245101
हापुड़ कार्तिक पूर्णिमा मेले में दुकानदारों से दुकान लगाने के लिए वसूली का आरोप
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेले में रेडी वालों और दुकानदारों से दुकान लगाने के नाम पर 15 से 18 हजार रुपए मांगे जाने का आरोप है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेसारी लाल यादव ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर परिवार से मुलाकात की, न्याय की मांग तेज
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के बिलौटी में हुए भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर विवाद अब अपने चरम पर है। बिहार के विपक्ष के साथ साथ सत्ताधारी दल के नेता भी इसे फर्जी एनकाउंटर मान रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा न्यायिक जांच के आदेश जारी किए जाने के बावजूद घटना को लेकर लोगों में खासा नाराजगी देखी जा रही है। इन सबके बीच भोजपुरी सिने जगत के जाने माने एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है। दरअसल, बिलौटी में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर कांड को लेकर जारी घमासान के बीच नेता से लेकर अभिनेता तक भरत भूषण तिवारी के घर पहुंचे हैं और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधा रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारीलाल यादव भरत भूषण तिवारी के घर पहुंचे और उनकी मां समेत परिवार के लोगों से मुलाकात की और घटना पर दुख जताया है। इस दौरान बिलौटी पहुंचे खेसारीलाल यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भरत तिवारी की शहादत को सिर्फ पब्लिसिटी का चीज न बनाया जाए लेकिन इस आंदोलन को जारी रखना होगा। उन्होंने कहा कि जहां मेरी जरूरत होगी वहां खड़ा हो जाउंगा। फोटो खींचवाने के लिए तो बहुत सारे लोग आएंगे लेकिन करेंगे कुछ नहीं। ये लोग भरत तिवारी के लिए नहीं लड़ने वाले हैं। खेसारी लाल यादव ने कहा कि लोग यहां आएंगे और अपनी पब्लिसिटी करने के बाद यहां से लौट जाएंगे। इससे बेहतर है कि जो भी नेता यहां पहुंच रहा है वे अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए इसके खिलाफ आवाज बुलंद करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दुनियाभर के लोग आपकी बातों को सुनेंगे। इस मां का जो होना था हो चुका है, अब इसे भरत तिवारी वापस नहीं मिलने वाले हैं। खेसारी ने ये भी कहा है कि यहां आकर भरत तिवारी के बारे में लोग 10 अच्छी बातें बोल देंगे लेकिन उनका जो सपना था वह किसी को नहीं दिख रहा है और ना ही आगे दिखेगा। उन्होंने परिवार के लोगों से यही कहा कि अगर कोई नेता विधायक यहां आता है तो उनसे सिर्फ यही कहिए कि भरत तिवारी का जो सपना था उसे पूरा कर दिया जाए। इस दौरान खेसारी ने जमकर सरकार पर निशान साधा है। वही भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह भी बिलौटी पहुंचे और इस एनकाउंटर कांड पर सवाल उठाया है सरकार पर की जब भरत ने पिस्टल फेंक दिया था तो फिर पुलिस ने एनकाउंटर क्यों किया। इस कांड की जांच हो और जो भी दोषी हैं ऊपर कठोर कार्रवाई हो।0
0
Report
बहराइच के घूरहरिपुर में तेज रफ्तार कार हादसे में एक की मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार अनियंत्रित जायलो कार हुई हादसे का शिकार, रिश्तेदारी में जा रही जायलो कार तेज स्पीड में अचानक पलटी, रोड पर कई गोते लगाते हुए गहरे खड्ड में पलटी, एक की मौत अन्य की हालत गंभीर, स्थानीय पुलिस 3 एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामला थाना बौंडी क्षेत्र के ग्राम घूरहरिपुर, सांगवा मार्ग पर हुआ, मृतक लड़का सिपहिया हुलास का बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस घायलों को लेकर स्वस्थ केंद्र रवाना हुई जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बीजापुर में डीजल संकट से किसान प्रदर्शन, पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बहाल की मांग
Vijayapura, Karnataka:डीजल संकट से जूझ रहे किसान, कलेक्टर को ज्ञापन। बीजापुर जिले में डीजल की भारी कमी और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों से परेशान किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में किसानों से पाँच से ज़्यादा पेट्रोल पंपों का घेराव भी किया। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन के दौरान जुताई-बुवाई प्रभावित हो रही है। पेट्रोल पंपों पर घंटों इंतजार के बावजूद ट्रैक्टरों के लिए पर्याप्त डीजल नहीं मिल रहा, जिससे खेती के कार्य बाधित हो रहे हैं। किसानों की प्रमुख मांगें: - सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए। - किसानों को ट्रैक्टरों के लिए प्राथमिकता के आधार पर डीजल दिया जाए। - कुटरू, गंगालूर, भैरमगढ़, आवापल्ली, बासागुड़ा और नैमेड़ में पेट्रोल पंप खोले जाएं। - किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर शराब पार्टी विवाद: चाकू से हमला, अस्पताल बुलाकर धोखा, आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियार में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो साथियों ने अपने ही तीसरे साथी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घायल को लहूलुहान छोड़कर आरोपी भाग गए। नशा उतरने के बाद एक आरोपी ने घायल की पत्नी पर समझौते का दबाव बनाया। पुलिस ने चाल चली और घायल की पत्नी से आरोपी को समझौते के बहाने अस्पताल बुलवाया। आरोपी सलवार-सूट पहनकर महिला के भेष में अस्पताल पहुंचा लेकिन पुलिस की नजर से बच नहीं पाया। उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी फरार है।0
0
Report
संबलपुर पुलिस ने कानून हाथ में न लेने की चेतावनी जारी; 112 पर सूचना दें
Sambalpur, Odisha:ଆଇନ ହାତକୁ ନ ନେବା ପାଇଁ ସମ୍ବଲପୁର ପୋଲିସ ତରଫରୁ ସତର୍କ ସୂଚନା ଜାରି |ଯଦି କିଛି ଘଟଣା କିମ୍ବା ସନ୍ଦେହଜନକ ଜିନିଷ ଘଟୁଛି ତାହେଲେ ୧୧୨ କୁ କଲ କରି ସୂଚନା ଦିଅନ୍ତୁ,କିମ୍ବା ପାଖ ପୋଲିସ ଷ୍ଟେସନ ରେ ସୂଚନା ଦିଅନ୍ତୁ |ଅନ୍ୟଥା ଯଦି କେହି ଆଇନ ହାତ କୁ ନେଇ କୌଣି ସ୍ଥାନ ରେ ଅପରାଧ ଘଟାନ୍ତି ତା ହେଲେ ତାଙ୍କ ପ୍ରତି ଦୃଢ଼ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ନିଆଯିବ ବୋଲି ସୂଚନା ଦେଇଛି ପୋଲିସ0
0
Report
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी Bharat Tiwari एनकाउंटर विवाद पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:Ashok Choudhary (Minister, Bihar) On Bharat Tiwari encounter controversy0
0
Report
Advertisement
ANMMCH MBBS छात्र गिरफ्तार; कॉलेज ने कहा छवि धूमिल हो रही है
Gaya, Bihar:ANMMCH के MBBS कर रहे छात्र को किया गया गिरफ्तार, गिरफ्तार छात्र को लेकर ANMMCH के प्रिंसिपल ने कहा ऐसे छात्रों से कॉलेज की छवि हो रही है धूमिल। देश में रविवार को नीट यूजी पुनर्परीक्षा आयोजित किया गया था। आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा में बिहार के लखीसराय में एक सेंटर से मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर के रहने वाला अर्पित सिंह को बायोमेट्रिक जाँच में पकड़ा गया था। जिसके बाद हड़कंप मचा गया और इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया। जाँच के क्रम में ये पता चला कि अर्पित राज उर्फ अर्पित सिंह बिहार के गया जिले के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एमबीबीएस का फोर्थ ईयर का छात्र है। इस खबर के सामने आने के बाद जी मीडिया की टीम अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज पहुँचे और इस पड़ताल की। जिसमै ये सामने आया कि अर्पित राज नही बल्कि अर्पित सिंह के नाम से उसका नामांकन दाखिल है और वो पिछले दो दिनों से अपने होस्टल से गायब है। इस संबंध में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ लाता शुक्ल द्विवेदी से बात किया तो उन्होंने बताया कि हमको पहली बार पाता चल की वो 2022 बैच का है। हमलोग उसके होस्टल में भी गए थे जँहा वो नही था और उसका रूम मेंट वँहा मौजूद था। उसको भी कुछ भी पता नही था कि वो कँहा गया है लेकिन अभी जो गिरफ्तार हुआ है उसका मोबाइल नंबर और अन्य कागजात को अधिकारियों को भेजा दिया है। उन्होंने कहा कि इस कांड से कॉलेज की बहुत बदनामी हो रही है। मेडिकल में आकर इस तरह के काम करते है लोग ये बहुत ही गड़बड़ बात है। आप दूसरे के बदले एग्जाम देते है शामिल होते है ये तो अच्छी बात नही है। बाइट:- डॉ लाता शुक्ल द्विवेदी, प्रिंसिपल ANMMCH हम आपको बतादे कि नीट यूजी पुनर्परीक्षा में फर्जी अभ्यार्थी अर्पित सिंह अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के पुराना बॉयज होस्टल के रूम संख्या दो में अपने रूम मेंट अनुज के साथ रहता था और जब हमारी टीम होस्टल में पहुँची तो होस्टल में 2022 बैच के कोई भी छात्र कैमरे पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिए। वही ऑफ द कैमरा उन्होंने कहा कि ये अभी सिद्ध नही हुआ है कि वो आरोपी है कि नही जब तक इसका फैसला नही हो जाता है तब तक हम सब कुछ भी नही बोलेंगे।0
0
Report
टोंक: सांसद हरिशचंद्र मीणा ने DMFT फंड और अवैध खनन पर अफसरों से जवाब मांगे
Kota, Rajasthan:टोंक जिला परिषद सभागार में सोमवार को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद हरीशचंद्र मीणा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कई अहम मुद्दे उठाए। बैठक में जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी रोशन मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने पिछले पांच वर्षों में DMFT फंड के खर्च का विस्तृत ब्यौरा मांगा और देवली में वर्ष 2023 में घोषित खेल स्टेडियम के निर्माण में देरी पर सवाल उठाए। साथ ही मालपुरा क्षेत्र में कालबेलिया समाज को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। बैठक में अवैध बजरी खनन, सुनेला में पुलिस पर हमले, मोर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और उनियारा में साइबर क्राइम के मामलों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारियों से स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी और जिला विद्युत बोर्ड की बैठकों को लेकर सवाल पूछे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। सांसद हरишचंद्र मीणा ने कहा, "आश्वासन देने वाले नेता तो बहुत देखे, लेकिन ऐसे अफसर पहली बार देख रहा हूं जो सिर्फ आश्वासन देते हैं." उन्होंने APRI और यूनानी अस्पताल में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि टोंक जिले से उनका विशेष लगाव है और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है。0
0
Report
RE-NEET 2026 जयपुर में छात्रा ने अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर पेपर हल करने की कोशिश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिला पुलिस वेस्ट ने RE-NEET (UG) 2026 परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर नकल करने का प्रयास करने वाली एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। मामले में इस्तेमाल स्मार्ट फ़ोन मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। छात्रा अपने अंडर गारमेंट्स में मोबाइल छिपाकर एग्जाम रूम तक लेकर गई थी और चैट जीपीटी की मदद से पेपर सॉल्व करना चाहती थी लेकिन एग्जाम सेंटर पर जैमर लगे होने के चलते उसका प्लान फेल हो गया और वो पकड़ी गई. जयपुर डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 21 जून को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित RE-NEET (UG) 2026 परीक्षा के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिंदायका स्थित परीक्षा केंद्र पर यह कार्रवाई की गई। परीक्षा केंद्र के रूम नंबर -7 में परीक्षा दे रही 22 वर्षीय परीक्षार्थी हिमांशी तिवाड़ी को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी परीक्षार्थी हिमांशी जो की जयपुर गुर्जर की थड़ी की रहने वाली है ने आईफोन 16 प्रो मोबाइल अपने अंडर गारमेंट्स में छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर ले गई थी। परीक्षा के दौरान वह प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर चैटजीपीटी (ChatGPT) के माध्यम से आंसर प्राप्त करने का प्रयास कर रही थी। हालांकि परीक्षा केंद्र पर जैमर लगे होने के कारण इंटरनेट सेवा काम नहीं कर सकी और उसका प्रयास विफल हो गया। छात्रा ने एग्जाम शुरु होने के करीब दो घंटे बाद अपने मोबाइल में प्रश्नपत्र का फोटो क्लिक किया लेकिन जैमर लगे होने के चलते नकल करना संभव नहीं हो सका। बाईट - प्रशांत किरण, डीसीपी वेस्ट परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक की शिकायत पर बिंदायका थाने में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। कोर्ट में पेशी के दौरान छात्रा लगातार अपना चेहरा छुपाती हुई नजर आयी।पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।छात्रा हिमांशी तिवाड़ी का यह NEET परीक्षा देने का तीसरा प्रयास था। और वो किसी भी तरह पास होना चाहती थी。0
0
Report
Advertisement
13 killed in Lucknow commercial building fire
Ram Krishna Pur, Andaman and Nicobar Islands:13 killed in Lucknow commercial building fire 13 killed in Lucknow commercial building fire 13 killed in Lucknow commercial building fire0
0
Report
जोधपुर में सिजरेियन के बाद प्रसूताओं की हालत बिगड़ी; दो गंभीर, ओटी बंद
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। पावटा सैटेलाइट जिला अस्पताल में शनिवार को सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराने वाली आठ महिलाओं में बाद में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं सामने आईं। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार शुरुआत में सभी प्रसूताओं की स्थिति सामान्य बताई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन ने तत्काल निगरानी और उपचार शुरू किया। प्रभावित महिलाओं में एक को अत्यधिक रक्तस्राव की शिकायत हुई, जबकि दूसरी महिला, जो पहले से डायबिटीज से पीड़ित बताई जा रही है, उसका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया। अन्य छह प्रसूताओं का इलाज पावटा अस्पताल में ही जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पीड़ित परिवारों में चिंता का माहौल है। एक प्रसूता के पति ने बताया कि ऑपरेशन के बाद अचानक स्थिति बिगड़ने की सूचना दी गई और फिर रेफर करने का निर्णय लिया गया। परिवार की चिंता इस बात को लेकर भी है कि नवजात को मां का दूध नहीं मिल पा रहा है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन ऑपरेशन थिएटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। संक्रमण या अन्य संभावित कारणों की जांच के लिए ओटी, उपकरणों और चिकित्सा संसाधनों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बी.एस. जोधा के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला संक्रमण, चिकित्सीय जटिलता या किसी अन्य कारण से जुड़ा है। इस बीच जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने भी अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्रों में तत्काल रेफर किया जाए। एक महिला को मथुरा दास अस्पताल से एम्स अस्पताल रेफर किया गया वहीं दूसरी को भी एम्स अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। यह घटना मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था और अस्पताल प्रबंधन को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।0
0
Report
बिहार विधानसभा के स्पीकर Prem Kumar Bharat Tiwari एनकाउंटर केस पर बयान देंगे
Noida, Uttar Pradesh:Prem Kumar (Speaker, Bihar Vidhan Sabha) On Bharat Tiwari Encounter Case0
0
Report
Advertisement
मोतिहारी में ट्रक टकराने से दो की मौत, दो घायल; CCTV फुटेज सामने
Motihari, Bihar:मोتिहारी में आज अहले सुबह दो ट्रकों के बीच आपस में टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना मेहसी थाना के सामने एनएच की है।दरअसल मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की तरफ जा रही ट्रक बेकाबू हो कर दूसरे तरफ से आ रही ट्रक से टकड़ा गई। जिसके बाद दर्दनाक हादसा हो गया।0
0
Report
रामपुर में RDA का बुलडोजर, 15 हेक्टेयर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, 4 भवन सील
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में RDA का बुलडोजर गरजा,15 हेक्टेयर अवैध प्लॉटिंगो पर कार्रवाई,चार भवन सील,भूमाफियाओं में मंचा हड़कंप. रामपुर में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने बड़ी कार्रवाई की है, प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर करीब 15 हेक्टेयर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंगो को ध्वस्त कर दिया, जबकि चार भवनों को सील कर दिया गया, इस कार्रवाई से भूमाफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है. रामपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृति के विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की, अधिकारियों के मुताबिक कई स्थानों पर बिना प्राधिकरण की अनुमति के प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था और लोगों को भूखंड बेचे जा रहे थे, शिकायतों और जांच के बाद चिन्हित स्थलों पर बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाई गई सड़कों, सीमांकन और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया, आरडीए की इस कार्रवाई के दौरान करीब 15 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, इसके अलावा नियमों का उल्लंघन कर बनाए जा रहे चार भवनों को सील कर दिया गया, कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र और प्राधिकरण की अनुमति के किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आरडीए अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, भविष्य में भी ऐसे निर्माणों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी, वहीं अचानक हुई इस कार्रवाई से भूमाफियाओं और अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है, कई स्थानों पर निर्माण कार्य बंद कर दिए गए हैं और लोग आवश्यक स्वीकृतियां लेने के लिए प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं.0
0
Report
गोरखपुर में नाबालिग ने किया नरसंहार, इलाके में सनसनी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में नाबालिग ने किया नरसंहार!0
0
Report
Advertisement
