हमीरपुर में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया, महिलाओं में उत्साह
Hamirpur, Uttar Pradesh:देशभर में पति की लंबी उम्र की कामना के लिए मनाए जाने वाले करवाचौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं चांद को अर्घ देते हुए विधि विधान से पूजन कर रही हैं। चांद और पति के चेहरे का दीदार करने के बाद, पति के हाथों से मिष्ठान और पानी पीकर वे करवाचौथ का व्रत पूरा कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भी करवाचौथ के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाए-पीए निर्जला व्रत रहकर पति की लंबी उम्र की कामना के साथ इस पर्व को मनाने में जुटी हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
