210301
हमीरपुर में खान सर को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार 2024 से सम्मानित
Hamirpur, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड के हमीरपुर में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज के नाम पर खान सर को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, राठ कस्बे के गणमान्य लोग और सैकड़ों स्वामी ब्रह्मानंद के समर्थक मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिंड पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास से 325 गुम मोबाइल लौटाकर परिवारों में मुस्कान लौटाई
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-ऑपरेशन विश्वास बना जनता की उम्मीद, भिंड पुलिस ने 81 लाख रुपए कीमत के 325 गुम मोबाइल खोज कर लौटाये, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान। लेकिन भिंड पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत ऐसा काम किया है जिसमें सैकड़ो परिवारों के चेहरों पर फिर से खुशी लौटा दी है,भिण्ड पुलिस ने 81 लाख 30 हजार रुपए कीमत के 325 मोबाइल फोन खोज कर उनके वास्तविक मालिक को सौंप दिए। भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में साइबर सेल सभी थाना पुलिस सीईआईआर पोर्टल की मदद से बिशेष अभियान चलाया गया, तकनीकी और फिज़िकल प्रयासों के बल पर मध्य प्रदेश सहित दिल्ली राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र झारखंड केरल असम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से मोबाइल ट्रेस का बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में रियलमी वीवो ओप्पो सैमसंग टेक्नो इंफिनिक्स और मोटोरोला जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल है वर्ष 2025 से अब तक पुलिस 628 मोबाइल ट्रेस कर चुकी है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में जब लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस मिले तो खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी, किसी के जरूरी दस्तावेज लौटे तो किसी की यादें वापस मिली, तो किसी का खोया हुआ भरोसा फिर से कायम हुआ है। भिंड पुलिस का ऑपरेशन विश्वास सिर्फ मोबाइल बारामदगी का अभियान नहीं बल्कि जनता और पुलिस के बीच भरोसे की मजबूत कडी बनकर सामने आया है।0
0
Report
वीडियो वायरल: नकल करते युवक के बाल बीच से गायब, होश उड़े लोग
Noida, Uttar Pradesh:परीक्षा में आपने नकल करते लोगों के पकड़े जाने के बारे में सुना होगा...नकलची बंदर के बारे में भी सुना है....लेकिन नकल उतारना कभी-कभी लोगों को भारी भी पड़ जाता है...वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स अपने बालों पर ट्रिमर चलाते हुए दिख रहा...और दूसरा शख्स उसे कॉपी कर रहा है...लेकिन जैसे ही वीडियो पूरी हुई...दूसरे शख्स के होश उड़ गए...क्यों उसके बाल बीच से गायब हो चुके...जबकि वीडियो में दिख रहा पहला शख्स टेप हटाता है तो उसके पूरे बाल सुरक्षित थे...वायरल वीडियो को देखकर नेटिजंस की हंसी ही नहीं रुख रही है नकल करना शख्स को पड़ा भारी रिजल्ट देख उड़ गए लोगों के होश0
0
Report
पलारी नगर पंचायत में यानेश साहू के नेतृत्व से बदलाव की शुरूआत
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले में नवगठित नगर पंचायत पलारी में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जहां नवनियुक्त अध्यक्ष यानेश साहू सहित 10 पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल हुए, इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा पार्षद नदारद रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान वर्तमान स्थितियों को लेकर सरकार को आधे हाथों लिया उन्होंने कहा कि देश में हालात ऐसे हैं कि कृषि का सीजन शुरू हो चुका है लोगों को खाद की कमी अभी से होने लगी है इनका केवल एक लक्ष्य है कि किस क्विंटल धान इनको खरीदना ना पड़े इसके साथ ही बिजली बिल को लेकर उन्होंने कहा कि हमने बिजली बिल हाफ योजना शुरू की थी और इस सरकार ने ढाई साल में पांच बार बिजली का बिल का दाम बढ़ा दिया है। प्रार्थना केवल सरकारी स्कूल के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यानेश साहू को नए पद के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके नेतृत्व में पलारी नगर पंचायत बेहतरीन विकास करेगा साथ ही उन्होंने सरकार के स्कूलों को लेकर नए फैसले को लेकर सरकार को गिरते हुए कहा कि बच्चों को प्रार्थना याद करने में दिक्कत होगी धूप में वह इतनी बार प्रार्थना करेंगे तो उनका स्थिति क्या रहेगा मैं स्कूल के शिक्षण क्षेत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों के बेहोश होने की खबरें सामने आने लगी है क्या यह आदेश केवल शासकीय स्कूलों के लिए रहेगा या फिर निजी स्कूलों में भी इसे लागू किया जाएगा निजी स्कूलों के लिए सरकार की एक नहीं चल रही है। खारिज याचिका पर बोले पूर्व सीएम छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाई कोर्ट झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने चुनाव में अचार संहिता का उल्लंघन करने वाले आरोप को खारिज करने की याचिका को निरस्त करने से इनकार कर दिया पत्रकारों के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे आपको बता दें कि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने याचिका में आरोप लगाया गया है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भूपेश बघेल ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था। इसी आधार पर उनके निर्वाचन को शून्य घोषित करने की मांग की गई है। ये जनादेश बदलाव का प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ये चुनाव ये जनादेश बदलाव का जनादेश है, और ये पहला चुनाव यानेश साहू के नाम दर्ज है और ये इतिहास 항상 रहेगा, हमारा सोच और विचारधारा हमेशा से विकास रहा है, हमें अब मनमुटाव भुलाकर सबको साथ लेकर चलना है पलारी नगर वासियों का विश्वास जीतकर चलना है हम बदले की भावना से काम नहीं करना है हमें सबको साथ लेकर चलना है यहीं हमारा प्रथम दायित्व है आज से सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, ये जनादेश सरकार को हिलाने वाला जनादेश है। पलारी वालों के लिए जहां हमारी जरूरत पड़ेगी हम सदैव तैयार हैं। ये संदेश जनता ने दिया है कि बदलाव पलारी से शुरू हुआ है आने वाले समय में पूरे प्रदेश में सरकार में बदलाव होगा। भाजपा पार्षद रहे नदारद इस पूरे शपथ ग्रहण आयोजन में सभी पार्षदों को निमंत्रण दिया गया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षद इस पूरे आयोजन से दूरी बनाते हुए नजर आए केवल कांग्रेस के ही पार्षद यहां पर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हुए थे लेकिन विधायक संगीता सिन्हा सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भेजना सभी भाजपा पार्षदों को भी इसके लिए बधाई दिया।0
0
Report
Advertisement
मोहर्रम पर लखनऊ में सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस-सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मोहर्रम को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी लखनऊ पुलिस ने मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गई है पुलिस अधिकारियों ने शिया और सुन्नी दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं और कमेटी पदाधिकारियों से बैठक की है मोहर्रम के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का आपत्तिजनक वीडियो या पोस्ट साझा न करने की हिदायत दी गई है अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है जुलूस मार्गों की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए की जाएगी सभी कैमरों की मॉनिटरिंग 24 घंटे कंट्रोल रूम से की जाएगी0
0
Report
देवरिया में अजय लल्लू ने शिवानंद चौरसिया के परिवार से मुलाकात की; राहुल गांधी मदद देंगे
Deoria, Uttar Pradesh:अजय लल्लू देवरिया जनपद में पहुंचे और सुरौली गांव में ओमान में हार्मोंस हमले में मारे गए शिवानंद चौरसिया के घर परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक शिवानंद के भाई रामप्रवेश की बात राहुल गांधी से कराई। राहुल गांधी ने परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही।0
0
Report
बिहार की बेटी ने बिली जीन मूनवॉक से सोशल मीडिया पर मचाई धमाल
Noida, Uttar Pradesh:इंटरनेट पर कभी-कभी लोगों को ऐसा टैलेंट देखने को मिल जाता है। जिसे देखने के बाद लोग उस टैलेंट की तारीफ करते नहीं थकते हैं। सोशल मीडिया पर डांस करती बिहार की एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'Billie Jean' पर मूनवॉक और अन्य सिग्नेचर स्टेप्स करती नजर आ रही है माइकल जैक्सन के स्टाइल में मूनवॉक मूनवॉक कर छा गई बिहार की बेटी0
0
Report
Advertisement
खाटूधाम पहुंचे मंत्री जोगाराम पटेल, बाबा श्याम दर्शन से प्रदेश में खुशहाली
Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में बुधवार को राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाते हुए प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का श्री श्याम मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह चौहान ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। दर्शन-पूजन के बाद मंत्री पटेल का होटल लखदातार में प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामनिवास बौचल्या, पटवारी रोहिताश सैपट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
बांसवाड़ा में विधायक रमीला खड़िया ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा कुशलगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर कुशलगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक रमीला खड़िया ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। क्षेत्र में बिगड़ती बिजली व्यवस्था और आमजन की बढ़ती परेशानियों को लेकर विधायक अपने समर्थकों के साथ विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचीं और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। धरने के दौरान विधायक रमीला खड़िया ने कहा कि उपभोक्ता हर महीने हजारों रुपये के बिजली बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें मात्र एक-दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार होने वाली बिजली कटौती से आमजन, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी सभी प्रभावित हो रहे हैं। विधायक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।0
0
Report
कानपुर गुजैनी में युवती से छेड़छाड़-मारपीट, मां के साथ अभद्रता का आरोप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग गुजैनी में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप गुजैनी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अंकिता ने पड़ोस के युवक आलोक पर रास्ते में हाथ पकड़कर अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी ने उसकी मां के साथ भी अभद्रता की और मारपीट का प्रयास किया। युवती ने गुजैनी थाने में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है。 पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शिकायत वापस लेने और जान से मारने की धमकी भी दी है। पूरा मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के तात्या टोपे नगर चौकी क्षेत्र का0
0
Report
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अल्मोड़ा में विशाल योग शिविर, 2000 प्रतिभागी
Almora, Uttarakhand:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में विशाल योग शिविर आयोजित होगा। आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं विभाग इसके लिए तैयारियों में जुटा है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि शिविर में करीब दो हजार लोग योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि होंगे। योगाभ्यास कराने के लिए आठ योग शिक्षक तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विश्वविद्यालय के अधिकारी भी शामिल होंगे।0
0
Report
जौनपुर में खेत जुताई विवाद से आशा कार्यकर्ता चेतना सिंह की हत्या
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में खेत की जुताई बनी जानलेवा, आशा कार्यकर्ता की पीटकर हत्या से गांव में सनसनी जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित सवंसा गांव में जमीन के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत की जुताई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चेतना सिंह के रूप में हुई है, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि करीब दस वर्ष पहले हुए भूमि बैनामे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी जमीन पर खेती संबंधी कार्य के दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विरोध करने पहुंची चेतना सिंह पर हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तीन थानों की पुलिस फोर्स, राजस्व विभाग की टीम तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है。0
0
Report
एटा पुलिस ने मंदिरों से घंटा-चोरी गैंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा पुलिस ने मंदिरों से घंटा चोरी करने बाले घंटा गैंग کا किया खुलासा, लाखों के घंटे पुलिस ने किये बरामद, आरोपी मंदिरों की रेकी कर सिर्फ मंदिरों को ही बनाते थे निशाना, मंदिर के घंटों पर हाथ साफ कर हो जाते थे रफूचक्कर, गैंग के मुख्य सदस्य विनोद और योगेश के द्वारा अब तक मंदिरो से दर्जनों चोरी वारदात को दिया गया अंजाम, आरोपियों ने बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा और एटा के दर्जनों मंदिरों को बनाया अपना निशाना, दो दिन पूर्व पिलुआ थाना क्षेत्र के वंथल कुतकपुर गांव में मंदिर से 100 किलो का घंटा, चांदी का मुकुट,छत्र किया को चोरी, SSP एटा इलामारन G के निर्देश पर पुलिस ने FIR दर्जकर दबोचा, पुलिस ने दोनों आरोपी विनोद और योगेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुलिस दोनों पर गैंगस्टर एक्ट में करेंगी कार्रवाई, थाना पिलुआ क्षेत्र के वंथल कुतकपुर गांव से किया अरेस्ट0
0
Report
Advertisement
जालौन: सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों में मचा हड़कंप, अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की लापरवाही व अनुपस्थित पर सीएमओ ने जताई कड़ी नाराजगी, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नियमित रूप से न खुलने की शिकायत पर संचालक को नोटिस भेजने के दिए निर्देश, सीएमओ ने अस्पताल की साफ सफाई मरीजों की सुविधाओं और विभिन्न विभागों का लिया जायजा, जालौन के कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।0
0
Report
इंदौर-इच्छापुर फोरलेन पुलिया स्लैब टूटना: ठेकेदार की गुणवत्ता पर उभरते सवाल
Khandwa, Madhya Pradesh:इंदौर इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदघाटन से पहले ही टूट गया पुलिया का स्लैब। ठेकेदार के गुणवत्ताहीन काम की खुली पोल। खामीया छुपाने के लिए ऊपर से ढका बारदान, मीडिया में छापने के बाद रातों-रात रिपेयर किया। करोंड़ो की लागत से बन रहे इंदौर इच्छापुर फोरलेन के बलवाड़ा से धनगांव के बीच बसवा गांव के पास बनी पुलिया के स्लैब का एक हिस्सा ढस गया। आवागमन शुरू होने के पहले ही इस पुलिया ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के गुणवत्ता वाले दावे की पोल खोल दी। जब मीडिया में मामला उजागर हुआ तो रातों-रात इसे रिपेयर भी कर दिया गया। लेकिन छोटी सी पुलिया के इस छोटे से गड्ढे ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बड़े-बड़े दावों को उजागर कर दिया। इंदौर से महाराष्ट्र के आदिलाबाद तक 203 किलोमीटर लंबा यह राष्ट्रीय राजमार्ग बन रहा है । अलग-अलग टुकड़ों में इसके टेंडर हुए हैं। इसके दो पार्ट बन चुके हैं जहां से आवागमन चालू है। तीसरा पार्ट धनगांव से बलवाड़ा तक बन रहा है अभी इस पर काम चल रहा है। खरगोन जिले के बासवा गांव के बाहर से निकलने वाला यह राजमार्ग छोटी सी खिड़कियां नदी के ऊपर से गुजरता है इस नदी पर पुलिया बनाई गई है जिसमें बड़ा फाल्ट सामने आ गया। अभी यह राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्णता की ओर अग्रसर है । बलवाड़ा से धनगांव तक के हिस्से में नर्मदा नदी का विराट सिक्स लेन पुल एवं अनेकों पुल पुलियाएं शामिल हैं। लेकिन ठेकेदार द्वारा इस सड़क निर्माण में किस तरह का घटिया निर्माण किया जा रहा है उसकी पोल बार बार सामने आ खुलती रही हे। बासवा के निकट एक पुल का स्लैब टूट गया। अंदर के सरिए नजर आने लगे। अब तो लोगों को डरने लगे है। अब आपको लिए चलते हैं सनावद के निकट ग्राम बासवा के पास की राष्ट्रीय राजमार्व पर स्थित उस पुलिया की ओर जहाँ का स्लैब का हिस्सा उद्घाटन के पहले ही गिर गया और सरिए नजर आने लगे बासवा के पहले खिड़कियां नदी की पुलिया के स्लैब का एक हिस्सा धंस गया। सभी वाहनों की आवाजाही पुर्ण रूप से शुरू भी नही हुई। उसके पहले ही खिरकिया नदी पर बन रहे ब्रिज की पुलिया का हिस्सा धसने से कई सवाल भी खड़े हो गए। यहां लोहे के सरिए पुरी तरह दिखने लगे। आनंद-फानन में रोड पर कार्य कर रहे कर्मचारीयों ने दोनो छोरों पर आवागम रोकने के लिए वहां बेटीगेट लगा दिए है। ताकि भारी वाहन न निकल सके। पोल को ढकने के लिए उसे तिरपाल से ढक दिया ताकि आने-जाने वालो को निर्माण कंपनी की अनदेखी ना दिख न सके। ब्रिज से कांक्रीट गिरने के बाद स्लैब बाहर आ गई है और वहां एक बड़ा गड्ढा हो गया है। मौके पर उजागर हुई स्लैब की गुणवत्ता देखकर ग्रामीण और राहगीर हैरान हैं। ब्रिज धंसने के बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने लापरवाही छिपाने की कोशिश की। स्लैब गिरने वाली जगह पर पहले बारदान बिछाए गए, फिर उसके ऊपर मिट्टी डाल दी गई। इसके आसपास पत्थरों का ढेर लगाकर दोनों छोर पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं, ताकि कोई वाहन हादसे का शिकार न हो। मामले की भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाकर निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया।0
0
Report
संग्रामपुर के बढ़ौनिया गांव में दो घरों से 60 लाख के आभूषण चोरी, पुलिस जांच तेज
Munger, Bihar:संग्रामपुर प्रखंड के बढ़ौनिया गांव में दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना में करीब 60 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद तथा शादी के लिए खरीदे गए महंगे कपड़े चोरी हुए हैं। मामले की सूचना मिलते ही संग्रामपुर police, SDPO देवेन्द्र कुमार, डॉग स्क्वॉड एवं FS L टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार बढ़ौनिया गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के घर में चोरों ने मुख्य दरवाजा और गोदरेज का लॉक तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अरुण कुमार सिंह की पत्नी रतन देवी ने बताया कि उनके छोटे पुत्र देवेश कुमार सिंह की शादी 25 जून को होनी थी, जिसे लड़की पक्ष में शोक होने के कारण बढ़ाकर 2 जुलाई कर दिया गया था। परिवार के तीनों बेटे बाहर रहते हैं और घर में केवल पति-पत्नि रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे सोए थे। बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे नींद खुलने पर घर का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर गोदरेज और ट्रंक का ताला टूटा हुआ था तथा सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब 40 भर सोना, लगभग एक किलो चांदी, 30 हजार रुपये नकद तथा शादी के लिए खरीदे गए कपड़े ले फरार हो गए। वहीं गांव के ही सेवानिवृत्त CRPF जवान मनोज कुमार सिंह के घर में भी चोरी की वारदात हुई। उस समय घर में उनकी पुत्रवधू अनुप्रिया सिंह अपनी बहन के साथ मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि रात करीब 11:30 बजे सोने के बाद सुबह 3:30 बजे जागने पर मुख्य गेट खुला मिला। घर के अन्य कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली गई थी। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पंचायत के मुखिया वीर कुंवर ने तत्काल संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में SDPO देवेन्द्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन छानबीन की। पुलिस ने सुराग जुटाने के लिए डॉग स्क्वाड और FS L टीम की मदद ली है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है। मुखिया वीर कुंवर एवं सरपंच कुणाल सिंह ने बताया कि बढ़ौनिया गांव में पिछले लगभग 50 वर्षों में इस तरह की बड़ी चोरी की घटना नहीं हुई थी। गांव में छोटी-मोटी घटनाएं तो होती थीं, 그러나 इतनी बड़ी वारदात पहली बार सामने आई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामसे की investigation में संग्रामपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, शबनम कुमारी, हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार सहित पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड एवं FS L टीम जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
