पुलिस ने बंद कमरे में मिले शव के मामले का किया खुलासा,पत्नी निकली पति की हत्यारी।
Hamirpur, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में पुलिस ने रिश्तों का कत्ल कर दिल दहलाने वाला मामले का खुलासा कर दिया है, जहां आये दिन पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने सोते हुए पति की ग्लैंडर से गला रेत कर जान से मार दिया और शव को कमरे में छोड़कर घर में बाहर से ताला डालकर मौके से फरार हो गई थी, जिसके करीब 10 दिन बाद कमरे से दुर्गंध आने पर ताला तोड़कर बरामद किये गए शव का मंजर देखकर हर शख्स हैरान रह गया था फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले का पर्दाफास करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
