हमीरपुर जिले में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
Hamirpur, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में भाई के साथ घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम से पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के वक्त मासूम की मां व परिवार के लोग फसल कटाई के लिए खेतों में गए हुए थे। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए भाई को चॉकलेट के लिए दुकान भेज दिया और मासूम को शिकार बना डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
