icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नैनादेवी मंदिर में नवरात्र में एक लाख भक्त पहुंचे, कूष्मांडा स्वरूप की पूजा शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh:स्थापना- बिलासपुर स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान now तक एक लाख के करीब श्रद्धालुओं ने मां नैनादेवी के दर्शन किए। आज चौथे नवरात्र के दिन माता रानी के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की जा रही है. नवरात्रों के दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता रानी के दरबार में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के साथ-साथ हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं भक्तों की भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्रों के दौरान रात के समय मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। गत रात आयोजित भजन संध्या में मशहूर पंजाबी गायक हैप्पी रायकोटी ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उनके भजनों और प्रस्तुति से पूरा माहौल धार्मिक रंग में रंग गया तथा श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। इस अवसर पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल, अकाउंट ऑफिसर मनीष और मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नवरात्रों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही संख्या से शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग पर किसान आंदोलन तेज, चक्काजाम जारी

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर चल रहा किसान आंदोलन बुधवार को और तेज हो गया। घड़साना क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर किसानों ने चक्काजाम कर दिया, किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी कर यातायात रोक दिया। मार्गों पर बड़ी संख्या में किसान तैनात हैं और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। चक्काजाम के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब किसानों ने पुलिस की गाड़ी को भी आगे नहीं जाने दिया। विभिन्न नाकों पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। किसानों का कहना है कि सिंचाई पानी की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

राजसमंद जिला परिषद चुनाव में सियासी विरासत और निर्दलीयों की एंट्री से त्रिकोणीय मुकाबला

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिला परिषद चुनाव में सियासी विरासत, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और निर्दलियों की एंट्री से मुकाबला बेहद दिलचस्प राजसमंद राजसमंद जिले में पंचायती राज चुनाव 2026 ने राजनीतिक सरगर्मी को चरम पर पहुंचा दिया है। जिला परिषद की 29 सीटों के लिए हो रहा इस बार का चुनावी रण पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर बेहद दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल हो गया है, जहाँ सियासी घरानों की विरासत के साथ-साथ सोशल मीडिया के चमकते सितारे और निर्दलीयों की मजबूत एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है。 वीयो 01- दिग्गजों के वारिस और सोशल मीडिया का तड़का- इस चुनाव में मुख्य दलों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपने तरकश के सभी तीर छोड़ दिए हैं: जिला परिषद के वार्ड 17 से पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के पुत्र कर्णवीर सिंह ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी राजनीतिक दावेदारी पेश की है। तो वहीं कांग्रेस ने वार्ड 10 से लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निहारिका राव को चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। निहारिका की सोशल मीडिया पर जबरदस्त पकड़ है, जहाँ उनके फेसबुक पर क़रीब 4 लाख और इंस्टाग्राम पर 8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरी और भाजपा प्रत्याशी मोनिका देवल वार्ड नंबर 23 से अपना नामांकन भरने के दौरान अपने 8 महीने के बेटे द्वियोध सिंह को गोद में लिए नजर आईं, जो क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। वीयो 02- निर्दलियों की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय- राजसमंद में इस बार का मुकाबला केवल दो प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) तक ही सीमित नहीं है। जिला परिषद के 29 वार्डों में से अकेले कुमावत समाज के 8 प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतर रहे हैं, जिससे समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। एक तरफ जहां सियासी घरानों का रसूख है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया की ताकत और निर्दलीयों की सेंधमारी। बहरहाल, नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में ऊँट किस करवट बैठता है।
0
0
Report
Advertisement

चाकसू में डांडिया नाइट 2.1 ने मचाई धूम: 151 दीपकों के साथ महाआरती

Dudu, Rajasthan:जिला:जयपुर विधानसभा:चाकसू चाकसू जयपुर चाकसू में डांडिया नाइट 2.1 की धूम चाकसू में 151 दीपकों की महाआरती के साथ डांडिया नाइट 2.1 का आगाज पार्श्वनाथ पार्क में सजा डांडिया नाइट 2.1 का रंगारंग आयोजन 151 दीपकों की भव्य महाआरती से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामावतार बैरवा की मौजूदगी में गरबा-डांडिया की धूम अभिनेता श्रवण सागर और राजवीर गुर्जर सहित फिल्मी सितारों ने बढ़ाई रौनक रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत की धुनों पर जमकर थिरके युवा, कपल्स और बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक छाया उत्साह और उमंग का माहौल बाइट: रामावतार बैरवा, विधायक चाकसू
0
0
Report

खूँटी के मंदिरों में दुर्गा मां के चौथे रूप कुष्मांडा की पूजा से भक्त उत्साहित

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - माँ कुष्मांडा की पूजा करने लोगों की मंदिरों में भीड़। एंकर - खूँटी जिले के विभिन्न मंदिरों में आज दुर्गा माँ के चौथे रुप माँ कुष्मांडा की पूजा आराधना की जा रही है। जिलेभर में भक्तिमय वातावरण बन गया है। जगह जगह पूजा आराधना संकीर्तन हवन आदि किया जा रहा है। खूँटी के मिश्रा टोली स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिए महिला पुरूष फल-फूल चुनरी दीप आदि लेकर पहुंचे और पूजा की। वहीं, पण्डितों के द्वारा माँ कुष्मांडा रुप का मंत्रोचारण करके पूजा आराधना करना रहे हैं। वहीं जरिया गढ़ में हवन संकीर्तन किया गया। जो कि आत्म साक्षात्कार अनुष्ठान में जहाँ हजारों लोग भाग लिये।
0
0
Report
Advertisement

रामलीला मैदान को प्रदर्शन स्थल बनाए जाने पर दिल्ली के व्यापार पर बड़ा असर?

New Delhi, Delhi:धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के बजाय रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी मैदान को चिन्हित करने के प्रस्ताव पर भी नागरिकों और व्यापारियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। उनका कहना है कि प्रदर्शन स्थलों का चयन ऐसी जगह किया जाना चाहिए, जहां रिहायशी आबादी, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए कम आबाजाही वाले स्थानों को प्राथमिकता देने की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर आज दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि धरने प्रदर्शन वाली सूची से रामलीला मैदान का नाम हटाया जाए नहीं तो दिवाली के सीजन में दिल्ली 6 के होलसेल बाजारों का व्यापार प्रभावित होगा । CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा और रमेश आहूजा ने कहा कि रामलीला मैदान को प्रदर्शन स्थल बनाने पर आसपास के कारोबार पर असर पड़ना निश्चित है । यहां पास में कमला मार्केट समेत कई प्रमुख बाजार हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान जाम लगने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। रामलीला मैदान में बार-बार प्रदर्शन होने से पूरे इलाके पर असर पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि मैदान में ट्रकों और बसों की पार्किंग होती है। ऐसे में प्रदर्शन के दौरान वाहनों की पार्किंग और सामान की आवाजाही कैसे होगी? - व्यापारियों को जाम, बैरिकेडिंग और बाजारों में कारोबार प्रभावित होने की आशंका बृजेश गोयल ने कहा कि रामलीला मैदान को प्रदर्शन स्थल बनाने का दिल्ली के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के पांच किलोमीटर के दायरे में दिल्ली-6 का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है। इसमें कमला मार्केट, चावड़ी बाजार, नया बाजार, सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बावली, लाजपत राय मार्केट, भागीरथ प्लेस, कश्मीरी गेट, पहाड़गंज, अजमेरी गेट और दरियागंज जैसे बाजार शामिल हैं। इन बाजारों से देश-विदेश में बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। प्रदर्शन में बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशन बंद होने जैसी स्थितियां पैदा हुईं तो व्यापार प्रभावित हो सकता है।
0
0
Report

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का दावा—अमित शाह की चुप्पी टूटना हमारी सफलता

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "हमारी सबसे बड़ी सफलता तो यही है कि अमित शाह जो बहुत दिनों से खामोश थे, चुप्पी साध रखी थी, विवश हो गए कि कल उनको आना पड़ा, ये हमारी सफलता है। उनको शायद लंबा इतिहास नहीं मालूम है। 1985 में मैंने अपनी आंखों से संसद में दो सांसद भाजपा के बैठे देखे हैं...उत्तर प्रदेश की विधानसभा में डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाते थे। कांग्रेस अब तो वापसी की राह पर है, 4 राज्य हमारे पास हैं... उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में जिस दिन चुनाव होगा वहां कांग्रेस के नेतृत्व में तिरंगा लहराएगा।"
0
0
Report
Advertisement

इद्रिस नायकवडी को जान से मारने की धमकी, समान नागरि कानून पर विरोध

Sangli, Maharashtra:राष्ट्रवादीचे आमदार इद्रिस नायकवडी यांना जीवे मारण्याची धमकी देण्यात आली आहे. अज्ञातांकडून पत्र पाठवून आमदार नायकवडी यांना ही धमकी देण्यात आली आहे. समान नागरी कायद्याला विरोध केल्यास तुम्हाला खलास करू अशा स्वरूपाचे पत्र आमदार नायकवडी यांना पाठवण्यात आले आहे. राज्यमध्ये समान नागरी कायदा लागू करण्यास आमदार इद्रिस नायकवडींकडून विरोध करण्यात आला आहे. राष्ट्रवादीचे प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे यांना आमदार इद्रिस नायकवडी यांनी पत्र लिहून समान नागरी कायद्याबाबत भूमिका स्पष्ट करण्याचे देखील आवाहन केले आहे, यावरून आमदार नायकवडी यांना समान नागरी कायद्यास विरोध केल्यास जीवे मारू, अशी धमकी देण्यात आली असून याप्रकरणी मिरज शहर पोलीस ठाण्यामध्ये आमदार नायकवडींकडून गुन्हा दाखल करण्यात आला असून याबाबत मिरज शहर पोलीस अधिक तपास करत आहेत, मात्र आमदार नायकवडी यांना देण्यात आलेल्या धमकीमुळे राजकीय वर्तुळात खळबळ उडाली आहे.
0
0
Report

अकबरपुर सदर बाजार में सांड के हमले से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, CCTV सामने

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात के अकबरपुर सदर बाजार में सांड के हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत。 मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की घटना, अब सामने आया हमले का CCTV फुटेज。 बीड़ी लेने घर से निकले बुजुर्ग ने डंडे से सांड को भगाने की कोशिश की थी。 गुस्साए सांड ने बुजुर्ग को सींगों में फंसाकर उठाया और जमीन पर पटक दिया。 परिजन गंभीर हालत में बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया。 घटना के CCTV फुटेज सामने आने के बाद बाजार में दहशत, व्यापारियों में आक्रोश。 व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से सांड को बाजार से हटवाने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

नवगठित नगर पालिका बोर्ड की पहली साधारण सभा सोनिया सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक)。 लांबा हरि सिंह में नवगठित नगर पालिका बोर्ड की प्रथम साधारण सभा की बैठक पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के विकास कार्यों और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मीडिया कर्मियों को सभागार से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद बंद सभागार में विकास कार्यों पर चर्चा हुई。 बैठक में आगामी दशहरा और दीपावली के मद्देनजर शहर में साज-सज्जा कराने, चारागाह भूमि नगर पालिका को सुपुर्द करने, आवासीय कॉलोनियों से जुड़े मामलों, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुचारू बनाने, निर्माण कार्यों तथा स्ट्रीट लाइट लगाने सहित अन्य विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। इन मुद्दों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिए गए。 वहीं, बैठक के प्रारंभ में अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं सम्मान किया。 बाइट: सोनिया सोनी, पालिका अध्यक्ष
0
0
Report

सरदारशहर के करणी माता मंदिर में गरबा-डांडिया धूम, भक्तों ने किया नृत्य-आराधना

Churu, Rajasthan:सरदारशहर के करणी माता मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन भी गरबा-डांडिया की धूम देखने को मिली। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साह के साथ गरबा-डांडिया किया। माता रानी के भजनों और गरबा की धुनों पर श्रद्धालु देर शाम तक थिरके। कार्यक्रम को मंदिर निर्माता तेजकरण सिंघी की ओर से आयोजित किया गया। प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं-युवतियां नृत्य में शामिल रहीं और बच्चों ने भी भाग लिया। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा की उपासना के साथ गरबा-डांडिया एक प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव बन गया है। गरबा-डांडिया के जरिए आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया जाता है।
0
0
Report

राजsamंद में शक्ति सुरक्षा अभियान: फ्लैग मार्च से गरबा पांडालों में सुरक्षा कड़े इंतज़ाम

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में ''शक्ति सुरक्षा अभियान'' का असर: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, गरबा पांडालों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम राजसमंद महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस: कालिका पेट्रोलिंग और सादे वस्त्रों में तैनाती- महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। कालिका पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय रूप से क्षेत्र में गश्त करेंगी। सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जो मनचलों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर डिकॉय ऑपरेशन चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top