210301
प्रधानाचार्य के व्यवहार से परेशान ग्रामीणों ने दी शिकायत, बच्चों की पढ़ाई में बाधा का आरोप
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के मौदहा विकासखंड के सिजनौडा गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य से परेशान होकर ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य के कारण उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, अगर अभिभावक स्कूल की शिकायत करने जाते हैं तो उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। प्रधानाचार्य और विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र के बीच अक्सर विवाद होने की बात भी सामने आई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हावड़ा के बालि गोस्वामी पाड़ा में बरામदे पर आग, स्थानीय लोगों की मदद से बुझा दी गई, नुकसान सीमित
Howrah, West Bengal:হাওড়ার বালির গোস্বামী পাড়া রোড়ে একটি আবাসনের একতলার বারান্দায় আচমকা আগুন লাগা নিয়ে বৃহস্পতিবার সকালে চাঞ্চল্য ছড়ায়।locals সূত্রে খবর, বারান্দায় রাখা একটি পুরনো ওয়াশিং মেশিন থেকেই আগুনের সূত্রপাত। মুহূর্তে দাউ দাউ করে জ্বলতে থাকে আগুন। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে দমকলের একটি ইঞ্জিন ও বালি থানার পুলিশ পৌঁছায়। তবে দমকল পৌঁছনোর আগে স্থানীয়দের তৎপরতায় আগুন নিয়ন্ত্রণে আসে। ঘটনায় কেউ হতাহত হননি। বারান্দার কিছু অংশ ক্ষতিগ্রস্ত হয়েছে। আগুন লাগার সঠিক কারণ খতিয়ে দেখা হচ্ছে।0
0
Report
करोल बाग के इलाही बक्स रोड पर ढाई महीनों से सीवर पानी-कीचड़, कारोबारी परेशान
New Delhi, Delhi:करोल बाग आर्य समाज रोड के इलाही बक्स रोड पिछले ढाई महीना से ये हालत बनी हुई है जो आपको तस्वीरों में साफ दिख रही है हालत इतनी खराब है कि सड़कों पर सीवर का पानी बदबू आ रही है सड़कों पर कीचड़ है जिसकी वजह से यहां पर व्यापारी और आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालत इतनी खराब हो गई है कि लोग यहां पर नर्क से भी बदतर जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं पिछले ढाई महीना से यह यही हालत है व्यापारियों का कहना है कि हर डिपार्टमेंट के पास अपनी शिकायत को लेकर गए लेकिन हर डिपार्टमेंट दूसरी डिपार्टमेंट पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं व्यापारीयों का कहना है कि यहां पर जल जनित बीमारियां भी फैल रही है लोग बीमार हो रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही ढाई महीना से यहां पर व्यापारी काफी त्रस्त नजर आ रहे हैं हालांकि व्यापारियों को कहना है कि आज जो यहां पर गड्ढा था उसको भर दिया गया है लेकिन आप यहां पर कीचड़ और गंदगी देख सकते हैं कि किस तरह से सड़कों पर सीवर का पानी और गंदगी है और इसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं कीचड़ भी इतनी हो गई है कि दोपहिया वाहन यहां से नहीं निकल पा रहे हैं व्यापारियों का कहना है कि व्यपारी इतना टैक्स सरकार के देता है उसके बावजूद ये हाल है व्यापारियों में काफी आक्रोश है इनका कहना है कि अब ट्रिपल इंजन सरकार है उसके बावजूद ये हालत है व्यापारियों ने अपील की जल्द ही इस समस्या का समाधान करे सरकार0
0
Report
कुलपाढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज के खाने में कीड़े: छात्रों ने किया हंगामा
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर महोबा के कुलपहाड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में खाने में कीड़े निकलने पर छात्रों ने हंगामा कर विरोध जताया। खाने में गुणवत्ता खराब होने पर डायल 112 में कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने आरोपों को निराधार बता व्यवस्था सुधारने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया गया। दरअसल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कुलपहाड़ में छात्रों ने उस समय हंगामा काट दिया जब उनके खाने में कीड़े निकल आये और छात्रों ने इकट्ठा होकर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि खाने में गुणवत्ता खराब होती है और कभी-कभी उसमें कीड़े निकलते हैं; शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। वहीं कॉलेज के संचालक कृष्णा साहू कहते हैं कि बरसात का मौसम चल रहा है इसलिए हो सकता है कीड़े निकल आये होंगे क्योंकि बच्चे समय से खाना नहीं खाते हैं और अपने रूम में लेकर चले जाते हैं जिसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होती है। जबकि खाने में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान दिया जाता है। प्रिंसिपल कहते हैं कि अभी छात्रों ने कोई शिकायत नहीं की है, पहले की थी जिसका समाधान कर दिया गया है; चुका अभी एक मेस के संचालन हो रहा है और बच्चों की संख्या 124 है इसलिए अब छात्रों के एक मेस को और खोला जाएगा ताकि बच्चों की समस्या का समाधान हो सके और कहते हैं कि अगर बच्चे संतुष्ट नहीं हैं तो यह कॉलेज के लिए अच्छा नहीं है इसलिए बच्चों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में मदरसे राशन की कथित कलाबाजारी: 13 बोरियाँ बरामद
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में मदरसे के बच्चों के लिए आने वाले सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कड़ाधाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने राशन से लदे एक ऑटो को पकड़ा है। ऑटो से सरकारी राशन की 13 बोरियां बरामद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि राशन मदरसे से लोड कर मानिकपुर ले जाया जा रहा था। मामला दारुल उलूम गौसिया रज़विया मदरसे से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह साफ होगा कि बरामद राशन मदरसे का था या नहीं और इसे मानिकपुर ले जाने के पीछे क्या वजह थी।0
0
Report
संघरिया में फसल भुगतान के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी: चार आरोपियों की गिरफ्तारी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : संगरिया में फसल भुगतान के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पीड़ित किसान से 35 लाख की फसल खरीदकर रुपए नहीं देने का दर्ज हुआ मामला, अभिषेक उर्फ अवी, अंकुश, प्रदीव कुमार और प्रबल कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फसल खरीद करके भुगतान नहीं करते थे आरोपी, व्यापारियों और किसानों से करोड़ो रूपये ठगी का है आरोप.0
0
Report
खबर नहीं मिली: इनपुट में कोई समाचार सामग्री मौजूद नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में लोकतंत्र लूट: भाजपा पार्षदों को करोड़ों रिश्वत, जनता की जेब डकेती
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट हो रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से एक IAS अधिकारी कलेक्टरों और SDMs को धमका रहा है कि कैसे भी भाजपा का बोर्ड बनाएं। चेयरमैन और मेयर बनने के लिए भाजपा निर्दलीय और दूसरे दलों के पार्षदों को करोड़ों रुपए की रिश्वत बांट रही है, जो नहीं मानते उन्हें पुलिस भेजकर जबरन उठवाया जा रहा है, धमकाया जा रहा है। सोचिए, जो व्यक्ति करोड़ों रुपए खर्च कर मेयर-चेयरमैन बनेगा, वह जनता की सेवा करेगा या अपनी लगाई पूंजी वसूलने में जुटेगा? जितनी बड़ी रिश्वत उतनी ही बड़ी वसूली, और वह वसूली होगी जनता के लिए बनने वाली सड़कों, पट्टों, नालियों और हर छोटे-बड़े काम की फाइल से। अगले पांच साल जनता को अपने ही शहर में हर काम के लिए बड़ी रिश्वत देनी पड़ेगी। यह सिर्फ भाजपा की राजनीति नहीं, आपकी जेब पर सीधा डाका है। जनता को अब जागना होगा, वरना यह लूट आपके दरवाजे तक पहुंचनी तय है।0
0
Report
बलिया भाजपा... नहीं
Ballia, Uttar Pradesh:स्लग- बलिया की बाढ़ राहत सामग्री 50 KM दूर प्राइवेट गोदाम में मिली , ग्रामीणों के हंगामे के बाद पहुंचे अधिकारी। बाढ़ राहत सामग्री में बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। आरोप है कि बलिया सदर विधानसभा के बाढ़ पीड़ितों के लिए आई राहत सामग्री को 50 किलोमीटर दूर बांसडीह विधानसभा के एक प्राइवेट गोदाम में लाकर रख दिया गया और बेचने की तैयारी थी। मामला मनियर थाना क्षेत्र के बड़गांव का है। गुरुवार 18सितंबर की सुबह जब गांव में दो पिकअप से 65 बोरी बाढ़ राहत सामग्री उतरते देखी गई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो मौके पर अधिकारियों को पहुंचना पड़ा। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के मुताबिक, दो पिकअप में भरकर बाढ़ राहत किट बड़गांव में एक प्राइवेट गोदाम में रखी गई थी। बड़ा गांव के ग्राम प्रधान संजय राजभर ने बताया कि सुबह ही विधायक केतकी सिंह ने फोन करके सूचना दिया था कैसी बाढ़ राहत सामग्री बड़ा गांव में उतारी जा रही है जब हम लोगों ने जानकारी की तो ये सामग्री बलिया सदर के बाढ़ पीड़ितों के लिए आई थी, लेकिन इसे बांसडीह विधानसभा के बड़गांव में रात के अंधेरे में लाकर रख दिया गया। ग्रामीणों का आरोप सीधे तौर पर है कि बेल्थरारोड के रहने वाले लेखपाल तथा उनके सर्वेयर मोनू राजभर ने यह सामग्री यहां रखवाई है। सवाल यह है कि बलिया विधानसभा की राहत सामग्री बांसडीह से 50 KM दूर कैसे पहुंची? सूचना मिलते ही गांव में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे बाँसडीह उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी तहसीलदार तथा बलिया सदर एसडीएम तहसीलदार कब्जे में ले लिया है और उसे पिकअप में भरवाकर बलिया भेजवाया वही बलिया सदर एसडीयम गोपेश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर लोगो का समझाया और कहा कि लेखपाल को सस्पेंड तथा मुकदमा करने की बात कही। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बाढ़ पीड़ितों के हक पर डाका डालने की कोशिश हो रही थी। बाइट-संजय राजभर( ग्राम प्रधान बड़ागांव) बाइट- गोपेश तिवारी( एसडीएम बलिया)0
0
Report
सीकर के श्रीमाधोपुर में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, किसानों की फसल पर खतरा
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी,करीब एक घंटे से हो रहीं तेज बारिश,मौसम हुआ सुहावना,सड़क पर चली पानी की चादर चारों ओर हुआ पानी ही पानी,किसानों की खेतों में पड़ी फसल के नुकसान का अंदेशा, बारिश के साथ ही आमजन को हुई परेशानी, नीचले इलाकों में भरा पानी एंकर श्रीमाधोपुर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। करीब एक घंटे से तेज बारिश हो रही है, जिससे शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं और कई जगह सड़कों पर पानी की चादर नजर आई। लगातार बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया, वहीं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। बारिश को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसल तेज बारिश और हवा के कारण नीचे गिर गई, जबकि खेतों में पड़ी कटी हुई फसल के खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को नुकसान होने का अंदेशा है। कई खेतों में पानी भरने से फसल प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल क्षेत्र में तेज बारिश का दौर जारी है और आसमान में बादल छाए हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
खाटूधाम बाबा श्याम के पट 19 घंटे बाद खुले, भक्तों की भीड़ उमड़ी
Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - तिलक श्रृंगार के 19 घंटे बाद खुले बाबा श्याम के पट, दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में अमावस्या के अवसर पर बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार किया गया। तिलक श्रृंगार के चलते करीब 19 घंटे तक मंदिर के पट बंद रहे। गुरुवार को पट खुलते ही बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। अमावस्या पर बाबा श्याम को स्नान कराने के बाद श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से विशेष तिलक श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा श्याम का आकर्षक और मनमोहक श्रृंगार किया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने बाबा की मनमोहक छवि के दर्शन किए और भाव-विभोर नजर आए। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डिप्टी राजेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन श्री श्याम मंदिर कमेटी के गार्डों ने पुख्ता सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं संभालीं। मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षा गार्डों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करवाने में सहयोग किया। तिलक श्रृंगार के चलते बुधवार रात बाबा श्याम के पट मंगल कर दिए गए थे। पट बंद होने के बावजूद दिनभर श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को पट खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। प्रशासन और मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं के चलते दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रही।0
0
Report
देव छठ मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: हेलमेट-सीट बेल्ट का संदेश जारी
Dholpur, Rajasthan:देव छठ मेले में चला जागरूकता अभियान जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने बांटे पम्पलेट, वाहनों पर चस्पा किए जागरूकता s्टीकर धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर की ओर से ऐतिहासिक देव छठ मेले में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। मेले में आने वाले वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट वितरित किए तथा वाहनों पर यातायात नियमों से जुड़े जागरूकता s्टीकर लगाए। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि देव छठ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं। ऐसे में मेले के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। कार्मिकों ने चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल परिवहन विभाग की ही नहीं, प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। चालक यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई कि वे सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पैदल यात्रियों का रखें विशेष ध्यान: परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने आग्रह किया कि मेले के दौरान तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाएं। पैदल चलने वाले नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजर्गों का विशेष ध्यान रखें। वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें तथा सड़क पर अनावश्यक रोककर यातायात बाधित न करें। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और नशे की हालत में वाहन चलाने से पूरी तरह बचें। दोपहिया चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चार पहिया चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। मेले में नियमों की अनदेखी से हादसों की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए जिम्मेदारी से वाहन चलाएं। घायल की मदद कर निभाएं गुड सेमेरिटन की भूमिका: अभियान के दौरान लोगों को दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल मदद के लिए भी प्रेरित किया गया। टीम ने बताया कि घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिलना उसके जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में घायलों को नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाने में मदद कर गुड सेमेरिटन की भूमिका निभाएं। विभाग ने समझाया कि हादसे के बाद मदद करने से पीछे न हटें। आमजन की सजगता एवं सहयोग से सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को कम किया जा सकता है। यातायात नियमों की पालना का संदेश: अभियान के माध्यम से विभाग ने आमजन को यातायात नियमों की पालना, सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार का संदेश दिया। टीम ने मेले में आए लोगों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें। कार्मिकों ने चालकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी तथा सुरक्षित यात्रा के लिए सावधानियां बरतने का आग्रह किया.0
0
Report
चैंबर का बिजली काटने से नाराज अधिवक्ताओं ने अंबेकर चौराहा जाम कर किया प्रदर्शन
Gonda, Uttar Pradesh:चैंबर का बिजली काटने से नाराज अधिवक्ताओं ने अंबेकर चौराहा जाम कर किया प्रदर्शन, बिजली बहाल करने का किया मांग गोंडा। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं के चैंबर का बिजली का कनेक्शन काटने से नाराज अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12, बजे लखनऊ मार्ग स्थित अम्बेडकर चौराहे पर जाम लगा कर नारे बाजी कर के प्रदर्शन किया और न्यायालय में भी भ्रटाचार का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार के दिन सैकड़ों अधिवक्ता बार एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी सिविल बार एसोशिएशन जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में इकट्ठा हुए और दीवानी न्यायालय से जुलूस लेकर कर नारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट से होते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। बार एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी ने न्यायालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पूर्व दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं के चैंबर का बिजली का कनेक्शन जिला जज के आदेश पर काट दिया गया।0
0
Report
Advertisement
आर्मी जवान की मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम किया; पुलिस ने 4 घंटे में 3 नामजद गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:बारिश में भीगते घंटो सड़क पर डटे रहे परिजन और ग्रामीण एसडीएम और डीएसपी भीगते हुए समझाने का किया प्रयास। एसपी ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन 9 सितंबर को स्कॉर्पियो में बंद कर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाए जाने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हुए आर्मी जवान की इलाज के दौरान बीती रात लखनऊ आर्मी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर भारी बारिश के बावजूद सड़क पर प्रदर्शन किया और घंटों आवागमन बाधित रखा। कैमूर एसपी शिखर चौधरी, मोहनिया एसडीएम और डीएसपी के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाया जा सका। कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया, "यह एक बेहद दुखद और गंभीर घटना है। लखनऊ में इलाज के दौरान आर्मी जवान की मृत्यु की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 4 घंटे के भीतर ही 3 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था।" एसपी ने आगे कहा, "वर्तमान में एक नामजद अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यदि आरोपी पुलिस से बचता है, तो न्यायालय के माध्यम से वारंट जारी कराकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने लाए गए हैं, जिस पर गहनता से अनुसंधान जारी है।" पुलिस की लापरवाही और रामगढ़ थाना प्रभारी पर उठ रहे सवालों पर एसपी ने स्पष्ट किया कि परिजनों के आवेदन पर डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलेगा और अदालत से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
मिथिला के कुशेश्वरस्थान में मोदी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक, स्वास्थ्य की कामना
Darbhanga, Bihar:मिथिला के बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक. कुशेश्वरस्थान। मिथिला के बाबा धाम कहे जाने वाले पवित्र कुशेश्वरस्थान धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। रुद्राभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा。0
0
Report
बांका में एसपी ने थानों का वार्षिक निरीक्षण कर सख्त निर्देश दिए
Banka, Bihar:आज दिनांक 17.09.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, बाँका द्वारा सुईया थाना एवं जिलेबिया मोड़ थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की निष्पादन की कार्रवाई तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई. निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित थानाध्यक्ष को अपने थाना क्षेत्र, विशेषकर भीड़ भाड़ एवं शहरी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. उन्होंने नियमित वाहन जांच, सघन गश्ती, अपराधियों के विरुद्ध निरंतर छापेमारी अभियान चलाने, फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा शराब, हथियार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित कांडों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुसंधान में तेजी लाने, प्रत्येक कांड की नियमित समीक्षा करने तथा अनुसंधान में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया गया. महोदय द्वारा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने, प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं जवाबदेह होकर कार्य करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही थाना में पुलिस मुख्यालय के द्वारा प्राप्त बॉडी बॉडी पैक्टर, हेलमेट, लाठी, कीट एवं ब्रेथ एनालाइजर मशीन साथ ही गाड़ी के रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कुछ सुझाव भी दिए गए. इस मौके पर SDPO बेलहर, पुलिस निरीक्षक कटोरिया, एवं थानाध्यक्ष सुईया एवं जिलेबिया मोड़ उपस्थित रहें.0
0
Report
Advertisement
