245101
Ghaziabad - कार सवार दबंगों ने टोलकर्मियों से की मारपीट
Hapur, Uttar Pradesh:बृजघाट टोल प्लाजा पर दो गाड़ियों में सवार दबंगों ने टोल मांगने को लेकर टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की. मारपीट की घटना टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई हैं। आपको बता दे हरियाणा नंबर की दो गाड़ियां ब्रजघाट टोल प्लाजा पर पहुंची थी. टोल कर्मियों द्वारा टोल मांगने पर कार सवार दबंगों ने टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की.टोलकर्मियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल सागर मामले पर आबकारी मंत्री देवड़ा का बयान; कांग्रेस पर राजनीति के आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सागर मामले पर आबकारी मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बयान कांग्रेस इस मामले में मौतों पर सेक रही राजनीतिक रोटी मामले में जो भी कोई दोषी होगा उसे पर की जाएगी कार्रवाई छोटा या बड़ा अधिकारी भी अगर लिप्त तो होगी कार्रवाई सरकार इस मामले में गंभीर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के आरोपों पर कहा जाति या धर्म देखकर नहीं होती घटना0
0
Report
बाढ़ राहत में सरकार पर दोनों दलों के आरोप, बिहार भीषण संकट का सामना कर रहा
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा, भोजन, राहत सामग्री और पशुओं के चारे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही है। एजाज अहमद ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को बाढ़ राहत के लिए पर्याप्त सहायता नहीं मिल रही है, उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और विशेष सहायता की माँग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। पटना के समीप पुनपुन इलाके का जिक्र करते हुए राजद प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोग मदद के अभाव में भगवान भरोसे जीवन जीने को मजबूर हैं। बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीश वर्धन ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में बाढ़ राहत और स्थायी समाधान के लिए सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसका खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। डॉ. वर्धन ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को उचित राहत और बचाव कार्य भी नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने इसे सरकार के शासन और प्रशासन की विफलता बताते हुए तत्काल राहत एवं बचав कार्यों में तेजी लाने की मांग की।0
0
Report
ऑनलाइन ठगी: चार पीड़ितों से साइबर अपराधियों ने 31.83 लाख ठगे
Noida, Uttar Pradesh:साइबर अपराधियों ने चार लोगों से ठगे 31.83 लाख रुपये निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर की ऑनलाइन ठगी शुरुआत में कम रकम जमा कराकर आरोपियों ने जीता भरोसा भरोसा बनने के बाद अलग-अलग खातों में कराए लाखों रुपये ट्रांसफर चतर सिंह से आरोपियों ने ठगे 6 लाख 65 हजार 935 रुपये पीड़ित से अलग-अलग चरणों में कराई गई रकम ट्रांसफर पीड़ित ने पहले साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत शिकायत के बाद मामला साइबर क्राइम थाने पहुंचा पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की चार पीड़ितों से कुल 31.83 लाख रुपये की ठगी का मामला0
0
Report
Advertisement
सासाराम में लिव इन रिलेशनशिप हत्या पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा में लिव इन रिलेशनशिप मे रह रहे एक महिला तथा पुरुष की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। बता दे की मणि भूषण कुमार तथा ननकी देवी गोलीमार का हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृत महिला के परिवार के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया एवं मुआवजा की मांग करने लगे। लोगों को समझने के लिए सासाराम के वीडियो तथा को मौके पर पहुंचे तथा नेता के पुत्र अभिषेक कुमार को समझा बूझकर किसी तरह मनाया। मृतक के पुत्र का कहना है कि उसे 24 घंटे के अंदर न्याय चाहिए। आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। साथ में उसकी एक छोटी बहन है, जिसके शादी के लिए भी कोई फंड चाहिए। शव के साथ सड़क जाम करने से लोगों को काफी परेशानी हुई और लगभग दो घंटे तक सड़क पर अब आगमन बाधित रहा।0
0
Report
अलवर के जगन्नाथ मंदिर में मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में सुख-समृद्धि की दुआ
Noida, Uttar Pradesh:आज अलवर में श्री जगन्नाथ जी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। श्री जगन्नाथ जी की कृपा से राजस्थान में सुख, शांति और समृद्धि का निरंतर विस्तार हो तथा प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली बनी रहे, यही कामना है। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।0
0
Report
भोजपुर में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देकर घर में गोली मारी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने भोजपुर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए घर में घुस कर एक 32 वर्षीय युवक रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी है। मामला गड़हनि थाना के लासाढी गांव के हैं जहां गांव के ही कुछ नामजद दबंगों ने मादक पदार्थ के बिक्री का विरोध करने वाले 32 वर्षीय युवक रमेश कुमार सिंह को उसके घर में घुस कर कानून को धत्ता बताते हुए गोली मार दी है और हथियार लहराते हुए फरार हो गए है। घायल युवक का कहना है कि गांव के ही कुछ दबंगों के द्वारा हेरोइन और गांजा बेचा जाता है जिसका मैं विरोध करता था और आज इसी बात से नाराज दबंगों ने युवक रमेश कुमार सिंह को गोली मार दी है और हथियार लहराते फरार हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी बताने से इन्कार किया है।0
0
Report
Advertisement
जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार
Majhaulia, Bihar:मझौलिया के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यायल माधोपुर के राजेश कुमार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य के लिए पश्चिम चम्पारण शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया,सम्मान मिलने की खबर से विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखा गया,विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक राजेश कुमार का भव्य स्वागत किया,इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर, फूल-माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया, विद्यालय परिवार ने कहा कि प्रधानाध्यापक राजेश कुमार का शिक्षा के प्रति समर्पण, बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने का प्रयास और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं,उनके सम्मान से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है,छात्र-छात्राओं ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी,सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।0
0
Report
bagha: kisan ganne mulya 600-650 rupaye quintal ke liye sarkar ke khilaf sadak par utre
Bagaha, Bihar:बगहा में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया । NH-727 गोरखपुर-बेतिया मुख्य सड़क किनारे बड़ी संख्या में किसान गन्ना और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे और सरकार समेत चीनी मिलों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। बिहार के गन्ना किसानों की मांग है कि गन्ने का मूल्य 600 से 650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया जाए क्योंकि चीनी की दरें लगातार बढ़ रहीं हैं औऱ ऊपर से अन्नदाता महंगाई की मार झेल रहें हैं। लिहाजा प्रशासन औऱ सरकार इस पर विचार क़र उचित निर्णय लें। बगहा की सड़कों पर अनुठे अंदाज़ में खड़े ये ट्रैक्टर-ट्रॉली और इनके बीच रखा ये गन्ना पंजाब की तर्ज़ पर किसानों की एकजुटता कों दर्शा रहा है। दरअसल किसानों की मांग गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की है जो उनकी एकजुटता से गवाही दे रहा है, जिसे लेकर आज सड़क किनारे किसानों ने हुंकार भरी है । बताया जा रहा है की सीमावर्ती नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा से लेकर जिले के अलग-अलग इलाकों से सैकड़ों किसान यहां गन्ना और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे हैं। ईंख काश्तकार संघ, बिहार के बैनर तले किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग उठाई है औऱ SDM चांदनी कुमारी कों ज्ञापन सौंपा । किसानों का कहना है कि जिस तरह चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है औऱ महंगाई बढ़ रही है लेकिन गन्ना उत्पादनकों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। यहीं वजह है की किसानों ने गन्ने का मूल्य 600 से 650 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग किया है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार और चीनी मिलों की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को मजबूती से उठाया। ईंख काशतकार संघ बिहार प्रदेश सचिव रामकुमार उर्फ़ छोटे श्रीवास्तव नें कहा है कि गन्ने की खेती में लागत बढ़ रही है ऐसे में अगर फसल का उचित मूल्य नहीं मिला, तो खेती करना किसानों के लिए मुश्किल हो जाएगा।फिलहाल NH-727 मुख्य सड़क किनारे किसानों का यह प्रदर्शन गन्ने के उचित मूल्य को लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश है। अब देखना होगा कि किसानों की इस मांग पर सरकार और चीनी मिलों की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।0
0
Report
पाटन में सर्वदलीय समाज का धरना खत्म, प्रशासन ने आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त किया
Jabalpur, Madhya Pradesh:पाटन थाने में सर्वदलीय समाज के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था 18 अगस्त को पाटन चौराहे में समाज के द्वारा सड़क हादसों और किसानों की समस्याओं को लेकर एक प्रदर्शन हुआ था इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन के द्वारा पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफ आई आर और अन्य लोगों की जांच के बाद एफ आई आर की बात कही गई थी। एफ आई आर होने की सूचना जैसे ही सर्वदली समाज के उदयभान सिंह और लोगों को लगी उसके बाद पाटन में लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पाटन थाने पहुंचे जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी सभी ने पाटन थाना पहुंचकर एफ आई आर दर्ज करने का जमकर विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी म मौके पर पहुंचा और आंदोलन करने वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर आक्रोशित लोगों को समझाया गया जिसके बाद वह मानने को तैयार हुए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदयभान सिंह का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया और 18 सितंबर तक शाहपुरा रेल गेट को चालू नहीं किया गया तो एक बार फिर वह सड़कों पर दिखाई देंगे। वही पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर का कहना है कि आंदोलनकर्ताओं को समझाइश दी गई है जिसके बाद वह मान गए हैं विधि संगत इसमें कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
पटना बेलसंड: अमित रानू के खिलाफ 4000 भू-माफिया संपत्तियों की जब्ती की तैयारी
Patna, Bihar:विधायक अमित रानू की बढ़ीं मुश्किलें, 4000 भू माफिया और बालू माफिया की संपत्ति होगी जब्त सीतामढ़ी के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से अमित रानू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ADG विधि-व्यवस्था K.S. Anupam ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने जानकारी दी कि बेलसंड विधायक अमित रानू समेत करीब 4,000 भू-माफिया और बालू माफिया से जुड़े लोगों की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। बाइट — K.S. Anupam, ADG विधि-व्यवस्था0
0
Report
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत
Durg, Chhattisgarh:एंकर-ददिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले युवराज सोनी की भी मौत हो गई युवराज सोनी दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय में बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था वहीं युवराज सोनी रक्षाबंधन में घर आने के बाद चार दिन पहले ही दिल्ली गया था जहां सत्य निकेतन बिल्डिंग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई फिलहाल युवराज सोनी का पूरा परिवार दिल्ली रवाना हो चुका है वही युवराज सोनी का शव दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में रखवाया गया है0
0
Report
शेखपुरा में बीच सड़क पर बाइक जलकर राख, चालक ने भागकर बचाई जान
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहाँ अचानक देखते-देखते एक बाइक बीच सड़क पर धधक उठी और धू-धू कर जल गया। गनीमत रही कि बाइक सवार समय रहते आग के भयानक रूप को भांप लिया और बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के मेहूस मोड़ के पास हुआ जब एक युवक अपने पल्सर बाइक से मेहूस मोड़ से गुजर रहा था। इसी बीच बाइक के इंजन से धुआँ निकलने लगा देखते-देखते बीच सड़क पर ही आग की तेज लपटें से पूरी बाइक जलकर राख हो गया। पीड़ित बाइक सवार की पहचान हथियावा थाना क्षेत्र के गव्य गाँव निवासी विजली मिस्त्री विक्की कुमार के रूप में की गई।0
0
Report
Advertisement
चंडीगढ़ की सुखना झील में जलस्तर बढ़ा, फ्लड गेट खोलने का खतरा
Chandigarh, Chandigarh:पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से चंडीगढ़ की सुखना लेक का जलस्तर बढ़ गया है अगर यह जलस्तर 1163 फीट तक पहुंचता है तो सुखना के फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं ताकि पानी झील से बाहर ओवर फ्लो न हो। कुछ दिन पहले जब सुखना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ गया था तब फ्लड गेट खोले गए थे ताकि जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके। सुखना लेक के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है प्रशासन की ओर से यहां पर कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं जो दिन और रात यानी 24 घंटे जलस्तर की निगरानी करते हैं।0
0
Report
पटना में 23 वर्षीय आशु लापता, सुसाइड नोट मिलने से परिवार और पुलिस चौंक गई
Patna, Bihar:एंकर--पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी से 23 वर्षीय आशु रविवार शाम करीब 5 बजे से लापता है। आशु के कमरे से एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला है। परिजनों ने मामले की शिकायत बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। आशु के बड़े भाई रोहित ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही आशु ने हाजीपुर की माइक्रो फाइनेंस कंपनी सक्षम ग्राम प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी ज्वाइन की थी। नौकरी को लेकर वह तनाव में था और कुछ परेशानी की बात उसने भाई को बताई थी। हालांकि, समझाने के बाद उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया। परिजनों के मुताबिक वे पिछले तीन महीने से मनेर के आजाद नगर स्थित अपने गांव में रह रहे थे। आशु से रोज फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन उसने अपनी परेशानी के बारे में कोई बड़ी बात नहीं बताई। सुसाइड नोट में आशु ने लिखा है कि एक अनजान नंबर पर मैसेज करने के बाद विवाद बढ़ गया था। उसने नोट में कंपनी से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। इसके अलावा उसने अपनी प्रेमिका का जिक्र करते हुए परिवार से उसका ख्याल रखने की बात कही है। फिलहाल परिजन परेशान हैं और पुलिस मामले की जांच के साथ आशु की तलाश कर रही है।0
0
Report
लखनऊ में सहारनपुर के कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सहारनपुर जराहे थे रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोका तो वही पर धरने पर बैठ गए पुलिस ने सभी नेताओं गिरफ्तार कर लिया । सूचना : गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइन , लखनऊ ले जाया गया ।0
0
Report
Advertisement
