245201
हापुड़ में सीएनजी ऑटो का पहिया निकलने से महिला गंभीर रूप से घायल
Babugarh, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटुटा के मोड़ पर एक सीएनजी ऑटो का पिछला पहिया अचानक निकल गया, जिससे ऑटो में बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, ताकि उसे शीघ्र उपचार मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Bhaderwah की सड़कों की हालत बदतर, नाराज़ यात्री; R&B ने मरम्मत का भरोसा दिया
Bhaderwah, Commuters and residents in Bhaderwah are expressing strong resentment over the deteriorating condition of several important roads, alleging that potholes and damaged surfaces have made daily travel difficult and unsafe. The roads from Domail to Seri Bazaar, Seri Bazaar to Pasri Bus Stand and Seri Bazaar to Sartingal are among the stretches facing serious deterioration. Commuters say the roads have remained in poor condition for a long time, causing bumpy rides during dry weather and turning into muddy, slippery stretches during rains. Residents and daily commuters have demanded immediate repair and proper maintenance of these roads, saying the deteriorating condition is affecting routine movement and creating inconvenience for motorists, pedestrians and public transport users. They alleged that despite repeated problems, corrective measures have not been taken on the ground, forcing the public to bear the consequences of damaged roads. Residents have urged the authorities to expedite the repair process and ensure durable road maintenance rather than temporary patchwork. When contacted, R&B Executive Engineer Bhaderwah Vinod Sharma, who declined to come on camera, said tenders have already been floated for the concerned roads. He said once the works are allotted to contractors, necessary improvement and repair work will be undertaken. The XEN assured that work on these roads will be taken up before the onset of winter and completed at the earliest. ADC Bhaderwah Sunil Kumar Bhutiyal also said that department will be directed to expedite the process of repair and maintenance work, so that public can take a sigh of relief.0
0
Report
उज्जैन की शाही मस्जिद ढहाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने किया आंदोलन
Bareilly, Uttar Pradesh:उज्जैन की ऐतिहासिक शाही मस्जिद को मुस्लिम समाज के कुछ लोग खुद ही तोड़ रहे हैं लेकिन कुछ लोग मस्जिद के ध्वस्तीकरण का विरोध कर रहे हैं इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों को उपद्घवियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े, इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब संसद में यह साफ तौर पर कहा गया है कि देश में जो भी आजादी से पूर्व की बनी हुई मस्जिद हैं उनकी यथा स्थिति कायम रहेगी लेकिन उसके बावजूद देश में तमाम ऐसी मस्जिद है जिनको शहीद किया जा चुका है संसद में जारी बयान और निर्णय को दरकिनार करते हुए 100 साल मस्जिद चाहे वह सहारनपुर हो या देश में कहीं और और अब उज्जैन की शाही मस्जिद को भी तोड़ने का काम किया जा रहा है उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार दिखाते हुए कहा कि सरकार को मस्जिदों को ऐसे शहीद करने का कोई हक नहीं है जबकि संसद में यह बिल पहले ही पारित हो चुका है कि बाबरी मस्जिद के अलावा कोई भी मस्जिद पर अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन उसके बावजूद लगातार देश भर में मस्जिदों को शहीद किया जा रहा है0
0
Report
सिद्धार्थनगर में बारिश से बाढ़: मरूंड सहित कई गांव जलमग्न; प्रशासन राहत पर जोर
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में लगातार बारिश और नेपाल की नदियों से आ रहे पानी की वजह से सिद्धार्थनगर की राप्ती, बूढ़ी राप्ती नदियां खतरे की निशान से ऊपर बह रही है । जिसकी वजह से सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़, डुमरियागंज, बांसी,इटवा तहसील के एक दर्जन से अधिक गांव मरूंड हो गए हैं। सैकड़ो हेक्टेयर में धान की फसल और सब्जी के खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। जिसकी वजह से किसानों को लाखों रुपए के नुकसान होने की खबर है। शोहरतगढ़ तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों का शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल विधायक विनय वर्मा ने दौरा किया । इस दौरान उनके साथ शोहरतगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार और तहसीलदार भी मौजूद रहे। विधायक विजय वर्मा एसडीएम के साथ खैरी शीतल प्रसाद के टोला नकोलडीह , पन्नाडीह, दुलारेडीह, और ग्राम पंचायत तालकुंडा के टोला तमकुहवा नाव से पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्या को जानने व समझने का प्रयास किया। मीडिया से बात करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आज वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरूंड नकोलडीह वासियों ने उनसे अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि यहां के सम्पर्क मार्ग पर एक पुलिया और टोले से निकलने के लिए 500 मीटर सड़क बनवाने की सख्त जरूरत है। जिसे शीघ्र ही बनवाने का आश्वासन उनकी तरफ से दिया गया है । उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के फसल के नुकसान का सर्वे करवाकर उन्हें शीघ्र ही मुआवजे की व्यवस्था करवाने के लिए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाके में नाव की व्यवस्था की गई है और भी नाव लगाने के लिए प्रशासन से कहा गया है जो अभी कुछ देर बाद ही यहां आ जाएगी ।उन्होंने कहा कि वह प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ के हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। हर स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और उनकी टीम तैयार है। बाइट,,1- विनय वर्मा ,, विधायक शोहरतगढ़ मेरुदंड खैरी शीतल गांव का जायजा लेने पहुंचे तहसील शोहरतगढ़ के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि बारिश की वजह से शोहरतगढ़ तहसील के पांच गांव मरूंड हो चुके है और सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि मरूंड हो चुके गांव में फिलहाल नाव की व्यवस्था की गई है जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसको देखते हुए इन गांव में 10 से ज्यादा नाव की अतिरिक्त व्यवस्था कल की जाएगी। साथ ही साथ ही जलस्तर घटने के बाद क्षतिग्रस्त हुई फसलों का आकलन कर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। शीतल खैरी गांव के हर साल मरूंड होने को लेकर उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों और उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर इस गांव के लोगों को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए कार्य योजना तैयार कर उसका काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। बाइट,,, 2,,, राजेश कुमार ,,, एसडीएम शोहरतगढ़0
0
Report
Advertisement
बगहा के गंडक दियारा में बाढ़ से 1100 परिवार प्रभावित
Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क: बगहा से बड़ी खबर। गंडक दियारा में मधुबनी प्रखंड अंतर्गत सिसई और चिउरही पंचायतों में कटाव के बाद अब बाढ़ से भारी तबाही मची है। दोनों पंचायतों के लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं जिन्हें राहत बचाव की दरकार है। नेपाल से गंडक नदी में छोड़ा गया पानी अब निचले इलाकों में कहर बरपा रहा है लिहाजा मधुबनी प्रखंड के इन दो पंचायतों में करीब 1100 परिवार बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। घरों में पानी घुसने से बड़ी संख्या में लोग बेघर होकर धनहा-रतवल मुख्य मार्ग, पीपी तटबंध और स्कूलों की छतों पर तम्बू तानकर शरण लिए हुए हैं। मुखिया और बाढ़ पीड़ितों के मुताबिक कई परिवार रविवार से भूखे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल चूड़ा और गुड़ सहित सूखा राशन वितरित किया गया है, लेकिन भोजन पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग के किनारे रह रहीं महिलाओं और बच्चों ने बताया कि रविवार दोपहर बाद से आज सोमवार इस वक्त तक उन्हें भोजन नहीं मिला है। मजबूरी में बाढ़ पीड़ित प्रशासन से मिले चूड़ा-गुड़ से भूख मिटा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चिउरही पंचायत के दियारा क्षेत्र के ऊंचे स्थान नैनाहा में भी बीती देर रात बाढ़ का पानी घुस गया। नैनाहा गांव का मुख्य सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सामान को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। इधर मधुबनी के सीओ नंदलाल राम ने बताया कि एनडीआरएफ और SDRF की टीम को सूचना दी गई है। उम्मीद है टीम दोनों पंचायतों में पहुंचेगी और दियारा क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि सिसई पंचायत के स्कूल में कम्युनिटी किचन शुरू किया गया है, जबकि चिउरही में सोमवार शाम से सामुदायिक रसोई शुरू करने की तैयारी चल रही है। बात दें कि गंडक दियारा में बाढ़ पीड़ितों ने सांसद और विधायक के अब तक क्षेत्र में नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई है। इधर वाल्मीकिनगर गंडक बराज से सोमवार सुबह पांच बजे 5.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना से दियारा क्षेत्र के लोग डरे-सहमे हुए हैं हालांकि DM ने आज से पानी का डिस्चार्ज घटने के साथ हालात पर काबू पाने का दावा किया है। अब देखने वाली बात होगी कि बाढ़ का पानी कब उतरता है और प्रशासन का इन बाढ़ पीड़ितों तक कितना मदद पहुँचता है। बाइट - विजय यादव, मुखिया, चिउरही मधुबनी।0
0
Report
शाजापुर: डबल निमोनिया से बच्चे की मौत, सरकारी एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर की अयोध्या बस्ती वार्ड नंबर-3 निवासी 5 वर्षीय बालक की सोमवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर किया था, लेकिन समय पर सरकारी एंबुलेंस नहीं मिल सकी। निजी एंबुलेंस संचालक ने इंदौर ले जाने के लिए 8 हजार रुपए की मांग की। सुबह करीब 6 बजे सरकारी एंबुलेंस पहुंची, लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। मृतक बालक की पहचान हार्दिक जाटव पिता बंटी जाटव, निवासी अयोध्या बस्ती, शाजापुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हार्दिक को देर रात पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद वे उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बच्चे को एंबुलेंस से इंदौर ले जाने की सलाह दी। बच्चे के पिता बंटी जाटव ने आरोप लगाया कि इंदौर ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए प्रयास किए, लेकिन उन्हें समय पर वाहन नहीं मिला। निजी एंबुलेंस संचालक ने 8 हजार रुपए की मांग की। इसी दौरान बच्चे की हालत बिगड़ती गई। सुबह करीब 6 बजे सरकारी एंबुलेंस पहुंची, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। पिता ने आरोप लगाया कि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी और इसके लिए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार बताया। डबल निमोनिया से पीड़ित था बच्चा जिले़ा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना ने बताया कि बच्चा डबल निमोनिया से पीड़ित था और परिजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे। उनके अनुसार अस्पताल आने से पहले परिजन बच्चे का तंत्र-मंत्र से इलाज भी करवा रहे थे। हालत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर किया और एंबुलेंस से ले जाने की सलाह दी। डॉ. मैना ने कहा कि एंबुलेंस क्यों उपलब्ध नहीं हो पाई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। हालांकि, बच्चे की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने को मौत का कारण बताया है.0
0
Report
गंगापुर में व्यापारियों ने ज्ञापन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
Jaipur, Rajasthan:गंगापुर में व्यापारियों ने दुकानें बंद रख, जुलूस निकाला और SDO को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा गंगापुर में आइसक्रीम विक्रेता से मारपीट मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज 12:00 तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखें सहाड़ा चौराहे से जुलूस के रूप में व्यापारी गंगापुर उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया और शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर को ज्ञापन दिया और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। सम्पत लाल जाट से 23 सितंबर की रात 20-25 लोग दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज व मारपीट की, करीब 5 हजार रुपए ले जाने का भी आरोप, मामले में गंगापुर थाने में मुकदमा दर्ज है और पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, व्यापारियों ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई0
0
Report
Advertisement
राजद ने चिराग पासवान से सत्ता छोड़कर बिहार की जनता की राजनीति करने को कहा
Patna, Bihar:चिराग पासवान के बयान पर राजद ने कहा कि चिराग पासवान जी, आप सत्ता के साथ भी रहेंगे और सत्ता का मज़ा भी लेंगे। और कहीं न कहीं अपनी राजनीतिक इमेज बचाने के लिए और बिहार में जिस तरह की स्थिति और परिस्थिति का निर्माण हुआ है, उससे अपने आप को अलग करने के लिए जिस तरह का आप दृष्टिकोण पेश कर रहे हैं, उसको बिहार की जनता भी समझती है। आप गुड़ खाएंगे, गुलगुल्ला से परहेज करेंगे। आप सत्ता का मज़ा लेंगे और सत्ता पर हमला भी करेंगे, दोनों चीज़ नहीं चल सकता है। अगर आपको लगता है कि बिहार में शर्मसार करने वाली स्थिति है, बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ठीक नहीं है, बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है, अगर आपको लगता है कि बिहार की स्थिति और परिस्थिति पूरी तरह से चरमरा गया है, तो आप सत्ता से चिपके रहने की राजनीति को समाप्त कीजिए। और स्पष्ट रूप से सत्ता से बाहर आइए और यह संदेश दीजिए कि हम सत्ता और स्वार्थ की राजनीति नहीं करते हैं, हम बिहार की जनता की राजनीति करते हैं।0
0
Report
नेपाल की बारिश से गंडक नदी जलस्तर बढ़ा; गोपालगंज में बाढ़ का खतरा
Gopalganj, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रहे बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर वृद्धि जारी है बाल्मीकि बराज से 4 लाख 44 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी का डिस्चार्ज हो रहा है वही गोपालगंज में गण्डक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है सदर प्रखंड के निचले इलाकों जागीरी टोला, मलाही टोला, खाप मकसूदपुर में बाढ़ का पानी फैलने लगा है ग्रामीण अपने माल मवेशियों के साथ गांव छोड़कर बांध व उचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं वही जिला प्रशासन निचले इलाकों से निकलने की अपील कर रहा है आज सुबह रामनगर में बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ गया जिसके बाद ग्रामीण मवेशियों के साथ पानी पार कर गांव से बाहर निकल रहे हैं वही नाव की व्यवस्था नही की गयी है ग्रामीण महिला ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी फैल रहा है सरकार से कोई व्यवस्था नही मिली है हमलोग अपने मवेशियों के साथ बांध पर जा रहे हैं अभी नाव की व्यवस्था नही की गयी है इसलिए पानी पार कर अनाज व समान के साथ जा रहे हैं0
0
Report
अभिगाँव गौशाला में गौवंश मृत्यु पर बड़ा विरोध, प्रशासन ने कार्रवाई का संकेत दिया
Noida, Uttar Pradesh:अभिगाँव की गौशाला में गौवंशियों के मरने की संख्या को लेकर घमासान सामने आ रहा है. बदायूं जिले के म्याऊ ब्लॉक की अभिगाँव गौशाला में मरने वाले गौवंशीय पशुओं की संख्या को लेकर बड़ी बहस है. गौशाला में कुल 60 गौवंश बीमार थे जिनमें 6 गौवंश मृत पाए गए थे और 14 गौवंश इलाज के दौरान मरे, जबकि शेष सभी गौवंश का इलाज किया जा रहा है और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है; साथ ही गौशाला संचालक पर भी. प्रत्यक्ष दर्शी पंकज झा के अनुसार 50 से 60 गौवंश मर चुके थे, इससे पहले बहुत सी मृत गायों को गौशाला में ही गड्ढा देकर दबा दिया गया और उनका पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया; उनके अनुसार गौवंश के मौत का आंकड़ा 100 से भी ज्यादा है. दूसरी तरफ बिनवार थाना क्षेत्र के व्यूर में संचालित गौशाला में भी बड़ी संख्या में गौवंश की मौत हुई है; पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने मृत गौवंश के वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर चर्चा शुरू कर दी है. यहाँ की घटना का जिक्र जिलाधिकारी के बयान में नहीं किया गया; अवनीश कुमार डीएम की बाइट और उनके बयान से जुड़ी बातें भी बताई गईं.0
0
Report
Advertisement
SIR मामले में विपक्ष की प्रदर्शन, जेडीयू के श्याम रजक ने सफाई दी
Patna, Bihar:SIR को लेकर विपक्ष के द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन पर जदयू के senior नेता विधायक श्याम रजक ने कहा कि SIR हुआ निर्वाचन आयोग ने सफाई दी सारी बात सामने आई... हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने इसपर बात रखा मुख्यमंत्री जी ने रखा... जो लोग मृत्यु हुए हैं या जिनका पता बदल गया उनका नाम काटा है और जर्सी रूप से सब कुछ हुआ इस पर हल्ला मचाना इस बात को दर्शाता है कि जनता से उनका मतलब नहीं है... जनता ने उनको आजमाया है... लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस ने की... 1974 में क्या हुआ यह सर्व विदित है... पूरे पारदर्शी तरीके से SIR हुआ... कई बार EVM को लेकर सवाल उठाते हैं... सभी राजनीतिक दलों को बुलाकर जांच किया गया... उनको लोकतंत्र से विश्वास खत्म हो चुका है... राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर चिराग पासवान ने अपने ही सरकार पर सवाल खड़ा किया इसको लेकर श्याम रजक ने कहा की चिंता जायज है और सबको इसकी चिंता करनी चाहिए लेकिन जो घटनाएं हो रही है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद इस पर संज्ञान लिया है स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई की जाएगी... दीपक बुझाने से पहले काफी प्रकाश देता है और फड़फड़ाता है तो मुझे ऐसा लगता है कि जो अपराध हो रहे हैं अब उसकी सफाया तय है 2005 के पहले की स्थिति क्या थी नीतीश कुमार जब आए उसके बाद कानून व्यवस्था में काफी बदलाव हुआ.... गठबंधन के अंदर लोकतंत्र है तो लोग अपनी बातों को रखते हैं...सब लोग आपने तरीका से अपनी बात को रख रहे है...0
0
Report
हिंडौन: नवनिर्वाचित पार्षदों का पूर्व उपसभापति के आवास पर स्वागत
Karauli, Rajasthan:हिंडौन नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों का पूर्व उपसभापति के आवास पर किया गया सम्मान, हिंडौन। नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों का पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के आवास पर माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बेहतर जन सेवा करने की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
भाजपा के मदन राठौड़ का जोधपुर दौरा: निकाय चुनाव में भारी समर्थन, विकास तेज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। वे रविवार रात जोधपुर पहुंचे थे। सोमवार सुबह युवा समाज कार्यक्रम में शामिल होने से पहले राठौड़ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया。 इस दौरान जी मीडिया से खास बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि जनता ने भाजपा को अपार समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा का बोर्ड बना है। यह जनता के विश्वास और समर्थन को दर्शाता है。 राठौड़ ने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि पंचायत राज चुनाव में भी जनता का इसी तरह समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं और जनता को इसका लाभ मिल रहा है। सरकार के कामकाज के कारण भाजपा के प्रति जनसमर्थन लगातार बना हुआ है。 कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदर्शन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति ‘बिल्ली खंभा नोचे’ जैसी हो गई है। ऐसे में उसे जिंदा रहने के लिए कुछ न कुछ करना ही है और इसी कारण कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
भजनलाल शर्मा का कोटा दौरा संभावित, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी
Kota, Rajasthan:कल कोटा आ सकते हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बोरखेड़ा में बैठक को संबोधित करने की चर्चा。 भाजपा के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री का मंगलवार को कोटा दौरा प्रस्तावित है。 बताया जा रहा है कि बोरखेड़ा इलाके में मुख्यमंत्री एक बैठक को संबोधित कर सकते हैं。 हालांकि मुख्यमंत्री के कोटा दौरे और कार्यक्रम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उसका इंतजार है。 भाजपा सूत्रों के मुताबिक दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं。 नगर निकाय चुनाव के दौरान भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा आए थे और भाजपा के समर्थन में रोड शो किया था。 फिलहाल नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री का कोटा दौरा कब और किस कार्यक्रम के साथ आधिकारिक रूप से घोषित होता है।0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ में चोरी के फरार दो आरोपी गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ के नेछवा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नेछवा थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि यात्री को घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले रानोली के रामपुरा गांव निवासी मुकेश उर्फ कालू जो कबूल समय से फरार चल रहा था जिस पर दो हजार रुपए का ईनाम घोषित था उसे गिरफ्तार किया गया है। मीणा ने बताया कि खड़े वाहनों से डीजल चोरी के एक मामले में झुंझुनूं जिले के गोठड़ा निवासी राकेश उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
ED कार्यालय के बाहर BRS नेताओं का धमाकेदार प्रदर्शन, Ponguleti पर विरोध
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): BRS MLAS AND LEADERS PROTEST OUTSIDE ED OFFICE Telangana: Carrying a large cutout State Minister Ponguleti Srinivasa Reddy, BRS MLAs and leaders reached ED office and protest. After the protest, Police allowed them to enter the ED office. BRS MLAs Sanjay Kumar and K.P. Vivekanand, along with MLCs Shambipur Raju, Naveen, and Talasani Sai Kiran Yadav, went to meet ED officials. Outside the ED office, BRS workers continued raising slogans against Minister Ponguleti.0
0
Report
Advertisement
