210301
महिला आयोग सदस्य ने की जनसुनवाई, महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने जनसुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले विभिन्न थानों से संबंधित थे। समस्याओं को सुनने के बाद महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर वहां मौजूद महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उच्च हिमालय में बर्फबारी से धारचूला में ठंड बढ़ी, तीर्थयात्री सतर्क
Pithoragarh, Uttarakhand:SLUG: उच्च हिमालय में बर्फबारी, धारचूला में बारिश से बढ़ी ठंड सीमांत तहसील धारचूला में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, तो वहीं निचले इलाकों में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। दारमा घाटी की पंचाचूली पर्वत श्रृंखला से लेकर भारत-चीन सीमा से सटी व्यास घाटी के ओम पर्वत, आदि कैलाश और गुंजी क्षेत्र में हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से सीमांत क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही बर्फबारी शुरू हो गई है। दारमा घाटी में पंचाचूली पर्वत श्रृंखला बर्फ से ढक गई है, वहीं व्यास घाटी के ओम पर्वत, आदि कैलाश और गुंजी क्षेत्र में भी हिमपात हुआ है। भारत-चीन सीमा से सटी व्यास घाटी में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहा। देर शाम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने लगी है। दूसरी ओर धारचूला नगर सहित निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए इस बदलाव से आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार changing मौसम को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। फिलहाल उच्च हिमालय में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर सीमांत क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ा रहा है।0
0
Report
रायबरेली: गंगा किनारे पेड़ से बुजुर्ग का शव, पहचान अभी नहीं हो सकी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे गंगा के किनारे पेड पर बुज़ुर्ग का शव लटका मिला है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। मामला सेरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो गंगापुल के पास का है। यहां लखनऊ फतेहपुर हाइवे के किनारे गंगा नदी के तट पर जंगल में पेड़ से लटका एक बुजुर्ग का शव लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त हो जाने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुँचने की बात कह रही है।0
0
Report
सरमथुरा पुलिस का फ्लैग मार्च, पंचायत चुनाव में भयमुक्त मतदान का संदेश
Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव को लेकर सरमथुरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए थानाधिकारी कैलाश सामरी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फ्लैग marcher किया गया है। वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने और मतदाताओं को डराने-धमकाने वाले असामाजिक तत्वों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना है।0
0
Report
Advertisement
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सरमथुरा में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने सरमथुरा पंचायत समिति क्षेत्र के बरौली एवं आदर्श मतदान केंद्र बड़ागांव पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरपंच एवं वार्ड पंच के मतदान से संबंधित आवेदनों का अवलोकन किया तथा मतदान दलों से मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों से मतदान प्रक्रिया के संचालन, केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयुक्त ने रिटर्निंग अधिकारी (RO) से मतगणना की तैयारियों को लेकर जानकारी ली तथा निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं मतदान दलों में चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर संवाद हुआ। इस दौरान एसडीएम राकेश न्योल , तहसीलदार भींवाराम , एएसपी श्रवण झोरड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
महाराष्ट्र में यूसीसी के विरोध के बीच उलमा-ए-इकराम ने बिलाल मस्जिद में अहम बैठक
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र में यूसीसी लगने की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूसीसी कानून बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कमेटी बना दी है, जिससे विरोध भी देखने को मिल रहा है। मुंबई के उलमा-ए-इकराम ने बिलाल मस्जिद में उलमाओं की एक अहम बैठक का आयोजन किया। बैठक में तय किया गया कि यूसीसी का विरोध किया जाएगा, क्योंकि यह मुसलमानों के आईन, संविधान के भी खिलाफ है और मुसलमानों के कानून के भी खिलाफ है। इसके चलते उलमा-ए-इकराम ने एक क्यूआर कोड जारी किया है और आने वाले वक्त में इसका एतजाज दर्ज कराया जाएगा।0
0
Report
तनुज पुनिया ने भाजपा पर बेरोजगारी के नाम टैबलेट बांटकर वोट बटोरने आरोप लगाया
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- तनुज पुनिया का भाजपा पर हमला, बोले- दस साल रोजगार नहीं दिया, अब टैबलेट बांटकर बहला रही सरकार, 181 सीटों की मांग पर बोले- कार्यकर्ताओं की आवाज उठाना हमारा फर्ज कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दस साल तक युवाओं को बेरोजगार रखने के बाद अब चुनाव नजदीक आते ही टैबलेट और नियुक्ति पत्र बांटकर उन्हें लॉलीपॉप दिया जा रहा है। युवा सरकार की इन कोशिशों को समझ चुका है और उसका भाजपा से मोहभंग हो गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के नए चरण की शुरुआत करते हुए करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। साथ ही तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी देने का वादा किया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद तनुज पुनिया ने भाजपा सरकार को घेरा。 उन्होंने कहा कि चुनाव से दो-तीन महीने पहले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। दस लोगों को नियुक्ति पत्र बांटकर करोड़ों रुपये विज्ञापन पर खर्च किए जा रहे हैं। बेरोजगारी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में युवाओं की भागीदारी सरकार के प्रति उनकी नाराजगी को दर्शाती है。 सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 181 सीटों की मांग का जिक्र किए जाने पर तनुज पुनिया ने कहा कि सीटों को लेकर बातचीत चलती रहती है। कांग्रेस और सपा, दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं से सीटों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अपने कार्यकर्ताओं का पक्ष रखना उनका फर्ज है। गठबंधन में सीटों का अंतिम फैसला वरिष्ठ नेता और इसके लिए बनाई गई टीम करेगी。 उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता का श्रेय केवल समाजवादी पार्टी को नहीं दिया जा सकता। राहुल गांधी ने संविधान के मुद्दे पर मजबूती से लड़ाई लड़ी, जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिला। गठबंधन के सभी सहयोगी दलों का बराबर योगदान रहा। विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुद्दे अलग होंगे और गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा。 वहीं राहुल गांधी की ओर से फोन टैपिंग के आरोपों पर सांसद ने कहा कि यह मुद्दा नया नहीं है। नेताओं के फोन टैप किए जाते हैं। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की योजना बनाते ही लोकेशन के आधार पर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है या थाने में बैठा दिया जाता है。 उन्होंने कहा कि वोट चोरी और फोन टैपिंग जैसे मुद्दों पर विपक्ष अपनी आवाज उठाता रहेगा। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर फिर प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक कार्रवाई नहीं होती, यह लड़ाई जारी रहेगी。 बाइट- तनुज पुनिया, सांसद, कांग्रेस。0
0
Report
Advertisement
गुरुवार से लापता 20 वर्षीया युवती का शव नदी किनारे मिला; हत्या की आशंका
Damoh, Madhya Pradesh:गुरुवार से लापता युवती का शव संदिग्ध हालत में नदी किनारे मिला .परिजनों को हत्या की आशंका.. दरअसल ग्वारी गांव की 20 साल की सोमा पटेल नाम की युवती गुरुवार की शाम से लापता थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी और उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन आज सोमा का शव संदिग्ध हालत में नदी की किनारे मिला है जिसके बाद हड़कंप मच गया। युवती के शरीर पर खून के दाग मिले है जिससे शक बढ़ जाता है। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में जो बात सामने आई है उसमें लड़की के मानसिक कमजोर होने की बात सामने आई है लेकिन जिस तरह की स्थिति है उस लिहाज से बारीकी से जांच पड़ताल की जाएगी। बाइट/ गिरधारी पटेल ( मृतिका का भाई) बाइट/ एच आर पांडे ( सीएसपी दमोह)0
0
Report
रतलाम: रावटी इलाके के कंकाल मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में सुनसान पहाड़ी इलाके में मिले युवक के कंकाल मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिन्हें जल्द न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। दरअसल, मृतक की पहचान गोलू नाम के युवक के रूप में सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीते महीने वह अपने तीन साथियों के साथ चोरी करने गया था। इसी दौरान हुई हाथापाई में गोलू को चाकू लग गया। घायल अवस्था में वह साथियों के साथ वहां से भागा, लेकिन रास्ते में अचेत होकर सुनसान इलाके में गिर पड़ा। वहीं उसके साथी मौके से भाग निकले। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।0
0
Report
शौच गया किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ेपुर निवासी शौच के लिए गए किशोर के लापता होने के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की है। किशोर की तलाश की जा रही है। पीड़ित नन्ही देवी पत्नी अजय कुमार के अनुसार उसका 16 वर्षीय पुत्र 14 नवम्बर की सुबह 9 बजे घर से शौच के लिए बोल कर गया था। काफ़ी देर वापस न आने पर उसके द्वारा फोन करने पर पुत्र शिवम ने थोड़ी देर में आने को बोला लेकिन तब से आज तक वह वापस नहीं लौटा। सभी रिश्तेदारी में वह पुत्र को तलाश कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
शिव मंदिर छठ घाट पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को परतावल स्थित शिव मंदिर छठ घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने अपनी-अपनी बेदी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान छठ घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। छठी मइया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। पर्व को लेकर महिलाओं और उनके परिजनों में खास उत्साह रहा। वहीं, घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार के मंगल की कामना की। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।0
0
Report
महिलाओं ने उपवास रखकर दिया डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।आज जिले भर में छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में हर्षोल्लास देखा जा रहा है। आज शाम को मुख्यालय के खैरा भवानी मंदिर के पोखरे पर इटियाथोक कस्बे में बिसुही नदी के तट पर बने पूजा स्थल पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। छठ मइया की सभी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। लोग सिर पर टोकरी में सभी पूजन सामग्री लेकर बैंडबाजे के साथ छठ पूजा स्थल पर पहुंचे, इससे काफी रौनक रही।महिलाओं ने घाट के पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया। संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ पर्व पर महिलाएं सूर्य देव की उपासना करती हैं।सोमवार की सुबह महिलाएं उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के उपरांत उपवास खोलेंगी।इससे पूर्व छठ पूजा की तैयारियों के चलते बाजार में पूजन सामग्री, मौसमी फल, सब्जी आदि की लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा0
0
Report
चिरैयाकोट के खाकी बाबा कुटी राम-जानकी मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आकर्षक सजावट और रोशनी बनी
Taiyabpur, Uttar Pradesh:चिरैयाकोट (मऊ)। चिरैयाकोट स्थित खाकी बाबा कुटी राम-जानकी मंदिर परिसर में छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का सुंदर नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में बने जलाशय के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ से पूरा परिसर गुलजार नजर आया। मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी लाइटिंग और पानी के फव्वारों ने आयोजन की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। चारों तरफ रोशनी और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा वातावरण उत्सवमय दिखाई दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने छठ पर्व से जुड़ी परंपराओं का निर्वहन किया। शाम के समय घाट पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। बच्चों और परिवारों में भी खासा उत्साह नजर आया। खाकी बाबा कुटी राम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित इस सुंदर आयोजन ने चिरैयाकोट क्षेत्र में विशेष आकर्षण पैदा किया।0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा: डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी रहीं, छठ मइया के गीतों से गूंजा
Baisar, Uttar Pradesh:*छठ पूजा: डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी रहीं, छठ मइया के गीतों से गूंजा घाट* *महराजगंज / बृजमनगंज।* लेहरा स्टेशन कस्बे में छठ महापर्व की भव्यता देखने को मिली। छठ पर विशेष रूप से डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी हुईं। कमर भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। दोपहर बाद से ही महिलाएं गाजे-बाजे के साथ छठ व्रत करने के लिए घाटों पर पहुंचने लगीं। पीली साड़ी पहने व्रती महिलाएं सिर पर सूप, फल, नारियल, ठेकुआ और दीप लेकर ढोल-नगाड़ों और छठ गीतों के साथ श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखरी पर बने घाटों पर पहुंचीं। घाटों पर दीपों, फूलों और केले के पत्तों से सजावट की गई थी। पानी में खड़ी महिलाओं द्वारा सूर्य को अर्घ्य देते समय पूरा नजारा बेहद मनमोहक लग रहा था। श्रद्धालुओं ने छठ मइया के गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। छठ पूजा को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। बृजमनगंज पुलिस द्वारा घाटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें उप निरीक्षक आलोक यादव उप निरीक्षक विवेक रंजन उपनिरीक्षक गौरव कुमार आर्य, कान्स्टेबल संदीप कुमार अर्जुन कुमार सहित बरगाहपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृज बिहारी यादव, दुबौलिया के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज यादव श्याम बिहारी यादव समाजसेवी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी समाजसेवी अखिलेश मौर्या। बंसीधर गुप्ता ईश्वर यादव सीएसपी संचालक देवनारायण अग्रहरि अरुण अग्रहरी राम प्रकाश यादव कृष्ण मुरारी यादव त्रिपुरारी यादव सोमनाथ यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया।0
0
Report
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी में धूमधाम से छठ मनाया जा रहा है। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की गई। इस मौके पर सांस्कृतिक और पारंपरिक लोकगीत का भी आयोजन किया गया0
0
Report
युवक की मौत के बाद क्षेत्र की महिलाएं ने शराब दुकान हटाने के लिए मोर्चा खोला
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में मछरयाई शराब दुकान के पास शराब पीने से हुई एक युवक की मौत के बाद अब क्षेत्र की महिलाएं ने शराब दुकान हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं शराब दुकान पहुंचीं और जमकर नारेबाजी करते हुए दुकान हटाने की मांग की; महिलाओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी दिया है। दिए ज्ञापन में बताया गया कि शराब दुकान के पास प्राचीन मंदिर और करीब 100 मीटर की दूरी पर हनुमान मंदिर व कांच मंदिर स्थित हैं। इसी मार्ग से रविशंकर स्कूल की छात्राएं भी आती-जाती हैं। महिलाओं का आरोप है कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जुआ खेला जाता है और महिलाओं, बच्चों को परेशानी होती है। प्लास्टिक कचरा जलाने से प्रदूषण भी फैलता है। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांग कलेक्टर तक पहुंचाई जाएगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं。0
0
Report
Advertisement
