Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur210432

हमीरपुर के महेंद्र राजपूत बने डीके फाउंडेशन के प्रांतीय नोडल अधिकारी

Sept 19, 2025 06:14:14
Mankehri, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - राम सिंह/जनपद हमीरपुर के सरीला के हटवारा मोहल्ला निवासी महेंद्र राजपूत को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस का प्रांतीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। फाउंडेशन के निदेशक दानिश खान ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए बताया कि अब जिलाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। नवनियुक्त नोडल अधिकारी महेंद्र राजपूत को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में राज्यवार, मंडल स्तर एवं जिला स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त करने का अधिकार होगा।
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Sept 19, 2025 08:16:13
Paradeep, Odisha:Slug - Let's Go To School Dt - 19/09/2025 Place - Jagatsinghpur Format - Avb Anchor - ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତରୀୟ ଆସ ସ୍କୁଲ ଯିବା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଉଦ୍ଘାଟିତ ହୋଇଯାଇଛି ।ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ଆୟୋଜିତ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମକୁ ଆର ଡି ସି ଗୁହା ପୁନମ ତାପସ କୁମାର ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ ।ବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ଯାଇ ନଥିବା ପିଲାମାନଙ୍କୁ ବିଦ୍ୟାଳୟ ପ୍ରତି ଆକୃଷ୍ଟ କରିବା ସହିତ ଅଧାରୁ ପାଠ ଛାଡିଥିବା ପିଲାମାନଙ୍କୁ ପୁଣି ବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ଫେରାଇ ଆଣିବା ହେଉଛି ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମର ମୂଳ ଲକ୍ଷ୍ୟ ।ଆଜି ଜିଲ୍ଲା ବିଭାଗ କେତେକ ପିଲାମାନଙ୍କୁ ବିଦ୍ୟାଳୟକୁ ଫେରାଇ ଆଣିଥିବା ବେଳେ ସେମାନଙ୍କୁ ପାଠ୍ୟ ପୁସ୍ତକ ଓ ପାଠ୍ୟ ଉପକରଣ ପ୍ରଦାନ କରି ବେଶ ଖୁସି ବ୍ୟକ୍ତ କରିଛନ୍ତି ଆର ଡି ସି । ବାଇଟ-୧-ଗୁହା ପୁନମ ତାପସ କୁମାର,ଆରଡିସି ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା। ( ଜୀ ମିଡିଆ )
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Sept 19, 2025 08:15:36
Almora, Uttarakhand: Devendra Singh Almora Anchor - सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का न्यूड वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी कि उसकी इंस्टाग्राम पर ककड़ाई निवासी हरीश नयाल से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। एक सितम्बर को आरोपी नौकरी के सिलसिले में रुद्रपुर चला गया, लेकिन दोनों की बातचीत व्हाट्सएप और कॉल पर जारी रही। महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने उससे न्यूड वीडियो मांगा, जिस पर उसने आरोपी के कहने पर वीडियो भेज दिया। 14 सितम्बर को आरोपी ने ही उसे जानकारी दी कि उसका न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब महिला ने युवक से इस बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हरीश नयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बाइट - देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Sept 19, 2025 08:15:23
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है । क्षेत्र में आयी भारी आपदा में सड़के टूट जाने के कारण नंदानगर के आपदा प्रभावित गांव धुर्मा में 200 फूड पैकेट और 23 राशन किट हेली से एसडीआरएफ की टीम द्वारा भेजी गई। आज रेस्क्यू टीम ने आपदा में लापता दो शवों को बरामद किया है । जिसके बाद आपदा में मिसिंग लोगो की संख्या घटकर अब 5 रह गयी है। उन्हें भी सर्च किया जा रहा है । बीओ 1 / कुन्तरी में राहत बचाव टीम द्वारा आज दो लोगों के शव बरामत कर लिए गए हैं शेष 5 लापता लोगों की खोजबीन की जा रहीं हैं। तहसीलदार दीप्तिशिखा ने जानकारी दी कि आज श्रीमती देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह उम्र 65 वर्ष का शव बरामद किया गया है,श्रीमती भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी सरपाणी लगा कुंतरी के शव को बरामद कर लिया गया है ।
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Sept 19, 2025 08:15:11
Chowk, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन- महाराजगंज में तीन सरकारी बसों में आपस में भिड़ंत 40 से अधिक यात्री घायल घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज स्टोरी फीड स्लग-1909ZUP_MGHJ_bus_acci_R स्टोरी लोकेशन- महराजगंज रिपोर्टर का नाम- अमित त्रिपाठी एंकर- महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के महराजगंज - गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के अगया पुल के पास तीन सरकारी रोडवेज बसों की आपस में भीषण टक्कर हो गई । हादसे में बसों में सवार लगभग 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक महाराजगंज में बारिश जबरदस्त हो रही है वहीं महाराजगंज से गोरखपुर जा रही है एक सरकारी बस सामने से आ रही दूसरी सरकारी बस से टकरा गई इसी दौरान पीछे से आ रही है तीसरी बस भी दुर्घटना का शिकार हो गई बताया जा रहा है कि दो बसें तेज रफ्तार में एक दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी जिसके कारण आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि बसों में सवारी यात्रियों में चीख पुकार मच गई और मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया । घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी संतोष शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 26 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है जिसमें से गंभीर पांच घायलों को भर्ती कर बेहतर इलाज किया जा रहा है। बाईट- संतोष शर्मा जिलाधिकारी, महराजगंज
0
comment0
Report
Sept 19, 2025 08:13:16
Khajani, Uttar Pradesh:खजनी इलाके में बीते कुछ दिनों से रूक रूक कर हो रही लगातार बारिश ने किसानों को बड़ी राहत पहुंचाई है। धान की फसल को सूखने से बचाने के लिए किसान फसल की सिंचाई में लग चुके थे। बीते जुलाई और अगस्त महीने में कम बारिश होने के कारण किसानों की फसलें सूखने लगी थीं, उन्हें सूखे का भय सताने लगा था, किंतु सितंबर महीने में मौसम का रूख बदला और हर हफ्ते बारिश हुई। बीते 3/4 दिनों से ठंडी हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने स्थानीय लोगों और किसानों को बेतहाशा गर्मी से राहत पहुंचाई ही साथ ही फसलों को भी सूखने से बचा लिया जिससे क्षेत्र के किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।सूरज की तेज तपिश भीषण गर्मी के कारण 37° तक पहुंच चुका पारा ठंडी हवाओं के कारण लुढ़क कर 26°से. तक जा पहुंचा जिससे उमस भरी चिपचिपी गर्मी से बेहाल हो चुके लोगों को राहत मिली।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Sept 19, 2025 08:05:07
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन झालावाड़ जिले में भी किया जा रहा है। यह परीक्षा आज से तीन दिनों 19, 20 व 21 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पारियो में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हो रहा। झालावाड़ जिले में इस परीक्षा के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 35712 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। पुलिस प्रशासन के द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शुक्रवार को पहली पारी में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों की फेस रीडिंग किए जाने के बाद ही उन्हें अधिकृत प्रवेश दिया गया वहीं परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड भी पूरी तरह से लागू रहा जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा जिला मुख्यालय पर 20 केदो पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पर्याप्त मात्रा में कोऑर्डिनेटर लगाए गए हैं, वहीं सतर्कता दल के द्वारा परीक्षा केदो पर जाकर निगरानी रखी जाएगी। इधर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ दिखाई दी। सुबह समय से पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुचे। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top