245201
हापुड़ के गढ़ गढ़मुखतेश्वर के अंतर्गत चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार
Babugarh, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़ गढ़मुखतेश्वर के अंतर्गत चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार, असलाह नगदी व मोटरसाइकिल बरामद। हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोर/लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से अवैध असलहा, चोरी की एक बाइक एवं जनपद प्रयागराज से चोरी किए हुए जेवर तथा 02 लाख रुपये नकदी बरामद।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल: मंत्री से मिलने के लिए अनुमति अनिवार्य, अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल जल संसाधन विभाग का फरमान जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से बिना अनुमति नहीं मिल सकेंगे कर्मचारी बिना अनुमति मंत्री से मिलने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रमुख अभियंता कार्यालय ने जारी किया आदेश सभी मुख्य अभियंताओं और परियोजना संचालकों को जारी किया आदेश एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आशीष महाजन ने जारी किया आदेश मंत्री से मिलने के लिए पहले लेनी होगी अनुमति भोपाल विभागीय कार्यालय में बिना अनुमति मिलने पर रोक0
0
Report
पटवारी की गलती है, SDM को भी क्रॉस चेक जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:पटवारी जगदीश राठौड़ ने साफ़ कहा कि गलती तो उनकी (पटवारी) की ही है लेकिन उनको (एसडीएम) को भी क्रॉस चेक करना चाहिए। काम का दबाव बहुत है, राजस्व के अलावा SIR, जनगणना, निर्वाचन, VIP ड्यूटी, मौक़ा मुआयना करना है, ना जाने कितने काम करने पड़ते है, गलती हो सकती है।0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान रूपरेखा तय, पवार ने दीप जलाकर लाभार्थियों से मुलाकात
Panipat, Haryana:सेवा संकल्प अभियान के लिए प्रशासन ने कसी कमर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने डीसी एसपी व अधिकारियों के साथ की बैठक एक माह तक चलेंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम पानीपत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुरू किए जा रहे एक माह लंबे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर हरियाणा सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली और उनकी रूपरेखा तैयार की। बैठक में कार्यक्रमों की तिथि के अनुसार योजना तैयार करने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नोडल विभागों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। मंत्री ने कहा कि पार्टी संगठन और प्रशासन के समन्वय से अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा। लाभार्थियों के घर जलाए जाएंगे दीपक कृष्ण लाल पवार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार शाम 6 बजे देशभर में ‘आशीर्वाद दीप’ जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत आवास योजना, नल से जल योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर दीपक जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी दीर्घायु और देश व हरियाणा पर उनका आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की गई है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था और आगामी 7 अक्टूबर को इस राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूरे होंगे। इसी उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प के तहत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। ‘कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं’ : पवार कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र की बात हो या प्रदेश की, कांग्रेस की ओर से ऐसी बातें की जाती हैं, जिनका कोई जनाधार नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष ही नहीं है तो अखबारों में चर्चित रहने और बयानबाजी करने को वह उचित नहीं समझते।0
0
Report
Advertisement
जयपुर समेत चार नगर निकायों में 25 और 26 सितम्बर को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने जाएंगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।निकाय प्रमुख चुनाव का नया कार्यक्रम। राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निकाय प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम जयपुर नगर निगम, जोधपुर नगर निगम, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम जारी。 18 सितंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव की लोक सूचना जारी होगी。 19 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे。 21 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच。 22 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे。 नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे。 25 सितंबर को अध्यक्ष/मेयर पद के लिए होगा मतदान。 मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक。 मतदान खत्म होते ही मतगणना, इसके बाद परिणाम होगा साफ。 डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष का चुनाव 26 सितंबर को होगा。 26 सितंबर को ही उपाध्यक्ष/डिप्टी मेयर का चुनाव。 सुबह 10 बजे बैठक शुरू, 11 बजे तक नामांकन。 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच。 दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी。 जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान。 मतदान समाप्त होते ही मतगणना और परिणाम。 25 सितंबर को शहर का मुखिया और 26 सितंबर को डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष की तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नितिन नवीन का स्वागत, सेवा संकल्प अभियान
Indore, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का किया स्वागत। यहां वे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे。0
0
Report
श्याम रजक का तेजस्वी पर बयान: प्रवक्ता नहीं, गठबंधन मजबूत
Patna, Bihar:जेडयू के विधायक श्याम रजक का बड़ा बयान तेजस्वी यादव को जदयू ने कोई प्रवक्ता नहीं बनाया की JDU को खत्म करने के लिए दे रहे हैं बयान, गांव में एक डाइन औरत होती है, जिसकी आदत दूसरे के घरों में ताक-झांक करने की होती है, वही है तेजस्वी; बीजेपी से हमारा मजबूत गठबंधन है। कोई किसी का एजेंट नहीं, बल्कि हम सब मिलकर के बिहार की जनता और देश की जनता के लिए प्रतिबद्ध। जेडयू के विधायक श्याम रजक ने कहा देश के प्रधानमंत्री जी... और वह 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। मैं उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामना देना चाहता हूं। लेकिन वह देश के प्रधानमंत्री ही नहीं हैं, वह इस देश के 140 करोड़ लोगों को आगे बढ़ाने का काम, आर्थिक समृद्धि का काम, आर्थिक संबल बनाने का काम, राजनीतिक संबल बनाने का काम, उनको शैक्षणिक संबल बनाने का काम, उनके द्वारा जो हुआ है और भारत को पूरे विश्व में ख्याति अर्जित करने का काम किया है। इससे 140 करोड़ जनता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। इसलिए उनके जन्मदिन को अपने-अपने स्तर से आशीर्वाद दीया जला कर के, उनको शुभकामना और उनको जन्मदिन का ज्यादा से ज्यादा स्वस्थ हों और देश की तरक्की में और सहयोग करें, इसके लिए उनको बहुत-बहुत शुभकामना देना चाहते हैं। साथ ही, आज भगवान विश्वकर्मा का भी आज है, हम उनसे भी नमन करना चाहते हैं। हम उनके प्रति भी आदर प्रस्तुत करते हैं। आज पेरियार रामास्वामी का भी जयंती है, मैं उनके प्रति भी जो एक समाज सुधारक और समाज के सुधार के लिए एक बड़ा मिसाल स्थापित करने का काम किया था, उनके जयंती पर भी बधाई देना चाहते हैं, शुभकामना देना चाहते हैं। हर लोग खुश हैं। हर लोग अपने-अपने गौरवान्वित हैं प्रधानमंत्री के, यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर। इसलिए हर लोग अपनी-अपनी खुशी मनाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव के बयान की जेडीयू खत्म हो रही है पर श्याम रजक ने कहा की अभी तक जनता दल यू ने श्री तेजस्वी यादव को अपना प्रवक्ता नहीं बनाया है। उनको... वो जो गांव में एक डाइन औरत होती है, जिसका आदत दूसरे के घरों में ताक-झांक करने की आदत होती है, और सिर्फ चुगली कर के अपने भोज्य पदार्थ को पेट में पचाने का काम करती है, वही काम सिर्फ तेजस्वी यादव जी कर रहे हैं। हमारी पार्टी मजबूत है। हमारा गठबंधन मजबूत है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी पार्टी मजबूती के साथ एनडीए के साथ काम कर रही है। और बिहार की 14 करोड़ जनता के लाभ के लिए लगी हुई है। तेजस्वी यादव को कमरे में बैठ कर बोलने की इस तरह की आदत है। और वो दावा कर रहे हैं, तो पहले तो उनको हम अपना प्रवक्ता घोषित कर दें, तो वो सदस्य बन जाएं जनता दल यू का। सदस्य बनाने का विचार हम करेंगे कि नहीं करेंगे, पहले अपना आवेदन दें। और आवेदन देंगे, उसके बाद अगर वो लायक हुए, अगर उस विषय के वक्ता होंगे, तो उनको हम प्रवक्ता बनाएंगे। और प्रवक्ता बनेंगे तो पार्टी के संदर्भ में जो हमारी नीति है, उसको वो वक्तव्य देने का काम करेंगे। लेकिन न अभी तक वो मेरे पार्टी के सदस्य हैं, न उनका अभी तक आवेदन आया है। आने کا इंतज़ार है, और वो आवेदन देंगे, तो उसके बाद उस पर विचार किया जाएगा। बीजेपी से हमारा मजबूत गठबंधन है। कोई किसी का एजेंट नहीं, बल्कि हम सब मिलकर के बिहार की जनता और देश की जनता के लिए प्रतिबद्ध हैं। नीतीश कुमार जी को किसी की आदत नहीं है, किसी की ताकत नहीं है हटाने की। नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में खुद ही अपने हाथों से सम्राट चौधरी को अपना उत्तराधिकारी बनाया और बीजेपी ने भी उनको अपना नेता चुनने का काम किया। इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है। नीतीश कुमार जी ने खुद ही कहा कि कई साल से ज्यादा उन्होंने समय दिया और आज भी वो हर तरह से जनता के बीच एक्टिव हो करके काम कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
श्योुपुर में पेड़ काटने के मामले में ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, गिरफ्तारी छोड़ो मांग
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर गोरस गांव में पेड़ काटने के मामले में वन विभाग द्वारा एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण वन विभाग कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर दिया, ग्रामीणों का कहना है कि एक ग्रामीण की गिरफ्तारी के बाद अब वे चुप नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि “हमारे गांव वाले को जेल से बाहर निकालो, नहीं तो पूरे गांव को भी जेल में डाल दो।” ग्रामीण गिरफ्तार युवक को रिहा करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई को लेकर उनकी आपत्तियों को नहीं सुना गया। वहीं वन विभाग की ओर से पेड़ काटने के मामले में नियमों के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।0
0
Report
तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर दी, इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप
Jamshedpur, Jharkhand:तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप सराइकेला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि आज पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में विश्वकर्मा पूजा की धूम है और पूजा की सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकराने की घटना हुई。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्कॉर्पियो किसकी है और घटना के बाद चालक की स्थिति क्या है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस वाहन और पूरे मामले की छानबीन कर रही है。0
0
Report
सीवान में चार चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी, लाखों के जेवर बरामद
Siwan, Bihar:सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में दो घरों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात और अन्य सामान को बरामद किया है। वहीं चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई नई आपाची मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। गिरफ्तारी आरोपियों में एक आभूषण दुकानदार भी शामिल है। इसकी जानकारी एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर दी है। बताया जा रहा है कि 2 और 3 सितंबर की रात फुलवरिया निवासी लक्ष्मी साह और तितरा दर्जी टोला निवासी असरफ हुसैन के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में मैरवा थाना में कांड दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार राम, मनु कुमार, पप्पू कुमार और नीरज कुमार वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। बरामद सामान में सोने जैसा दिखने वाला हार, चेन, अंगूठी, नथिया, जुतिया और चांदी जैसा दिखने वाला कमरबंद, पायल, चोटी, चैन और पैजेब शामिल हैं। इसके अलावा आभूषण तौलने वाला छोटा इलेक्ट्रिक तराजू, दो स्मार्ट मोबाइल फोन और चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई नई काले रंग की आपाची मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आभूषण दुकानदार नीरज कुमार वर्मा पूर्व में भी चोरी का सामान खरीदने के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ भोरे थाना में भी कांड दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क और आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के मुसहरी में मंजू ज्वेलर्स से लाखों के आभूषण चोरी, सीसीटीवी में रिकॉर्ड
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को अपना निशाना बनाया है तथा लाखों के जेबरात की चोरी कर मौके से फरार हो गए हैं। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मुसहरी विषहर स्थान की है। बताया जा रहा है कि बीती रात बिसहर स्थान स्थित सोने चांदी की दुकान मंजू ज्वेलर्स में चोरों ने दुकान का शटर काटकर एक किलो चांदी के जेवरात सहित तकरीबन 5 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक सुनील कुमार तकरीबन 9:00 बजे के आसपास अपने प्रतिष्ठान को बंद कर घर गए और sवेरे उन्हें मोबाइल से सूचना दी गई कि उनके दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर प्राप्त सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात भी रिकॉर्ड हुई है तथा देखा गया है कि चोरी के समय घटनास्थल के समीप से तीन बार पुलिस की गस्ती गाड़ी भी गुजरी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी.0
0
Report
झीरम कांड का सच नार्को टेस्ट से साफ करें; देवा-देवजी आरोपियों पर कार्रवाई
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर झीरम हमले को अंजाम देने वाले देवा और देवजी को भी फांसी दी जाए—अजय सिंह NIA कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट कांग्रेस नेता अजय सिंह अजय सिंह ने कहा—झीरम कांड की पूरी साजिश का सच सामने आना चाहिए देवा और देवजी समेत प्रमुख आरोपितों का नार्को टेस्ट कराने की मांग नार्को टेस्ट से साजिश की सच्चाई सामने आने का दावा अजय सिंह बोले—देवा समेत आरोपितों को कोर्ट में पेश कर पूरा चालान प्रस्तुत किया जाए झीरम कांड में कितने आरोपी, कितनों पर वारंट और कितने प्रकरण वापस हुए—सरकार बताए NIA कोर्ट के फैसले पर भी उठाए सवाल, कहा—फैसले से संतुष्ट नहीं अजय सिंह का आरोप—केवल कुछ लोगों को सजा मिलने से पूरी सच्चाई सामने नहीं आएगी सरकार पर झीरम कांड का मामला खत्म करने की कोशिश करने का आरोप मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और डिप्टी CM विजय शर्मा से जांच आगे बढ़ाने की माँग अजय सिंह बोले—झीरम कांड के पीड़ितों को पूरा न्याय मिलना चाहिए0
0
Report
ब्रत्तल इलाके में मुठभेड़: सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी
Jammu, उधमपुर और कठुआ जिले की सीमा से लगते मजालता के ब्रत्तल इलाके में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है। बुधवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा जिस इलाके में यह ऑपरेशन चल रहा है, वह घने जंगलों और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र से घिरा हुआ है। दुर्गम भूभाग, घनी झाड़ियाँ और कम दृश्यता सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बनी हुई है। इसी तरह के इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चलाते हैं। मौके पर सुरक्षा बलों की तैनाती लगातार बनी हुई है। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और संभावित ठिकानों की ओर सर्च अभियान चलाया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए मारे गए दोनों आतंकियों के शवों को मौके से लाया गया। दरअसल, जम्मू रीजन के राजौरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर, किश्तवाड़ और कठुआ जिलों के ऊंचाई वाले जंगलों में करीब 40 से 50 आतंकियों के सक्रिय होने की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों के पास है। कठुआ, उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों की सीमाएं आपस में मिलकर एक ट्राइजंक्शन बनाती हैं। घने जंगल और प्राकृतिक गुफाओं वाला यह इलाका आतंकियों के लिए छिपने की जगह बन सकता इसी तरह के पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ब्रत्तल इलाके में भी पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर संयुक्त अभियान शुरू किया गया। व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। सुरक्षा बल किसी भी शेष खतरे का पता लगाने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
परिवहन विभाग ने फर्जी पंजीयन मामलों पर रिपोर्ट तलब, मिलीभगत की आशंका
Jaipur, Rajasthan:परिवहन विभाग में फिर निकला 'पुराना जिन्न'! परिवहन मुख्यालय ने सभी RTO-DTO से मांगी रिपोर्ट。 अपर परिवहन आयुक्त ओमप्रकाश बुनकर ने मांगी रिपोर्ट。 दरअसल एसओजी ने 2394 वाहनों का माना था फर्जी पंजीयन。 फर्जी चैसिस एवं इंजन नम्बर से कर दिया गया था वाहनों का पंजीयन。 31 अगस्त 2024 को परिवहन विभाग ने कार्रवाई के लिए कहा था。 अब परिवहन मुख्यालय ने फिर से इन मामलों कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी。 पंजीकृत वाहनों की सूची, वाहनों पर की गई कार्यवाही, प्रकरण में दोषी कार्मिकों की सूचना मांगी गई0
0
Report
मोदी 25 साल सेवा समर्पण पर कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगों को 500 ई-स्कूटर वितरित किए
Faridabad, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा समर्पण के 25 साल पूरे होने पर आज केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगों को 500 ई-स्कूटर वितरित किए। इस मौके पर पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, nit के विधायक सतीश फागना, बड़खल के विधायक धनेश अदलखा, पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक मोहम्मद इजरायल समेत तमाम लोग मौजूद रहे। फरीदाबाद में कार्यक्रम का दृश्य दिख रहा है जहां केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांगों को 500 ई-स्कूटी वितरित की। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी की सेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान चला रही है। इसी क्रम में उन्होंने रक्तदान शिविर भी लगाया जिसमें एकत्र रक्त थैलेसीमिया के बच्चों के लिए दे दिया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की। दी गई स्कूटी उद्योगपतियों द्वारा CSR फण्ड के माध्यम से दी गई।0
0
Report
स्क्रिप्ट - स्लग - उन्नाव में PM मोदी के जन्मदिन पर फल बांटे-रक्तदान किया, जिला अस्पताल में मरीजों
Unnao, Uttar Pradesh:स्क्रिप्ट - स्लग - उन्नाव में PM मोदी के जन्मदिन पर फल बांटे-रक्तदान किया, जिला अस्पताल में मरीजों को दिए फल, युवाओं ने किया रक्तदान एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर गुरुवार को कई सेवा कार्यक्रम हुए। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। इसके साथ ही युवा मोर्चा की अगुवाई में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। विधायक पंकज गुप्ता ने फल बांटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और विकास को आगे बढ़ाया है। साथ ही विश्व में भारत की भूमिका को मजबूत किया है। विधायक ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम इसी तरह देश की सेवा करते रहें और भारत को आगे बढ़ाते रहें। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधायक के अनुसार, शुरुआत में करीब 10 लोगों ने रक्तदान किया था। शाम तक यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई गई थी। बता दे कि पंकज गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मनाया जा रहा है। दिनभर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शाम को 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम होगा। इसके अलावा टूल बांटने जैसे दूसरे सेवा कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन दूसरे नेताओं की तरह सिर्फ बड़े या रंगारंग कार्यक्रमों के बजाय सेवा कार्यों के जरिए मनाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने इसे सौभाग्य बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया। शाम को आयोजित होने वाले 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम के संबंध में विधायक ने बताया कि दीपक के माध्यम से प्रधानमंत्री के लिए ईश्वर से आशीर्वाद की कामना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी दीर्घायु और स्वस्थ रहें तथा देश की उन्नति और प्रगति में इसी तरह योगदान देते रहें। इस दौरान उनके प्रति शुभकामनाएं भी व्यक्त की जाएंगी। बाइट - पंकज गुप्ता सदर विधायक उन्नाव0
0
Report
Advertisement
