210507
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
Maudaha, Uttar Pradesh:जरिया थाना क्षेत्र के सरीला कस्बे में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक महिला के भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कपासन के शनिमहाराज आली धाम में शारदीय नवरात्र का हवन समापन, भक्तिमय माहौल
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन तहसील क्षेत्र स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री शनिमहाराज आली धाम में रविवार को शारदीय नवरात्र का समापन हवन अनुष्ठान के साथ हुआ। इस अवसर पर माता रानी और श्री शनिदेव का विशेष श्रृंगार किया गया। पंडित संजय दाधीच और प्रकाश दाधीच के सानिध्य में विधि-विधान के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक आयोजन में मंदिर पुजारियों सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। नवरात्र समापन पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
भोजपुरा चामुंडा माता मंदिर में अष्टमी पर भक्तों की भीड़
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) भोजपुरा चामुंडा माता मंदिर मोईकलां पर अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, शारदीय नवरात्र की अष्टमी के मौके पर हजारों श्रद्धालु आते है माता के दर्शन करने, कोटा संभागभर के अलावा मध्यप्रदेश से भी आते हैं कई माता के भक्त, करीब 1706 साल पुराना है चामुंडा माता का मंदिर,पुजाई गई है माता की पीठ, नवरात्रि की अष्टमी का विशेष महत्व, माता के ज्वार तोड़ने के साथ ही होता है समापन, चामुंडा माता मंदिर में नौ दिनों तक माता की आराधना, पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला चलता है। श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामना पूर्ति के लिए Mata के दरबार में ढोक लगाते हैं। अष्टमी पर मीठे पुओं का विशेष भोग-मंदिर में नवरात्र की अष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन चामुंडा माता को मीठे पुए का भोग लगाया जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, अष्टमी पर माता के जवारे विसर्जित करने के बाद घर लौटते समय पीछे मुड़कर नही देखा जाता। यह परंपरा वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का हिस्सा बनी हुई है। चमत्कारों से जुड़ी हैं अनेक मान्यताएं - स्थानीय लोगों के अनुसार, चामुंडा माता के दरबार में श्रद्धालु शारीरिक पीड़ा से मुक्ति और परिवार में सुख-शांति की कामना लेकर पहुंचते हैं। लोगों में मान्यता है कि माता के आशीर्वाद से कई महिलाओं की सुनी गोद भी भरी है। मंदिर के पुजारी प्रकाश भील ने बताया कि यहां माता की पीठ पूजाई गई है। मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक परंपराएं और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इसे क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल करती हैं।0
0
Report
अष्टमी पर मंदिरों में हवन-यज्ञ, बोरी से अंबा माता तक 51 फीट की चुनरी यात्रा
Pratapgarh, Rajasthan:अष्टमी पर मंदिरों में हवन-यज्ञ, बोरी से अंबा माता तक निकली 51 फीट की चुनरी यात्रा प्रतापगढ़ जिले में नवरात्रि की अष्टमी पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जिलेभर के मंदिरों में हवन-यज्ञ और विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन हुए। वहीं, बोरी गांव से प्रसिद्ध अंबा माता मंदिर तक 51 फीट की चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीजे की धुन पर भक्तिमय माहौल के बीच निकली यात्रा का मंदिर पहुंचने पर समापन हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने माता रानी को चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्रि की अष्टमी पर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों के पूजा-अर्चना के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आस्था प्रकट करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।0
0
Report
Advertisement
नवरात्र में नागणेचीजी दरबार में भक्तों की भारी भीड़; बीकानेर राजपरिवार की कुलदेवी
Bikaner, Rajasthan:नवरात्र में मां नागणेचीजी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु बीकानेर के राजपरिवार की कुलदेवी हैं मां नागणेचीजी मां नागणेचीजी की आस्था से जुड़ी है बीकानेर के शौर्य की ऐतिहासिक गाथा महाराजा जेतसी और कमरान के संघर्ष की कहानी आज भी है चर्चाओं में राठौड़ वंश की कुलदेवी के रूप में पूजी जाती हैं मां नागणेचीजी मां के अठारह भुजाओं वाले शस्त्रधारी स्वरूप की भी है मान्यता नवरात्र में दर्शन और मनोकामनाओं के लिए मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु0
0
Report
वाशीम की पान शॉप पर पैसे मांगने को लेकर दुकानदार की मारहाण CCTV में कैद
Washim, Maharashtra:वाशीम शहर के लाखाळा परिसर स्थित पान शॉप पर पैसे मांगने के शुल्लक कारण पर दुकानदार ज्ञानেশ्वर सरनाईक को मारहाण की घटना CCTV में कैद हुई है. शेतकरी पान शॉपवर आरबाज खान युसूफ खान और उनके साथीदारों ने पान व अन्य सामग्री लेने के बाद पैसे मागितल्याच्या कारणावरून ज्ञानेश्वर सरनाईक को मारहाण के आरोप हैं. इस प्रकरण में एसएमसी शाळेजवळ के आसपास भी गोंधळ की जानकारी सामने आयी है. वाशिम शहर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.0
0
Report
अमरावती शिक्षक मतदाताओं के लिए सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज, पैसे मांगने के दावे उठे
Akola, Maharashtra:अमरावती विभाग शिक्षक मतदारसंघाच्या निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर rajakiya aarop-pratyaaropana suruvaat jhaalii aahe. महायुतीचे उमेदवार किरण सरनाईक यांनी शिक्षकांना बदनाम केल्याचा घणाघाती aarop ubhaathache aadaamaar.. मागील निवडणुकीत प्रताप सरनाईक यांनी महिला शिक्षकांना साड्या, तर शिक्षकांना पैसे वाटल्याचा aaropही deshmaakh यांनी केला. यावेळी शिक्षकांनी सरनाईक यांच्याकडून पैसे घ्यायचे आणि मतदान मात्र उबाठाच्या उमेदवाराला करायचे, असे वादग्रस्त विधान नितीन देशमुख यांनी केले आहे. त्यांच्या या विधानामुळे शिक्षक मतदारसंघातील निवडणुकीच्या राजकारणात नव्या वादाला तोंड फुटण्याची शक्यता आहे. तर भविष्यात शिक्षक ही आत्महत्या करतील असं ही देशमुख म्हणाले..दरम्यान, शिक्षकांना पैसे वाटल्याचा आरोप हा नितीन देशमुख यांनी केलेला दावा असून, त्याची स्वतंत्र पुष्टी झालेली नाही.0
0
Report
Advertisement
बोकारो में सनकी युवक ने शनि मंदिर के साधु पर हमला, भीड़ ने आरोपी धुन्नाई कर दी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एक सनकी युवक ने चेकपोस्ट के पास स्थित शनि मंदिर के साधु के साथ पहले की मारपीट फिर मंदिर के बाहर खड़ी एक कार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसके बाद स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई और युवक को पकड़कर धुनाई कर दी। इस दौरान लोगो की काफी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय सिटी थाना पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस ने युवक को पकड़कर थाना ले आई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने कहा कि पेट्रोल भरने के दौरान पेट्रोल पंप पर कुछ विवाद हुआ था जिसका बदला लेने के लिए कुछ युवक चेकपोस्ट स्थित शनि मंदिर में पहुंचे और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया जिसमें मंदिर के साधु के साथ हाथापाई की गई। जहां साधु महाराज जख्मी हो गए जिन्हें पुलिस ने बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और युवक को पकड़कर पुलिस अपने साथ सिटी थाना ले गई।0
0
Report
मध्य प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मप्र में बदला मौसम का मिजाज कई जिलों हल्की बारिश की चेतावनी उज्जैन, इंदौर, राजगढ़ में बारिश की संभावना कई जिलों में दिन में खिली रहेगी धूप रात के तापमान में गिरावट0
0
Report
बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिला को पीटकर किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक: थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दबंग परिवार ने दूसरे परिवार के घर में घुसकर महिला को पीटकर लहूलुहान कर दिया. इस वारदात के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया.घटना में महिला के अलावा उसके पति को भी चोटिल होने की खबर है. सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने हालत को नाजुक देखते हुए महिला को मेडिकल कालेज गोंडा रेफर कर दिया है.घटना इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के हर्रैयाझूमन गांव की है, जहां बच्चों के विवाद में दबंगों ने हजबुननिशा (40) व पति सिराज उर्फ बाबा की बर्बर पिटाई कर दी.फिलहाल, महिला से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद इटियाथोक कोतवाली पुलिस हरकत में आई है, थाना प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.0
0
Report
Advertisement
धान काटने गए किसान कों तेंदुए ने बनाया निवाला दहशत का माहौल
Bahraich, Uttar Pradesh:जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर बनकटवा गांव निवासी उस्मान (60) पत्नी फारूका (50) बेटे अबरार, मेराज और नादिर के साथ रहते थे। शुनिवार सुबह पत्नी से खेत में धान काटने जाने की बात कहकर निकले थे। उस्मान का घर जंगल के किनारे ही है। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिवार और गांव के लोगों ने उन्हें तलाशना शुरू किया, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह वन विभाग को सूचना दी गई। टीम ने खोजबीन के दौरान जंगल के अंदर उस्मान का शव बरामद किया। शव का आधा हिस्सा पूरी तरह से खाया जा चुका था। केलव पस्लियां और सिर बचा था। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की। वन विभाग के चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेंदुए के हमले से किसान की मौत होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोतीपुर रेंजर केके सिंह के मुताबिक, घटना की जांच की जा रही है। मौत की वजह की पुष्टि जांच के बाद होगी। इस घटना से जंगल के किनारे बसे गांवों के किसानों में भय का माहौल है। ग्रामीणों को अब खेतों में अकेले जाने और फसलों की कटाई करने में भी डर लग रहा है। लोगों ने वन विभाग से जंगल के पास पिंजड़ा लगाने, जंगली जानवर की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।0
0
Report
रेउसा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित, समाज की एकजुटता पर दिया जोर सीतापुर। रेउसा कस्बे में 18 अक्टू
Khar Hara, Uttar Pradesh:रेउसा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित, समाज की एकजुटता पर दिया जोर सीतापुर। रेउसा कस्बे में 18 अक्टूबर को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। तंबौर मार्ग पर आयोजित सम्मेलन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पिछड़े वर्ग के लोगों को एकजुट करना और समाज की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना रहा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद साक्षी महाराज, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान कासगंज के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक साहब सिंह राजपूत, विधायक हरिओम लोधी, विनीत सिंह लोधी, समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राम शंकर लोधी पीयूष लोधी, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री राम सिंह लोधी सहित महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के माध्यम से पिछड़े वर्ग के लोगों को संगठित होकर सामाजिक विकास, शिक्षा और समाज की उन्नति के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। आयोजन में समाज की एकता और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में जुटे लोगों ने समाजहित के मुद्दों पर एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ पुलिस का गरबा सुरक्षा अभियान: 1090 हेल्पलाइन और राजकोप ऐप जागरूकता
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले से महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की विशेष पहल सामने आई है। ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम गरबा पांडाल पहुंची। पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर, महिला थानाधिकारी रेणु खोइवाल और सोशल मीडिया सेल प्रभारी एएसआई सत्यनारायण ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों को महिला सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबर 1090 और राजकोप सिटीजन ऐप की जानकारी दी गई। पुलिस ने किसी भी परेशानी पर तत्काल संपर्क करने की अपील की। पुलिस की इस पहल का गरबा आयोजन समिति ने स्वागत किया。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ बेगूं में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने डंपर जब्त किया
Begun, Rajasthan:बेंगु, चित्तौड़गढ़ बेगूं थाना अधिकारी चंपाराम के अनुसार, बीती रात बेगूं-रावतभाटा मार्ग पर पालनपुर तिराहे के पास चित्तौड़गढ़ डीएसटी टीम और बेगूं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर को डिटेन किया गया। चालक से बजरी के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने डंपर जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचना दी गई है।0
0
Report
बेगूं में 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन तैयारी, शुल्क 70 हजार निर्धारित
Begun, Rajasthan:बेगूं क्षेत्र के ठुकराई चौराहे स्थित सम्मेलन स्थल पर आदर्श धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 28 जनवरी 2027 को 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान तुलसीराम ठुकराई को अध्यक्ष और बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ को संरक्षक मनोनीत किया गया। गोपाल लाल कल्याणपुरा को उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में विवाह पंजीयन शुल्क 70 हजार रुपये तय किया गया। अनाथ कन्या का विवाह निःशुल्क तथा पिता के जीवित नहीं होने पर 17,500 रुपये शुल्क लेने का निर्णय लिया गया।0
0
Report
कपासन दशहरा मेले में 72 फीट रावण सहित कई आकर्षक कार्यक्रम
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन में 20 से 24 अक्टूबर तक पांच दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन होगा। विधायक अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी के निर्देशन में नगर पालिका मंडल तैयारियों में जुटा है। मेले में 72 फीट रावण और 51-51 फीट मेघनाथ-कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। 21 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भजन संध्या, 22 को अंजली राघव का ऑर्केस्ट्रा, 23 को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन और 24 अक्टूबर को सपना चौधरी की स्टार नाइट आकर्षण का केंद्र रहेगी। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।0
0
Report
Advertisement
