245201
हापुड़ में घेर में सोए किसान की ली गई जान
Bachlota, Uttar Pradesh:हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के गांव पबला में शनिवार सुबह 55 वर्षीय किसान का शव उनके घेर में पाया गया। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की जान ली गई है, क्योंकि उनकी गर्दन पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही ASP विनीत भटनागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर है और इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PET परीक्षा को लेकर महराजगंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीएम ने दी एक्सक्लूसिव जानकारी
Mahuwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में PET परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। महराजगंज में 11 परीक्षा केंद्रों पर करीब 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। खुद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वी/ओ-महराजगंज में PET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। परीक्षा के दूसरे दिन भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां छह पालियों में होने वाली परीक्षा में 29 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। जी मीडिया से बातचीत में डीएम गौरव सिंह सुगरवाल ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। डीएम ने पुलिस अधीक्षक के साथ फरेंदा क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रशासन का दावा है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। वॉक थ्रू विथ डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ऑन PET एग्जाम वी/ओ- PET परीक्षा को लेकर महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पालियों की परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए। जिलाधिकारी ने एक नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा के लिए भी प्रशासन की पूरी तैयारी होने की बात कही है।0
0
Report
झारखंड जेटेट परीक्षा: पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष इंतजामों की तैयारी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में आगामी 1 नवंबर को होने वाली जेटेट यानी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। लंबे अंतराल के बाद आयोजित होने जा रही इस परीक्षा को मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि यह परीक्षा राज्य में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी। वहीं, पिछली परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों और विवादों से सबक लेते हुए सरकार इस बार परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करना चाहती है। जेटेट परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने खास बातचीत में कहा कि पिछले दिनों परीक्षा संचालना को लेकर लोगों में नाराजगी थी। सरकार ने अभ्यर्थियों की बातों को गंभीरता से सुना है और सामने आई अनियमितताओं की गहराई से जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्य सचिव के मुताबिक, पिछले सेटबैक के बाद यह पहली परीक्षा है, जिसे सरकार बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए विशेष तैयारी कर रही है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर राज्य के सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की गई है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष हो। परीक्षा की गोपनीयता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाए और कहीं भी अनियमितता सामने आने पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो। इस दौरान मुख्य सचिव ने पिछली परीक्षाओं के आयोजन का जिक्र करते हुए बीज और माली का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी तरफ से परीक्षा की तैयारी में खाद-पानी देने और पौधा तैयार करने का काम किया, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि बीज ही खराब था। उन्होंने भरोसा जताया कि जैक की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जेटेट परीक्षा के लिए पूरी टीम तैयार है और इस बार परीक्षा का संचालन बेहतर तरीके से किया जाएगा।0
0
Report
टिहरी: स्मार्ट क्लास से दूरस्थ छात्रों को घर बैठे प्रतियोगी तैयारी का नया रास्ता
New Tehri, Uttarakhand:Tehri जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की नई पहल,जिला पंचायत क्षेत्रों में बनाई जाएंगी स्मार्ट क्लासेज । टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवान की पहल पर अब दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए स्मार्ट क्लासेज शुरू करने की नई पहल शुरू की जा रही है जिससे छात्रों को कोचिंग या अन्य तैयारियों के लिए ऋषिकेश देहरादून दिल्ली न जाना पड़े उन्हें इंटरनेट के जरिए अपने घर पर ही पूरा कंटेंट स्लैब्स मिल सके,अध्यक्ष का कहना है कि तैयारी के लिए छात्रों को बाहर जाना पड़ता है जो कि पलायन का भी एक कारण है और मुख्यमंत्री धामी के विजन को देखते हुए हम जिला पंचायत सदस्यों से इसके लिए प्रस्ताव मांगेंगे और फिर क्षेत्र में सेंटर प्वाइंट देखते हुए स्मार्ट क्लासेज बनाई जाएंगी जिसमें सभी आधुनिक सुविधाओं और एक्सपर्ट का भी ध्यान रखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
इमरान मसूद की रामलीला मैदान रैली: यह देश का आंदोलन है?
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली पर कहा, "यह देश का आंदोलन है। इससे देश जुड़ा हुआ है।"0
0
Report
हजारीबाग रेलवे स्टेशन रोड पर नाले में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर के सोती पुल के नीचे नाले में मोहम्मद आलम अंसारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक हबीबी नगर खिरगांव का रहने वाला था और वर्तमान में डामोडीह में किराये के मकान में रहकर कुली का काम करता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच, घटना का जल्द खुलासा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उचित मुआवजे की भी गुहार लगाई गई है। सूचना पर पहुंची कटकमदाग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हत्या और दुर्घटना, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
सुपौल में घर-घर PNG गैस कनेक्शन: शुरुआती लाभ 500 परिवारों को
Bihar:सुपौल में जल्द घर घर पहुंचेगी PNG गैस सेवा, पहले चरण में सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में 500 परिवारों को मिलेगा इसका लाभ. अब उपभोक्ताओं को जल्द ही रसोई गैस सिलेंडर की झंझट से मुक्ति मिलेगी और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्राकृतिक गैस PNG उपलब्ध कराया जाएगा. जिसको लेकर सुपौल में पहल शुरू कर दी गई है. दरअसल सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में पाइपलाइन के जरिए घर-घर पाइपड नेचुरल गैस (PNG) पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ हो गया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शुभारंभ DM सावन कुमार व अन्य अधिकारीयों ने नारियल फोड़कर एवं पौधारोपण कर शुरुआत किया है. इसको लेकर सुपौल जिला मुख्यालय स्थित चिल्ड्रेन पार्क के समीप एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे DM सावन कुमार नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा और संबंधित गैस एजेंसी के अधिकारी शामिल हुए. परियोजना का सुभारम्भ नारियल फोड़कर और वृक्षारोपण कर किया गया. बताया गया कि PNG गैस कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. कहा गया कि अगले तीन महीने के अंदर यह परीयोजना शुरू हो जाएगी. इस योजना के पहले चरण में करीब 500 परिवारों को PNG गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, अगले तीन महीने के भीतर गैस सप्लाई शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे नगर परिषद क्षेत्र के घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस पहुंचाई जाएगी. जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि PNG सेवा शुरू होने से उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सुविधा सहज तरीके से उपलब्ध होगी। साथ ही गैस खर्च में करीब 20 प्रतिशत तक का बचत होने की उम्मीद जताई गई है. कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार झा, वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार कर्ण, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार, बिहार राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक रामबाबू तथा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्वी क्षेत्र (गैस) प्रमुख परमित कुमार घोष समेत कई अधिकारी एवं कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
Tejashwi Yadav की RJD MLC जीत, bloc प्रदर्शन और Anant Singh पर JD(U) कदम
Noida, Uttar Pradesh:Patna (Bihar): Tejashwi Yadav (RJD) on RJD''s historic MLC election wins / INDIA bloc''s upcoming Delhi protest against the Election Commission / JD(U)''s action and fallout regarding Anant Singh0
0
Report
जहानाबाद में अर्नव चक्रवात से धान और फसलें बुरी तरह प्रभावित
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में चक्रवाती तूफान अर्नव का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने जिले के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड ने अचानक दस्तक दे दी है, लेकिन सबसे बड़ा आघात जिले के किसानों पर पड़ा है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल जहां जमीन पर बिछ गई है, वहीं खेतों में कटी पड़ी फसल के सड़ने की आशंका ने अन्नदाताओं के माथे पर गहरी चिंता की लकीरें खींच दी हैं। ग्रामीण इलाकों में इस समय धान की कटाई का दौर शुरू ही हुआ था। अर्नव तूफान के असर से शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपा दिया। तेज हवा के कारण खड़ी फसल खेतों में गिर गई है, वहीं खेतों में जमा हो रहे पानी से कटी हुई एवं गिरी हुई फसल के दाने काले पड़ने और सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। किसान अपनी तीन से चार महीने की खून-पसीने की कमाई को आंखों के सामने बर्बाद होते देख बेबस नजर आ रहे हैं। किसानों ने बताया कि दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हमारी तीन-चार महीने की मेहनत और पूंजी सब बर्बाद होने के कगार पर है। धान पककर तैयार था, कुछ कटाई भी हो चुकी थी जो खेतों में ही पड़ा हुआ है। अब पानी लगने से धान सड़ जाएगा और दाना काला पड़ जाएगा। इसके अलावा अभी हम लोग आलू और सरसों की बुआई कर रहे थे, उस पर भी पानी फिर गया है। हम लोग बहुत बड़े संकट में आ गए हैं। धान के साथ-साथ रबी की शुरुआती फसलों को भी इस बेमौसम बारिश से तगड़ा झटका लगा है। किसानों ने हाल ही में आलू और सरसों की बुआई की थी। खेतों में अत्यधिक नमी और जलजमाव के कारण बीजों के गलने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसानों को दोबारा बुआई का अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ सकता है। वहीं, अचानक बदले इस मौसम और सर्द हवाओं ने जिले में ठंड का असर भी काफी बढ़ा दिया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। त्योहारों के ठीक पहले मौसम की इस बेरुखी ने जहानाबाद के किसानों की कमर तोड़ दी है। अब देखना होगा कि बारिश थमने के बाद कृषि विभाग नुकसान का क्या आकलन करता है और प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
उधमसिंह नगर में रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन दर्जन बसें प्रभावित
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– कर्मचारी हड़ताल पर स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– तीन महीने का लंबित भुगतान सहित छः सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज परिवहन निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है। परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल से लगभग तीन दर्जन बस सेवा प्रभावित हुई है। वॉइस 1–उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रुद्रपुर में परिवहन कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी तीन महीने के लंबित वेतन के भुगतान,संविदा कर्मियों के लिए 30447 रुपए के मासिक वेतन,डग्गामारी पर रोक जैसी छह मांगो को पूरा करने की सरकार से मांग कर रहे है। परिवहन कर्मचारियों की इस हड़ताल के चलते बसों के पहिए थम गये है। उत्तरांचल कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर श्रीवास्तव के मुताबिक इस आंदोलन के कारण रुद्रपुर डिपो से जाने वाली तीन दर्जन बस सेवाएं प्रभावित हुई है。0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप गरमाए, महंत कांग्रेस पर निशाना
Muju, Jeonbuk State:छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची से नाम गायब होने को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यालय से जुड़े परिवारों के कुल 12 सदस्य के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। इनमें उनके कार्यालय में काम करने वाले दो परिवारों के सात और ओएसडी के परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। महंत के मुताबिक, शिकायत के बाद इन नामों को दोबारा जोड़ा गया। महंत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थक मतदाताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और उनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। महंत ने इस पूरे मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनके संरक्षण में हो रहा है। महंत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार न तो जवाब दे रहे हैं न ही प्रेस वार्ता कर रहे हैं। बल्कि उनके तरफ से जवाब भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री लोग दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के प्रमुख पर्दे के पीछे छिपे हुए हैं। महंत ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई आगे बढ़ाएगी। गौरतलब है कि कांग्रेस मतदाता सूची में पारदर्शिता और वोट बचाने के मुद्दे पर अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एक नवंबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।0
0
Report
कांग्रेस की रामलीला मैदान रैली से सरकार घेरने की तैयारी, सुरक्षा चाकचौबंद
Noida, Uttar Pradesh:SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली की रामलीला ग्राउंड में रैली होनी है जिसके लिए तैयारी बड़ी तेजी से चल रही है कांग्रेस की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं कांग्रेस की रैली के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा है। हर जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी ACP रैंक के अधिकारी को दी गई है। इसके अलावा रामलीला ग्राउंड के दो जोन की जिम्मेदारी एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी को दी गई है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान की सुरक्षा में 3500 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। जबकि 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्सेस की भी तैनाती की जाएगी। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान रामलीला मैदान में होने वाली रैली के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। रैली के दौरान पूरे मैदान पर 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। साथ ही रामलीला मैदान के आसपास भी सीसीटीवी लगाए गए हैं और निगरानी रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस को बॉडी कैमरे भी दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रखर वैन, पीसीआर वैन और सीसीटीवी कैमरों से लैस वाहनों को भी तैनात किया जाएगा। मैदान के एंट्री और एग्जिट गेट के आसपास भी सुरक्षा काफी कड़ी की जाएगी । दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस यूनिट भी सादे कपड़ों में रैली के दौरान तैनात रहेगी। ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने एडवाइजरी जारी करेगी। ताकि हजारों गाड़ियों से कांग्रेस के कार्यकर्ता जब आए तो उन्हें पार्किंग की जगह मिले लेकिन इसके बावजूद दिल्ली गेट, राजघाट ,बहादुर शाह जफर मार्ग ,मिंटो रोड, आईटीओ और मथुरा रोड और नई दिल्ली के कई इलाकों में 1 नवंबर को जाम लग सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन रूट को इस्तेमाल न करने की सलाह दी है。0
0
Report
सीकर पंच-सरपंच मतदान जारी, पूर्व सांसद ने किया मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sikar, Rajasthan:सीकर पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान जारी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने पिपराली के मतदान केंद्रपर किया मतदान मतदान को लेकर महिलापुरुष, युवाओं व बुजुर्गों में खास उत्साह, एसपी सहित अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा सीकर जिले में गांव की सरकार चुनने के लिए पंच और सरपंच पदों पर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से जिले की छह पंचायत समितियों की 192 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान शुरू होने के साथ ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला और पुरुष मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। पिपराली गांव स्थित शहीद सफरूद्दीन उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि गांव के विकास की शुरुआत छोटे स्तर के चुनावों से होती है। पंच और सरपंच का चुनाव गांव की मूलभूत आवश्यकताओं और सर्वांगीण विकास से जुड़ा है। उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में महिलाओं की भागीदारी को भी सराहनीय बताया। वहीं मतदान के दौरान कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीकर पुलिस अधीक्षक संजीव नयन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह भी देखने को मिला। जिले की पाटन, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़ और पिपराली पंचायत समिति क्षेत्र की 192 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। आज करीब 7.96 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं。0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में सरपंच पद के लिए मतदाताओं का उत्साह चरम पर
Ajmer, Rajasthan:पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सरपंच और पांच चुनने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं.. अजमेर के घूघरा ग्राम के अतिसंवेदनशील केंद्र पर पूर्ण सुरक्षा इंतजाम के साथ मतदान प्रक्रिया जारी रही.... ग्राम की सरकार के लिए युवा तो बुजुर्ग मतदाताओं का जोश चरम पर रहा0
0
Report
झालावाड़ की 142 ग्राम पंचायतों में सरपंच-चुनाव आज, मतदाता सुधार चाहते हैं
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले की चार पंचायत समितियों झालरापाटन, पिड़ावा, खानपुर तथा बकानी क्षेत्र की 142 ग्राम पंचायत में सरपंच तथा पंचों के चयन हेतु आज मतदान जारी है। 142 ग्राम पंचायत में सरपंच पद हेतु 1032 प्रत्याशी मैदान में है। 4 लाख 82 हजार मतदाता इन्हीं उम्मीदवारों में से अपने-अपने ग्राम पंचायत के मुखियाओं को चुनने जा रहे हैं। 142 ग्राम पंचायत में मतदान हेतु 509 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पोलिंग पार्टियों द्वारा पूर्णतया पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न करवाई जा रहे। इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस की विशेष टीम भी तैनात रखी गई है, जो वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं को संभाल रही है। ज़ी मीडिया की टीम ने झालावाड़ जिले के ग्राम पंचायत दुर्गपुरा पहुंचकर आदर्श मतदान केंद्र का जायजा लिया। आदर्श मतदान केंद्र दुर्गपुरा में मतदाताओं के स्वागत हेतु खासतौर पर तैयार किया गया। मतदान केंद्र के बाहर एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई, जो वहां पहुंच रहे मतदाताओं को मतदान हेतु आवश्यक दस्तावेज व मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रही। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी वहां पर सहायता हेतु मौजूद रखा गया। खास बात यह रही कि यहां पर स्काउट व गाइड के बच्चों ने भी अपनी स्वैच्छिक सेवाएं दी, जो दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को व्हीलचेयर पर बिठाकर मतदान केंद्र के भीतर लाते और ले जाते नजर आए। ज़ी मीडिया ने मतदान केंद्र पर लंबी कतारों में लगे महिला व पुरूष मतदाताओं से भी बात की। जिस पर मतदाता भी खुलकर बोले और अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मतदाताओं का कहना है कि वह ऐसे उम्मीदवार को सरपंच के तौर पर देख चुनना चाहेंगे, जो गांव का सर्वांगीण विकास करवाये। हमारे क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्याएं हैं, तो वहीं गांव में स्वच्छता को लेकर भी पूर्व पंचायत प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में वो चाहेंगे कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी ना ही देखनी पड़े। क्षेत्र में पेयजल, बिजली, सड़क, स्वच्छता, नालियां और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि एक बार चुने जाने के बाद फिर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में मतदाता इस बार ऐसे व्यक्ति को सरपंच के तौर पर चुनना चाहता है, जो 5 वर्ष तक उनके बीच रहे.. उनकी बात को सुने.. और समस्याओं का तुरंत समाधान देवें।0
0
Report
पाली जिले में द्वितीय चरण पंचायत चुनाव: डीईओ ने सोनाई माझी बूथ का निरीक्षण
Pali, Rajasthan:पाली जिले में द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रविंद्र गोस्वामी ने सोनाई माझी गांव के क्रिटिकल बूथ का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तो वही पाली जिले में 146 ग्राम पंचायत में मतदान चल रहे हैं जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है तो वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था मुस्तैद है ।0
0
Report
Advertisement
