210301
हमीरपुर में झाड़ियों में मिली एक दिन की नवजात बच्ची, अस्पताल में भर्ती
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर में नवरात्र के दौरान एक दिन की नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका गया। राहगीरों ने आवाज सुनकर बच्ची को खोजा और पुलिस को सूचित किया। बच्ची को तुरंत राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हाइपोथर्मिया का निदान किया और उसे वार्मअप मशीन में रखा। अनुमान है कि बच्ची को या तो किसी अविवाहित मां ने या ऐसे परिवार ने फेंका होगा जो बेटी नहीं चाहता था। घटना नहर बाईपास के पास रात में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा (उत्तर प्रदेश) में तेज़ हवाओं के साथ बारिश जारी
Noida, Uttar Pradesh:Gonda (Uttar Pradesh) Rainfall With Strong Winds Continues0
0
Report
बलिया में अर्णव तूफान का कहर: पेड़-खंबे गिरे, स्कूल बंद, जलजमाव
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में अर्णव तूफान का असर दिखने लगा है। लागातार बारिश और तेज हवाओं की वजह से बलिया शहर के कुँवर सिंह चौराहे के पास बिजली का खम्बा और पेड़ गिर गया। इसकी वजह से रुट को डायवर्ट करना पड़ा है। इस इलाके में जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर विभिन्न सरकारी कार्यालय और आवास भी मौजूद हैं। वही जिलाप्रशासन ने तूफान को लेकर एलर्ट जारी करते हुए लोंगो से सावधनी बरतने की अपील की है। साथ ही प्री नर्सरी से लेकर 8वी तक के सभी स्कूल 26 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। अर्णव तूफान का असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है। वही कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन गई है।0
0
Report
बारिश के कारण डिंडौरी में स्कूल-आंगनवाड़ी अवकाश, सुरक्षा को देखते हुए निर्देश जारी
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर— डिंडौरी जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के चलते आज 26 सितंबर को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर नर्सरी से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, CBSE, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ आंगनवाड़ी के बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर विस्फोट: परिवार के तीन लोग मौत के शिकार, गांव में मातम
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा: ट्रांसफार्मर हादसे में 3 की मौत, गांव में पसरा मातम बेमेतरा के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मोहतरा गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई है। हेमाबंद खार में 20 सितंबर को ट्रांसफार्मर फटने से गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए राधेश्याम चंद्राकर उम्र 50 वर्ष, उनके बेटे छन्नु चंद्राकर उम्र 32 वर्ष और गांव के ही ईश्वर पटेल ने दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं मोहतरा गांव में एक साथ तीन मौतों से सन्नाटा पसरा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। पूरा मामला खंडसरा चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है।0
0
Report
प्रधानम आवास योजना पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने आवास सहायक पर चप्पल उठाई
Samastipur, Bihar:आवास योजना में अवैध वसूली पर ग्राम सभा की बैठक में महिला ने सहायक पर चप्पल चलाया। स्थिति बिगड़ता देख आवास सहायक को थाने ले गई पुलिस। असामाजिक घटना में प्रधानमंत्री आवास योजना पर जमकर हंगामा हुआ। आम सभा की अध्यक्षता मुखिया रंजीत कुमार महतो कर रहे थे। महिला ने आवास सूची में नाम जोड़ने के बदले रुपए लेने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ा और महिला ने आवास सहायक शंभू पंडित का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींच लिया। उसने चप्पल उठाकर मारने की कोशिश की। सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश करने लगे। 112 पुलिस टीम को घटना की सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी। इसके बाद मामला शांत हुआ। महिला ने आवास सूची में नाम जोड़ने के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रक्रिया को लेकर चर्चा चली। मुखिया ने बताया कि आम सभा खत्म हो चुकी थी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
2027 चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी पर मुख्यमंत्री सलाहकार हरिद्वार पहुंचे
Haridwar, Uttarakhand:स्थान - हरिद्वार 2027 चुनाव से पहले भाजपा ने शुरू की तैयारी, सीएम के सलाहकार हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सलाहकार आज हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों और प्रदेश के राजनीतिक माहौल पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी और लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के साथ हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच सकारात्मक माहौल है। दिनेश अग्रवाल सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
रामकनाली तालाब में 12 वर्षीय बच्ची डूब गई, खोज जारी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। बूढ़ा बाबा मंदिर के समीप स्थित तालाब में नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्ची डूब गई। बच्ची की पहचान झींझींपहाड़ी बस्ती निवासी लालमोहन कर्मकार की पुत्री शीतल कुमारी के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शीतल अपनी फुफेरी बहन के साथ तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद रामकनाली ओपी की पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। बच्ची की तलाश के लिए थाना की ओर से अनुभवी गोताखोरों को भी बुलाया गया है। ग्रामीणों और गोताखोरों की टीम लगातार तालाब में बच्ची की खोजबीन कर रही है। फिलहाल बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और लगातार तलाश अभियान जारी है।0
0
Report
कोटपूतली में बंद मकान से लाखों के गहने-नकदी चोरी, पुलिस तलाश में जुटी
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली कस्बे के बानसूर रोड स्थित बड़ाबास (पेट्रोल पंप के सामने) मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित संजय गुर्जर ने कोटपूतली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सुबह करीब 3 बजे जब वह पेशाब करने के लिए उठे, तो उन्हें मकान के एक कमरे का दरवाजा खुला मिला। कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर लोहे का बक्सा गायब मिला जिसमें सोना चांदी के गहने व लाखों रूपये चोरी हो गये.... पीड़ित परिवार के अनुसरण 2 जोड़ी सोने के कुंडल 2 सोने के ताबीज 1 सोने की लोंग करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण (गले की हंसली, पैरों की कड़ी/पाजेब) व 11 चांदी के सिक्के सहित 2 लाख रुपये नगदी चोरी हो गई। पीड़ित परिवार ने जब आसपास तलाश की, तो घर के पीछे खेत में खुला हुआ बक्सा बरामद हुआ, जिसमें से नकदी और आभूषण गायब थे। चोरो ने मकान के पीछे लगा जंगला तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया है... वही कोटपूतली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरो की तलाश मे जुट गई है।0
0
Report
चाकसू, जयपुर में नवनिर्वाचित चेयरमैन पुष्पा देवी शर्मा ने संभाला पदभार
Dudu, Rajasthan:जिला: जयपुर विधानसभा: चाकसू चाकसू जयपुर नवनिर्वाचित चेयरमैन पुष्पा देवी शर्मा ने संभाला पदभार. इससे पहले गोपीनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद ईओ बनवारी लाल मीणा ने पुष्पा देवी शर्मा को विधिवत पदभार ग्रहण करवाया. पदभार संभालने के बाद ही चेयरमैन ने लोगों की समस्या सुनी और समाधान के लिए आश्वस्त किया.0
0
Report
Advertisement
जीण माता मंदिर के पास Swift डिजायर पलटी, दो युवक फरार
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर मुख्य बाजार में रफ्तार का कहर,तेज हवा में लहराती हुई दौड़ती हुई आई स्वीफ्ट डिजायर,मेडिकल की दुकान के बाहर लगी पट्टियां तोड़ती हुई पलट्टी गाड़ी,गाड़ी में सवार दो युवक मौका पाकर फरार,मौकै पर जमा हुई लोगों की भीड़,जीण माता मंदिर के पास की घटना,देर रात्रि का है मामला,पुलिस मौकै पर,गाड़ी को जप्त,गाड़ी में मिला पुलिस को एक बैग,बैग में मिली दो आईडी के आधार पर कर रहीं जांच,दुकान बंद होने तथा आस पास कोई नहीं होने से टला बड़ा हादसा शहर के मुख्य बाजार में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जीण माता मंदिर के पास तेज रफ्तार से आई एक स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर मेडिकल की दुकान के बाहर लगी पट्टियों को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगघटनास्थल पर जमा हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी और तेज हवा के बीच अचानक अनियंत्रित होकर दुकान के बाहर जा पलटी। कार में दो युवक सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद दोनों युवक मौका पाकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया।पुलिस को कार के अंदर से एक बैग मिला, जिसमें दो आईडी बरामद हुई हैं। इन्हीं आईडी के आधार पर पुलिस कार में सवार युवकों की पहचान कर रही है। बैग में मिली आईडी के आधार पर कार सवारों के जयरामपुरा निवासी होने की बात सामने आ रही है।गनीमत रही कि हादसा देर रात हुआ और मेडिकल की दुकान बंद थी। आसपास भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। पुलिस कार सवार युवकों की तलाश कर रही है।0
0
Report
सीकर पहुँची जन्मभूमि से कर्मभूमि यात्रा, मोदी के सेवा संकल्प की धारा मजबूत
Sikar, Rajasthan:सीकर पहुंची ‘जन्मभूमि से कर्मभूमि’ सेवा संकल्प यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक यात्रा में शामिल हैं 70 सेवा यात्री भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक निकाली जा रही ‘जन्मभूमि से कर्मभूमि’ सेवा संकल्प यात्रा शुक्रवार को सीकर पहुंची। यहाँ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में 70 बाइक सवार सेवा यात्री शामिल हैं। यात्रा के तहत सीकर जिले के नेछवा में चाय पर चर्चा और सेवद बड़ी में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा 17 सितंबर को शुरू हुई थी, जो आगामी 7 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेगी। करीब 20 दिनों की यह यात्रा 10 राज्यों से होकर गुजरेगी। आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प को आगे बढ़ाना और सत्ता को राष्ट्रीय सेवा का माध्यम बनाने के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर और 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तिथि को केंद्र में रखकर यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा के नेशनल टीम कोऑर्डिनेटर एवं गुजरात प्रदेश महामंत्री डॉ. भाविन शिरोया, महामंत्री राजेश रोलन ने यात्रा के उद्देश्य और आयोजन को लेकर जानकारी दी。0
0
Report
नाथद्वारा चोरी: 56 लाख के सोने-चाँदी का राज खुला, निर्दोष ने लौटाया 200 ग्राम सोना
Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में 56 लाख के सोने-चाँदी और नक़दी की चोरी में बड़ा ट्विस्ट! चोर ने निर्दोष का नाम बताया, पीड़ित के परिवार ने डर के मारे पुलिस को सौंप दिया 200 ग्राम (30 लाख) का सोना, पुलिस ने सोना वापस लौटाकर भरोसा जीता. 1 हजार से अधिक CCTV और 7 जिलों में तलाश के बाद चोरी का राज खुला; बदमाशों के कब्जे से 28 तोला सोना-681 ग्राम चांदी बरामद; मुख्य चार आरोपी गिरफ्तार. राजसमंद. राजसमंद जिले के नाथद्वारा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहाँ चोरों की चालाकी और पुलिस की खाकी ने आम लोगों की नींद उड़ा दी थी। सूखाड़िया नगर में हुई लाखों रुपए के सोने-चाँदी की चोरी के मामले में पुलिस को चोर ने खरीदार का गलत नाम बताया; डर के मारे निर्दोष व्यापारी ने 200 ग्राम सोना पुलिस थाना श्रीनाथजी मंदिर में जमा कर दिया, लेकिन पुलिस ने चोरी का माल खरीदना प्रमाणित नहीं हुआ। चोरी का माल खरीदने वालों तक पहुंची पुलिस; चोर रमेश बागरिया ने भ्रम फैलाया और असली खरीदार को बचाने का प्रयास किया था। अरुण कुमार उर्फ बाबू सोनी को गिरफ्तार किया गया; उसकी निशानदेही पर 200 ग्राम सोना बरामद हुआ। श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने 28 तोला सोना और 681 ग्राम चांदी बरामद की। 1000 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गये और 7 जिलों में संदिग्धों की तलाश की गयी।icatie- श्याम बिश्नोई, संवाददाता राजसमंद0
0
Report
Advertisement
पटना के होटल सनशाइन में देह व्यापार के आरोपित चार गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर, सेक्टर-04 स्थित होटल सनशाइन होलीडे में पुलिस ने छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़कियों को लाकर चोरी-छिपे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गई। ASP लॉ एंड ऑर्डर-2 सुषमा सागर ने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल के दो कमरों से दो लड़कियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। होटल के काउंटर से दो संचालकों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के कंडोम के पांच पैकेट, इस्तेमाल किए गए छह कंडोम, 22,700 रुपये नकद, एक लैपटॉप, होटल रजिस्टर, एक लाइटर और एक पेटीएम बॉक्स बरामद किया है। गिरफ्त arms की पहचान संदीप कुमार तिवारी (27), रिषु कुमार (28), सुमन कुमार (25) और रवि कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस अब होटल में लड़कियों को लाने और कथित देह व्यापार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
मुरादाबाद में लगातार बारिश के कारण स्कूल बंद
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): Schools closed in Moradabad amid continuous rainfall.0
0
Report
बारिश ने डोनाई नहर के काल्वर्ट को चट कर डाला, गाँवों का संपर्क टूट गया
Mollar Chak, West Bengal:*নাগাড়ে বৃষ্টিতে খালের জল বেড়ে ভেঙে গিয়েছে কালভার্টের সাথে সংযোগকারী রাস্তা।যোগাযোগ বিচ্ছিন্ন একাধিক গ্রামের।বিদ্যুতের খুঁটি বিছিয়ে কালভার্ট পেরনোর ব্যবস্থা করলো গ্রামবাসীরাই। দোনাই খালের উপর কংক্রিটের কালভার্টের সাথে সংযোগকারী ঢালাই রাস্তা ধসে গিয়ে কেশপুরের আসকান্দা গ্রামের সাথে চন্দ্রকোণার যোগাযোগ বিচ্ছিন্ন হয়ে পড়েছে।কালভার্ট ও রাস্তার সাথে দুটি ইলেকট্রিক খুঁটি বিছিয়ে যাতায়াতের ব্যবস্থা করেছে গ্রামবাসীরা।দ্রুত কালভার্টের দুই প্রান্তের রাস্তায় গার্ডওয়াল দেওয়ার দাবি তুলেছে গ্রামবাসীরা।অভিযোগ,বাম আমলে তৈরি দোনাই খালের ওপর এই কালভার্টের ভগ্নদশা।কালভার্টের সাথে সংযোগকারী দুই প্রান্তের রাস্তা দীর্ঘদিন ধরে বেহাল অবস্থায় রয়েছে।খালের জল বাড়লেই রাস্তায় ফাটল দেখা দেয়।বিগত সরকারের আমলে প্রশাসনের সব জায়গায় জানিয়েও কোন সুরাহা হয়নি বলে অভিযোগ।শুক্রবার দুপুরে কালভার্টের সাথে সংযোগকারী আসকান্দা গ্রামের দিকের ঢালাই রাস্তা জলের তোড়ে ধসে গিয়ে রাস্তা ভাঙে।রাস্তার সাথে কালভার্টের যোগাযোগ বিচ্ছিন্ন হয়ে পড়ে।স্থানীয়রা উদ্যোগ নিয়ে দুটি ভাঙা বিদ্যুতের খুটি বিছিয়ে কালভার্টের সাথে রাস্তার সংযোগ তৈরি করে।বর্তমানে ঝুঁকি নিয়ে ওই খুঁটি বেয়ে হেঁটে যাতায়াত করা গেলেও সাইকেল, মোটরসাইকেল সহ যানবাহন চলাচল বন্ধ রয়েছে।স্থানীয়রা יודעים,কেশপুর বিধানসভার অন্তর্গত আমনপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের আসকান্দা গ্রামের ওপর দিয়ে বইছে দোনাই খাল।খালের একদিকে আসকান্দা গ্রাম।অপরপ্রান্তে রয়েছে চন্দ্রকোণা কুঁয়াপুর এলাকা।আসকান্দা সহ একাধিক গ্রামের মানুষ এই কালভার্ট পেরিয়ে চন্দ্রকোণায় যাতায়াত করে।কুঁয়াপুর হাইস্কুল,চন্দ্রকোণা গ্রামীণ হাসপাতালে উপর নির্ভর আসকান্দা,বীরসিংহপুর,চৈতা,খড়িকা,বামপুর সহ বহু গ্রামের একমাত্র রাস্তা আসকান্দা গ্রামে দোনাই খালের উপর এই কালভার্ট।একনাগাড়ে বৃষ্টির জেরে খালের জল ফুঁসছে।জলের তোড়ে ভেঙে গিয়েছে কালভার্ট সংযোগকারী ঢালাই রাস্তা।কালভার্টের দুই দিকের রাস্তায় মজবুত করে গার্ডওয়াল দেওয়ার দাবি তুলেছে গ্রামের বাসিন্দারা।0
0
Report
Advertisement
