210301
जिलाधिकारी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों रक्तदान के प्रति किया जागरूक
Shravasti, Uttar Pradesh:हमीरपुर में रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला पुरुष अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्घाटन DM घनश्याम मीणा ने स्वयं रक्तदान करके किया। उन्होंने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है, यह महादान है जो विपरीत परिस्थितियों में लोगों की जान बचा सकता है। DM ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की, ताकि दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त उपलब्ध हो सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद में केबल चोरों ने बीसीसीएल कर्मी पर गोली चलाई, सुरक्षा पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:सोती है पुलिस... जागते हैं अपराधी... यह सवाल एक बार फिर धनबाद में उठ खड़ा हुआ है। जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बीसीसीएल कर्मी को गोली मार दी। घटना सोनारडीह ओपी से महज कुछ कदम की दूरी पर बोकारो-धनबाद एनएच-32 के किनारे स्थित बीसीसीएल के समरसेबल पंप में हुई, जहां रात्रि पाली में ड्यूटी कर रहे पंप ऑपरेटर उमेश रविदास को केबल चोरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात करीब 1 से 1:30 बजे आधा दर्जन अपराधी समरसेबल पंप से केबल चोरी कर रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात बीसीसीएल कर्मी उमेश रविदास ने चोरी का विरोध किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उमेश रविदास के दाएं पैर में लगी और आर-पार हो गई। गोली चलने और शोर होने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल बीसीसीएल कर्मी ने किसी तरह अपने साथी को फोन कर बुलाया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सोनारडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुत्घ्न महतो भी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि बाघमारा समेत पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब थाना से कुछ दूरी पर इस तरह की घटना हो रही है तो आम आदमी की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजमी है। बताया जा रहा है कि बीसीसीएल के इस समरसेबल पंप में लगातार केबल चोरी की यह तीसरी घटना है। बावजूद इसके अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।0
0
Report
गाजियाबाद में प्रदूषण रोकथाम के लिए स्क्रैप सेंटरों के निरीक्षण का अभियान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में प्रदूषण को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया है। विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीम गाजियाबाद में संचालित वहान स्क्रैप सेंटर का निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान देखा जा रहा है कि किसी भी वहान स्क्रैप सेंटर पर स्क्रैप को जलाया तो नहीं जा रहा है। वहीं स्क्रैप केंद्र संचालक को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह स्क्रैप को नहीं जलाए, ऐसा करने से प्रदूषण बढ़ता है। अगर किसी ने भी नियमों की अवेहलना की तो संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। परिवहन अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद में संचालित सभी स्क्रैप सेंटर का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अभी तक स्क्रैप जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। संचालक को हिदायत दी गई है कि वह अपने स्क्रैप सेंटर के अंदर स्क्रैप को नहीं जलाये।0
0
Report
अलीगंज अग्निकांड: अवैध निर्माण और सुरक्षा कमी उजागर
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड की जांच रिपोर्ट ने कई गंभीर लापरवाहियों की परतें खोल दी हैं। पांच सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक भवन के हर तल पर मानकों से अधिक निर्माण किया गया था, सेटबैक नहीं छोड़ा गया और भवन तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद संकरा था, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हुआ। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि आवासीय मानचित्र पर स्वीकृत भवन का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था और अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे। एलडीए की प्राथमिक जांच में भवन पूरी तरह अवैध पाया गया है। अब इस जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है。0
0
Report
Advertisement
मोहला मानपुर में ट्रक ने बच्ची को रौंदा, पकड़ने पर पुलिस पर भी चढ़ाने की कोशिश Truck Driver Crushes
Mudiyal, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में 26 जून की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया और मौके से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर भी ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बाद में घेराबंदी कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
ब्रजेश पाठक बोले: 2027 में भाजपा फिर बहुमत, अयोध्या दान घोटाला पर कड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "(2027 में) प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी..." उन्होंने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले पर कहा, "यह सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी..."0
0
Report
US-Iran: अमेरिका ने ईरान की मिलिट्री साइटों पर हमला, IRGC पलटवार
Noida, Uttar Pradesh:https://navbharattimes.indiatimes.com/world/uae/us-strike-iran-military-sites-new-hormuz-strait-irgc-says-targeted-us-position-in-region/articleshow/132027008.cms US Iran: अमेरिका ने ईरान की मिलिट्री साइट्स पर किया नया हमला, IRGC का पलटवार, अमेरिकीठिकानों को बनाया निशाना0
0
Report
Advertisement
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: आशीष तिवारी की बर्खास्तगी तय, डीआईजी की सख्त कार्रवाई
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मोतिहारी में पोस्टेड बिहार पुलिस के जवान पर चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय बड़ी कार्यवाही करने जा रहे है. पुलिस मुख्यालय को डीआईजी हर किशोर पुलिसकर्मी आशीष तिवाली को बर्खास्तगी का अनुशंसा पत्र भेज रहे है. बता दे पुलिसकर्मी आशीष तिवारी पर पहले से ही दो बड़े बड़े विभागीय जांच का सामना कर रहा है एक मामले में चार्जशीटेड भी है। बता दे 2023 में मोतिहारी के थाना में पुलिसकर्मी आशीष तिवारी अपने महिला अफसर पर चाकू से हमला किया था जिसकी विभागीय कार्रवाई चल रही है दूसरी घटना जब 2024 में आशीष तिवारी पिपरा थाना में पोस्टेड था तो अपने पुलिस अधिकारियों पर फायरिंग कर दिया था जिसमे एक अधिकारी घायल हुए थे इन दोनों मामले में पुलिसकर्मी आशीष तिवारी पर विभागीय जांच चल रही है फायरिंग वाली घटना में आशीष तिवारी चार्जशीटेड है। चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय पुलिसकर्मी आशीष तिवारी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस को रिपोर्ट भेजा है कि आशीष तिवारी को बर्खास्त किया जाय जी मीडिया के पास यह एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है बता दे पुलिसकर्मी आशीष तिवारी एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी का कोई रिश्तेदार नहीं है बिलौटी गांव में विवादित बयान पर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात तत्काल निलंबित कर दिए है पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मी आशीष तिवारी पर बर्खास्तगी का मामला लटका था भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में विवादित बयान देकर नाखून कटा शहीद होने का ढोंग रचा था आशीष तिवारी मोतिहारी पुलिसबल का सबसे अनुशासनहीन पुलिसकर्मी बताया जाता है पुलिसकर्मी आशीष तिवारी पर अब चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय की नजर पड़ी है अब माना जा रहा है आशीष तिवारी का बर्खास्तगी तय है0
0
Report
विकासनगर में अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार—हरप्रीत की तलाश तेज
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है... दरअसल कुलहाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोककर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में 120 पेटी चंडीगढ़ मार्का व्हिस्की शराब बरामद हुईं... पुलिस ने वाहन में सवार हरियाणा निवासी जय सिंह, अमित कुमार व मनजीत को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास 35 हजार रूपये भी बरामद हुए हैं... पुलिस ने आरोपियों के ऊपर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है... पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़ के रहने वाले बड़े शराब माफिया हरप्रीत के लिए अवैध शराब का काम करते हैं... शराब की गाड़ी कहां से लोड होनी है,और कहां शराब की सप्लाई होनी है? ये सब काम हरप्रीत के इशारे पर किया जाता है... आरोपियों ने बताया कि शराब की इस डिलीवरी के लिए भी हरप्रीत ने उन्हें 30 हजार रूपये दिए थे... पुलिस ने पकड़ी गई अवैध शराब को जप्त करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे वाहन को भी मौके पर सीज कर दिया... पुलिस अब अवैध शराब की तस्करी के मुख्य आरोपी शराब माफिया हरप्रीत की तलाश कर रही है...0
0
Report
दहेज के लिए पति ने ससुराल में जमकर मारपीट, 18 वर्षीय प्रियंका अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:दहेज के लिए पत्नी को पीटा पति ने ससुराल में की जमकर मारपीट 18 साल की प्रियंका गंभीर रूप से हुई घायल अंता से NMCH न्यू मेडिकल अस्पताल कोटा रेफर ट्रॉमा वार्ड में करवाया भर्ती अंता थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी बारां/कोटा थाना अंता क्षेत्र के देवपुरा में ससुराल में 18 वर्षीय विवाहिता प्रियंका पुत्री मदनलाल बैरवा के साथ पति ने दहेज की मांग को लेकर जमकर मारपीट की। घटना गंभीर अवस्था में प्रियंका को पहले अंता अस्पताल ले जाया गया, जहां से NMCH कोटा रेफर कर दिया गया। पीड़िता NMCH के इमरजेंसी वार्ड के बेड नं. 7 पर भर्ती है। प्रियंका मूल रूप से राजगढ़, थाना सांगोद, जिला कोटा ग्रामीण की रहने वाली है। परिजनों के अनुसार दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पिता मदनलाल ने पुलिस को सूचना दी है। थाना अंता पुलिस मामले की जाँच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
4 साल से फरार शेख शाहरुख गिरफ्तार: 70 किलो गांजे के साथ कोटा में बड़ा खुलासा
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण पुलिस थाना सुकेत ने NDPS एक्ट में 4 साल से फरार चल रहे मादक पदार्थ तस्कर शेख शाहरुख पुत्र युसुफ खां, उम्र 24 साल निवासी लंका तलाई सुकेत को 27.06.2026 को गिरफ्तार कर लिया। SP सुजीत शंकर ने बताया कि 18.8.2023 को रईश खान के मकान से 70 किलो अवैध गांजा जब्त हुआ था। जांच में शाहरुख का नाम सामने आया जो तभी से फरार था। आरोपी पर धारा 299 CrPC में कार्रवाई कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इंदौर, उज्जैन, भोपाल, गुजरात समेत कई जगह दबिश दी। आखिर तकनीकी व मुखबिर की सूचना पर झालावाड़ इंडस्ट्रियल एरिया से डिटेन किया। आरोपी ट्रक ड्राइवर है और बार-बार लोकेशन बदलता था। प्रकरण में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। कार्रवाई SP सुजीत शंकर, ASP रामकल्याण मीणा, DSP धनश्याम मीणा के सुपरविजन में SHO महावीर प्रसाद की टीम ने की。0
0
Report
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तबादले: ACP यातायात महेश त्यागी समेत अन्य अधिकारी बदले
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में हुए तबादले महेश त्यागी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात अतुल कुमार पांडे सहायक पुलिस आयुक्त गाज़ीपुर सुजीत कुमार दुबे सहायक पुलिस आयुक्त कैंट ज्ञानेंद्र सिंह सहायक पुलिस आयुक्त मलिहाबाद प्रतीक दहिया सहायक पुलिस आयुक्त साइबर यूपी 112 पुलिस लाइंस0
0
Report
NSUI प्रदर्शन के दौरान PBM अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया
Bikaner, Rajasthan:NSUI प्रदर्शन के दौरान PBM अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जूतों की माला लेकर पीबीएम अधीक्षक को पहनाने पहुंचे छात्र पुलिस ने छात्रों को बीच रास्ते में रोका पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की व झड़प हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस लगातार चला रही है आंदोलन प्रदर्शन के दौरान चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ख़ीवसर के ख़िलाफ़ निकाली थी रैली0
0
Report
Advertisement
नगर परिषद में सफाई निरीक्षक पर मारपीट, कर्मी हड़ताल; गिरफ्तारी तक काम नहीं करेंगे
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी नगर परिषद में सफाई निरीक्षक के साथ मारपीट का मामला अब तूल पकड़ रहा है। घटना के विरोध में नगर परिषद के कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक रूप से हड़ताल पर उतर आए और परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि ऑटो टीपर चालक नगर परिषद के गेट पर ही कचरा खाली कर रहे थे। जब सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा ने इसका विरोध करते हुए कचरा हटाने के लिए कहा, तो उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद नगर परिषद के कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया और सभी कर्मचारी एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही डीएसपी कैलाश चौधरी और नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों से कई दौर की बातचीत कर मामला शांत कराने और धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कह दिया कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि आरोपियों की गिरफ्तारी चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि कार्रवाई होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा ने कहा कि जब तक मारपीट करने वाले लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। बाइट. कैलाश चौधरी डीएसपी बाइट. मुकेश कुमार आयुक्त बाइट. दिनेश मीणा0
0
Report
बाड़मेर बजरी लीज रवन्ना फर्जीवाड़ा: रंग बदलती गाड़ियों के बीच चालाकी का खेल
Jaipur, Rajasthan:खान विभाग के बाड़मेर जिले के पचपदरा, सिणधरी और शिव में एक गाड़ी रोज रंग बदलती है। कभी यह गाड़ी सफेद रंग की हो जाती है, तो कभी नारंगी रंग की दिखती है। दरअसल यह खान विभाग के ई-रवन्ना सिस्टम में फर्जीवाड़े की इंतिहा है। खान विभाग द्वारा सख्त मॉनिटरिंग के दावे पूरी तरह धराशायी हो रहे हैं। क्या हो रहा है पूरा खेल, जी मीडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना में फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। ट्रकों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर रवन्ना बनाए जा रहे हैं और एक ही ट्रक की फरमाइश दो बजरी लीज कम्पनियों द्वारा दर्शाई जा रही है। रवन्ना में दिखने वाले वाहन असल में कहीं और चल रहे होते हैं और उनका वास्तविक ट्रक किसी अन्य कंपनी के नाम पर दर्शाया जा रहा है। ऑटोमेटेड वे-ब्रिज, वीएलटीडी डिवाइस आदि से रवन्ना बनाने के दावे भी असफल हो रहे हैं। कई रवन्नों में ट्रक-डम्पर की क्षमता 40 टन के बजाय 80 टन तक दिखती है, जिससे चालान बढ़कर लाखों का हो सके। रवन्ना बनाने में एक ही वाहन की तस्वीरों में विभिन्न नम्बर प्लेट और रंग दिख रहे हैं। मान्सून से पहले अधिक मात्रा में बजरी इकट्ठा करने के लिए स्टॉक बनाने का खेल चल रहा है ताकि मानसून के बाद खनन बंद होने पर भी बिक्री चल सके। कुछ रवन्नों में ड्राइवर के नाम और मोबाइल नम्बर भी गलत पाए गए। इस मामले में खान विभाग के अधिकारीयों की मिलीभगत के आरोप भी उठ रहे हैं। जी मीडिया ने रवन्ना में दिखाए गए मोबाइल नंबर पर ट्रक चालक से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि उन्होंने बजरी का परिवहन किया ही नहीं था और वह सरकारी खनन कम्पनी आरएसएमएम के ट्रक से जुड़े थे।0
0
Report
कटघोरा-आंबिकापुर हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, एक चालक की दर्दनाक मौत
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हsadसे में एक ट्रेलर चालक की केबिन में फंसने से दर्दनाक मौत, टक्कर के बाद दूसरा ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार, कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच किया कैबिनेट में फंसे चालक का रेस्क्यू, शुरू की जांच की कार्रवाई, कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ की घटना...0
0
Report
Advertisement
