हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाल ने कांवरियों की दर्द निवारक ट्यूब और गोलियों से मदद कर बनाई मिसाल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाल ने कांवर लेकर आ रहे कांवरियों की मदद की। उन्होंने कांवरियों को दर्द निवारक ट्यूब से पैरों की मालिश और दर्द निवारक गोलियां प्रदान की। थाना प्रभारी ने इस तरह के कार्य से जनता के दिल में विशेष स्थान बना लिया है। उनका यह प्रयास लोगों की सराहना प्राप्त कर रहा है और वे बाबा से ऐसे ही कार्य करने की उम्मीद कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
