icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहरसा महपुरा मंदिर विवाद में भारी गोलाबारी, 8 गिरफ्तार

Saharsa, Bihar:महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा स्थित प्रसिद्ध कारू बाबा मंदिर स्थान में मंदिर के महंत और उनके समर्थक और ग्रामीणों के बीच पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत खून खराबे की हो गई. विवाद के दौरान मंदिर के महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों के द्वारा कुछ ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई इस दौरान एक व्यक्ति के पैर में जांघ के बीच प्राइवेट पार्ट के समीप गोली लगी जबकि दूसरे व्यक्ति को गोली स्पर्श करके निकल गई. घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. इधर घटना के बाद नाराज ग्रामीणों के द्वारा महंत और उनके समर्थकों को मंदिर परिसर में ही बंधक बना लिया गया और महंत की कार में आग लगा दी गई. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्यां में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मंदिर को अपने घेराबंदी में लेते हुए जांच शुरू कर दी,जिसमें मंदिर से अवैध हथियार 3 पिस्टल और 3 कारतूस की बरामदगी की गई और पुलिस के द्वारा मुख्य अभियुक्त महंत निरंजन यादव सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के द्वारा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। बाइट..1- पीड़ित. बाइट..2 - पंकज कुमार सिंह,एसडीपीओ सदर सहरसा.
0
0
Report

मधेपुरा NH-131 हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एनएच 131 पर बाड़ाटेनी गांव के समीप रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुबन गांव वार्ड संख्या आठ निवासी राजेश कुमार शर्मा के पुत्र उदय शर्मा (25) और सिंकेद्र शर्मा के पुत्र नवीन कुमार (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के आधार पर दोनों की पहचान की। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक सड़क पर मृत अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आगे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से बचने के दौरान बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई होगी। इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर लगने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य की आज़म खान परिवार से मुलाकात, 2027 पर बीजेपी हमला

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में आज़म खान के घर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, पत्नी डॉ तांजिन फातिमा और उनके बेटे से मुलाकात योगी सरकार पर जमकर बरसे मौर্য, 2027 को लेकर बीजेपी पर किया बड़ा हमला, बोले- 2027 में बीजेपी का होगा सूपड़ा साफ, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, रामपुर में सियासी हलचल उस वक्त तेज हो गई जब स्वामी प्रसाद मौर्य सपा नेता आज़म खान के आवास पर पहुंचे, यहां उन्होंने आज़म खान की पत्नी और बेटे से मुलाकात की और परिवार के सदस्यों से बातचीत की, मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया, मौर्य ने कहा कि 2027 में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा, दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य रामपुर पहुंचे और सीधे सपा नेता आज़म खान के आवास पर पहुंचे, यहां उन्होंने आज़म खान की पत्नी और बेटे से मुलाकात की, इस दौरान परिवार के साथ काफी देर तक बातचीत हुई, मुलाकात के दौरान किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं, बता दें कि आज़म खान इन दिनों अपने बेटे अब्दुल्ला आज़म से जुड़े दो पैन कार्ड मामले में जिला कारागार में बंद हैं, ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य का आज़म खान के परिवार से मिलने पहुंचना राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने सरकार की नीतियों और कामकाज को लेकर सवाल खड़े किए और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया, मौर्य ने कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को जनता करारा जवाब देगी और 2027 में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा, स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं, वहीं आज़म खान के परिवार से उनकी मुलाकात ने भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है, अब देखना होगा कि इस मुलाकात के बाद सियासी समीकरण किस दिशा में आगे बढ़ते हैं, फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य की आज़म खान के परिवार से हुई मुलाकात और बीजेपी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर रामपुर से लेकर लखनऊ तक सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं,
0
0
Report
Advertisement

अमृतसर GRP पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला: तीन अज्ञात बाइक सवारों ने गोली चलाई

Ludhiana, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ GRP ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ’ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਜਗਦੇਵ ਕਲਾਂ ਨੇੜੇ ਨਿੱਜੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ’ਤੇ ਘਰ ਜਾਂਦੇ ਸਮੇਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਨਹਿਰ ਵਾਲੇ ਪੁਲ ਨੇੜੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫਾਇਰਿੰਗ ਗੋਲੀ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਬਾਂਹ ਨੂੰ ਛੂਹ ਕੇ ਨਿਕਲੀ, ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬਚ ਕੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਪੀੜਤ ਨੇ ਨਿੱਜੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕੀਤਾ, ਭਰਾ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧ ਹੋਣ ਦਾ ਸ਼ੱਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਕੇ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਅਤੇ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ GRP ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ’ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਤਿੰਨ ਅਣਪਛਾਤੇ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ GRP ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ’ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲੇ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮੁਤਾਬਕ ਉਹ ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ 7:15 ਵਜੇ ਆਪਣੀ ਨਿੱਜੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ’ਤੇ ਸਿਵਲ ਡਰੈੱਸ ਵਿੱਚ ਘਰ ਵਾਪਸ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਜਗਦੇਵ ਕਲਾਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋਣ ਲੱਗੇ ਅਤੇ ਨਹਿਰ ਵਾਲੇ ਪੁਲ ਨੇੜੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ’ਤੇ ਸਵਾਰ ਤਿੰਨ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ’ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੋਲੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬਾਂਹ ਦੇ ਨੇੜਿਓਂ ਲੰਘ ਗਈ ਅਤੇ ਉਹ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਹਮਲੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਆਪਣੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਭਜਾਈ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਥਾਂ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਪੀੜਤ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ ’ਤੇ ਕਿਸੇ ਵਿੱਚ ਨਾਲ ਕੋਈ ਰੰਜਿਸ਼ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਹਮਲੇ ਦਾ ਸਬੰਧ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਭਰਾ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ਨਾਲ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਦਾਲਤੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਤੇ ਗਵਾਹੀ ਲਗਭਗ ਪੂਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦੋਸ਼ੀ ਪੱਖ ’ਤੇ ਸ਼ੱਕ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਕੇ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ。
0
0
Report

गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासाः 16 गिरफ्तार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अवैध असलहों के उस नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है, जिसके तार बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का पुलिस दावा कर रही है। खोराबार पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है,जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। वहीं इनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और 7.65 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इतना ही नहीं, पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार भी कब्जे में ली है। लेकिन इस कार्रवाई की सबसे बड़ी कड़ी यह है कि पुलिस पूछताछ में सामने आए नेटवर्क को पूर्व में हुई कई असलहा बरामदगी और एक हत्या में इस्तेमाल हथियारों से जोड़कर देख रही है। गोरखपुर के खोराबार इलाके में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अफजल खान और मो. शमी को गिरफ्तार किया। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस के मुताबिक अफजल खान कैंट थाना क्षेत्र के डिबिया का रहने वाला है, जबकि मो. शमी दिव्यनगर रानीडीहा का निवासी है। तलाश में पुलिस को मिला— एक .315 बोर का अवैध तमंचा... एक .32 बोर की अवैध पिस्टल मय मैगजीन... और 7.65 बोर का जिंदा कारतूस। इसके अलावा UP 53 BF 2735 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस के मुताबिक मामला सिर्फ इन तीन आरोपियों तक सीमित नहीं है। जांच में एक बड़े अंतरराज्यीय असलहा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां सामने आने का दावा किया गया है। खोराबार थाने में मु0अ0सं0 471/2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 55, 61 बीएनएस और 9/25 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियारों की सप्लाई कहां से होती थी, कौन हथियार उपलब्ध कराता था और गोरखपुर के अलावा पूर्वांचल के किन जिलों में इस नेटवर्क का जाल फैला हुआ था। पुलिस की जांच में इस नेटवर्क की कई पुरानी कड़ियां सामने आई हैं। 17 मार्च 2026 को चिलुआताल थाना क्षेत्र में राज कुमार चौहान की गोली और चाकू मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो अवैध पिस्टल बरामद करते हुए मनीष यादव और सचिन यादव को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसटीएफ गोरखपुर और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच कथित असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से चार पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने इन मामलों को एक ही असलहा सप्लाई नेटवर्क की कड़ी से जोड़कर जांच आगे बढ़ाई। गोरखपुर से कुशीनगर तक बड़ा नेटवर्क। पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क की कड़ियां गोरखपुर से बाहर भी पहुंचती हैं। 15 सितंबर 2026 को कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मोहम्मद आसिफ को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके बाद 26 सितंबर को गोरखनाथ थाना क्षेत्र में करन सोनकर को एक अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ पकड़ा गया। और फिर 30 सितंबर को कैंट पुलिस ने मुलायम निषाद उर्फ नितेश, शैलेंद्र निषाद, चंदन जायसवाल उर्फ लकी और 10 हजार रुपये के इनामी वीरू साहनी उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल बरामद होने की बात पुलिस ने कही थी। आांकड़े जो नेटवर्क की गंभीरता बताते हैं: पुलिस के मुताबिक अब तक इस कथित असलहा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनके कब्जे से कुल— 15 अवैध पिस्टल... और एक अवैध तमंचा... यानी कुल 16 अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों को एक ही गिरोह के माध्यम से अवैध पिस्टल उपलब्ध कराई गई थीं। यही वजह है कि अब जांच सिर्फ हथियार बरामदगी तक सीमित नहीं है। पुलिस हथियारों के स्रोत, सप्लाई रूट और अंतिम खरीदारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। गोरखपुर में जिस असलहा नेटवर्क को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज की है, उसकी कड़ियां अब एक के बाद एक खुलती जा रही हैं। खोराबार की ताजा कार्रवाई में दो आरोपियों की गिरफ्तारी और एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेने के साथ पुलिस के हाथ हथियार भी लगे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन हथियारों की सप्लाई कौन कर रहा था और इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है। पुलिस इसी सवाल का जवाब तलाश रही है। बिश्नोई गैंग कनेक्शन: इस पूरे मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर इस नेटवर्क के तार बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों तक पहुंचने की बात सामने आई है। हालांक‍ि इस कनेक्शन को लेकर अंतिम तस्वीर पुलिस की विस्तृत जांच और साक्ष्यों के बाद ही साफ होगी। फिलहाल पुलिस की नजर नेटवर्क के उन लोगों पर है जो हथियारों की सप्लाई, खरीद और डिलीवरी की पूरी चेन चला रहे थे। गोरखपुर पुलिस की कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अवैध असलहों के इस नेटवर्क की जड़ें तलाशने के लिए अब सिर्फ छोटे सप्लायरों तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। 16 गिरफ्तारियां... 16 अवैध हथियारों की बरामदगी... गोरखपुर से कुशीनगर तक फैली कड़ियां... और बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का पुलिस दावा... अब पुलिस की अगली चुनौती है—इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और हथियारों के असली स्रोत तक पहुंचना। जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं.
0
0
Report

खटीमा में रंगोत्सव शुरू, केंद्रीय मंत्री समेत कई नेता पहुंचे

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड आदि रंगोत्सव की शुरुवात ऊधमसिंह नगर के खटीमा के नवीन मंडी परिसर हो गई है। राजधानी देहरादून के अलावा पहली बार जनजातियों का बड़ा कार्यक्रम खटीमा में आयोजित हुआ । उत्तराखंड आदि रंगोत्सव कार्यक्रम की शुरुवात केंद्रीय मंत्री किरन रिजजू, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत मंत्रियों ने की । इस दौरान देश और प्रदेश की विभिन्न जनजातियों ने इसमें हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय मंत्रियों के साथ रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान बाबा नीम करोली के आध्यात्मिक सफर पर बनी हनुमान अंश मूवी की टीम को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विभिन्न जातियों के विकास के लिए सरकार संकल्पित है। कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि लोगों में बेहद उत्साह है जिससे साफ हो गया है कि खटीमा की जनता को मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर पूर्ण विश्वास है। बाइट सुबोध उनियाल,कैबिनेट मंत्री वॉक थ्रू जनजातीय समूह के साथ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top