210301
हमीरपुर में जमीनी विवाद में भतीजों ने की चाचा की ली जान
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र के गहरौली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 17 जुलाई को दशाराम प्रजापति की निर्मम हत्या उनके दो सगे भतीजों ने की थी। जमीनी विवाद के चलते दोनों भतीजों ने अपने चाचा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेपाल की बाढ़ के बाद बिहार में नदियाँ उफान, पटना के दिग्घा क्षेत्र में गंगा प्रवेश
Noida, Uttar Pradesh:Patna, Bihar: Several major rivers in Bihar are in spate following flash floods in Nepal. Floodwaters from the Ganga enter the Nakta Diyara area of Patna's Digha assembly constituency. A local says, "I run a hotel and a wood shop...the water level is rising by two or…"0
0
Report
पुरानी दिल्ली के व्यापारी अतिक्रमण व लोडिंग के मुद्दे पर ज्ञापन मांग रहे
New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली के सभी व्यापारिक संगठनों के द्वारा समस्याओं को लेकर बैठक बुलाई गई जिसमें व्यापारियों के सामने अतिक्रमण और लोडिंग अनलोडिंग की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया गया व्यापारियों का कहना है कि लोडिंग अनलोडिंग बंद होने की वजह से उनका व्यापार चौपट हो रहा है साथ ही अवैध अतिक्रमण की वजह से ग्राहक नहीं आते इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने आगे की रणनीति तय की व्यापारियों का कहना है कि हम अपनी मांग को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे और अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो फिर हमें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा0
0
Report
मंडला में बनी भवन तक पहुंच नहीं, सड़क दलदल में फंसी—विकास के दावों पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में विकास के दावों की खुली पोल! 60 लाख का भवन तैयार... लेकिन पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं! दलदल में फंसी जनपद CEO की कार, ट्रैक्टर से खींचकर निकाला वाहन यह तस्वीर नारायणगंज ब्लॉक के ग्राम चकदेही की हैं। यहां पीएम जनमन योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर सामुदायिक भवन तो तैयार कर दिया गया, लेकिन भवन तक पहुंचने के लिए सड़क बनाना ही भूल गए जिम्मेदार! लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते समेत तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान ही हालात ऐसे बने कि जनपद CEO की कार दलदल में फंस गई। फिर क्या था... जिस सड़क पर ग्रामीणों को रोजाना चलना है, उसी रास्ते पर सरकारी व्यवस्था की गाड़ी जवाब दे गई। कार को दलदल से बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर की मदद लेनी पड़ी। सोचिए... जिस भवन का लोकार्पण विकास के नाम पर किया जा रहा है, वहां तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को किस रास्ते से गुजरना होगा? बारिश के दिनों में यह रास्ता दलदल में तब्दील है और वाहन तक फंस जा रहे हैं । एक तरफ सरकार गांव-गांव विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के दावे करती है...दूसरी तरफ चकदेही की ये तस्वीरें उन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। भवन बना दिया... लेकिन सड़क नहीं बनाई। लोकार्पण कर दिया... लेकिन ग्रामीणों की पहुंच का इंतजाम नहीं किया। और जब अधिकारी की ही गाड़ी दलदल में फंस जाए, तो सवाल उठना लाजिमी है क्या ऐसे होता है विकास? क्या लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को दलदल से होकर गुजरना पड़ेगा? और आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है?0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।0
0
Report
दिल्ली दौरे पर राजेश नागर: हरियाणा मंत्री से मुद्दों पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली -फूड सप्लाई मंत्री राजेश नागर का दिल्ली दौरा दिल्ली दौरे पर पहुंचे हरियाणा के मंत्री राजेश नागर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी से की मुलाकात प्रदेश के मुद्दों को लेकर हुई दोनों नेताओं के बीच बातचीत0
0
Report
सीकर में जन्माष्टमी धूमधाम: गोपीनाथ मंदिर पर छप्पन भोग और दही हांडी उत्सव
Sikar, Rajasthan:सीकर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर शहरभर के मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मंदिरों में भगवान कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है, वहीं भक्तों के लिए आकर्षक झांकियां भी सजाई गई हैं। नगर राजा गोपीनाथ जी के मंदिर में भगवान कृष्ण के लिए छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई है, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी है। जन्माष्टमी को लेकर शहर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं आज शाम जाट बाजार, श्री कल्याण धाम और सुभाष चौक में दही हांडी महोत्सव का आयोजन होगा। गोपीनाथ मंदिर के पुजारी तरुण गोस्वामी ने बताया कि यह गोपीनाथ राजा का प्राचीन मंदिर है, जो लगभग 300 से 400 वर्ष पुराना बताया जाता है। राजा राव सिंह से भी पहले के शासकों द्वारा भगवान गोपीनाथ जी को यहां लाकर स्थापित किया गया था और तभी मंदिर का निर्माण कराया गया था। उस समय से लेकर आज तक यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उसी परंपरा और विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। अगर इतिहास की बात करें तो माना जाता है कि लगभग 1750 ईस्वी के आसपास गोपीनाथ जी को यहां लाकर स्थापित किया गया था। इसके बाद से लगातार जन्माष्टमी का आयोजन परंपरागत रूप से होता आ रहा है। यहाँ जन्माष्टमी का महोत्सव तीन दिवसीय रहता है। पहले दिन विशाल निशान पदयात्रा निकाली जाती है। दूसरे दिन भगवान गोपीनाथ जी को छप्पन भोग अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही फूल बंगला सजाया जाता है, रबड़ी प्रसाद और पंचामृत अभिषेक का आयोजन होता है। जन्माष्टमी के अगले दिन नंदोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का विशेष श्रृंगार किया जाता है। मंदिर में खिलौनों और अन्य आकर्षक वस्तुओं से बाल गोपाल की झांकी सजाई जाती है। भगवान को माखन-मिश्री सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं और इसके बाद प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाता है। यह पूरी परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कृष्णनगर: बैंक के पूर्व मैनेजर अरूप कुमार गिरफ्तार, 8 करोड़ के घोटाले के आरोप
Krishnanagar, West Bengal:কৃষ্ণনগর শহরে শক্তিনগর সমবায় ব্যাংকের পূর্বের ম্যানেজার অরূপ কুমার সরকার আজ গ্রেফতার। ব্যাংকের প্রায় ৮ কোটি টাকা তছরূপ করার অভিযোগে কৃষ্ণনগর থানা পুলিশ গ্রেফতার করে কৃষ্ণনগর জিলা আদালতে ৭ দিনের পিস (পূর্ববর্তী রিমান্ড) চেয়ে পেশ করেছে। অভিযুক্তের বাড়ি কৃষ্ণনগর শহরে শক্তিনগর স্বামীজি রোড এলাকায়।0
0
Report
जालौन में बारिश के बाद सड़क गड्ढों से हादसों का सिलसिला, ई-रिक्शा पलटा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बारिश के बाद सड़क गड्ढों में हुई तब्दील आएदिन हो रहे हादसे, बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह हुए बड़े-बड़े गड्ढे, सड़क पर गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचा चालक, हादसे के बाद सड़क की बदहाली की खुली पोल, गुजरने वाले लोगों को हो रही परेशानी, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना करना पड़ रहा जोखिम भरा सफर, गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का बना हुआ है खतरा, जिम्मेदारों पर उठ रहे सवाल, सड़क पर गड्ढे में गिरे ई-रिक्शा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्थित जिओ ऑफिस के सामने का मामला ।0
0
Report
बरसाती नालों से रामनगर में हादसों की चिंता: पुल निर्माण की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में इस बरसात बरसाती नाले लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं,टेड़ा के पास रामनगर-भंडारखानी मार्ग पर स्थित बरसाती नाला लगातार उफान पर रहा, जिसमें एक थ्री-व्हीलर तक बह गया। वहीं रामनगर-हल्द्वानी राज्य मार्ग पर बेलगढ़ के पास स्थित नाले में भी कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं,लगातार हो रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से इन नालों पर स्थायी पुल बनाए जाने की मांग की है. बताया जा रहा है कि पहाड़ों और आसपास के जंगल क्षेत्रों में बारिश होने के बाद बरसाती नालों में अचानक पानी का बहाव बढ़ जाता है,टेड़ा के पास भंडारखानी मार्ग पर बना नाला भी बारिश के दौरान कई बार उफान पर आ चुका है, तेज बहाव के कारण यहां से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा हो जाता है। हालात तब और गंभीर हो गए जब पानी के तेज बहाव में एक थ्री-व्हीलर बह गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हर साल बरसात के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ने के साथ यहां दुर्घटना का खतरा पैदा हो जाता है,इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है,इसी तरह रामनगर-हल्द्वानी राज्य मार्ग पर बेलगढ़ के पास स्थित बरसाती नाला भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है,बारिश के दौरान नाले पर पानी आने से सड़क और नाले के बीच का अंतर कई बार स्पष्ट नहीं दिखाई देता,ऐसे में बाइक सवार संतुलन खोकर नाले में गिर जाते हैं। कई बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि महज चेतावनी बोर्ड लगाने या अस्थायी व्यवस्था करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बरसात शुरू होते ही हर साल इन स्थानों पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में टेड़ा और बेलगढ़ समेत अन्य संवेदनशील बरसाती नालों का सर्वे कराकर वहां छोटे पुल या मजबूत कलवर्ट का निर्माण किया जाना चाहिए. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर समय रहते इन नालों पर पुल नहीं बनाए गए तो आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है.0
0
Report
Advertisement
असम के गुवाहाटी में भारी बारिश से शहर में भीषण जलभराव, वीडियो हाटीगढ़ से
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी, असम: भारी बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में भीषण जलभराव हुआ। वीडियो हाटीगढ़ इलाके से है।0
0
Report
पटना में बाढ़ गहराई, गांधी घाट-दीघा इलाके पानी में डूबे
Noida, Uttar Pradesh:पटना में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब रिहायशी इलाकों में भी दिखने लगा है। दीघा के बिंद टोली में कई घरों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। करीब 1500 परिवार जेपी गंगा पथ के आसपास अस्थायी ठिकानों में रहने को मजबूर हैं। वहीं गांधी घाट भी पूरी तरह पानी में डूब चुका है। घाट के बाहर सड़क और आस-पास के घरों तक भी पानी पहुंचने लगा है, जिससे लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। राहत शिविरों के साथ पशुओं के लिए भी कैंप लगाए गए हैं। कम्युनिटी किचन, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। लोगों को लगातार अलर्ट रहने की अपील की जा रही है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 51.68 मीटर है, जो खतरे के निशान से 1.23 मीटर ऊपर है। वहीं गांधी घाट पर जलस्तर 50.36 मीटर है, जो खतरे के निशान से 1.76 मीटर ऊपर बह रहा है। बढ़ते जलस्तर के बीच अब प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती लोगों को सुरक्षित रखना है।0
0
Report
मथुरा में भक्तों की भीड़ और सुरक्षा की चेकलिस्ट: जन्मभूमि मंदिर में उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में भक्तों के आने का सिलसिला जारी हैं, सैकड़ों की भीड़ में लोग अब तक दर्शन के लिए आ चुके हैं, मथुरा के SP सुरेश चंद्र रावत से सुरक्षा व्यवस्था पर बात की है उन्होंने बताया कि लगभग 50-60 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है लेकिन जिस तरह भीड़ आ रही है ये संख्या और बढ़ सकती है… लीला मंच पर भजन कीर्तन की शुरुवात हो गई है जिसके बाद सभी भक्त राधे राधे की गूंज के साथ झूम रहे हैं. भक्तों से बात की है. “मथुरा में लेकर जन्म… गोकुल पाई छांव… धन्य मात जसुदा हुई… धन्य हुआ है गांव…” जन्मभूमि मंदिर परसीर की तैयारियां और भीड़ को दिखाते हुए, आज के खास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए किया है।0
0
Report
Advertisement
भूपेंद्र यादव की बैठक से दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर केंद्र-राज्यों का एकजुट प्रयास
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कल दिल्ली-NCR और आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण के प्रबंधन और नियंत्रण पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। इस बैठक में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्रियों और सचिवों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के चेयरमैन और सदस्य सचिवों के साथ-साथ पंजाब के कृषि मंत्री, कृषि सचिव और पर्यावरण सचिव भी शामिल हुए। इसमें सभी संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) को साथ लेकर काम करने पर ज़ोर दिया गया। मंत्री ने राज्य सरकारों द्वारा पेश की गई खास योजनाओं पर चर्चा की और राज्यों से सबसे अच्छे तरीकों को अपनाने और उन्हें लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने वायु प्रदूषण से निपटने की कोशिशों को और असरदार बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर और केंद्रित तरीके से काम करने की ज़ूरत पर ज़ोर दिया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राज्यों को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार उनके साथ है और वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने और कम करने की उनकी सकारात्मक कोशिशों में हर ज़रूरी मदद देगी।0
0
Report
जयपुर बीजेपी मुख्यालय में बैठक: संतोष के साथ निकाय चुनाव की रणनीति तय
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी मुख्यालय में हो रही बैठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ले रहे बैठक निकाय चुनावों को लेकर हो रही बैठक में चर्चा चुनाव संचालन समिति के सदस्य और केंद्रीय प्रभारी, सह प्रभारी बैठक में मौजूद。 बीएल संतोष निकाय चुनावों की मौजूदा स्थिति और आगामी रणनीति का ले रहे फीडबैक。 प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल मौजूद निकाय चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी भी बैठक में मौजूद。 राजेंद्र राठौड़, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, प्रभुलाल सैनी, लालचंद कटारिया सहित चुनाव संचालन समिति के सदस्य बैठक में मौजूद。0
0
Report
मथुरा मंदिर से प्रीता उपाध्याय का इनपुट: नई खबर सामने
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा मंदिर से प्रीता उपाध्याय का इनपुट0
0
Report
Advertisement
