210301
हमीरपुर में विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने हमीरपुर जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत 5 साल तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी की मौजूदगी में बच्चों को टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह विशेष अभियान 7 नवंबर से 16 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में होने वाली मृत्यु दर को कम करना है और उन्हें विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेवंत रेड्डी के धर्म पर सवाल, कांग्रेस पर भारी हमला
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस के नेता इसी तरह की बायाँबाजिसनातन दरम के खिलाफ करते रहते है रेवंत रेड्डी को धर्म के बारे में जानकारी न हो तो नहीं बोलना चाहिए यह कांग्रेस को भारी पड़ेगी कांग्रेस पार्टी अपनी कमियों को न देखकर इलेक्शन कमीशन पर टारगेट कर रही है काम करते नहीं है सिर्फ भ्रम पैदा करना , लोगो को गुमराह करना यह कांग्रेस की आदत लग गई है0
0
Report
यूपी में बीजेपी का अक्टूबर पहले सप्ताह का मेगा प्लान; बैठकों से चुनावी तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में भाजपा का अक्टूबर के पहले हफ्ते का मेगा प्लान भारतीय जनता पार्टी आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में कई बड़ी संगठनात्मक बैठकें और चिंतन बैठक आयोजित कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और चुनावी तैयारियों को धार देना है. उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के पहले हफ्ते बहुत ज्यादा व्यस्त रहने वाली है। इसकी वजह है कि लखनऊ से लेकर मथुरा तक बैठकों का दौर जारी रहेगा। इन बैठकों के जरिए 2017 को फतह करने की योजना तैयार की जाएगी। लखनऊ संगठनात्मक बैठक (1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर): राजधानी लखनऊ में पार्टी की एक अहम संगठनात्मक बैठक होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी मथुरा में उच्च-स्तरीय चिंतन बैठक (3-4 अक्टूबर): मथुरा में बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय उच्च-स्तरीय चिंतन बैठक होगी। मथुरा की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर पर संगठन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलने वाले फीडबैक और विभिन्न क्षेत्रीय रणनीतियों पर विचार-विमर्श होगा। चुनावी रोडमैप: पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों के साथ-साथ अवध और पूर्वांचल के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी चुनावी मुद्दों पर चर्चा होगी 7 अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के जरिये भी माहौल बनाया जाएगा। नितिन नबीन सीएम योगी मौजूद रहेंगे। भाजपा 2026 के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में कई बड़ी संगठनात्मक बैठकें और चिंतन बैठक आयोजित कर रही है। ऐसे में इन बैठकों में तमाम दिग्गजों के मौजूद रहने से यह साफ हो रहा है कि 2027 के लिहाज से अक्टूबर का पहला हफ्ता बीजेपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.0
0
Report
दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में छात्राओं का प्रदर्शन, सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र-राज्य सवाल
New Delhi, Delhi:महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्राओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में विशाल मार्च निकालकर सिस्टम और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तस्वीरें नॉर्थ कैंपस की हैं, जहां DU की छात्राएं सड़कों पर उतर आईं। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्राएं महिला सुरक्षा की मांग कर रही हैं। छात्राओं का कहना है कि कैंपस में लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। छात्राओं ने इस दौरान सिस्टम पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब भी कोई घटना होती है, तो पाबंदी महिलाओं पर ही लगाई जाती है। कभी हॉस्टल टाइमिंग कम कर दी जाती है, तो कभी ऑनलाइन क्लास का फरमान सुना दिया जाता है। फिलहाल छात्राओं ने साफ कर दिया है कि उन्हें पाबंदियां नहीं, बल्कि आजादी से पढ़ने के लिए सुरक्षित माहौल चाहिए.0
0
Report
Advertisement
बष्ठी गांव: पहाड़ी इलाकों में सड़क के लिए ग्रामीण खुद कर रहे श्रमदान
Routhiya, Uttarakhand:पहाड़ के गांवों से पलायन की तस्वीरें तो आपने खूब देखी होंगी... लेकिन रुद्रप्रयाग के बष्ठी गांव की कहानी कुछ अलग है। यहां ग्रामीण गांव छोड़ना नहीं चाहते... बल्कि अपनी जमीन, अपने खेत और अपने हुनर के दम पर गांव में ही रोजगार खड़ा कर रहे हैं। 17 परिवार डेयरी, सेब, कीवी, सब्जी और मत्स्य पालन से अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। लेकिन इनकी मेहनत और बाजार के बीच सिर्फ करीब तीन किलोमीटर की सड़क खड़ी है। सड़क की दो किलोमीटर कटिंग के बाद काम ठप है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन को 20 दिन का समय दिया है... और काम शुरू नहीं हुआ तो खुद श्रमदान से सड़क काटने का फैसला किया है। देवरियाताल की तलहटी में बसा बष्ठी गांव...पहाड़ की ऊंचाइयों के बीच एक ऐसा गांव, जहां लोगों ने पलायन को नहीं... बल्कि मेहनत को अपना रास्ता बनाया है। किसी के खेत में सेब लहलहा रहे हैं... तो कहीं कीवी की फसल तैयार है। कोई सब्जियां उगा रहा है... तो कोई डेयरी और मत्स्य पालन से परिवार चला रहा है। गांव के 17 परिवार स्वरोजगार से जुड़े हैं। जमीन है... मेहनत है... उत्पादन है... लेकिन बाजार तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। कई बार जिस सामान को बाजार तक पहुंचाने में वाहन को कुछ ही मिनट लगने चाहिए... उसे ग्रामीणों को पीठ पर लादकर पैदल ले जाना पड़ता है। यही परेशानी दूध, सब्जी, फल और मछली के साथ-साथ बीमार और बुजर्ग लोगों के लिए भी है। बष्ठी गांव के लिए करीब तीन किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई। करीब दो किलोमीटर सड़क की कटिंग भी हुई... लेकिन इसके बाद काम रुक गया। अब सवाल सिर्फ सड़क का नहीं है... सवाल उन सपनों का है, जिन्हें ग्रामीणों ने अपनी मेहनत से खड़ा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क गांव तक पहुंच जाए तो सेब, कीवी, सब्जियां, दूध और मछली सीधे बाजार तक पहुंच सकेंगे। आमदनी बढ़ेगी... रोजगार बढ़ेगा... और गांव के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत भी कम होगी।गांव के बुजुर्गों की उम्मीद भी छोटी सी है... जिंदगी के आखिरी पड़ाव में कम से कम इतना देख लें कि सड़क उनके गांव तक पहुंच गई। सड़क का इंतजार अब ग्रामीणों के सब्र का इम्तिहान बन चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन को 20 दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर इस अवधि में सड़क का काम दोबारा शुरू नहीं हुआ... तो वे किसी और का इंतजार नहीं करेंगे। ग्रामीण खुद श्रमदान करेंगे और सड़क काटने का काम शुरू करेंगे। यानी जिन हाथों में खेती के औजार होने चाहिए... उन्हीं हाथों से ग्रामीण सड़क बनाने को मजबूर होने की तैयारी में हैं। राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान गेड-बष्ठी बष्ठी की कहानी सिर्फ एक सड़क की कहानी नहीं है... यह उन पहाड़ी गांवों की कहानी है, जहां लोग आज भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहकर आगे बढ़ना चाहते हैं। यहां पलायन रोकने के लिए बड़े-बड़े भाषण नहीं... बल्कि सड़क जैसी छोटी लेकिन जरूरी सुविधाओं की जरूरत है। क्योंकि जब खेत में फसल तैयार हो... घर में दूध और फल का उत्पादन हो... हाथों में हुनर हो... लेकिन बाजार तक पहुंचने का रास्ता न हो... तो मेहनत अधूरी रह जाती है। बष्ठी के ग्रामीणों ने अब अपना रास्ता खुद बनाने का फैसला कर लिया है... अब देखना होगा कि सरकार की सड़क पहले गांव तक पहुंचती है... या ग्रामीणों के हाथों में उठे फावड़े।0
0
Report
पंकज निरंजन की गौतम से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज
Prayagraj, Uttar Pradesh:पल्लवी पटेल के पति पंकज निरंजन ने यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से की मुलाकात, पंकज निरंजन की राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात की तस्वीर भी आई सामने, पल्लवी पटेल के पति पंकज निरंजन की राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात के बाद अटकलें तेज़, प्लल्लवी पटेल के पति के कांग्रेस में शामिल होने के लगाए जा रहे कयास, सिराथू विधायक पल्लवी पटेल के पति पंकज निरंजन की राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म, कहा जा रहा है कि पंकज निरंजन कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि पिछले कुछ महीने से पंकज निरंजन ने अपना दल कमेरावादी से दूरी बना ली है, कहा जा रहा है कि पंकज निरंजन अब अलग सियासी राह तलाशने में जुटे हैं।0
0
Report
ठाणे में शिवसेना UBT नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज सामने
Noida, Uttar Pradesh:Shiv Sena UBT Leader Shot Dead: ठाणे में शिवसेना UBT नेता की गोली मारकर हत्या0
0
Report
Advertisement
हरियाणा कांग्रेस का सालाना रिपोर्ट कार्ड: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत, महिलाओं को जिम्मेदारी
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा कांग्रेस ने जारी किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड एक साल में बूथ स्तर तक पहुंची कांग्रेस, अब जनसंघर्ष को धार देने की तैयारी प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के कार्यकाल का एक साल पूरा कांग्रेस का दावा: संगठन को ब्लॉक से बूथ स्तर तक किया गया मजबूत 180 में से 151 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी 20,864 बूथों में से 19,280 बूथों पर बीएलए-2 की जिम्मेदारी तय बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और जिम्मेदारियां तय करने का दावा 400 से ज्यादा धरने-प्रदर्शन और एक लाख से ज्यादा लोगों से सीधे संवाद का दावा महंगाई, बेरोजगारी, किसान-मजदूर, पेपर लीक, मनरेगा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम, बुजुर्ग पेंशन और मतदाता अधिकार जैसे मुद्दों पर आंदोलन कांग्रेस ने महिलाओं को संगठन में आगे लाने पर भी जोर दिया 90 बीएलए-1 को जिम्मेदारी देने का दावा अगले चरण में एक लाख डिजिटल वॉलंटियर्स तैयार करने का लक्ष्य जिला और ब्लॉक इकाइयों की जवाबदेही तय करने की तैयारी पार्टी का दावा: आगामी चुनावों से पहले संगठन को और मजबूत किया जाएगा कांग्रेस के अनुसार, नगर निगम चुनावों में पांच में से चार टिकट महिलाओं को दिए गए रिपोर्ट कार्ड में एक साल में एक लाख से अधिक लोगों से व्यक्तिगत संवाद का भी दावा0
0
Report
दिल्ली में इंडिया गठबंधन बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, हलचल बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। आज होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक से पहले सेंट्रल दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ होर्डिंग लगाए गए हैं।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सुमेरपुर दौरा: हेलीपैड से कार्यक्रम तक उत्साह
Pali, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सुमेरपुर दौरा, सीएम का दोपहर 3 बजे सुमेरपुर हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम, टाउन हॉल में पाली, जालौर और सिरोही जिलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे, कार्यक्रम के बाद शाम 5:15 बजे सुमेरपुर हेलीपैड पहुंचेंगे, 5:20 बजे हेलीकॉप्टर से सुमेरपुर से रवाना होंगे, टाउन हॉल में कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, एसडीएम कालूराम कुम्हार एवं EO नरपतसिंह राजपुरोहित मुस्तैद, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह।0
0
Report
Advertisement
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि पर धर्म संसद का ऐलान, अखिलेश यादव के पोस्टर को लेकर राजनीतिक घमासान
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू पोस्टर से मथुरा कृष्ण जन्मभूमि को लेकर सैकड़ो संतो की मौजूदगी में धर्म संसद का ऐलान 4 अक्टूबर को लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का धर्म संसद का ऐलान धर्म संसद से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के पास लगाए गए पोस्टर पोस्टर पर लिखा गया अखिलेश यादव जी क्या आपका चुनावी रथ धर्म संसद में भी आएगा विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बादल यादव ने लगाए पोस्टर पोस्टर में सवाल पूछा गया -- अखिलेश यादव जी यदुवंशी जानना चाहते है कि आपका चुनावी रथ क्या कृष्ण जन्मभूमि धर्म संसद में भी आएगा? 1090 और तमाम चौराहों पर लगाये गए पोस्टर पोस्टर में श्रीकृष्ण जी भी तस्वीर0
0
Report
सरसा दूध दाम बढ़ाने की मांग पर 1–3 अक्टूबर दूध बंदी का आह्वान
Sirsa, Haryana:सरसा में दूध के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर पशुपालकों और किसानों ने एक से तीन अक्टूबर तक दूध व्यापार बंद रखने का आह्वान किया है। पशुपालकों और किसानों का कहना है कि दूध की बढ़ती लागत और पशुओं के रखरखाव पर होने वाले खर्च को देखते हुए दूध के दाम में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर एक से तीन अक्टूबर तक दूध की खरीद और बिक्री बंद रखने का आह्वान किया गया है। बताएं कि सिरसा वीटा मिल्क प्लांट में प्रतिदिन तकरीबन 80 हजार लिटर दूध की प्रीक्वोरमेंट होती है वहीं तकरीबन 20 हजार लिटर दूध प्रतिदिन बेचा जाता है। इस आह्वान के बीच सिरसा वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ ने दावा किया है कि जिले में दूध की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दूध की सप्लाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ के मुताबिक, किसी भी सूरत में विभिन्न विभागों को होने वाली दूध की सप्लाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। सरकारी विभागों और अन्य संस्थानों को निर्धारित मात्रा में दूध उपलब्ध करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
हिंदीheadline
Noida, Uttar Pradesh:एशियन गेम्स में हाई जम्प में कांस्य पदक जीतने के पूजा के घर और गांव में जश्न का माहौल देर शाम परिजनों और ग्रमीणों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार0
0
Report
Advertisement
जमुई में आवास प्लस 2.0 सूची में अनियमितता, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग
Jamui, Bihar:जमुई चकाई प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस 2.0) की सर्वे सूची को लेकर ग्रामीणों और पंचायत समिति सदस्यों का आक्रोश सामने आया है। बामदह पंचायत के नावाडीह गांव के वार्ड संख्या 7 से दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ मनीष आनंद से शिकायत की। वहीं, पंचायत समिति की विशेष बैठक में भी सदस्यों ने आवास प्लस 2.0 की सर्वे सूची में अनियमितता, मनमानी और अपारदर्शिता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपे संयुक्त आवेदन में आरोप लगाया कि भौतिक सत्यापन और जियो टैगिंग पूरी होने के बावजूद कई गरीब और पात्र परिवारों के नाम अंतिम सूची से गायब कर दिए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास मित्र इंद्रा प्रभाकर और उनके पति विनोद कुमार दास द्वारा आवास योजना में नाम शामिल कराने के नाम पर तीन से पांच हजार रुपये तक लिए गए। आरोप है कि पैसे देने में असमर्थ या कम राशि देने वाले गरीब परिवारों के नाम सूची से हटा दिए गए, जबकि पक्के मकान और साधन संपन्न लोगों को योजना में शामिल किए जाने की आशंका है। ग्रामीण महिला नगीना देवी ने आरोप लगाया कि उनके घर का भौतिक सत्यापन और जियो टैगिंग पूरी हो चुकी थी, लेकिन पंचायत की आमसभा में सूची सामने आने पर उनका नाम गायब मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि आवास सूची में नाम रखने के नाम पर विनोद दास ने उनसे तीन हजार रुपये लिए थे। पैसे देने के बावजूद नाम काट दिए जाने और विरोध करने पर धमकी देने का भी उन्होंने आरोप लगाया। दरअसल, इसी तरह की शिकायतें पंचायत समिति की विशेष बैठक में भी सामने आईं। प्रमुख उर्मिमा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने आवास प्लस 2.0 की विभिन्न चरणों की जियोटैगिंग और सर्वे सूची में विसंगतियों का मुद्दा उठाया। पंसस सदस्यों का आरोप है कि सर्वेक्षण में मनमानी के कारण प्रखंड के प्रत्येक वार्ड में करीब 20 फीसदी पात्र लाभुक योजना से वंचित रह गए हैं। साथ ही, अपात्र लोगों के सूची में शामिल होने की आशंका भी जताई गई। पंसस नवीन चंद्रा ने कहा कि प्रारंभिक सूची में कई योग्य गरीब परिवारों के नाम दर्ज थे, लेकिन बाद में मेकर और चेकर स्तर पर हुई प्रक्रिया के दौरान पात्र लाभुकों के नाम बाहर हो गए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वंचित गरीब परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। हालांकि, बीडीओ मनीष आनंद ने कहा कि प्रारम्भिक सूची के बाद मेकर और चेकर स्तर पर छंटनी व सत्यापन की प्रक्रिया के कारण सूचियों में अंतर आया है। आवास का आवंटन सरकार के निर्धारित लक्ष्य और एससी, एसटी समेत अन्य श्रेणियों की तय वरीयता के आधार पर किया जाएगा। ग्रामीणों और पंचायत समिति सदस्यों से मिली शिकायतों और आपत्तियों की नियमानुसार जांच कराई जाएगी। बीडीओ ने कहा कि विकास मित्र या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पैसे लेने अथवा धमकी देने का आरोप जांच में सही पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आवास प्लस 2.0 की सूची में पात्र लाभुकों के नाम किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में बाहर हुए। ज्ञापन सौंपने वालों में नवीन चंद्रा, चिंता देवी, सबीना टुडू, जानकी दास, नवीन लाल चौड़े, सरिता देवी, मनोज रावत, सुधीर पासवान, उदय यादव, धनती देवी, अनुष्ठा देवी और बबीता मरांडी सहित कई पंचायत समिति सदस्य शामिल थे।0
0
Report
अलीगढ़ में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, महिला वकील-पुरुष वकील भिड़ंत
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार के सामने महिला अधिवक्ता और पुरुष अधिवक्ता में हुई मारपीट, अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महिला अधिवक्ता और पुरुष अधिवक्ता के बीच जमकर चले लात घूसे, दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद और फिर हुई मारपीट, 25 तारीख का बताया जा रहा है मारपीट का वायरल वीडियो, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जिला मुख्यालय की घटना,0
0
Report
बैतूल: घर के पानी के टांके में गिरकर मां-बेटी की मौत, हृदयविदारक हादसा
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के धामनगांव से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है,घर के अंदर बने पानी के टांके में गिरने से 26 वर्षीय मां दीपिका और उनकी डेढ़ साल की मासूम बेटी जियांशी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दीपिका और उनकी बेटी घर पर थीं,जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान खेलते-खेलते डेढ़ साल की जियांशी पानी के टांके में गिर गई। बेटी को डूबता देख मां दीपिका ने उसे बचाने के लिए टांके में छलांग लगा दी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था,हादसे में मां-बेटी दोनों की जान चली गई। सबसे मार्मिक तस्वीर तब सामने आई,जब दोनों के शव पानी से निकाले गए। दीपिका ने आखिरी वक्त तक अपनी मासूम बेटी को गोद में थामे रखा था। वहीं घर में मौजूद करीब दो महीने का मासूम बेटा काफी देर तक रोता रहा। पड़ोस की महिला ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। तलाश के दौरान घर में बने पानी के टांके में मां-बेटी के शव मिले। सूचना पर भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियां और स्पष्ट हो सकेंगी। धामनगांव की इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बेटी को बचाने के लिए मां ने अपनी जान दे दी,लेकिन मौत में भी मां-बेटी का साथ नहीं छूटा।0
0
Report
Advertisement
