210341
हमीरपुर में जंगली जानवरों ने 30 से अधिक भेड़ों की ली जान
Rohari, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में जंगली जानवरों ने पशुबाड़े में घुसकर करीब तीन दर्जन भेड़ों की जान ले ली। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है और वे अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जेपीएससी-जेएसएससी धांधली: विधानसभा घेराव, लाठीचार्ज के बाद छात्रों की हालत बेहतर
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी-जेएसएससी में हुई कथित धांधली को लेकर 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा घेराव किया था। इस दौरान पुलिस की ओर से छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया गया था। इस मामले को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती सभी छात्र हमारे बच्चे हैं और सभी की स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार स्थिति की अपडेट ले रहा हूं। कल एक बच्ची भी अस्पताल में भर्ती हुई थी। वह धरना स्थल पर बैठी हुई थी, जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हमने तुरंत टीम भेजकर उसे रेस्क्यू कराया और अस्पताल लाया गया। उसका इलाज चल रहा है। मैंने खुद उससे बातचीत की है। पूरी मेडिकल टीम उसके इलाज में लगी हुई है और अब वह खतरे से बाहर है。 स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो भी बच्चे अस्पताल आए हैं, वे सभी फिलहाल ठीक हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आंदोलन करना उनका अधिकार है, लेकिन अपनी जान को खतरे में डालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर बातचीत कर रही है और इसके लिए टीम भी बनाई गई है। हमारे मंत्री लगातार इस मामले में रास्ता निकालने के लिए प्रयास कर रहे हैं。 बाइट: डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड0
0
Report
KLS कॉलेज में शुल्क वसूली के विरोध में छात्रों ने गेट पर ताला
Nawada, Bihar:KLS कॉलेज में छात्र आंदोलन, शुल्क वसूली के विरोध में गेट पर जड़ा ताला नवादा। KLS कॉलेज के पास छात्र संघ के नेता विक्रम चौधरी की देखरेख में मंगलवार को छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया। छात्र नेता ने आरोप लगाया कि कॉलेज में छात्रों का शोषण किया जा रहा है। इंटर्नशिप के नाम पर शुल्क नहीं लेने के सरकारी निर्देश के बावजूद प्रत्येक छात्र से 500 रुपये की जबरन वसूली की जा रही है। उनके अनुसार करीब चार हजार छात्रों से 500 रुपये लिए गए हैं। विक्रम चौधरी ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में लिखित आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्राचार्य से संवाद करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे छात्रों से बातचीत नहीं कर रहे हैं। इसी के विरोध में मंगलवार को छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़कर आंदोलन शुरू कर दिया। छात्र नेता ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नवादा डीएम के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं کا समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के दौरान छात्र नेता ने भगत सिंह के विचारों का हवाला देते हुए व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करने की बात भी कही।0
0
Report
जयपुर: CM ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित कर प्रेरणा दी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - सीएम भजनलाल शर्मा ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मानमुख्यमंत्री निवास पर किया लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह को संबोधित सीएम ने कहा - लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व सांसद राजेन्द्र गहलोत सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी रहे उपस्थित0
0
Report
Advertisement
झज्जर के पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली
Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले के गांव चमनपुरा में बुधवार की सुबह एक पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव चमनपुरा निवासी ब्रह्म प्रकाश के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ब्रह्म प्रकाश घर के बाहर गंदे नाले के पास कुर्सी पर बैठा हुआ था। आत्महत्या करने से पहले उसने एक फायर भी किया। इसके बाद उसने अपनी कनपटी पर लाइसेंसी रिवॉल्वर रखकर गोली चला दी। गोली लगने से ब्रह्म प्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गया। परिवार उसे झज्जर के नागरिक अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे सुरेंद्र ने बताया कि उसके पिता पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। घटना से पहले ब्रह्म प्रकाश ने अपनी बहन से फोन पर बातचीत भी की थी। इसके कुछ देर बाद उसने यह कदम उठा लिया। बताया गया है कि ब्रह्म प्रकाश ने नेवी में सेवाएं दी थीं; इसके बाद वह चंडीगढ़स्थित हरियाणा भवन में भी ड्यूटी कर चुका था और वहां से सेवानिवृत्त हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों सहित घटनास्थल से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।0
0
Report
सदर बाजार व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, एकजुट किया हर घर हर दुकान
Delhi, Delhi:सदर बाजार में व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कुछ दिन बचे हैं ऐसे में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा को लेकर आज सदर बाजार के व्यापारियों ने हर घर तिरंगा हर दुकान तिरंगा को लेकर एक तिरंगा यात्रा निकाली ये यात्रा सदर बाजार के तेली वाडा होते हुए बारा टूटी चौक पहुंची0
0
Report
आगरा में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत टीम की रेड, चोरों में मच गया हड़कंप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत टीम की रेड टीम देखते ही बिजली चोरों में मचा हड़कंप चालू लाइन से कटिया तार खींचने लगे लोग कटिया के तार काटते विडियो हुआ वायरल पुलिस के साथ सघन चेकिंग अभियान जारी शमशाबाद कस्बे के मोहल्ला टोला का मामला आगरा0
0
Report
Advertisement
यमुना एक्सप्रेसवे मुठभेड़: बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, SI घायल सहित गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 63/64 के पास बीते रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाए जा रहे एक शातिर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान एक उप-निरीक्षक (SI) भी गोली लगने से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 11/12 अगस्त की रात लगभग 12:15 बजे दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ (नॉर्थ-वेस्ट) की टीम अभियुक्त वसीम अकरम उर्फ लंबू को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल से दिल्ली ले जा रही थी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 63/64 के पास अभियुक्त ने बाथरूम करने की इच्छा जताई। जैसे ही दिल्ली पुलिस के उप-निरीक्षक (SI) और कांस्टेबल उसे गाड़ी से उतारकर सड़क किनारे ले गए, वसीम अकरम ने चकमा देकर कांस्टेबल की सर्विस पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी फायरिंग में घायल हुआ बदमाश अभियुक्त द्वारा की गई फायरिंग में उप-निरीक्षक अजय कुमार को गोली लग गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली बदमाश वसीम अकरम के पैर में लगी है, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और उसे दोबारा दबोच लिया गया। स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। क्षेत्राधिकारी (CO) मांट, श्री अमरनाथ यादव ने बताया कि बीती रात दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ की टीम अभियुक्त वसीम अकरम उर्फ लंबू को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जा रही थी, नौहझील क्षेत्र में पिस्टल छीनकर फायर किया गया, जिसमें उप-निरीक्षक अजय कुमार घायल हुए। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार हेतु हायर सेंटर भेजा गया है और स्थानीय नौहझील पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
चिड़ावा में जलभराव से स्कूल और राहगीर परेशान, खुले चैंबर से खतरा
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा के वार्ड 26 में जलभराव से लोग परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए मुसीबत बना जलभराव बारिश ही नहीं, बिना बारिश भी सड़क पर भरा रहता है पानी जलभराव के बीच खुले चैंबर से हादसे का खतरा कई बार फिसलकर पानी में गिर चुके हैं स्कूल के बच्चे पानी में गिरने से बच्चों के चोटिल होने का भी आरोप बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे के वार्ड नंबर 26 में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान तो हालात गंभीर हो जाते हैं, वहीं बिना बारिश के भी यहां पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण सड़क पर आवाजाही मुश्किल हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। पानी से होकर गुजरने के दौरान कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हो चुके हैं। बच्चों की स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ते में एक खुला चैंबर भी है, जो जलभराव के बीच दिखाई नहीं देता। इसके चलते हादसे का खतरा और बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, खुले चैंबर को सुरक्षित किया जाए और स्कूल जाने वाले बच्चों के आवागमन को सुगम बनाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके。 बाइट 01 : स्टूडेंट बाइट 02 : स्टूडेंट0
0
Report
नवलगढ़ में मॉक ड्रिल ने सुरक्षा तैयारियों और रिस्पॉन्स टाइम पर जोर दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में ज्वैलरी शोरूम पर पुलिस की मॉक ड्रिल मॉक ड्रिल कर पुलिस ने परखा रिस्पॉन्स टाइम वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम रहा संतोषजनक, और कम करने के निर्देश दिन-रात संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया पर फोकस नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह के निर्देशन में हुई मॉक ड्रिल झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस के त्वरित रिस्पॉन्स को सुनिश्चित करने के लिए नवलगढ़ में पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित एक ज्वैलरी शोरूम पर मॉक ड्रिल की। डीएसपी सुगन सिंह के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान वारदात की सूचना मिलने से लेकर पुलिस के मौके पर पहुंचने और प्रारंभिक कार्रवाई करने तक की पूरी प्रक्रिया को जांचा गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस टीम को शोरूम पर वारदात होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता मौके के लिए रवाना हुआ। पुलिस अधिकारियों ने सूचना मिलने से लेकर घटनास्थल तक पहुंचने में लगे समय, पुलिसकर्मियों की तैनाती और शुरुआती कार्रवाई का बारीकी से जायजा लिया। डीएसपी सुगन सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को लगातार कम करना और पुलिस जाब्ते को संवेदनशील परिस्थितियों के लिए अलर्ट रखना है। दिन और रात, दोनों समय संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कितनी तेजी से पहुंच सकती है, इसे लगातार परखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम संतोषजनक रहा, हालांकि इसे और कम करने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से ज्वैलरी शोरूम सहित अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने प्रतिष्ठानों पर सायरन सिस्टम और बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया है। जिन स्थानों को अधिक संवेदनशील माना जा रहा है, वहां सुरक्षा गार्ड और आवश्यकता के अनुसार हथियारबंद सुरक्षा गार्ड रखने के लिए भी संचालकों को प्रेरित किया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि संवेदनशील प्रतिष्ठानों का स्वयं का सर्विलांस सिस्टम भी महत्वपूर्ण है, वहीं पुलिस की ओर से रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान इन स्थानों को लगातार चेक किया जाता है। पुलिस का उद्देश्य किसी घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी आपात स्थिति में कम से कम समय में मौके पर पहुंचना है।0
0
Report
Advertisement
सीएम सम्राट चौधरी गोपालगंज पहुंचेंगे, थावे दुर्गा मंदिर में पूजा–अर्चना और मेडिकल कॉलेज भूमि निरीक्षण
Gopalganj, Bihar:सीएम सम्राट चौधरी आज गोपालगंज पहुंचेंगे जहाँ सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। वही चनावे में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के भूमि का निरीक्षण करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं; सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर को सजाया गया है, भारी संख्या में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। सीएम सम्राट चौधरी चनावे के बाद सड़क मार्ग से बरिष्ट अधिवक्ता वाई वी गिरि के घर मानिकपुर आयेंगे जहाँ उनके माँ के श्राद्ध में शामिल होकर पुष्प अर्पित करेंगे। फिर सीएम बिस्कोमॉन स्थित हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे।0
0
Report
बिहार शराबबंदी पर राजनीतिक बयानबाजी तेज, सभी दल एकजुटता के दावे
Patna, Bihar:बिहार में शराबबंदी को लेकर आई रिपोर्ट और जितन मांझी के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अधिकारी और नेता मिलकर बिहार में शराब बिकवा रहे हैं ऐसे में बिहार में शराब बंदी है कहां मुख्यमंत्री हुआ है उनको सभी विषयों पर विचार करना होगा... जदयू ने कहा की.. भाई बीरेंद्र जी का यह जो बयान है , वह उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। एक्चुअली, बिहार में शराबबंदी कानून पूरी सख्ती के साथ लागू है। अब वह 'खाकी' और 'खादी' की बात कर रहे हैं... तो खाकी हो या खादी हो, चाहे अन्य कोई भी हो, जिस किसी ने भी इस कानून को तोड़ने का प्रयास किया है, आज वह जेल की सलाखों के पीछे है। रही बात बॉर्डर की, तो बॉर्डर पर हमारी पुलिस, हमारी प्रशासन के मुस्तैदी का ही यह परिणाम है कि जो लोग भी इस कानून के खिलाफ काम करने की कोशिश किए हैं, उनके ऊपर सख्त कार्रवाई हो रही है और की भी गई है। देखिए, हकीकत यह है कि शराबबंदी का कानून जो है, सर्वदलीय यह निर्णय रहा है। और बिहार की महिलाएं इस बात को समझती हैं कि शराबबंदी ही वह कानून है जिसके माध्यम से उनके घर बर्बाद होने से बचे हैं। और हमारी सरकार महिलाओं के वेलफेयर को लेकर के, उनके... उनकी भावना को लेकर के या फिर जो जितने भी एक पॉजिटिव इंपैक्ट पड़े हैं शराबबंदी के कारण हमारे समाज में—दुर्घटनाएं कम हुई हैं, बीमारियां कम हुई हैं, महिलाएं अब कम प्रताड़ित की जाती हैं, एक्सीडेंट की घटनाएं कम होती हैं, इव टीज़िंग की घटनाएं... सो मेनी ऐसे पॉजिटिव परिणाम हैं, उसके मद्देनजर हमारी सरकार इस कानून को कहीं से भी कमजोर करने नहीं जा रही है, चाहे विपक्ष को जितना भी इसके खिलाफ में माहौल बनाना है बना ले। कांग्रेस ने कहा की कार्यपालिका हो या न्यायपालिका है या लोकतंत्र सबको पता है बिहार में शराब बिक रहा है... बिहार में शराबबंदी नहीं है अब देखना यह है शराब को माफिया बेच रहे हैं या सरकार के नियंत्रण में बिक रही है.. सवाल ये है माफिया सरकार को नियंत्रण में लिए हुए हैं या सरकार माफिया को... भाजपा ने कहा की यह तो सत्य है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है 2016 में सभी दलों की सहमति से फैसला हुआ था आज तक शराबबंदी सही से चल रहा है भाई वीरेंद्र जी केवल राजनीतिक बयान बाजी करने का काम कर रहे हैं... जो लोग धंधा कर रहे हैं पुलिस उनको गिरफ्तार कर रही है कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है जो रिपोर्ट आई है जिन कंपनियों ने रिपोर्ट पेश की है सरकार उसे रिपोर्ट की भी समीक्षा करेगी और समय-समय पर कानून की भी समीक्षा हुई है मांझी जी ने भी जिक्र किया है अगर जरूरत होगी तो सरकारी इस मुद्दे को भी देखेगी... सरकार आज भी शराबबंदी के पक्ष में है... जो कुछ भी होगा केबिनेट कैटरीना के आधार पर होगा राजनीतिक दलों के सहमति के आधार पर होगा.... केंद्रीय पार्टी प्रवक्ताओं के बयानों का यह क्रम शराबबंदी पर राजनीतिक बहस को तेज कर रहा है।0
0
Report
मुख्यमंत्री धामी जल जीवन मिशन पर सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन पर एक बैठक में शामिल हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
देहरा डिपो में भाजपाकर्मियों का घेराव, बसें बढ़ाने और रूट बहाल करने की मांग
Dehra Gopipur, Himachal Pradesh:देहरा: जसवां-परागपुर के विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरा स्थित एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने संसारपुर टेरेस स्थित एचआरटीसी डिपो की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विक्रम ठाकुर ने कहा कि परिवहन मंत्री रहते हुए उन्होंने संसारपुर टेरेस में एचआरटीसी डिपो की स्थापना करवाई थी, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें। लेकिन वर्तमान में इस डिपो की लगातार उपेक्षा की जा रही है और इसे बंद करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डिपो में बसों की भारी कमी है। जो बसें उपलब्ध हैं, वे भी जर्जर हालत में हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण रूट बंद कर दिए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व परिवहन मंत्री ने इन समस्याओं के लिए देहरा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को जिम्मेदार ठहराते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई और बंद रूट बहाल नहीं किए गए तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी。0
0
Report
वासडा गांव में अवैध शराब पर दबिश, 67 लीटर शराब जब्त
Sirohi, Rajasthan:सिरोही आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई. वासडा गांव में अवैध शराब के खिलाफ दबिश देकर 67 लीटर शराब की जप्त. खेत में आधुनिक विद्युत चालित भट्टी सहित शराब बनाने के मिले उपकरण. टीम ने 10 हजार लीटर उत्तेजित वॉश को मौके पर किया नष्ट. कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जबकि दो आरोपी मौके से हुए फरार. आबकारी विभाग ने राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत मामले दर्ज कर जांच की शुरू.0
0
Report
हनुमानगढ़ में सेफ सिटी कार्यक्रम: युवाओं ने नशा मुक्त भविष्य के लिए सुझाव दिए
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : सेफ सिटी अभियान के तहत युवाओ से संवाद, पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक युवतिया हुई शामिल,जिले में युवाओ को नशामुक्ति की तरफ़ ले जाने का प्रयास,युवाओ ने नशामुक्ति को लेकर दिए खुलकर सुझाव, भ्रष्टाचार और नशा दोनो पर खुलकर बोले युवा,एसपी बोले थैंक्स यूथ,यूँ ही रहे साथ हम नशा मुक्त होंगे जल्द @hmghpolice @kuldeepsharmap0
0
Report
Advertisement
