को अंदर रखवा दिया और फिर मालिक छोटू राय के पास जाकर बताया कि मेरी पत्नी ऊपर चली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में त्योहारी भीड़ के बीच चेन स्नैचिंग गैंग यूपी से गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में त्योहारों के समय पूजा पंडालों और भीड़ भाड़ वाले सड़कों पर महिलाओं का चेन-पर्स उड़ाने वाली 15 महिलाएं गिरफ्तार,यूपी से आ कर कर रहे थे मुजफ्फरपुर में क्राइम, गिरफ्तार शातिर महिलाओं के पास से 16,800 रुपए, 3 सोने के लॉकेट, कान का लटकन और 5 मोबाइल बरामद Anchor - दुर्गा पूजा में पूजा पंडालों और सड़कों पर होने वाले भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन और पर्स चोरी करने के लिए उत्तर प्रदेश से पहुंची शातिर महिलाओं के गैंग का मुजफ्फरपुर पुलिस ने खुलासा किया है.पुलिस ने बिहार के आलावा उत्तर प्रदेश के तीन जिलों से जुड़ीं 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने गिरफ्तार शातिर महिलाओं के पास से 16,800 रुपए नकद, सोने के तीन लॉकेट, सोने का एक कान का लटकन और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं.पुलिस जांच में यह पता चला कि ये महिलाएं त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में आम महिलाओं के बीच घुस जाती थीं और फिर गोल घेरा बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं और और गिरफ्तार शातिर महिलाओं का यह अंदाज से आसपास के लोगों को शक तक नहीं होता था. पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि जब त्योहारों के सीजन आता है तो यह गिरोह सक्रिय हो जाता है.जब पुलिस को पता चला कि शहर में लगातार महिलाओं का भीड़ भाड़ में उनका पर्स चैन मोबाइल गायब हो रहे हैं और इस तरीके का लगातार पुलिस को शिकायत मिल रही थी तो पुलिस भी सक्रिय हुई.इसी दौरान नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाहर से आने वाली महिलाओं का गिरोह शहर में चेन स्नैचिंग, मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है.सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई कर 15 महिलाओं को पकड़ा.जिसमें ज्यादातर महिलाएं उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं जो बिहार पर्व त्यौहार के समय विभिन्न जिलों में जाकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं,पुलिस के अनुसार गिरोह की महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन और आभूषण निकालती थीं.इसके अलावा पर्स, मोबाइल और नकदी भी चोरी की जाती थी. गिरफ्तार यह महिलाएं भीड़ भार वाले जगह पर पहुंचती थी और वहां पर जो महिलाएं सोने का जेवर पहन कर निकलती थी वैसे महिलाओं को यह गिरोह की महिलाएं अपने निशाने पर लेकर फिर उस महिला को अपने गिरोह की शातिर महिलाओं के साथ गोल घेरे में लेती थी और भीड़ का फायदा उठाकर उस महिला का गहन जेवर,मोबाइल को चुरा लेती थी.पुलिस अब यह पता लगा रही है कि गिरोह ने शहर में किन-किन जगहों पर इस तरह की वारदात की है और इसके पीछे मुख्य सरगना कौन है.गिरफ्तार महिलाओं में ज्यादातर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर,देवरिया और आजमगढ़ की महिलाएं शामिल हैं.वहीं बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर क्षेत्र की भी महिलाएं पकड़ी गई हैं.पुलिस ने इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी हुई है,ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और सरगना की पहचान की जा सके. अब इतनी संख्या में एक साथ महिला शातिर चोरों की गिरफ्तारी होने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और त्योहारों के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी व चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है. बाइट - मोहिबुल्लाह अंसारी, सीटी एसपी *इनपुट - मणितोष कुमार*
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top