245201
बाबूगढ़ में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान, 10 लोगों पर जुर्माना
Bachhouta, Uttar Pradesh:हापुड़, बाबूगढ़ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने आज शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। थाना बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के चौराहे पर पुलिस ने मशीन से शराब की जांच की। इस अभियान में 8 से 10 लोगों पर जुर्माना लगाया गया और कुछ को सुझाव देकर छोड़ दिया गया। बाबूगढ़ कोतवाल विजय कुमार गुप्ता और यातायात पुलिस अधिकारी उपदेश कुमार ने इस अभियान का नेतृत्व किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद में बाढ़ रोकथाम के लिए प्रशासन ने राहत- बचाव तेज कर दिए
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद जिले में लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ के हालात का जायजा लेने प्रशासनिक अमला मैदान में उतरा है. राजिम क्षेत्र में विधायक रोहित साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मौके पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया. इस दौरान राहत एवं बचाव कार्य के लिए की गई वैकल्पिक एवं जरूरी व्यवस्थाओं को भी देखा गया. विधायक ने अधिकारियों को आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इधर गरियाबंद कलेक्टर रणवीर शर्मा भी मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. कलेक्टर ने बाढ़ और बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. पैरी नदी के उद्गम स्थल तक पहुंचे और वहाँ की स्थिति का निरीक्षण किया. लगातार बारिश के बीच आदिवासी अंचलों में संचालित छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली. कलेक्टर ने राहत, बचाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली. उनका कहना है कि फिलहाल जिले में स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन की टीम प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है. जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम क्षेत्र में कई वर्षों बाद बाढ़ की ऐसी गंभीर स्थिति बनी है. उन्होंने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने तथा प्रशासन की अपील और निर्देशों का पालन करने की अपील की है.0
0
Report
कोंडागांव में भारी बारिश से भंवरडीह नदी से आवागमन बाधित, पुल की मांग तेज
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले में भारी बारिश के बाद एक बार फिर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्राम कोपरा की भंवरडीह नदी में बाढ़ आने से आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही रास्तों पर पानी भर गया और ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में हर साल यही स्थिति बनती है। कई बार चार-चार दिनों तक गांवों का संपर्क प्रभावित रहता है और स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो जाती है। तस्वीरें कोंडागांव जिले के ग्राम कोपरा की भंवरडीह नदी की हैं... लगातार बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा तो आसपास के रास्तों पर पानी भर गया। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों के लिए नदी पार कर आना-जाना मुश्किल हो गया है। भंवरडीह नदी से प्रभावित होने वाले इलाकों में मुंडापारा, नौकाबेड़ा, खरगांव, छोटेराजपुर और नयापारा समेत आसपास के गांव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यहां करीब सात गांवों के बच्चे स्कूल के लिए इसी मार्ग से आवागमन करते हैं。 बारिश के दौरान रास्ता बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं अभिभावकों को भी उनकी सुरक्षा की चिंता सताती है। यह मार्ग हाईवे-30 के बहीगांव क्षेत्र को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में भंवरडीह नदी में बार-बार बाढ़ आने के कारण यह समस्या हर साल सामने आती है。 सिर्फ स्कूल जाने वाले बच्चों को ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का जायजा लेकर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने और भंवरडीह नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की मांग की है。 ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से न सिर्फ बारिश के दिनों में आवागमन सुगम होगा, बल्कि सात गांवों के लोगों और स्कूली बच्चों को सालभर सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।0
0
Report
अरपा नदी में नहाते दो बच्चों के लापता, SDRF खोज जारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शनिवार दोपहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चों के बह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कराई। कुछ देर बाद SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और SDRF की टीम नदी में दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश शनिवार दोपहर मोहल्ले के पास स्थित अरपा नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय दोनों नदी के ऐसे हिस्से में चले गए, जहां पानी में गहराई और गड्ढा था। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पानी के तेज बहाव में बहने लगे। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया। हालांकि कुछ ही देर में दोनों बच्चे पानी में लापता हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों और मोहल्लेवासियों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कराई।हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश में तेजी लाने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों के देर से पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि हादसे के काफी देर बाद तक गोताखोर मौके पर नहीं पहुंच पाए। बताया गया कि करीब सवा घंटे बाद भी गोताखोरों के नहीं पहुंचने से परिजनों और मोहल्लेवासियों में आक्रोश देखने को मिला।बाद में SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और SDRF की टीम नदी के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। दोनों बच्चों को खोजने के लिए नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की जा रही है। फिलहाल बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है।हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं और बच्चों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस और SDRF की टीम द्वारा युद्धस्तर पर दोनों बच्चों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर को 2027 चुनाव के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए: वीएचपी अध्यक्ष का दावा
Noida, Uttar Pradesh:अजय जी के लिए वीएचपी के अध्यक्ष आलोक कुमार का बयान- राम मंदिर का इस्तेमाल 2027 के चुनाव के लिए नहीं होना चाहिए कांग्रेस की बाइट प्रियांका गुप्ता0
0
Report
महानदी के शबरी पुल पर आवागमन बंद, जलस्तर बढ़ने की चेतावनी
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा लगातार बारिश से महानदी में बने शबरी पुल में आवागमन बंद है. शबरी पुल के 1 फीट नीचे पानी बह रहा है; जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है. गंगरेल बांध के 10 गेट खोले गए, महानदी में पानी छोड़ा गया है; जलस्तर कभी भी पढ़ सकता है. कलेक्टर और एसपी ने शिवरीनारायण नदी के आसपास का निरीक्षण किया. नदी से लगे गांव और महानदी के आसपास के लोगों को सतर्क किया गया है. बलौदा बाजार, रायपुर सारंगढ़ मार्ग बाधित हो रहा है. बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने शबरी पुल पर आवागमन बंद कर दिया है.0
0
Report
वाराणसी में सपा नेता के घर पर छापेमारी, क्या खुलासे होंगे?
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में सपा नेता के घर छापेमारी0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात में 36 घंटे से बारिश: जलभराव से पुलिस चौकी में मुश्किल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में 36 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी। लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में हुआ जलभराव। कोतवाली परिसर में बने पुलिसकर्मियों के आवासों तक पहुंचा बारिश का पानी। कोतवाली के कार्यालय और मालखाने तक पहुंचा जलभराव। पानी के बीच बैठकर काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी। कोतवाली परिसर से पानी निकालने के लिए मोटर लगाकर शुरू किया गया प्रयास। कानपुर देहात में 24 घंटे में 61 एमएम बारिश दर्ज। अकबरपुर समेत जिले के अलग-अलग इलाकों में कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश जारी। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, आवागमन भी प्रभावित। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान।0
0
Report
Bareilly: इज्जत नगर थाना पानी में डूबा, फाइलें भीगने से पुलिसकर्मियों को दिक्कत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न, थाना इज्जत नगर में भी भरा बारिश का पानी इज्जतनगर थाना में रखी सैकडों फाइलें भी भीगी, दो दो फिट थाना में घुसा बारिश का पानी टापू में तब्दील हुआ इज्जत नगर थाना, थाना में जलभराव से पुलिसकर्मियों और फरियादियों को हो रही है काफी दिक्कत0
0
Report
जमशेदपुर के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े गोलीबारी, तीन घायल
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग! बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में 3 लोगों को लगी गोली.. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मॉल परिसर स्थित यूडीपी रेस्टोरेंट में घुsसकर हथियारबंद अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में झामुमो नेता डोमिनिक सैमसंग समेत दो अन्य जमीन कारोबारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल और मॉल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है。 फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह क्या है और हमलावर कौन थे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
जुआ के पैसे के विवाद में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Anand, Gujarat:એન્કર: આણંદ જીલ્લાના બોરસદ તાલુકાના અલારસા ગામની સીમમાં ઘાસ વાળા ખેતરમાંથી મળેલી લાશનો ભેદ બોરસદ ટાઉન પોલીસkega ગણતરીના કલાકોમાં ઉકેલી નાખી જુગારના પૈસાની લેતીદેતીમાં હત્યા કરનાર બે આરોપીઓની ધરપકડ કરી હતી. આ ઘટના અંગેને કડાપી તપાસ ચાલી રહી હતી. પોલીસે શબ્બીરશાના ફોનની કોલ ડિટેઇલ તથા CCTV ફૂટેજની ચકાસણી કરી હતી. હત્યાનો ભેદ ઉકેલવા માટે ટીમે અલગ-અલગ દિશામાં તપાસ શરૂ કરી હતી. muertos સ્થળે પહોંચીને જોવાની કામગીરીમાં પોલીસેનિષ્ઠુરતા સાથે તપાસ ચાલુ રાખી હતી. પોલીસના જણાવ્યા મુજબ, 19 સપ્ટેમ્બરના રોજ મૃતક સાથે બંને આરોપીઓ જુગાર રમવા બેઠા હતા. જુગારના પૈસાની લેતી-દેતી બાબતે બોલાચાલી થઈ અને હત્રસાએ હત્યા કરી હતી. આત્વે શબ્બીરશાનું ગળું દબાવી હત્યા કરાઈ હતી. હત્યા કર્યા બાદ ખેતરમાં લાશ ફેંકી દારી આગળ વધ્યા હતા. આ કેસમાં બોરસદ ટાઉન પોલીસ સ્ટેશનમાં હત્યાનો ગુનો નોંધવામાં આવ્યો છે. પોલીસ બંને આરોપીઓની ધરપકડ કરી ગુનાનું રિકન્સ્ટ્રક્શન કરાવ્યું હતું. વધુ પુરાવા મેળવવા માટે આરોપીઓના રિમાન્ડની પણprocessable કાર્યવાહી ચાલી રહી હતી. આ સમગ્ર કેસમાં બોરસદ ટાઉન પોલીસ અને આણંદ એલસિબીની ટીમે તપાસ આગળ ધપાવી હતી.0
0
Report
मुकुंदपुर में क्रेन टक्कर से फुटओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त, सुरक्षा पर सवाल
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के मुकुंदपुर के पास आउटर रिंग रोड पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मुकरबा चौक से बुराड़ी की तरफ जा रही टाडानो क्रेन का उठाया हुआ बूम फुटओवर ब्रिज से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फुटओवर ब्रिज की स्टील ग्रिल कई जगह से टूट गई और उसके कई जॉइंट भी हिल गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ब्रिज पर कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। चश्मदीद विनीत गौतम ने कहा कि टक्कर के वक्त क्रेन का बूम ऊँचा था और वह सीधे फुटओवर ब्रिज से टकरा गया। टक्कर के बाद क्रेन को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ब्रिज की हालत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चश्मदीद के अनुसार ब्रिज पहले से ही जर्जर था और इसके रखरखाव की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज की ग्रिल टूटने के साथ-साथ कई जॉइंट हिल गए हैं। राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौके पर मौजूद अधिकारियों की ओर से अभी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो पाई है। सवाल यह है कि क्षतिग्रस्त फुटओवर ब्रिज की सुरक्षा जांच और मरम्मत कब होगी ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो。0
0
Report
जमशेदपुर के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े गोलीबारी, तीन घायल
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग! बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में 3 लोगों को लगी गोली.. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मॉल परिसर स्थित यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में झामुमो नेता डोमिनिक सैमसंग समेत दो अन्य जमीन कारोबारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल और मॉल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह क्या है और हमलावर कौन थे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में तेज हवा से पेड़ गिरा; कार निकलते समय चूक टली, वीडियो वायरल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में कार के निकलते ही सड़क पर गिरा विशाल पेड़, 2 सेकंड की देरी होती तो हो जाता बड़ा हादसा बलरामपुर के पचपेड़वा में तेज हवा से इंडियन बैंक के पास पेड़ गिरा; 45 सेकंड के लाइव वीडियो में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम, आवागमन बाधित बलरामपुर। जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच पचपेड़वा में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। पुरानी बाजार जाने वाले मार्ग पर इंडियन बैंक के पास एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इस दौरान एक कार पेड़ के नीचे आने से कुछ ही सेकंड पहले वहां से निकल गई। इसके तुरंत बाद पेड़ सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय कार आगे निकल चुकी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 45 सेकंड के वीडियो में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम पेड़ गिरने का 45 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सड़क पर लोग और वाहन आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ अचानक गिरने लगता है। पेड़ गिरने से ठीक पहले एक कार उसके नीचे से निकल जाती है और कार के निकलते ही पेड़ सड़क पर जा गिरता है। वीडियो में पेड़ के गिरते ही सड़क पर आवागमन रुकता नजर आता है। घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि राहगीरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि कार को वहां से निकलने में महज कुछ सेकंड की और देरी होती तो वह पेड़ की चपेट में आ सकती थी। बारिश के बीच नगर पंचायत की टीम ने संभाला मोर्चा पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित होने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बारिश के बीच नगर पंचायत कर्मचारियों ने सड़क से पेड़ हटाने का काम शुरू किया। कर्मचारियों ने पेड़ की बड़ी टहनियों और तने को काटकर सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे रास्ते को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ गिरने समेत नुकसान की स्थिति सामने आई है। नगर पंचायत की टीमें प्रभावित स्थानों पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आवागमन सुचारु बनाए रखने और लोगों की सुविधा के लिए टीमों को सक्रिय रखा गया है। जहां भी पेड़ गिरने या अन्य कारणों से रास्ते बाधित हो रहे हैं, वहां कर्मचारियों को भेजकर तत्काल हटाने का काम किया जा रहा है।0
0
Report
दिल्ली में राहुल गांधी के साथ झीरम विवाद पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक
Raipur, Chhattisgarh:DELHI दिल्ली में राहुल गांधी के साथ झीरम को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं साथ बैठक0
0
Report
केदारनाथ वन्यजीव विभाग ने सांभर शिकार के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Karnaprayag, Uttarakhand:केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के अंतर्गत सांभर के कथित शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नागनाथ रेंज में वन्यजीव अपराध से जुड़े मामले में विभागीय टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने रातभर सघन अभियान चलाया और लगातार कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। "केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन ने कहा कि वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के लिए सूचना तंत्र आधारित निगरानी और क्षेत्रीय सतर्कता को मजबूत किया गया है। अवैध शिकार और अन्य वन्यजीव अपराधों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।"0
0
Report
Advertisement
