कुंभ मेले को लेकर हमीरपुर में यमुना पुल पर सघन चेकिंग अभियान
Ragaul, Uttar Pradesh:कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा के निर्देशन में हाईवे से गुजरने वाली रोडवेज बसों, संदिग्ध कारों और अन्य वाहनों की तलाशी ली गई। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक, CO सदर और कोतवाली पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड, दंगा नियंत्रण दस्ता और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। चेकिंग के दौरान सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई और यात्रियों को जांच में सहयोग देने की अपील की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
