210301
हमीरपुर में ट्यूबवेल की हौज में मिला युवक का शव
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर में एक प्राइवेट ट्यूबवेल की पानी की हौज में एक युवक का शव मिला। मृतक बीती रात बाइक से घर से निकला था। परिजनों का आरोप है कि नशे में साथियों ने उसकी जान ले ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पेयजल संकट पर ग्रामीणों ने टंकी पर चढ़कर विरोध जताया
Bikaner, Rajasthan:श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर पेयजल समस्या को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण ठुकरियासर गांव में चार युवक चढ़े पानी की टंकी पर लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष पेयजल संकट से परेशान हैं गांव के लोग ग्रामीणों का आरोप—बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान मांगों के समाधान को लेकर टंकी पर चढ़कर जताया विरोध मौके पर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समझाइश के प्रयास जारी0
0
Report
PM की बैठक पर बड़ा फैसला: जानिए क्या हुआ?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर टैंकर ने ट्रेलर से टकराकर चालक की मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर सड़क हादसा तेज रफ्तार टैंकर खड़े ट्रेलर से टकराया टक्कर के बाद केबिन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर चालक के शव को निकाला गया बाहर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाते हुए यातायात कराया बहाल पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर मोड़ के समीप की घटना0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर के सरकारी स्कूलों में शिक्षिकाओं की रील बनाने की चर्चा फैल गई
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:शिक्षिकाओं पर चढ़ा रील का खुमार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की जगह रील बनाने का मामला सामने आया है। वायरल रील में बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं स्कूल में फिल्मी गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, बच्चों से भी डांस कराया गया और स्कूल परिसर में स्टंटबाजी करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई。 आपको बता दे कि सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है, तो क्या शिक्षकों का ध्यान पढ़ाई के बजाय सोशल मीडिया पर रील बनाने में लग रहा है? दरसअल ये तस्वीरें मुजफ्फरनगर के खतौली तहसील और पुरकाजी नगर पंचायत के सरकारी स्कूलों की बताई जा रही हैं... जहां पढ़ाई के लिए बनाए गए स्कूल परिसर में शिक्षिकाएं फिल्मी गानों पर रील बनाती नजर आ रही हैं। कहीं बच्चे डांस करते दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं शिक्षिकाएं खुद फिल्मी अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं। कुछ वीडियो में स्टंटबाजी करते हुए भी शिक्षिका द्वारा रील बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। इन वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग भी इस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटा गया हैं । इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने जांच कराने की बात कही है। बीएसए का कहना है कि ये प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। बीएसए संदीप कुमार की माने तो जैसे ही मेरे संज्ञान में ये रील आज ही आई है। मैं ही तत्काल दोनों ब्लॉक के खण्डशिक्षा अधिकारी है। खतौली और पुरकाजी जांच करने के लिए बोला गया है। और स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जैसे इसकी पुष्टि होती है। इसकी जांच भी की जा रही है। सभी चीजों पर इंस्टाग्राम से उनमें आगे की कारवाही की जा रही है।0
0
Report
नाबालिग प्रेमिका ने प्रेमी के जेल जाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग से आहत युवती ने की आत्महत्या, माह से गायब थी युवती 3 दिन पहले हुई थी बरामद, पुलिस प्रेमी को भेज चुकी सलाखों के पीछे, पुलिस ने लड़की को मामा के सपुर्द किया था, अपने मामा के घर कवाल रहती थी मृतक लड़की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम पर भेजा, प्रेमी युवक के जेल जाने से आहत थी प्रेमिका, जानसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव का मामला।0
0
Report
जालौन में लेखपालों का धरना: ट्रैप कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का धरना प्रदर्शन, लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम के खिलाफ प्रदर्शन कर की जमकर नारेबाजी, एंटी करप्शन एवं विजिलेंस की कथित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, अयोध्या में लेखपाल उत्कर्ष दीप से जुड़े प्रकरण की मुख्यमंत्री से की जांच की मांग, लेखपालों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल कर थाना दिवस का भी किया बहिष्कार, जालौन के कोंच तहसील परिसर में धरने पर बैठे लेखपाल。0
0
Report
Advertisement
सीमलवाड़ा में एक रात तीन दुकानों के ताले टूटे; CCTV में चोर कैद
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर में चोरों ने सीमलवाड़ा कस्बे में एक ही रात तीन प्रतिष्ठानों के ताले तोड़ दिए। पटेल बिल्डिंग मटेरियल, सांवरिया इंटरप्राइजेज और पटेल कबाड़ी सेंटर में चोरी की घटनाएं सामने आईं, जहां चोरों ने ताले तोड़े और कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे घुमाने या तोड़कर रिकॉर्डिंग से बचने का प्रयत्न किया। सांवरिया इंटरप्राइजेज की चोरी के फुटेज में एक चोर स्पष्ट रूप से चेहरा दिखाते हुए कैद हुआ है। इसके अलावा दो दिन पहले कस्बे में ट्रकों से बैटरियों की चोरी और कुछ दिन पहले एक शिक्षक के मकान में चोरी की घटनाएं भी दर्ज हुईं। व्यापारियों ने रात के समय गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है; पुलिस घटनास्थलों से जानकारी जुटाकर जांच कर रही है।0
0
Report
5 करोड़ मांगे मामले में भगवंत मान-धर्मपत्नी पर कालिया का निशाना
Jalandhar, Punjab:सज्जन कुमार को रोल मॉडल कहने वाले दीपेंद्र हुड्डा पर भड़के भाजपा सीनियर नेता मनोरंजन कालिया पंजाब के सीएम भगवान सिंह मान की धर्मपत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर द्वारा रेप केस को दबाने के बदले 5 करोड़ मांगने पर भाजपा सीनियर लीडर मनोरंजन कालिया ने कही बड़ी बात कहां क्या अब अरविंद केजरीवाल करेंगे भगवंत मान और उनकी धर्मपत्नी पर कोई कारवाही बातचीत दौरान बीजेपी सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि जो आम आदमी पार्टी अपने आप को कतर ईमानदार रहती है आज इस आम आदमी के पंजाब के सीएम सीएम भगवान सिंह मां की धर्मपत्नी द्वारा एक व्यक्ति को रेप केस मामले में बचाने के 5 करोड रुपए मांगे उन्होंने कहा कि क्या अब भगवंत मान अपनी धर्मपत्नी पर एक्शन लेंगे या फिर जो अपनी पार्टी को कट्टर ईमानदार कहते हैं अरविंद केजरीवाल क्या वह कम भगवान सिंह महान और उनकी धर्मपत्नी गुरप्रीत कौर के ऊपर एक्शन लेंगे वही बातचीत दौरान उन्होंने यह भी बताया की दीपेंद्र हुड्डा द्वारा सज्जन कुमार को भारत का रोल मॉडल बताना बहुत गलत है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 1984 के सिख कत्लेआम का भागीदार हो वह भारत का रोल मॉडल कैसे हो सकता है बाईट:- मनोरंजन कालिया ( बीजेपी सीनियर नेता और पूर्व मंत्री )0
0
Report
हिमाचल में एनालॉग-गैर-दुग्ध पनीर की बिक्री पर एक साल की रोक
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में अब एनालॉग और गैर-दुग्ध पनीर को असली पनीर बताकर बेचने, परोसने या इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत दूध से इतर सामग्री विशेषकर वनस्पति तेल, वनस्पति फैट और अन्य गैर-दुग्ध घटकों से बने पनीर जैसे उत्पादों को पनीर के नाम से बेचने पर एक साल तक प्रतिबंध रहेगा. स्वास्थ्य विभाग से जारी आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति या खाद्य व्यवसाय संचालक एनालॉग अथवा गैर-दुग्ध पनीर का निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण, आपूर्ति या बिक्री पनीर के रूप में नहीं कर सकेगा। ऐसे उत्पादों को विज्ञापन, डिसप्ले या अन्य किसी माध्यम से भी पनीर के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा। होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग संस्थान, कैंटीन, मेस और अन्य खाद्य सेवा प्रतिष्ठानों को भी विशेष सावधानी बरतनी होगी। यदि किसी व्यंजन में एनालॉग या गैर-दुग्ध पनीर का उपयोग किया गया है तो उसे असली पनीर बताकर मेन्यू, बिल, डिसप्ले व विज्ञापन में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा।0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ रेलवे स्टेशन के पास युवक की मौत: पुलिस ने शुरू की जांच
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के रेलवे स्टेशन और परासिया फाटक के बीच रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह क्या रही, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है। रेलवे ट्रैक के आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। मदनगंज थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है。0
0
Report
हनुमानगढ़ में माकपा का प्रदर्शन, नशे‑गुंडागर्दी रोकने और पुलिस सुधार की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में नशे-गुंडागर्दी के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन: पुलिस थाने पर सौंपा ज्ञापन, कार्यप्रणाली सुधारने की मांग हनुमानगढ़ में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ हनुमानगढ़ टाउन थाने पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने पुलिस को एक ज्ञापन सौंपकर हनुमानगढ़ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार और बढ़ती गुंडागर्दी पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार की भी अपील की। ज्ञापन में कहा गया है कि हनुमानगढ़ शहर और आसपास के कई इलाकों में चिट्टा, नशीली गोलियों और अन्य प्रकार के नशों की अवैध बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इससे आम जनता, विशेषकर युवाओं और उनके परिवारों में गंभीर चिंता व्याप्त है। पार्टी ने युवाओं को नशे के बढ़ते जाल से बचाने की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि हनुमानगढ़ टाउन में रात को रेलगाड़ियों से उतरने वाले यात्रियों का गुंडों द्वारा पीछा किया जाता है। अकेले यात्रियों को निशाना बनाकर उनके साथ मारपीट की जाती है और कीमती सामान जैसे रुपये, मोबाइल, आभूषण छीन लिए जाते हैं। ऐसी घटनाएं हनुमानगढ़ क्षेत्र में रोजाना हो रही हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है। ज्ञापन में रात्रि गश्त बढ़ाने और आमजन को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई। इसके अलावा, हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं में भी लगातार वृद्धि हो रही है。0
0
Report
आगरा में मकान रजिस्ट्री के लिए महिला की फरियाद: एडीए पर आरोप
Agra, Uttar Pradesh:कहते हैं कि अपना घर हर इंसान का सबसे बड़ा सपना होता है... लेकिन जब उसी सपने के लिए अपनी जिंदगी की जमा-पूंजी देने के बाद भी इंसान को दर-दर भटकना पड़े, तो दर्द आंखों से आंसू बनकर छलक ही पड़ता है। आगरा में एक ऐसी ही महिला की फरियाद सामने आई है, जो अपने मकान की रजिस्ट्री के लिए लगातार एडीए के चक्कर काट रही है। ये तस्वीरें आगरा विकास प्राधिकरण यानी एडीए की हैं... जहां ज्योति नाम की एक पीड़ित महिला रोते हुए अपनी फरियाद अधिकारियों के सामने रखती दिखाई दी।महिला का आरोप है कि उसने शहीद नगर योजना में मकान लिया था और मकान से संबंधित सारी तय रकम एडीए के खाते में जमा कर दी है। इतना ही नहीं, महिला का कहना है कि उसने वन टाइम सेटलमेंट के तहत भी भुगतान पूरा कर दिया, लेकिन इसके बावजूद आज तक उसके मकान की रजिस्ट्री नहीं की जा रही। बाइट— ज्योति पीड़ित महिला महिलाकी मानें तो हर बार उसे उम्मीद के साथ एडीए आना पड़ता है और हर बार निराश होकर लौटना पड़ना पड़ता है। अपनी जिंदगी भर की कमाई से खरीदे मकान की रजिस्ट्री न होने के कारण अब महिला मानसिक रूप से भी बेहद परेशान है।महिला का आरोप है कि जब पूरा पैसा जमा हो चुका है, तो आखिर उसके मकान की रजिस्ट्री में देरी क्यों हो रही है? और आखिर कब तक उसे अपने ही मकान के कागजों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे? अब सवाल एडीए प्रशासन से है कि जब पीड़ित महिला का भुगतान पूरा हो चुका है, तो उसके मकान की रजिस्ट्री आखिर क्यों नहीं हो रही? अब देखने वाली बात होगी क्या महिला को जल्द न्याय मिलेगा या फिर अपने आशियाने के अधिकार के लिए उसके आंसू और फरियाद का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा?0
0
Report
Advertisement
गांदरबल में ईद-उल-मिलाद के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी, सुरक्षा-आवागमन की व्यवस्था मजबूत
Aram Pora, Ganderbal, Deputy Commissioner Ganderbal, Jatin Kishore, chaired a meeting to review the preparations and arrangements for the smooth and peaceful observance of Eid-ul-Milad-un-Nabi across the district. During the meeting, the Deputy Commissioner reviewed the arrangements being put in place at all major shrines and religious places where celebrations and congregational gatherings are scheduled to be held, with particular focus on security, traffic management, road connectivity, drinking water, healthcare, power supply, sanitation and other essential facilities. The Deputy Commissioner directed all concerned departments to ensure that adequate arrangements are put in place at each identified shrine and venue well in advance so that devotees and the general public do not face any inconvenience during the celebrations. The Health Department was directed to ensure deployment of medical teams, ambulances and essential medicines at identified locations, while the Power Development Department was asked to ensure uninterrupted power supply and keep necessary backup arrangements in readiness. The R&B authorities were directed to ensure proper condition of roads leading to the shrines and congregation points and undertake necessary repairs wherever required. The Jal Shakti authorities were asked to ensure adequate and uninterrupted drinking water supply at all identified venues. The Deputy Commissioner also stressed upon proper cleanliness, sanitation and waste management around shrines, mosques and other congregation points, directing the concerned agencies to ensure that all locations are kept clean before, during and after the celebrations. Reviewing traffic arrangements, the ARTO and Traffic Police were directed to formulate an effective traffic management plan, regulate vehicular movement and ensure smooth movement of devotees, particularly at locations expected to witness large gatherings. The Deputy Commissioner further directed all concerned officers to undertake advance field inspections of the identified shrines and venues and ensure completion of all arrangements within the stipulated timelines. He stressed upon close coordination among all departments and prompt response to any requirement during the celebrations. The Deputy Commissioner reiterated the commitment of the District Administration to ensure safe, peaceful and well-organised Eid-ul-Milad-un-Nabi celebrations across the district and directed all stakeholders to work in close coordination for the convenience and welfare of devotees. The meeting was attended by Additional Deputy Commissioner Ganderbal, Chief Medical Officer Ganderbal, Executive Engineers R&B Ganderbal and Kangan, Executive Engineer PDD, officers from Jal Shakti, ARTO, Traffic Police and other concerned officers.0
0
Report
चरी मुबारक अमरनाथ यात्रा शुरू: डंडी श्री अमरनाथ गुफा तक पहुंचने को तैयार
Srinagar, Uttarakhand:चरी मुबारक, भगवान शिव की पवित्र डंडी, शनिवार को श्रीनगर के दशनी अखाड़ा भवन से पहलगाम के लिए रवाना हुआ, श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा तक उसकी पारंपरिक वार्षिक यात्रा की शुरुआत करते हुए। संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी ने कहा कि यह पवित्र डंडी पारंपरिक ठहरावों के बाद पहलगाम पहुंचेगी। अनुसूचित कार्यक्रम के अनुसार चरी मुबारक 24 अगस्त को चंदनवारी और 25 अगस्त को शेष नाग के लिए आगे बढ़ेगी। यह 26 और 27 अगस्त को पंचतरणी में रहेगी। 28 अगस्त को, रक्षा बंधन के मौके पर, चरी मुबारक को पवित्र गुफा ले जाया जाएगा, जहां उसे पारंपरिक प्रार्थनाओं और वैदिक जाप के साथ प्रतिष्ठित किया जाएगा। इन रीति-रिवाजों से जुड़ी मान्यता है कि भगवान शिव ने अमरत्व की कथा देवी पार्वती को पवित्र गुफा में सुनाई थी।0
0
Report
दानापुर दियारा में बाढ़: स्कूल मार्ग जलमग्न, शिक्षकों ने अस्थायी व्यवस्था की मांग
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है जहाँ दानापुर दियारा इलाके में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद बाढ़ का पानी गांवों के रास्तों में घुस गया है। इससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पानापुर समेत पांच पंचायतों का संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है। ऐसे में दानापुर से दियारा के स्कूलों में पढ़ाने जाने वाले सैकड़ों शिक्षक परेशान हैं। शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों के अंदर अभी पानी नहीं घुसा है, लेकिन स्कूलों के आसपास के सभी रास्ते जलमग्न हो चुके हैं। दियारा जाने के लिए पुरानी पानापुर होकर जाना पड़ता है और यह रास्ता भी पूरी तरह पानी में डूब चुका है। ऐसे में रोजाना जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुँचना मुश्किल हो गया है। शिक्षकों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्थायी रूप से दानापुर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षणकार्य के लिए भेजा जाए, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। शिक्षकों का कहना है कि जब तक आवागमन सामान्य नहीं हो जाता, तब तक उन्हें पानापुर के रास्ते दियारा जाने के लिए मजबूर नहीं किया जाए। बाईट नित्यानंद सिंह, शिक्षक जिला अध्यक्ष बाईट रश्मि, शिक्षिका बाईट अर्चना पंकज, शिक्षिका बाईट शिक्षक0
0
Report
Advertisement
