245201
शिव मंदिर छपकोली में भक्तों की भीड़, 25,000 लोग ने जल चढ़ाया
Bachlota, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के शिव मंदिर छपकोली पर लगी भक्तों की भीड़ लगभग 20 से 25000 लोगों ने शिवजी की पिंडी पर जल चढ़ाया और मन्नतें मांगी सुबह 4:00 बजे से लोगों की अपार भीड़ देखने को मिली जैसे कि सावन का महीना चल रहा है आज सावन का दूसरा सोमवार है लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए जल चढ़ाने के लिए मंदिर जाते हैं और मनोकामना पूरी करने की उम्मीद करते हैं सावन में शिव जी की पिंडी पर जल चढ़ाने का अलग ही महत्व है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
7.8% GDP वृद्धि पर श्याम राजक का दावा: 2047 तक भारत विश्व गुरु
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: भारत की 7.8% GDP ग्रोथ रेट पर JDU के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक कहते हैं, "यह भारत की आर्थिक नीति है। हमारे प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री जिस दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ काम कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि उनका सपना 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का है..."0
0
Report
भर्ती भ्रष्टाचार मुक्त अभियान को झारखंड में व्यापक समर्थन: देवेंद्र महतो धनबाद पहुंचे
Dhanbad, Jharkhand: भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के नौवें दिन छात्र नेता देवेंद्र महतो धनबाद पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि संथालपरगना और उत्तरी छोटानागपुर दौरे के अंतिम चरण में हैं। शिक्षाविद बिनोद बिहारी महतो के आह्वान "पढ़ो और लड़ो" पर चलने की बात कही। बिनोद बाबू के आवास पर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए देवेंद्र महतो ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान को राज्य में व्यापक समर्थन मिल रहा है। संथाल में युवाओं ने आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ देवेंद्र महतो की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं की आवाज है। झारखंड के युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता पर मिले, न कि पैसे के बल पर। सरकार के शागिर्दों ने यहां नौकरी की दुकान खोल दी है। इस पूरे प्रकरण में न सिर्फ प्यादों पर, बल्कि बड़े-बड़े नेताओं और अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। देवेंद्र महतो अब तक राज्य के 24 में से 12 जिलों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। आज बलियापुर स्थित बिनोदधाम से उनकी यात्रा शुरू होगी, जो किसान चौक, मनिंद्र चौक होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचेगी। इसके बाद पुटकी प्रभु चौक पर लोगों से मिल कर वे बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगे。0
0
Report
बंगाल की राजनीति में नेता बनाम नीति—जनमत कैसे बदलेगा?
Mal Bazar, West Bengal:বাংলার রাজনীতিতে নেতা বড়ো না নীতি。 এটা নিয়ে পাবলিক ভক্স করাতে হবে। কি বলতে চাইছেন তারা? তাদের বক্তব্য0
0
Report
Advertisement
चौमूं नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने मुस्लिम महिला प्रत्याशी उतारे, भाजपा ने नहीं
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में नगर निकाय चुनाव का बजा बिगुल 45 वार्डो में कॉंग्रेस -भाजपा ने प्रत्याशी उतारे मैदान में चौमूं में भाजपा ने मुस्लिम समुदाय को नहीं दिया टिकट मुस्लिम समाज को टिकट नही देना बना चर्चा का विषय कॉंग्रेस ने दो मुस्लिम प्रत्यशियों को उतारा चुनावी मैदान में वार्ड 29 सामान्य महिला की सीट पर महजबीन नागौरी को दिया टिकट वार्ड 30 में सामान्य सीट पर रुकया खानम को दिया टिकट0
0
Report
ED ने दुर्ग के पुरानी भिलाई में पीए के घर पर दबिश दी
Durg, Chhattisgarh:एंकर- ईडी की टीम ने दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व पर्सनल असिस्टेंट (पीए) के. के. चंद्रवंशी(चंद्राकर)के निवास पर तड़के दबिश दी है सुबह-सुबह 03 गाड़ियों में ईडी के 8 अधिकारी जांच के लिए पहुंचे सुरक्षा के मद्देनजर आवास के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है चंद्रवंशी मूल रूप से कृषि विभाग में ग्रेड-वन के अधिकारी थे और लंबे समय तक पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पीए के रूप में कार्यरत रहे हैं फिलहाल ईडी की टीम मकान के भीतर दस्तावेजों की खंगालने में जुटी है आपको बता दे की इससे पहले ED ने शराब घोटाला मामले में रायपुर,दुर्ग और धमतरी में दबिश दी थी.0
0
Report
हिमाचल विधानसभा में मेडिकल डिवाइस पार्क पर बहस, 35 करोड़ वापसी का फैसला
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के सातवें दिन मेडिकल डिवाइस पार्क के मुद्दे पर सदन में बहस हुई। नियम 130 के तहत बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने उद्योग क्षेत्र और मेडिकल डिवाइस पार्क का जिक्र किया। जवाब देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क हिमाचल के हित में नहीं था। कैबिनेट ने इसकी समीक्षा के बाद केंद्र से मिली 35 करोड़ रुपये की राशि ब्याज समेत वापस करने का फैसला लिया। उद्योग मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय करीब 1500 बीघा जमीन उद्योगपतियों को एक रुपये प्रति मीटर की दर से देने की बात थी, जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा उद्योगपतियों को 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली देने से प्रदेश पर करीब 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ता। ऐसे में राज्य को कुल 350 से 400 करोड़ रुपये का नुकसान होता। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क 350 करोड़ रुपये की लागत से बनना था, जिसमें केंद्र से 100 करोड़ रुपये का अनुदान और 250 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को खर्च करने थे। वहीं बल्क ड्रग पार्क को उन्होंने हिमाचल के हित में बताते हुए कहा कि इसे अगले साल मार्च तक फंक्शनल कर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
निम्स अस्पताल की लापरवाही के आरोप पर धरना, सड़क दुर्घटना में दो की मौत
Jaipur, Rajasthan:मनोहरपुर—दौसा पर सड़क दुर्घटना में घायल महिला समेत दो जनों की मौत का मामला, देर रात से निम्स अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन चल रहा है, निम्स अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से दोनों की मौत का आरोप, मृतक के परिजनों को मुआवजा व दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग, फिलहाल अभी तक निम्स प्रबंधन से नहीं हुई कोई वार्ता, कानून व्यवस्था के लिए चंदवाजी, आंधी व रायसर थाने का जाप्ता मौके पर तैनात है, जयपुर दिल्ली हाईवे किनारे गेट नम्बर एक के बाहर धरना प्रदर्शन चल रहा है, जल्द सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने हाईवे जाम की चेतावनी दी0
0
Report
पंजाब नेशनल बैंक करेंसी चेस्ट में 7 करोड़ 40 लाख रुपये के गबन, मामले की जांच के लिए SIT गठन।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट की पंजाब नेशनल बैंक करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां लो-क्वालिटी नकली नोट मिलने और असली करेंसी गायब होने का मामला सामने आया है। शुरुआती एफआईआर में करीब 7 करोड़ 40 लाख रुपये के गबन का उल्लेख है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन ने बैंक पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसएसपी ने मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी है। बैंक अधिकारियों द्वारा करेंसी की लगातार गिनती की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और गबन की गई रकम की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
घर से बिछडा युवक 6 माह बाद परिवार से मिला चौकी इंचार्ज वजीरगंज का सराहनीय कार्य
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:फखरपुर बहराइच वजीरगंज बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति कई दिनों से घूम रहा था जो दिमागी रूप से कमजोर था। सोसल मीडिया तथा यूपी कोप से युवक की पहचान फय्याज पुत्र तव्वाब उम्र 30वर्ष निवासी ग्वालियर ग्रांट जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। चौकी इंचार्ज ने युवक को चौकी में ही युवक को नहलाया कपड़े मंगवाकर युवक पहनवाया फिर खाना खिलाया। चौकी इंचार्ज अजीत कुमार त्रिपाठी की इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में हो रही खूब चर्चा। युवक के परिजन वजीरगंज चौकी पर पहुंचे और परिजनों ने बताया की फयाज 6 माह से लापता हो गया था। आज बहुत ही खुशी हुई जो हमारे परिवार का ये लड़का फखरपुर पुलिस वा पत्रकार अबू शहमा की मदद से हमारे परिवार के लोगों को बिछड़ा हुआ एक लौता घर का चिराग हमे मिल गया। बहुत बहुत धन्यवाद फखरपुर पुलिस का।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर: DEO प्रभारी मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; रिट अपील खारिज
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर बलरामपुर DEO प्रभार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला वरिष्ठ प्राचार्य बागर साय की रिट अपील हाईकोर्ट ने की खारिज कनिष्ठ अधिकारी को प्रभारी DEO बनाए जाने को दी थी चुनौती हाईकोर्ट ने कहा—9 महीने बाद चुनौती देन का पर्याप्त कारण नहीं बताया गया देरी और लापरवाही के आधार पर सिंगल बेंच के फैसले को हाईकोर्ट ने सही माना हालांकि DEO का पद किसे मिलना चाहिए इस पर अभी हाईकोर्ट ने कोई भी फैसला नहीं दिया है0
0
Report
राजोरी में भारी बारिश से उफनती नदियाँ, लोग सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:राजौरी, जम्मू-कश्मीर: सोमवार को पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण नदियों, नालों और बरसाती जलधाराओं का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। 19 जुलाई को आई अचानक बाढ़ से हुई तबाही की यादों के बीच प्रशासन और स्थानीय लोग सतर्क हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे उफनती नदियों, नालों और अन्य जलस्रोतों से दूर रहें।0
0
Report
नेपाल अपडेट: अभी तक कोई अहम खबर सामने नहीं आई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के निजी अस्पताल 24 घंटे प्रतीकात्मक हड़ताल, 1200 करोड़ बकाया भुगतान मिलने से संकट
Ambala, Haryana:एंकर :-- हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 1200 करोड़ रुपये के पेंडिंग बकाए का भुगतान न होने के कारण आज हरियाणा IMA के आह्वान पर निजी अस्पतालों में 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल रखी गई है। इस दौरान आयुष्मान कार्ड धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीओ :-- आईएमए के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. अशोक सारवाल ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा सरकार पर आयुष्मान अस्पतालों का करीब 1200 करोड़ रुपये का बकाया अटका हुआ है। पहले हुए समझौते के मुताबिक 15 दिन के भीतर भुगतान होना चाहिए था, लेकिन समय पर पेमेंट न मिलने के कारण अब निजी अस्पतालों के लिए कामकाज चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। अस्पतालों का दवाइयों, एनेस्थीसिया, इंप्लांट, बिजली और स्टाफ का खर्च पहले ही हो जाता है, लेकिन सरकार की तरफ से बजट जारी न होने से डॉक्टर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसी के विरोध में आज हरियाणा भर में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी गई है, जिसके तहत किसी भी मरीज का आयुष्मान के तहत इलाज नही किया जा रहा। हालांकि, इमरजेंसी में आए मरीजों को सिविल अस्पताल रेफर किया जाएगा। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द भुगतान नहीं किया, तो 15-16 तारीख के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का कड़ा कदम भी उठाया जा सकता है। बाइट :-- डॉ अशोक सारवाल - IMA, पूर्व प्रेसिडेंट।0
0
Report
यमुनानगर पर ट्रक ने एयरफोर्स SUV को टक्कर दी, तीन अधिकारी घायल, चालक फरार
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कैल बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एयरफोर्स के तीन अधिकारी घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी डिवाइडर पार कर हाईवे की दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ कमांड से एयरफोर्स की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में चार लोग सवार होकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित सरसावा एयरफोर्स स्टेशन जा रहे थे। कैल बाईपास के पास हाईवे पर एक वाहन खराब होने के चलते जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी कारण एयरफोर्स की गाड़ी को साइड में खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे अधिकारियों को बाहर निकाला। पास के पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने भी मदद की और घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर एयरफोर्स के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।0
0
Report
भोपाल में गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, लोग परेशान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एक बार फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम आम जनता की जेब पर हो रहा असर सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परेशान लोगों ने कहा आमदनी उतनी ही है लेकिन दाम बढ़ रहे गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लाइन में लगे लोग0
0
Report
Advertisement
