icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245201
SSSunder SharmaFollow30 Aug 2024, 05:23 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामगंगा बांध पर विशाल टस्कर हाथी घुसा, कर्मचारियों में अफरा-तफरी

Noida, Uttar Pradesh:कालागढ़ टाइगर रिजर्व के रामगंगा बांध क्षेत्र में बीते روز एक विशाल टस्कर हाथी के अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. हाथी काफी देर तक बांध परिसर में बेखौफ होकर घूमता रहा. कर्मचारियों ने दूरी बनाए रखते हुए हाथी की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जंगलों में बरसात के मौसम में हाथियों की गतिविधियाँ बढ़ जाती हैं; भोजन और पानी की तलाश में हाथी जंगल से आबादी वाले क्षेत्र के आसपास भी पहुंच जाते हैं. ऐसे में क्षेत्र के लोगों और संस्थाओं के कर्मचारियों को सतर्क रहने की जरूरत है. अगर हाथी दिखाई दे तो करीब न जाएं, उसे परेशान न करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वन विभाग को सूचना दें.
0
0
Report

समस्तीपुर में घोड़ा खोलने के विवाद पर बदमाशों ने गोली चलाई, इलाके में दहशत

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में घोड़ा खोलने से मना किया तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालिया घटना के अनुसार जितवारपुर बिशनपुर गांव में सोमवार दोपहर घोड़ा खोलने के विवाद पर गोलीबारी की गई। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार खोखा बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार शादी-विवाह के मौके पर लवली बाहुबली रथ चलाने वाले अमरनाथ राय ने बताया कि उनके घर के सामने उनका घोड़ा बंधा था; इसी दौरान जितवारपुर के फरपुरा निवासी राजू राय और रंजन राय ने घोड़ा खोलना शुरू किया। जब问 पूछा गया कि क्यों घोड़ा खोल रहे हैं, तो दोनों ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, पर दोनों मौके से फरार हो गए। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घोड़ा खोलने के दौरान 50,000 की रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया गया है। गोलीबारी के बाद बिशनपुर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के पीछे लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है; हालांकि घोड़ा मालिक द्वारा दो लोगों को आरोपी किया गया है जिन पर 50,000 की रंगदारी मांगी गई थी। पूरे मामले की तफ्तीश जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report

डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था के द्विवार्षिक चुनाव में रमेश चंद जाजोरिया निर्वाचित अध्यक्ष

Jaipur, Rajasthan:डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता संस्था के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद जाजोरिया, महासचिव महेन्द्र कुमार सोकरिया, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार बुनकर ने जीत दर्ज की। प्रदेशभर से पंजीकृत अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी जेपी असवाल ने परिणाम जारी किया। शपथ ग्रहण की। निर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, मीडिया प्रभारी आदि भी निर्विरोध चुने गए और उन्हें संविधान की शपथ दिलाकर जीत के प्रमाण पत्र दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

रायसेन के प्रभारी मंत्री नारायण पंवार ने सांची में संदीपनी स्कूल का लोकार्पण किया

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा आज सanchi में नवनिर्मित शासकीय सांदीपनि उ.मा. विद्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। MP सरकार ने संदीपनी स्कूल का नाम भगवान श्री कृष्ण के गुरु महर्षि संदीपनी के नाम पर रखा है इसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को शहर वाले प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधा मिल सके । ताकि गरीब का बच्चा भी IIT/NEET/सरकारी नौकरी तक पहुंच सके इस अवसर पर सanchi विधायक डॉ प्रभुराम चौಧरी,जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, उपस्थित रहे।
0
0
Report

नौगांव नगरपालिका सफाई मित्रों की हड़ताल के जल्द समाधान के संकेत

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव में पिछले आठ दिनों से नगरपालिका सफाई कमियो की हड़ताल समाप्त हो गई। तहसील कार्यालय के बाहर करीब तीन घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई मित्र अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने सफाई मित्रों से चर्चा कर उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के भीतर नगरपालिका सीएमओ आर.एस. अवस्थी को हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही नौगांव एसडीओपी को सफाई मित्रों द्वारा दिए गए शिकायत आवेदन की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की जाएगी, जो सफाई मित्रों के बयान दर्ज कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। एडीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। सफाई मित्रों ने भी संकेत दिए कि यदि तय समय में कार्रवाई होती है तो वे जल्द ही हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट सकते हैं, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है। बाइट: विनय द्विवेदी- एडीएम छतरपुर बाइट: आदित्य वाल्मीकि-जिला संयोजक, सफाई मित्र
0
0
Report

प्रतापगढ़ भाजपा की समरसता कार्यशाला: रविदास के संदेश को हर गांव तक पहुँचाने की मांग

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को अरनोद रोड स्थित जिला कार्यालय में संत गुरु रविदास समरस संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय समरसता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनट मंत्री हेमंत मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने सामाजिक समरसता, समानता और संत गुरु रविदास के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता भारतीय संस्कृति की मूल भावना है और संत गुरु रविदास का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने की। उन्होंने संगठन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। कार्यशाला में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, अभियान संयोजकों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संत गुरु रविदास के जीवन, उनके आदर्शों तथा सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के सफल संचालन को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। गोपाल धाबाई ने बताया कि संत गुरु रविदास समरस संकल्प अभियान के तहत समाज में समानता, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

रायसेन नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाकर नाला साफ किया; अब नया नाला बनेगा

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन नगर पालिका ने रायसेन में वर्षों पुराने अतिक्रमण हटाने की कार्यबाही की है स्थानीय दुकानदारों ने इसका विरोध किया लेकिन नगर पालिका ने सख़्ती की तो व्यापारियों ने अपनी सहमति जताते हुए अपने अतिक्रमण हटा लिये, नगरपालिका की सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया की रायसेन नगर पालिका द्वारा विगत दो दिनों से अतिक्रमण हटाओ मुहिम जारी है वही नगरपालिका के साथ पीडब्ल्यूडी द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है जिसको लेकर स्थानीय दुकानदारों द्वारा सहमति नहीं दी जा रही थी इसी को लेकर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाकर नाला साफ किया जा रहा है और इसके बाद नए नाले का निर्माण भी कराया जाएगा।वहीं पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर सत्येंद्र रमन का कहना है कि पुराने नल की साफ सफाई के साथ-साथ पुराने नाले के साथ वर्तमान में नए नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है।
0
0
Report

झुंझुनूं रेलवे स्टेशन के लिए अमृत भारत बिल्डिंग जल्द शुरू, यात्रा सुविधाओं का विस्तार

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं पहुंचे जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन अमृत भारत योजना की नई स्टेशन बिल्डिंग का किया निरीक्षण नई स्टेशन बिल्डिंग जल्द शुरू कराने का दिया भरोसा शाम की डेमू जयपुर-सीकर-झुंझुनूं-लोहारू चलाने पर होगा विचार रेल विकास संघर्ष समिति ने सौंपा 25 सूत्रीय मांगपत्र पार्किंग में ओवरचार्जिंग और अभद्र व्यवहार की शिकायत भी उठी समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल की अगुवाई में दिया गया मांग पत्र डीआरएम बोले— यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को मिलेगी प्राथमिकता अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर तैयार की गई नई स्टेशन बिल्डिंग का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। जयपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने सोमवार को झुंझुनूं रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान भरोसा दिलाया कि नई स्टेशन बिल्डिंग का कार्य अंतिम चरण में है और इसकी समीक्षा कर इसे जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। डीआरएम रवि जैन विशेष निरीक्षण ट्रेन से झुंझुनूं पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ 'सेफ्टी संवाद' आयोजित कर रेल कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर सुधार के सुझाव लिए। इसके बाद स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कहा कि नई स्टेशन बिल्डिंग को जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शाम की डेमू ट्रेन को चूरू के बजाय जयपुर से सीकर-झुंझुनूं-लोहारू तक संचालित करने के प्रस्ताव पर भी विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं और मांगों का अध्ययन कर रेलवे नियमानुसार आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। इस दौरान शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम का स्वागत किया और उन्हें 25 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने झुंझुनूं रेलवे स्टेशन को जंक्शन बनाने, हरिद्वार, दिल्ली, जोधपुर, कोलकाता, गुवाहाटी, अहमदाबाद, मुंबई सहित विभिन्न शहरों के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने तथा कई ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग रखी। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पार्किंग ठेकेदार पर यात्रियों और वाहन चालकों से अभद्र व्यवहार तथा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करने का आरोप लगाया। डीआरएम ने सभी मांगों और सुझावों को गंभीरता से लेने का आश्वासन देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत बनी नई स्टेशन बिल्डिंग को जल्द शुरू कराने का भरोसा दिया। जिससे झुंझुनूं के यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा。
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में संविदा सफाई कर्मी भर्ती: 24,752 पद, ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त से

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- सफाई कर्मचारी भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर।संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती की विज्ञप्ति जारी जयपुर में 4 हजार 811 सफाईकर्मी की होगी भर्ती राजस्थान में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती।स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया भर्ती विज्ञापन।183 नगर निकायों में होगी संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती।ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त से 28 सितंबर तक।1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष आयु सीमा।राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य।सफाई कर्मचारी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं।एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।प्रदेश के किसी भी एक नगर निकाय में ही कर सकेंगे आवेदन।चयन प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के जरिए होगी।रिक्त पद बचने पर जिला और राज्य स्तर के अनुभवी आवेदकों को मौका।आवेदन के लिए अनुभव प्रमाण-पत्र अनिवार्य।भर्ती प्रक्रिया राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022 के तहत होगी
0
0
Report
Advertisement

युवक युवती से मिलने के बहाने टॉवर पर चढ़कर हंगामा, सुरक्षित उतर गया

Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। युवक की पहचान अररिया जिले के ठेंगापुर निवासी मिथिलेश कुमार ठाकुर, पिता धर्मानंद ठाकुर के रूप में हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक टॉवर पर चढ़कर अपनी मांग मनवाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोग लगातार उसे समझाने में जुटे रहे। काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच खिलवत पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह और ग्रामीणों ने धैर्य के साथ युवक को समझाया। आखिरकार उनकी बात का असर हुआ और युवक सुरक्षित टॉवर से नीचे उतर आया। नीचे उतरते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बिदुपुर थाना पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक का एक युवती से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। वह युवती से मिलने के लिए बिदुपुर आया था, लेकिन कथित तौर पर युवती द्वारा मिलने और शादी से इनकार किए जाने के बाद उसने टॉवर पर चढ़कर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने प्रेम प्रसंग या शादी से इनकार की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आएगी। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.
0
0
Report

समस्तीपुर के अकौना में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, परिजन पुलिस के घेरे में

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के अकौना गांव में घर के दरवाजे पर सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के रघुवीर सहनी बताए गए हैं। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। मौके से पुलिस ने खून लगी हुई एक कुल्हाड़ी बरामद की है। सुबह में परिवार के लोगों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब घर के लोग बाहर निकले। घटना की सूचना पर पटोरी डीएसपी बीके मेधावी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है फोरेंसिक विभाग और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रामकली देवी ने बतलाया कि 5 दिन पहले ही उनके गाय ने बच्चा दिया था जिस कारण पति-पत्नी दरवाजा पर बच्चा को देखने के लिए सोने लगे थे। रात उसे नींद लग गई जिस कारण वह घर के कमरे में ही सो गई। सुबह जब नींद खुलने के बाद वह बाहर दरवाजे पर निकली तो खून से लटपट पति का शव देखा। पास में ही एक खून से सनी हुई कुल्हाड़ी भी पड़ी हुई थी। यह कुल्हाड़ी उनकी खुद की है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अपने बच्चों के साथ बाहर रहता है रात वीडियो कॉल के जरिए वह अपने पोता से बात भी किए थे। बहु को डांट भी लगाया था कि बच्चा को यहां भेज दो तुम लोगों को जहां रहना होगा रहो। गांव में भी किसी से कोई विवाद नहीं है। मृतक के भाई बिजू सहनी ने बतलाया कि उनके भाई रघुवीर सहनी की घर में ही सोते थे। चार-पांच दिनों से ही बाहर सो रहे थे। सुबह में इन लोगों को जानकारी मिली कि कुल्हाड़ी से काटकर उनके भाई की हत्या कर दी गई है। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बतलाया कि जिस कुल्हाड़ी से रघुवीर साहनी की हत्या की गई है वह कुल्हाड़ी रघुवीर सहनी की ही है जिसे यह आशंका प्रबल हो रही है कि इस हत्या में उनके अपने ही लोग शामिल है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की हत्या किसने की है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top