245101
हापुड़ में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन
Hapur, Uttar Pradesh:4 सितंबर 2024 को हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित फार्म हाउस में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (काशीराम) द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आगामी 11 सितंबर 2024 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। रैली का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर किया जा रहा है जिसका उद्देश्य "आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ" के संदर्भ में जन जागरूकता बढ़ाना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लालगंज रजिस्ट्री ऑफिस में बुजुर्ग दंपति पर आरोपी ने पिटाई, वीडियो वायरल
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के लालगंज से है, जहां जमीन के विवाद को लेकर रजिस्ट्री ऑफिस में ही बुजुर्ग सास-ससुर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मामला लालगंज रजिस्ट्री ऑफिस का है, जहां बेलसर थाना क्षेत्र के मौना महिमा गांव निवासी बुजुर्ग चंदेश्वर चौधरी और उनकी पत्नी शोभा देवी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि चंदेश्वर चौधरे के नाम पर जमाबंदी वाली जमीन है। आरोप है कि उनकी बड़ी बेटी शशिकला कुमारी ने इसी जमीन को उनकी सहमति के बिना बेचने की कोशिश की। जब बुजुर्ग दंपती ने जमीन की बिक्री का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बड़ी बेटी और दामाद ने रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में ही बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की पूरी घटना वहीं मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद पीड़ित चंदेश्वर चौधरी ने पूरे मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
रतलाम के शिवपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के शिवपुर में शनिवार देर शाम स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जो आधीरात तक धरना प्रदर्शन मे मे ज़ारी रहा, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं देर रात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शिवपुर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिवपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के कई गांव स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर हैं, लेकिन केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता। कई बार ग्रामीण इलाज के लिए पहुंचे, तो केंद्र पर ताला लगा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए नई बिल्डिंग भी बनकर तैयार है, लेकिन अब तक केंद्र को नई बिल्डिंग में शिफ्ट नहीं किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार हो रही परेशानी के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और कई घंटे तक हंगामा चला। देर रात स्वास्थ्य विभाग की जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील शिवपुर पहुंचीं और ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।0
0
Report
अलीगढ़ मेडिकल रोड पर दो छात्रों के गुटों की मारपीट का वीडियो वायरल—पुलिस जांच में जुटी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मेडिकल रोड पर स्टूडेंटों में जमकर लात घुसे चाय की दुकान से शुरू हुआ था छात्रों के दो गुटों में विवाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी मेडिकल रोड पर जकरिया चौकी का मामला0
0
Report
Advertisement
चंद्रपुर जिले में बारिश की कमी से धान, कपास और सोयाबीन की फसल खतरे में
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिल्ह्यात पावसाचा खंड पडला. 1 ऑगस्टपासून जिल्ह्यात पाऊस आलेला नाही. परिणामी पेरणी- रोवणी झालेल्या धान, कापूस, सोयाबीन पिकांची वाढ खुंटली आहे. धान रोपे सुकू लागली असून सोयाबीन पिकावर रोगांचा प्रकोप दिसू लागला आहे. लवकर मुसळधार पाऊस न आल्यास यंदाचा हंगाम हातून जाण्याची भीती व्यक्त करण्यात जाते. जिल्ह्यात आतापर्यंत पडलाय केवळ 32 टक्के पाऊस पडला आहे. शेतकऱ्यांनी पीक वाढीसाठी खते टाकूनही पाऊसच नसल्याने निरुपाय झालाय. यात वेळ,श्रम आणि पैसा वाया गेला असून पुन्हा एकदा शेतकऱ्यांचे डोळे आकाशाकडे लागले आहेत. पाऊस समाधानकारक आला नाही तर कर्ज- नापिकीचा फेरा घोंघावणार असल्याचे चित्र पुढे आले आहे.0
0
Report
मेरठ के साकेत चौराहे पर पेड़ गिरा, बस पर बड़ा हादसा टला
मेरठ: साकेत चौराहे पर नजीबाबाद डिपो की बस पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला मेरठ, 22 अगस्त 2026 — थाना सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत चौराहे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। नजीबाबाद डिपो की एक रोडवेज बस पर अचानक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक बस सवारी लेकर जा रही थी तभी तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ बस पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई लेकिन सभी सुरक्षित रहे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कटर मशीन से पेड़ को काटकर हटाया और बस को रवाना किया। पुलिस ने बताया कि बस को मामूली नुकसान पहुंचा है, सभी यात्री सुरक्षित हैं.0
0
Report
लखनऊ: साइबर सेल ने 18 लाख के 100 खोए मोबाइल बरामद, धारकों को लौटाए
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Police Recover 100 Lost Mobile Phones Worth Rs 18 Lakh. DCP South Mohammad Mushtaq’s skilled direction led the Cyber Cell, Zone South police team to recover 100 lost mobile phones (approx value Rs 18 lakh) through the CEIR portal and hand them over to their rightful owners.0
0
Report
Advertisement
नवलपुर में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नवलपुर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने शराब कारोबारियों का पीछा कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया एक कारोबारी को गिरफ्तार किया बाइक पर सवार तीन कारोबारी शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे थे जिसकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कारोबारियों ने झाड़ी में भारी मात्रा में शराब छुपाया था जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है एक कारोबारी सुरेश यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया है0
0
Report
AMU कैंपस में संदिग्ध कार से युवती-युवक गिरफ्तार, शराब मिलने पर पुलिस के हवाले
Aligarh, Uttar Pradesh:AMU कैंपस के भीतर संदिग्ध कार में पकड़े गए लड़की व लड़का, कार में शराब की बोतल के साथ पकड़े गए लड़की व लड़का, दोनों के बीच झगड़ा होना बताया गया, हंगामे की सूचना के बाद मौके पर AMU छात्र व प्रोक्टोरियल टीम पहुँची, AMU प्रशासन ने मौके पर पुलिस को भी बुलाया, बाहरी बताये जा रहे हैं दोनों लड़की व लड़का, प्रोक्टोरिकल टीम ने दोनों को पुलिस के हवाले किया, सिविल लाइन थाना इलाके के AMU वीसी लॉज के पास का मामला.0
0
Report
कच्छ के नखत्राणा में कबाड़घर के पास बड़ा धमाका, चार की मौत
Sadhara, Gujarat:कच्छ के नखत्राणा में कोटड़ा (जडोदर) के पास मफतनगर इलाके में एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। 'छोटा हाथी' (छोटा कमर्शियल वाहन) से कबाड़ खाली करते समय एक जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतक मामद इलियास कुम्भार और नूर मामद इलियास कबाड़ बेचने का काम करते थे। दोनों भाई जब अपने घर पर कबाड़ खाली कर रहे थे, तब यह हादसा हुआ। उस समय हुए इस धमाके में दो बच्चों सहित चार लोगों की जान चली गई। ब्लास्ट कैसे हुआ, इस बात की पुलिस जांच कर रही है। FSL (फॉरेन्सिक साइंस लैबोरेटरी) की मदद से आगे की जांच शुरू कर दी गई है。0
0
Report
Advertisement
दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम कांग्रेस कॉन्फ्रेंस में सज्जन कुमार मामले पर सफाई दी
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम — कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कॉन्फ्रेंस गुरुग्राम के कमान सराय कांग्रेस ऑफिस में की गई। 'जबरदस्ती मेरे मुंह में शब्द डाला जा रहा', सज्जन कुमार मामले पर सफाई देते हुए दीपेंद्र बोले।0
0
Report
पालघर में आरक्षण विरोध: शिक्षक भर्ती में आरक्षण पुनः लागू कराने की मांग
Palghar, Maharashtra:पालघर _ खासदार डॉ. हेमंत सवरा यांच्या निवासस्थासमोर आरक्षण हक्क बचाव समितीचे आंदोलन सूुरू केले आहे.पालघर जिल्ह्यातील १७ संवर्गातील नोकऱ्यांमध्ये OBC, SC, NT व इतर सर्व बिगर आदिवासी समाज घटकांचे आरक्षण शून्य केल्याने निषेध आंदोलन सुरू आहे. शिवाय सद्य स्थितीत सुरु असलेल्या शिक्षक भरतीमध्ये अनुसूचित जमातीच्या उमेदवारांप्रमाणे कंत्राटी मानधन तत्वावर काम करणाऱ्या स्थानिक OBC, SC, NT व सर्व बिगर आदिवासी समाज घटकांतील उमेदवारांची प्राधान्याने भरती करा अशी आंदोलकांची मागणी आहे.0
0
Report
गोरई चौराहे पर मारपीट वीडियो वायरल, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया
Aligarh, Uttar Pradesh:गोरई चौराहे पर मारपीट का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई। गोरई चौराहे पर युवक से बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल अलीगढ़ के गोरई कस्बे से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण कराया गया पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
Advertisement
महावितरण की लापरवाही सामने: DP तारों के पास आग से सुरक्षा पर सवाल
Amravati, Maharashtra:महावितरणचा भोंगळ कारभार पुन्हा चव्हाट्यावर; घराजवळून जाणाऱ्या तारांना आग, नागरिकांच्या सुरक्षेचा प्रश्न ऐरणीवर. अमरावती जिल्ह्यातील धामणगाव रेल्वे शहरातील नूरानी मस्जिद परिसरात विद्युत डीपीच्या वायरला अचानक आग लागल्याने परिसरात खळबळ उडाली. डीपीजवळ आग लागल्याने मोठी दुर्घटना होण्याची शक्यता निर्माण झाली होती. घटनेनंतर संबंधित सहाय्यक अभियंता आणि वायरमन यांच्याशी संपर्क साधण्याचा प्रयत्न केला असता फोन रिसीव्ह न केल्याचा आरोप नागरिकांनी केला आहे. नागरिकांच्या जीविताला धोका निर्माण होण्यापूर्वी महावितरणने धोकादायक डीपी आणि विद्युत तारांची तपासणी करावी अशी मागणी होत आहे.0
0
Report
चंदौली में बाढ़ नियंत्रण, डीएम ने तटीय इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया
Chandauli, Uttar Pradesh:बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन अलर्ट, तटवर्ती क्षेत्रों का किया निरीक्षण जनपद में फिलहाल बाढ़ की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में 70.2 मीटर है नदी का चेतावनी जलस्तर वर्तमान में चेतावनी स्तर से करीब 1 मीटर नीचे बह रही नदी जिले में अभी कहीं भी जलमग्नता की स्थिति नहीं आगामी 1-2 दिनों में तटवर्ती खेतों में पानी आने की संभावना सभी बाढ़ चौकियों को किया गया सक्रिय नदी किनारे कटाव रोकने के लिए विशेष समिति गठित तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयार होगी कटाव रोधी कार्ययोजना जरूरत के अनुसार सुरक्षात्मक कदम और कटाव रोधी संरचनाएं बनाने की तैयारी प्रशासन ने बाढ़ और कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के दिए निर्देश बाइट: चंद्रमोहन गर्ग जिलाधिकारी चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने नियामताबाद ब्लॉक के तटीय और बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया. डीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर हाल जाना और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. नदी के कटान की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. स्कूल, सामुदायिक शौचालय और जन आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नियामताबाद के कुण्डा खुर्द, सुल्तानीपुर, सहजौर और कैली सहित तटीय इलाकों का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने नदियों से हो रहे कटान की समस्या जिलाधिकारी के सामने रखी. शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम ने एक्सियन बंधी से फोन पर वार्ता कर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए. साथ ही SDM पीडीडीयू नगर को विशेष जांच कमेटी गठित कर कटान प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय सर्वे कर रोकथाम की ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए। संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके लिए चारे-पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और जरूरतमंद लोगों तक तत्काल राहत पहुंचनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत कुण्डा खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय और जन आरोग्य केंद्र का जायजा लिया. प्राथमिक विद्यालय में पठन-पाठन और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली. शौचालय में अव्यवस्था के कारण संबंधित को कड़ी फटकार लगाई गई और शौचालय चालू कराने के निर्देश दिए गए. जन आरोग्य केंद्र में डीएम ने इलाज करा रही महिलाओं से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया, जहां मरीजों ने डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया। बाइट: चंद्र मोहन गर्ग, जिलाधिकारी चंदौली संभावित बाढ़ और नदी कटान को लेकर जिलाधिकारी के निरीक्षण से प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया. डीएम ने बाढ़ से पहले राहत और बचाव کی तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, तो दूसरी तरफ कटान प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रोकथाम योजना तैयार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान SDM पीडीडीयू नगर, BDओ नियामताबाद समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बक्सर में गंगा जलस्तर ठहराव की ओर, relief की सांस
Buxar, Bihar:बक्सर में बाढ़ के खतरे के बीच अब राहत भरी खबर सामने आ रही है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, बक्सर में गंगा का पानी फिलहाल तीन घंटे में करीब एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ घंटों में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी पूरी तरह थमने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज और वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। इसका असर अब बक्सर में भी देखने को मिल सकता है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार कम होने से जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बक्सर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा था। गंगा का पानी वार्निंग लेवल को पार कर खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर 59.51 मीटर तक पहुंच गया था। जबकि बक्सर में खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है। यानी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से महज 81 सेंटीमीटर नीचे था। फिलहाल जलस्तर बढ़ने की रफ्तार कम होने से प्रशासन और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, प्रशासन की नजर अभी भी गंगा के जलस्तर पर लगातार बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
