210301
हमीरपुर में नाग नागिन का अठखेलियां करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
Hamirpur, Uttar Pradesh:यूपी का हमीरपुर जिला मुख्यालय बेतवा यमुना नदियों से घिरा हुआ है जहां बारिश के मौसम में अक्सर जहरीले सांपों और अन्य कीड़ों मकोड़ो के निकलने का सिलसिला चलता रहता है। वर्तमान समय में एक नाग नागिन के जोड़े का नृत्य करते एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में विशालकाय नाग नागिन एक दूसरे के साथ अठखेलिया करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो जिला मुख्यालय के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से लगे हुए इद्दू के बगीचे का बताया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर में लगातार बारिश से जलभराव, कलेक्टर-आयुक्त ने राहत के निर्देश दिए
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने ग्वालियर की सूरत बिगाड़ दी है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। हालात का जायजा लेने मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय शहर के दौरे पर निकले। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वीओ- दौरे की शुरुआत सूर्य नमस्कार तिराहे से हुई। यहां सड़क पर काफी पानी भरा था। कलेक्टर ने तुरंत मशीनें लगाकर पानी निकालने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि इस जगह की जलभराव समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि हर बारिश में यही स्थिति न बने। इसके बाद कलेक्टर और निगम आयुक्त यूनिपैच फैक्ट्री रोड और डीडी नगर पहुंचे। यहां भी जलभराव की स्थिति देखी गई। अधिकारियों को जेसीबी और पंप लगाकर फौरन पानी निकालने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानी भी सुनी।कलेक्टर ने कहा कि जिन स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण की वजह से पानी निकासी में दिक्कत आ रही है, वहां तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाए। उन्होंने निगम आयुक्त को कहा कि यदि जरूरत हो तो निगम की मशीनों के अलावा किराए पर भी मशीनरी मंगाई जाए, जिससे जलभराव से जल्द से जल्द राहत मिल सके। हरिशंकरपुरम कॉलोनी में पार्षद श्रीमती अर्पणा पाटिल ने बताया कि कॉलोनी में कई जगह पानी जमा है। इसका स्थायी हल सीवर लाइनों को आपस में जोड़ने से ही होगा। इस पर निगम आयुक्त ने बताया कि सीवर लाइन मिलान के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और काम जल्द शुरू होगा। कलेक्टर ने बारिश के सीजन में नगर निगम कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की सूचना मिलते ही तुरंत टीम भेजी जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए निगम स्थायी समाधान की कार्ययोजना बनाकर काम करे.0
0
Report
देवरनिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Deorania, Uttar Pradesh:देवरनिया। थाना देवरनिया पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में पुलिस ने पहले दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई थीं। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी थी। इस पर थाना देवरनिया में रोहित पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम रटा, थाना तिलहर (शाहजहांपुर) सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने 1 अगस्त को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान एवं चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म से संबंधित धारा 87 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने बुधवार को ग्राम सेमीखेड़ा फाटक के पास से मुख्य आरोपी रोहित पुत्र सूरजपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक छाया सागर एवं हेड कांस्टेबल शमशुल हसन की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य नामजद आरोपियों के संबंध में भी विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
रांची में छात्रों का तिरंगा यात्रा, JPPSC PT पेपर घोटाले पर उग्र धरना जारी
Ranchi, Jharkhand:रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाला। 14 वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में छात्र पिछले 12 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर हैं। अपनी मांग के समर्थन में छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाला और प्रतियोगी परीक्षा गड़बड़ी मामले में कार्रवाई की मांग किया।0
0
Report
Advertisement
ज़ीर्कपुर पुलिस ने 115 ग्राम मेथामफेटामाइन के साथ बड़ा नशा नेटवर्क पकड़ा
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ "ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ" ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਉਸ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ। ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚੋਂ 115 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਡਰੱਗ (ਮੈਥਾਮਫੈਟਾਮਾਈਨ) ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਆਈਸ ਡਰੱਗ ਦੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਕੀਮਤ ਕਰੀਬ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅੰਕੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਨਸ਼ਾ ਬਹੁਤ ਮਹਿੰਗਾ ਅਤੇ ਖਤਰਨਾਕ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਅਕਸਰ ਸੁੰਗਠਿਤ ਗਿਰੋਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਦੀ ਹੈ। ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ, ਜਿੱਥੋਂ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ 'ਤੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ। ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਰਿਮਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਇਹ ਨਸ਼ਾ ਕਿੱਥੋਂ ਲਿਆਉਂਦਾ ਸੀ, ਕਿਹੜੇ-ਕਿਹੜੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਕਰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਤਸਕਰੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਕੌਣ-ਕੌਣ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇਹ ਵੀ ਮੰਨਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਢਲੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਅਹਿਮ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਰਿਮਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਡੂੰਘੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦੇਾਫਾਸ਼ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀਆਂ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਤੋਂ ਵੀ ਇਨਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀਆਂ ਮਿਲਤੀ ਹਨ ਤਾਂ ਉਹ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰਨ, ਤਾਂ ਜੋ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਲਾਹਨਤ ਤੋਂ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ。0
0
Report
देहरा: ससुराल वालों से 90 लाख नकद और एक किलो गहने बरामद
Dehra Gopipur, Himachal Pradesh:लोकेशन : देहरा पुलिस जिला देहरा के तहत रक्कड़ थाना क्षेत्र के गांव कटोह में पुलिस ने विदेश में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके ससुराल वालों के पास से 90 लाख रुपये की नकदी और करीब एक किलो आभूषण बरामद किए हैं। शिकायतकर्ता अविनाश का कहना है कि वह विदेश में काम करता है। पिछले कई साल के दौरान उसने हीरे व सोने के गहने और बड़ी मात्रा में नकदी अपने ससुराल वालों के पास संभालने को दी थी। लेकिन बाद में ससुराल वालों कहने लगे कि ये सब गुजरात पुलिस ने गई है। देहरा पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि उन्होंने नकदी और गहने आगे अपनी रिश्तेदारी में निहारी गांव में रखे हैं। पुलिस ने वहां से करीब 90 लाख रुपये नकद और एक किलो से ज्यादा के गहने बरामद किए हैं。0
0
Report
Punjab के दो इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट जल्द शुरू: पूर्व सांसद ने गडकरी से पहल माँगी
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब के 2 बड़े प्रोजेक्ट जल्द शुरू हों - पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने नितिन गडकरी से की मांग प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पंजाब के 2 अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को जल्द शुरू करवाने की मांग की है। 4 जुलाई 2026 को लिखे गए इस पत्र में चंदूमाजरा ने कहा कि उन्हें किसानों, आम लोगों, ट्रांसपोर्टरों और जनप्रतिनिधियों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं।0
0
Report
Advertisement
संभल हिंसा पर चर्चा बाधित, पुलिस-सरकार पर आरोप जारी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Iqbal Mahmood (SP MLA) On Sambhal violence discussion disrupted संभल हिंसा… यह सरकार को आप जानते है कि संभल मुस्लिम बहुल इलाका है उसको तहस नहस करने करना चाहती है तो ऐसे आरोप लगा रहे है इसमें 3 लोगों की मौत हुई तो कर रहे है अठहत्तर लोगों की मौत हुई सभी आरोप झूठे हैं इतने दिनों से रिपोर्ट पेश नहीं किया आज विधानसभा में हंगामा हो रहा था तो चुपके से टेबल कर सत्र खत्म कर दिया ताकि इस पर चर्चा नहीं हो सके0
0
Report
अमेठी के उद्योगपति राजेश मसाला ने फिर दिखाई दरियादिली, जरूरतमंदों को राहत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - उद्योगपति राजेश मसाला ने फिर दिखाई दरियादिली। गरीब, बीमार और दुर्घटना पीड़ित परिवारों की बढ़ाई मदद। खौपुर निवासी ओमप्रकाश को ऑपरेशन के लिए दिए 20 हजार रुपये। मोहनपुर निवासी अनिल विश्वकर्मा को उपचार हेतु मिली 10 हजार रुपये की सहायता। सड़क हादसे में मृत डिहवा निवासी ओमप्रकाश धुरिया के परिजनों को भी दिए 10 हजार रुपये। सहायता पाकर पीड़ित परिवारों ने जताया आभार। समाज ने मुझे दिया है, इसलिए समाज का कर्ज चुकाना मेरा फर्ज है। संपन्न लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील.0
0
Report
तिंवरी में राम जन्मोत्सव: भक्तों का उमंग और झांकियों ने मोहा
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी की महेश वाटिका इन दिनों भक्ति और उल्लास के रंग में रंगी हुई है। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आज कथा वाचिका पुष्पा बहन जोशी ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। राम जन्म की मनमोहक झांकियों और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे पांडाल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। जैसे ही राम जन्मोत्सव की झांकी सजी, श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष के साथ झूम उठे। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
5 हजार रुपये की रंजिश में उधमसिंहनगर में हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- 5 हजार रूपये के लिए साथी का मर्डर स्थान-उधम सिंह नगर एंकर- रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में मिले व्यक्ति के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि महज पांच हजार रुपये की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने 31 जुलाई को शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले युवक अनिल कुमार के शव के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले का पर्दाफाश किया। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले अनिल कुमार को शराब पिलाई और फिर पूर्व नियोजित साजिश के तहत निर्माणाधीन मकान में ले जाकर लकड़ी की पट्टी, ईंट और रस्सी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी को संदेह था कि मृतक ने उसके पांच हजार रुपये चोरी कर लिए थे, इसी रंजिश में हत्या की गई। पुलिस ने एक आरोपी सुनील कुमाऊ उर्फ इक्का पुत्र भारत सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि मामले का खुलासा वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर किया गया है। बाइट- अजय गणपति, एसएसपी उधमसिंहनगर0
0
Report
बद्रीनाथ में बाइक दुर्घटना: साहिल बाबा की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
Karnaprayag, Uttarakhand:बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग में बाइक दर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 19 वर्षीय साहिल बाबा, निवासी जिला करनाल (हरियाणा), को जिला अस्पताल गोपेश्वर में पहुचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। बीओ 1 / बद्रीनाथ हाइवे पर नंदप्रयाग में हुई दर्दनाक सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल सिक्ख श्रद्धालु साहिल बाबा हेमकुंड साहिब यात्रा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नंदप्रयाग में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी वाहन के माध्यम से तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों की उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
लड़की का नंबर मांगने पर फेरीवाले की पिटाई, वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत चकसनिया गांव में गांव-गांव घूम करके कपड़े की बिक्री कर रहे एक फेरीवाले को कपड़ा बिक्री के दौरान एक लड़की का नंबर मांगना भारी पड़ गया. तत्काल लड़की ने नंबर मांगने का विरोध करते हुए अपने परिवार के लोगों को सूचना दी. परिवार के लोग अपने घर के लड़कों के साथ मौके पहुंचे. फेरीवाले के साथ जमकर मारपीट करके उसे ले जाकर के एक खंभे में बांध दिए और फिर उसे नंगा करके उसके साथ मारपीट किए हैं. औ उसके साथ भी छेड़छाड़ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. मारपीट और विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद करनैलगंज कोतवाली पुलिस और बालपुर चौकी पुलिस ने पूरे मामले को लेकर के जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वायरल वीडियो कल बुधवार सुबह 11:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है जब तक चकसनिया गांव में गांव गांव घूम करके कपड़ा बिक्री कर रहा है एक फेरीवाला कपड़े की बिक्री करने के लिए गया था. गांव की कुछ महिलाएं और लोग आए कपड़े की खरीददारी की कपड़े की खरीददारी करके वापस चले गए इसी दौरान एक लड़की कपड़े की खरीदारी करने आई उसने तीन से चार कपड़े देखा और लेने के लिए रुपए पूछा. तो फेरीवाले ने कपड़े का दाम ना बात करके उससे उसका मोबाइल नंबर मांगना शुरू कर दिया इसके बाद लड़की को शर्मिंदगी महसूस हुई और उसने जाकर के अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी जिसके बाद उसकी पिटाई की गई है. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
अमेठी में सड़क किनारे तालाब में बुजुर्ग महिला का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे तालाब में मिला बुजुर्ग महिला का शव, सड़क किनारे तालाब में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, बताया जा रहा है कि महिला देर रात्रि घर से शौचक्रिया के लिए निकलती थी, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के रूकनपुर गांव का है मामला0
0
Report
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे पर कार्रवाई: दो गिरफ्तार, 84 रोल बरामद
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बैन चाइनीज मांझे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 84 रोल बरामद उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 84 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है。 जीयोति नगर थाना पुलिस की कार्रवाई 4 अगस्त 2026 को नियमित गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल अंकित और कांस्टेबल ऋषभ को सूचना मिली कि अशोक नगर की गली नंबर-14 स्थित एक दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही SHO ज्योति नगर के निर्देश पर पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की。 छापे के दौरान दुकान से 80 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। पुलिस ने दुकान मालिक ऋषभ जैन (24) निवासी गली नंबर-14, अशोक नगर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना ज्योति नगर में एफआईआर संख्या 351/2026 के तहत धारा 223(ए) बीएनएस तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनयम की धारा 5/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है。 पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह प्रतिबंधित मांझा एक सप्लायर से खरीदकर बेचता था। पुलिस अब सप्लायर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। नंद नगरी थाना पुलिस की कार्रवाई इसी अभियान के तहत नंद नगरी थाना पुलिस की टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल फखरुद्दीन और कांस्टेबल शिव कुमार शामिल थे, ने शाह डेयरी वाली गली स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान से 4 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया। पुलिस ने दुकान मालिक आमिर खान (32) निवासी सुंदर नगरी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना नंद नगरी में एफआईआर संख्या 425/2026 के तहत धारा 223(ए) बीएनएस एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 5/15 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का भी कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसे मांझे की खरीद-फरोख्त या इस्तेमाल की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें。0
0
Report
J&K में 37 शहीद परिवारों को नियुक्ति पत्र, 370 हटने के बाद उम्मीद साफ
Chaka, LG मनोज सिन्हा ने आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के 37 परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपे; कहा कि आर्टिकल 370 हटने से आतंकी इकोसिस्टम खत्म हुआ। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा मारे गए नागरिकों के 37 परिजनों (NoKs) को बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने इस मौके को याद करने, न्याय और राष्ट्रीय संकल्प का क्षण बताया। सिन्हा ने शहीदों और उनके परिवारों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके साथ खड़ा होना बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, "आतंकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष नागरिकों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। मैं उन परिवारों को सलाम करता हूं जो दशकों के दुख और इंतजार के बाद अब नियुक्ति पत्र पा रहे हैं, जिससे उन्हें सम्मान और आजीविका मिलेगी।" उन्होंने कहा कि बरसों तक आतंकी हमलों के शिकार परिवारों के दर्द पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। आतंकवाद ने घर उजाड़ दिए और भविष्य अनिश्चित कर दिया; उनके दुख को आंकड़ों में नहीं मापा जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये नियुक्ति पत्र सिर्फ नौकरी के कागजात नहीं हैं, बल्कि सामाजिक न्याय, पहचान और देश के उस वादे के प्रतीक हैं कि न तो शहीदों को भुलाया जाएगा और न ही उनके परिवारों को अकेला छोड़ा जाएगा। ये परिवार नए प्रशासनिक आदेश के लाभार्थियों में शामिल हैं। दशकों से अटके मामलों का आखिरकार समाधान हो गया है। हालांकि कोई नौकरी या मुआवजा किसी अपने की जगह नहीं ले सकता, लेकिन ये पत्र भरोसा दिलाते हैं कि देश उनके साथ खड़ा है और उनकी ज़िंदगी को फिर से बनाने और सम्मान बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकी हमलों के शिकार परिवारों को अब समय पर, मानवीय और लगातार न्याय मिल रहा है। आज का दिन यह साफ संदेश देता है कि आतंकवाद एक दृढ़ संकल्प वाले देश को हरा नहीं सकता। LG मनोज सिन्हा ने कहा, "ऐसे कई परिवार थे जो आतंकी हिंसा का शिकार हुए, और उनके रिश्तेदार यहां कानून के तहत सरकारी नौकरी पाने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन इसमें काफी समय लग गया। अब ऐसे लोगों की पहचान करने और पीड़ितों के सभी करीबी परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की कोशिशें की जा रही हैं। इसी क्रम में आज काफी लोगों को नौकरियां दी गई हैं, और मुझे लगता है कि माननीय प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मान के साथ जीने का मौका दिया है।" आर्टिकल 370 को हटाने का जिक्र करते हुए LG ने कहा, "और मैं समझता हूं कि आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भेदभावपूर्ण व्यवस्था को खत्म करने में आज का दिन बहुत ऐतिहासिक महत्व रखता है." कई दशकों से, आतंकी हमलों के शिकार आम नागरिकों, सुरक्षा कर्मियों और हिंसा से प्रभावित परिवारों को अपने अपनों को खोने के गहरे दुख के साथ-साथ भारी आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों के आश्रितों को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपने की पहल का मकसद इन लंबे समय से चली आ रही शिकायतों का समाधान करना है। नियुक्ति पत्र पाने वाले हर पीड़ित ने LG का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आखिरकार हमें इंसाफ मिल ही गया। फायदे उठाने वाले जुनैद मलिक ने कहा, "मेरे पिता, जो एक पुलिसकर्मी थे और गांदरबल जिले में SPO के पद पर तैनात थे, उन पर आतंकियों ने हमला किया और वे वहीं शहीद हो गए। उस समय मैं सिर्फ़ दो साल का था; तब से हमने कितनी मुश्किलें और उतार-चढ़ाव देखे हैं, यह मैं ही जानता हूँ। मैंने अपनी माँ से भी कहा था कि मेरे पिता ने देश के लिए कुर्बानी दी, अपनी जान दे दी, लेकिन उनकी कुर्बानी पूरी तरह बेकार चली गई। लेकिन मेरी माँ मुझसे कहती थीं कि एक दिन कोई न कोई ज़रूर आएगा जो हमें इंसाफ़ दिलाएगा। 5 अगस्त 2025 की तारीख़ मैं अपनी पूरी ज़िंदगी में कभी नहीं भूलूँगा, क्योंकि आज हमें नौकरी मिली है। आज मैं यहाँ खुशी-ख़ुशी आया हूँ; हमारे माननीय LG साहब हमारे साथ वैसे ही खड़े रहे जैसे परिवार का कोई सदस्य खड़ा होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी साहब और माननीय LG साहब का बहुत-बहुत धन्यवाद।" आतंकवाद के एक और पीड़ित मनन ने कहा, "मेरे भाई 2018 में आतंकियों के हाथों शहीद हो गए थे। सर, 2018 के बाद हमारे परिवार को बहुत संघर्ष करना पड़ा। मेरे पिता बीमार पड़ गए, उन्हें पेट का कैंसर था, हमने बहुत मुश्किलें झेलीं, लेकिन 5 अगस्त की यह तारीख़ हम कभी नहीं भूलेंगे जब आपने हमें नौकरी देकर फिर से संभलने का मौका दिया। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, सर।" केंद्र शासित प्रदेश में आए बड़े बदलावों की बात करते हुए, उपराज्यपाल ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को हटाने को एक निर्णायक मोड़ बताया। वह दिन एक संवैधानिक सुधार और नई शुरुआत का प्रतीक था। भेदभावपूर्ण बाधाएं हटाई गईं, पहले के कानूनों के तहत परेशान लोगों को समान अधिकार दिए गए, और 'एक देश, एक झंडा, एक संविधान' के सिद्धांत को पूरी तरह से लागू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हाशिए पर रहने वाले समूहों, आदिवासियों, PoK और छंब से विस्थापित लोगों और शरणार्थियों को पूरी नागरिकता, वोट देने का अधिकार और संपत्ति के मालिकाना हक मिले। किसानों, कारीगरों और युवाओं को नए मौके मिले हैं, जबकि यूनिवर्सिटी और रिसर्च सेंटर अगली पीढ़ी को ग्लोबल कॉम्पिटिशन के लिए तैयार कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A के तहत बेखौफ चल रहे आतंकी इकोसिस्टम को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, समान अधिकार बहाल हुए हैं, और ऐसे मौके बनाए गए हैं जिनसे परिवार आत्मविश्वास के साथ अपनी जिंदगी फिर से शुरू कर सकें। पड़ोसी देशों और आतंकी नेटवर्क की समाज को बांटने और डर फैलाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा पीढ़ी डर-मुक्त भविष्य की हकदार है—और ऐसा ही भविष्य मौजूदा नेतृत्व में बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस दिन को बेहतर भविष्य की ओर एक निर्णायक मोड़ के तौर पर याद रखने को कहा। 2019 में भेदभाव के बादल छंट गए, जिससे सामाजिक न्याय और सबके साथ विकास (समावेशी विकास) के एक नए दौर की शुरुआत हुई। आज जम्मू-कश्मीर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, और चहुंमुखी विकास शांति और खुशहाली ला रहा है।0
0
Report
Advertisement
