245101
हापुड़ में भारत बंद शांतिपूर्ण रहा, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Hapur, Uttar Pradesh:21 अगस्त को एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में हापुड़ में भारत बंद का आह्वान किया गया। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति और अन्य संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कहा कि सभी से बातचीत चल रही है और ज्ञापन को उचित स्थान पर भेज दिया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूसुफ अब्बास: ओवैसी पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:यूसुफ अब्बास on owaisi0
0
Report
करौली में शिक्षकों के मुद्दों पर शिक्षा सम्मेलन-2026 का शुभारंभ
Karauli, Rajasthan:करौली में शैक्षिक सम्मेलन-2026 का शुभारंभ, शिक्षा और शिक्षकों के मुद्दों पर हुआ मंथन, जिला करौली एंकर इंट्रो - अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला करौली के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन-2026 का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीएसएम विद्यालय शिक्षा राजस्थान के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मीना ने की। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीपक, सवाई माधोपुर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एबीएसएम विद्यालय शिक्षा राजस्थान की प्रदेश महिला मंत्री गीता जेलिया रहीं। उन्होंने महिला शिक्षकों की सहभागिता और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबोधन दिया। सम्मेलन के दौरान शिक्षकों की समस्याओं, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और शैक्षणिक उन्नयन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। साथ ही शिक्षकों के हित से जुड़ी मांगों और शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला मंत्री मानवेन्द्र सिंह सहित जिला कार्यकारिणी, खंड एवं नगर कार्यकारिणी और महासंघ के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। दो दिवसीय सम्मेलन में शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन का सिलसिला 19 सितंबर तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, मानवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे。0
0
Report
दौसा नगर परिषद सभापति चुनाव: कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधा मुकाबला, निर्दलीयों की अहम भूमिका
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर घमासान भाजपा की बागी राधा जायसवाल ने लिया नाम वापस भाजपा नेता जगमोहन मीणा सहित अन्य की समझाइश आई काम अब कांग्रेस ओर भाजपा में होगा सीधा मुकाबला 55 पार्षदों के बोर्ड में कांग्रेस के 24,भाजपा के 17 ओर 14 निर्दलीय पार्षद सभापति के लिए एक एक पार्षद की भूमिका अहम कांग्रेस ओर भाजपा अपनी अपनी जीत का कर रही दावा ऐसे में दोनों दलों को क्रॉस वोटिंग का भी डर दौसा नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर भाजपा की बागी राधा जायसवाल ने अपना नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला हो गया है राधा जायसवाल सभापति के लिए टिकट मांग रही थी लेकिन पार्टी ने कविता गुर्जर को प्रत्याशी बनाया तो राधा ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर ताल ठोक दी जिसके चलते कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ी लेकिन भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने समझाइस कर आज राधा जायसवाल का नामांकन वापस करवाया तो फिर से कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई हालांकि कांग्रेस खुद का बोर्ड बनाने का दावा कर रही है कांग्रेस की तरफ से सांसद मुरारीलाल मीणा और विधायक डीडी बैरवा कमान संभाले हुए हैं तो वहीं भाजपा की तरफ से जगमोहन मीणा ने बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है ऐसे में दौसा नगर परिषद सभापति का चुनाव अब दिलचस्प हो गया है 55 पार्षदों की दोष नगर परिषद में 24 पार्षद कांग्रेस के हैं 17 पार्षद बीजेपी के और 14 पार्षद निर्दलीय हैं ऐसे में पूरा दारोमदार अब निर्दलीयों के हाथ में है हालांकि दोनों ही पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का भी डर सता रहा है अब यह 21 सितंबर को साफ होगा दौसा नगर परिषद की सभापति की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा होगा या फिर भाजपा का0
0
Report
Advertisement
गौतमबुद्धनगर में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन की तैयारी का प्रदर्शन
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह ड्रिल उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर ने कराई। इसका मकसद भूकंप, औद्योगिक रासायनिक दुर्घटना और आग जैसी आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और औद्योगिक इकाइयों की तैयारी को परखना था। यह अभ्यास जिले में कुल तीन जगहों पर किया गया। जेवर तहसील के रेडिसन दी स्कूल, नीमका में भूकंप आपदा का मॉक ड्रिल हुआ। यहां भूकंप से होने वाले नुकसान, लोगों को सुरक्षित निकालने और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। सदर तहसील के शारदा हॉस्पिटल में आग लगने की स्थिति का अभ्यास कराया गया। इसमें मरीजों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और विभागों के तालमेल को परखा गया। दादरी तहसील के औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल रिसाव की आपात स्थिति पर मॉक ड्रिल हुई। यहां इलाके को सुरक्षित करने, प्रभावित लोगों को बचाने और जरूरी सुरक्षा उपायों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सभी विभागों ने बचाव और राहत कार्य, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी और आग बुझाने का अभ्यास किया। उन्होंने घटनास्थल पर तेजी से प्रतिक्रिया देने और आपस में तालमेल बनाने का प्रदर्शन भी किया। शारदा यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक फील्ड हॉस्पिटल भी बनाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल लोगों को रेफर कर उनका इलाज किया गया। इस अभ्यास से आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों और कर्मचारियों की क्षमता को परखा गया। साथ ही, संभावित कमियों की पहचान कर भविष्य में आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने की कोशिश की गई। इस मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन के सभी विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी जवान और आपदा मित्र शामिल हुए।0
0
Report
पंकज पैकेज वीडियो: क्या नया खुलासा हुआ
Noida, Uttar Pradesh:पंकज पैकेज वीडियो0
0
Report
हल्द्वानी में तेज नदी बहाव से व्यक्ति बच गया, पुलिस के जवानों की बदौलत जान बची
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी के रानीबाग में चित्रशाला घाट पर नदी के तेज बहाव में एक शख्स बहने लगा.. लेकिन मौके पर मौजूद काठगोदाम पुलिस के जवानों ने देवदूत बनकर उसकी जान बचा ली। पुलिस की मुस्तैदी और साहस से एक जिंदगी बच गई.. इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है0
0
Report
Advertisement
बूंदी के चौराहे पर छेड़छाड़ के आरोप के बाद युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:बूंदी-खटकड़ चौराहे पर मनचले की धुलाई छेड़छाड़ के आरोप के बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने की मारपीट घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, मामले की जांच जारी वायरल वीडियो की जी राजस्थान नहीं करता पुष्टि0
0
Report
पुरोहितजी के कटला आग: हाइड्रेंट में नींबू-मिर्च, चेक कब किया गया?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के पुरोहितजी का कटला में आग बुझ गई, लेकिन सिस्टम पर उठे सवाल अभी भी सुलग रहे हैं। करोड़ों का माल राख हो गया... व्यापार प्रभावित हैं... और अब सामने आया है कि जिस जगह आग लगी, उसके ठीक पास फायर हाइड्रेंट तो था, लेकिन उसमें आग बुझाने के बजाय नींबू-मिर्च की मालाएं रखी थीं। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने जब मुख्य अग्निशमन अधिकारी से पूछा कि इतने कंजेस्टेड मार्केट में इस हाइड्रेंट को आखिरी बार कब चैक किया था, तो जवाब मिला—तीन साल पहले! सवाल यहीं खत्म नहीं हुए... सरकारी हाइड्रेंट लगभग 200 मीटर दूर मिला और वह भी चालू नहीं था।0
0
Report
FDA raid on Madhav Traders Chantidehi over sale of counterfeit goods
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।नकली सामान की बिक्री की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने माधव ट्रेडर्स चांटीडीह रामायण चौक पर छापेमार कार्रवाई की है। हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की शिकायत के बाद विभाग की टीम दुकान पहुंची और जांच के दौरान कई उत्पादों के सैंपल और सामान को जब्त किया गया है।मामला माधव ट्रेडर्स से जुड़ा है, जहां नकली सामान की बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।जांच के दौरान टीम ने सर्फ एक्सेल, बुक ब्रांड ताजा चाय पत्ती, इनो समेत अन्य सामान के सैंपल लिए और संबंधित सामग्री को जब्त किया। टीम ने उत्पादों की जांच के लिए सैंपल सुरक्षित किए हैं।बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी की शिकायत के आधार पर की गई। कंपनी की ओर से दुकान में नकली उत्पादों की बिक्री की शिकायत की गई थी, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए मौके पर जांच की। फिलहाल विभाग की कार्रवाई के बाद जब्त किए गए सामान और लिए गए सैंपल की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।माधव ट्रेडर्स पर हुई इस कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। सवाल यह है कि दुकान से जब्त किए गए उत्पाद असली हैं या नकली—इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। फिलहाल खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सामान के सैंपल जब्त कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
पाकिस्तान में आर्थिक आपातकाल: सरकारी ईंधन खर्च पर 50% कटौती, यात्रा-खरीद पर रोक
Noida, Uttar Pradesh:कंगाली की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान में आर्थिक आपातकाल जैसे कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान में पेट्रोलियम की खपत और सार्वजनिक व्यय को कम करने के लिए बड़ा अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत सरकारी वाहनों के लिए ईंधन के उपयोग में 50 प्रतिशत की कटौती का आदेश दिया गया है और नई खरीद, विदेश यात्रा और आधिकारिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। एक्सप्ट From expert से सवास - पाकिस्तान जब से बना है, तब से आर्थिक स्थिति तंग रही है इसकी वजह - आज जब दुनिया की इकोनॉमी खुली है, पाकिस्तान में कंगाली है, सरकार क्यों नाकाम - क्या पाकिस्तान की कंगाली के लिए सेना, isi और सरकार के बीच रस्साकसी जिम्मेदार है - अमेरिका, चीन और अरब जैसे सहयोगी कर्ज देते हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था में मजबूती की वजह क्यों नहीं बनते - आर्थिक रूप से कमजोर पाकिस्तान से किसका भला है?0
0
Report
मोतीनगर पुलिस ने शातिर स्नैचर विक्की उर्फ कृष्ण यादव को दबोचा; नकद-सोना बरामद
Delhi, Delhi:मोतीनगर पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से पकड़ा गया शातिर स्नेचर एक लाख नगदी 30 ग्राम सोना चोरी की एक बाईक बरामद मोतीनगर फन सिनेमा के पास की थी सोने की चेन की स्नैचिंग स्नैचिंग की गई ज्वैलरी को बेचता था रोहिणी के ज्वैलर्स को ज्वैलर्स चोरी के माल को तुरंत पिंघला देता था इसके पकड़े जाने से मोतीनगर राजौरी गार्डन विकासपुरी पश्चिम विहार के सात मामलों का हुआ खुलासा पश्चिमी जिला के मोती नगर थाने की पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है जो स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता था और उसके बाद स्नैचिंग की गई ज्वैलरी को रोहिणी के एक ज्वैलर्स को बेच देता था। ज्वैलर्स स्नैचिंग की गई ज्वैलरी को पिंगला कर नई ज्वैलरी तैयार कर देता था ताकि पुलिस से बचा रह सके लेकिन पुलिस आरोपी ज्वेलर मयंक अग्रवाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए शातिर स्नैचर की पहचान विक्की उर्फ कृष्ण यादव 28 के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से एक लाख नगदी 30 ग्राम सोना चोरी की एक बाईक भी बरामद की है। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार मोती नगर पुलिस को मटका कट, नजफगढ़ रोड, फन सिनेमा के सामने सोने की चेन छीनने की एक घटना की सूचना मिली, जिसके आधार पर मोती नगर थाने में U/s 304(2) BNS दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। आरोपी को पकड़ने के लिए एक डेडिकेटेड टीम बनाई गई, जिसका पूरा सुपरविजन और कई सीसीटीवी फुटेज एनालाइज़ करने के बाद, टीम ने आरोपी के भागने के रास्ते का सफलतापूर्वक पता लगा लिया। जाँच से पता चला कि जुर्म में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को छोड़ने के बाद, आरोपी ने रमेश नगर मेट्रो स्टेशन से एक ऑटो-रिक्शा किराए पर लिया और क्लब रोड, पंजाबी बाग की ओर बढ़ गया। टेक्निकल इनपुट और डिजिटल लीड के आगे एनालिसिस से ज़रूरी सुराग मिले, जिससे टीम को आरोपी की पहचान करने और उसका पता लगाने में मदद मिली। खास जानकारी पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस इससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसके पकड़े जाने से मोतीनगर राजौरी गार्डन विकासपुरी पश्चिम विहार के सात मामलों का हुआ खुलासा0
0
Report
रोहतक के निगाना में स्वास्थ्य शिविर के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सफल
Rohtak, Haryana:सेवा संकल्प अभियान के तहत निगाना में स्वास्थ्य शिविर एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम आयोजित पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कहा,स्वस्थ एवं शिक्षित बेटियां ही समाज की सशक्त नींव सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग रोहतक द्वारा आज गांव निगाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर एवं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बेटियों की शिक्षा एवं संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। शिविर में उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए स्वस्थ एवं शिक्षित बेटियां अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने तथा बेटियों की शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया। सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत गांव निगाना ने लिंगानुपात में जिला रोहतक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गांव में 1000 लड़कों के मुकाबले 1459 लड़कियों का लिंगानुपात दर्ज किया गया। इस उपलब्धि के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निगाना की प्रथम विजेता कनिका को 75,000 रुपये, द्वितीय विजेता कीर्ति को 45,000 रुपये तथा तृतीय विजेता जिया को 30,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान की0
0
Report
Advertisement
कोटा डिपो बस बरुंधन तिराहे पर अनियंत्रित, 55 यात्री सुरक्षित बाहर
Jaipur, Rajasthan:तालेड़ा थाना क्षेत्र के बरुंधन तिराहे पर शुक्रवार को कोटा डिपो की बस अचानक अनियंत्रित होकर फोरलेन से उतरकर सड़क से बाहर निकल गई। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
अमेठी: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की आत्महत्या, फंदे से लटका शव मिला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला शव, बतायाि जा रहा है की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता युवती का शव देख परिजनों में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की विधिक कार्रवाई, युवती की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव का मामला0
0
Report
बहराइच में साइबर ठग गिरोह गिरफ्तार: लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में साईबर ठगों का गैंग गिरफ्तार, थाना हरदी व खैरीघाट की पुलिस टीम ने क्राईम ब्रान्च की टीम के साथ किया साइबर ठगों का पर्दाफाश, लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 03 साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में आधार कार्ड चेक बुक बैंक पासबुक और DL हुए बरामद. गिरफ्तार अभियुक्तों से 3लाख 90 हजार नगद भी बरामद. लोन दिलाने के नाम पर मासूम नागरिकों को बनाते थे निशाना. क्रेडिट लिमिट बढ़वाने के नाम पर खातों में मंगवाते थे साइबर ठगी का पैसा. सभी की चेकबुक एटीएम रखते थे अपने पास. गिरफ्त में आये आरोपियों में 01 बिहार व 02 बहराइच के हैं निवासी, सूफियान, समीर अहमद,व बिहार निवासी कृष्ण मुरारी प्रसाद गिरफ्तार, पुलिस ने खुलासा करते हुए तीनों साइबर ठगों को भेजा जेल, पुलिस जांच में जुटी, बाईट.. SP बहराइच, विश्वजीत श्रीवास्तव,0
0
Report
Advertisement
