210341
हमीरपुर में फल चोरी करने वाले बंदर की पत्थर से ली गई जान, व्यापारी पर केस दर्ज
Rohari, Uttar Pradesh:हमीरपुर के कुरारा कस्बे में एक फल विक्रेता ने फल चुराने वाले बंदर की पत्थर से जान ले ली। बेरी तिराहे पर हुई इस घटना में व्यापारी ने बंदर को फल चुराकर भागते देखा और गुस्से में आकर उस पर पत्थर फेंक दिया, जिससे बंदर की जान चली गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी: विदेशियों को भी भाया नमामि गंगे का अभियान, मणिकर्णिका पर गंगा सेवकों के साथ की साफ-सफाई
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। सनातनी संस्कृति की आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत काशी के विश्व प्रसिद्ध गंगा घाट हमेशा से विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। अब विदेशी मेहमान भी गंगा स्वच्छता अभियान से जुड़कर स्वच्छता का संदेश देते नजर आ रहे हैं। मणिकर्णिका तीर्थ पर स्पेन और जापान से पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने नमामि गंगे के गंगा स्वयंसेवक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। विदेशी पर्यटकों ने हाथों में स्वच्छ गंगा का स्लोगन लिखी तख्तियां उठाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान गंगा सेवकों ने मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें विदेशी पर्यटकों ने सक्रिय भागीदारी की। पर्यटक काशी के घाटों के अप्रतिम सौंदर्य को देखकर अभिभूत नजर आए और उन्होंने नमामि गंगे के कार्यों की सराहना भी की। विदेशी पर्यटकों को स्वच्छता के लिए जागरूकता फैलाते देख आम जनमानस ने भी घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा सनातनी संस्कृति की आत्मा हैं। विदेशों से आने वाले लाखों पर्यटक पुण्य सलिला मां गंगा का दर्शन करने और इनके तट पर निवास करना पसंद करते हैं। गंगा हमारी आस्था भी है और आजीविका भी, इसलिए इसका संरक्षण करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य है।0
0
Report
गायत्री गंगा के नवनिर्मित गेट व पथ-वे का परमहंस गिरिशानंद महाराज ने किया उद्घाटन
Deo Gaon, Uttar Pradesh:हमीरपुर : - गायत्री गंगा के नवनिर्मित गेट व पथ-वे का परमहंस गिरिशानंद महाराज ने किया उद्घाटन, गायत्री तपोभूमि में आज आस्था और विकास का संगम देखने को मिला, नगर पंचायत सुमेरपुर द्वारा निर्मित नवनिर्मित गेट और पथ वे का कराया गया निर्माण, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाराज ने फीता काटकर किया लोकार्पण, नगर पंचायत के पदाधिकारी, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद, सुमेरपुर कस्बे के तपो भूमि आश्रम में हुआ कार्य।0
0
Report
आगरा के बुजुर्ग दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा शाहगंज क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करीब 60 वर्षीय पति-पत्नी. पति शेरू ने घर की दुकान, पत्नी ने कमरे में लगाया फंदा. देर रात की बताई जा रही घटना, परिवार में मचा कोहराम. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल नहीं चला पता. सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र की वर वाली गली का मामला. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
बानसूर रामपुर में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, जांच जारी
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) बानसूर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही बानसूर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामसिंह सिंह प्रजापत (35 वर्ष) पुत्र रामकिशोर प्रजापत, निवासी रामपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। जहां से निःशुल्क एंबुलेंस की मदद से शव को बानसूर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल और घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने के बाद पुलिस मौत के असल कारणों की जाँच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पायेगा...0
0
Report
पटाखों की वैरायटी बढ़ी, दीपावली पर कीमतों में 10–15% उछाल
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- पटाखों की दुकानों पर विभिन्न वैरायटी उपलब्ध, पिछले साल की तुलना में कीमतों में 10 से 15% की वृद्धि एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में दीपावली के पावन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मिठाई और नए कपड़ों के साथ-साथ इस त्योहारी सीजन में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए मुख्य आकर्षण रहने वाले पटाखों की दुकाने भी सज चुकी हैं। इस बार बाजार में बच्चो से लेकर बड़ो के लिए पटाखों की कई नई वैरायटी आई हैं। हालाकि पिछले साल की तुलना में इस साल पटाख़ो में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि हुई है | इधर बाजार में किस तरह के पटाखे, बंदूक की वेराइटी उपलब्ध है और पिछले साल की अपेक्षा इस साल कीमतों में कितना फ़र्क आया है | इन्ही सभी चीजो को लेकर पटाखा व्यापारी से बात की हमारे संवाददाता अखिलेश शर्मा ने |0
0
Report
गढ़ पार्क की बदहाली: गंदगी, अवैध दुकानदार और सुरक्षा पर सवाल
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ आम लोगों के हक की आवाज उठाते हुए जी राजस्थान की हेल्पलाइन टीम पहुँच चुकी है। शहर के मध्य स्थित गढ़ पार्क पहुंचे जी राजस्थान की टीम ने हालात का आकलन किया। पार्क आमजन के लिए खुशियों भरा स्थल माना जाता है, जहां हर व्यक्ति आराम से बैठ सके, कुछ देर आनंद ले सके। लेकिन गढ़ पार्क पहुंचने वाले व्यक्ति को यहां सब कुछ उतना सहज नहीं मिलता। प्रवेश द्वार के बाहर छोटे ठेठड़ी विकेताओं ने कब्जा किया है और पार्किंग की समस्या बढ़ जाती है। अंदर प्रवेश करने पर भी हरियाली के बीच गंदगी, खाद्य सामग्री बिखरी नजर आती है, जगह-जगह पड़े वैपर्स और डिस्पोजल पार्क की शोभा बिगाड़ रहे हैं। सफाई نبود, टूटे डस्टबिन और उनके चारों तरफ गंदगी.walkers के लिए नाक-मुंह ढकने पर मजबूर कर देती है। व्यायाम के लिए लटकी जंजीरें और बच्चों के लिए फिसलने की बेंच भी टूटे और गंदगी भरे पड़े दिखते हैं। पार्क के मध्य फव्वारा कुड़ेदान-सा बन गया है और उसकी सप्लाई लाइन दुरुस्त नहीं है। किनारों पर उगे पौधों के बीच गंदगी अंबार है। महिलाओं के लिए टॉयलेट उपलब्ध हैं, लेकिन दरवाजे गायब हैं। पुरुष टॉयलेट के भीतर भी स्थिति ठीक नहीं है। पार्क बच्चों के लिए है, अतः आवारा कुत्ते नुकसान कर सकते हैं, सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। पार्क के कोनों में शराब की बोतलें पड़ी मिलती हैं, जिससे शाम के समय असामाजिक तत्वों का प्रवेश संकेतित होता है। देर शाम महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। जी मीडिया ने पार्क में आए शहरवासियों से बात की, जिन्होंने पार्क के आर्थिक और संरचनात्मक पहलुओं को लेकर रोष व्यक्त किया। बाजार के पास होने के कारण शहर और बाहर से लोगों का आना-जाना रहता है, पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। ओपन जिम के संसाधन टूटे हुए हैं, झूले भी अनुपयोगी हैं। चौकीदारों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था की दरकार है ताकि आवारा कुत्ते और मवेशी प्रवेश न कर पाएँ। دیر शाम पुलिस की राउंडिंग और अवैध दुकानदारों को अन्य स्थान पर भेजने जैसी व्यवस्थाओं की भी जरूरत है। नागरिकों ने कहा कि नगर परिषद को पार्कों की नियमित देखभाल करनी चाहिए और सुरक्षा से लेकर सफाई तक उचित इंतजाम करने चाहिए। नगर परिषद ने कहा है कि वे दोनों पार्कों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे, टूटे संसाधनों की मरम्मत कराई जाएगी तथा तालाब के जलकुंभी की सफाई के लिए भी कदम उठाए जाएँगे।0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर विकास के ठोस नमूने, विजय शाह ने आभार व्यक्त किया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने इस मौके पर मध्य प्रदेश के विकास में भूमिका निभाने वाले सभी मुख्यमंत्री, सरकारों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का आभार मानते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2003 के बाद से प्रदेश में भाजपा सरकारों के कार्यकाल में जो प्रगति और विकास के कार्य हुए हैं वह पहले की सरकारों द्वारा किए गए कार्य से कई गुना श्रेष्ठ है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में VO, परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विकास की उपलब्धियाँ और प्रगति का बखान किया गया। मंत्री विजय शाह ने कहा कि 2003 के बाद से मध्य प्रदेश में भाजपा सरकारों ने जो काम किया वह मध्य प्रदेश के स्थापना में सबसे श्रेष्ठ कार्य कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले 23 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य सिंचाई और इन्फ्रास्ट्रक्चर में जो काम हुए हैं वह पहले की सरकारों से कई गुना ज्यादा है। इसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार माना। बाइट, विजय शाह मंत्री। स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया साथ ही प्रदेश के विकास के लिए संकल्प लिया गया। समारोह स्थल पर उत्कृष्ट कृषि उत्पादों और जिले में हुए श्रेष्ठ कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में महापौर विधायक जनप्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। आज मंत्री विजय शाह का जन्म दिवस है।0
0
Report
रीवा में दीपावली से पहले नकली मिठाइयों के खिलाफ बड़ी छापेमारी, 1 क्विंटल जब्त
Rewa, Madhya Pradesh:दीपावली के त्योहार से पहले रीवा में खाद्य विभाग ने नकली मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के नए बस स्टैंड पर टीम ने छापेमारी कर करीब 1 क्विंटल नकली मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की है। जब्त सामग्री में मिल्क केक और मावा भी शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के मुताबिक, इन मिठाइयों को दूध की जगह स्टार्च और फ्लेवर का इस्तेमाल करके तैयार किया गया था। जानकारी के अनुसार, मिठाइयों की यह खेप बनारस से आभा ट्रैवल्स के माध्यम से भेजी गई थी और गौतम ट्रैवल्स की बस से रीवा लाई गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड पर रखी मिठाइयों को जब्त कर लिया। हालांकि, मौके पर संबंधित व्यापारी मौजूद नहीं मिला। फिलहाल खाद्य विभाग ने जब्त सामग्री के मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहार से ठीक पहले नकली मिठाइयों की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष की अपहरण के बाद हत्या, परिवार में हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या, अधिवक्ता गयादीन की कार सवार अपहरणकर्ताओ ने अपहरण के बाद हत्या की वारदात को दिया अंजाम बीते दिन फाइल के बहाने फोन कर दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाकर कार सवारो ने किया था अपहरण, अपहरण की सूचना पर परिजनों ने दी पुलिस को दी थी शिकायत, परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था अपहरण का मुकदमा, कानपुर में संदिग्ध हालत में बार संघ अध्यक्ष का शव मिलने से परिजनों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची जालौन की कालपी पुलिस कर रही पूछताछ, घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही तलाश, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र की घटना।0
0
Report
Advertisement
दिव्यांग बच्चों के हुनर से दीपावली में रोशन बीकानेर, आत्मनिर्भरता की नई कहानी
Bikaner, Rajasthan:दिव्यांग बच्चों के हुनर से रोशन होंगे घर, दीपावली पर आत्मनिर्भरता की अनूठी पहल करीबी 60 बच्चे अपने हाथों से तैयार कर रहे रंग-बिरंगे दीपक और हैंडीक्राफ्ट दीपक और पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री से बच्चों को मिल रहा प्रोत्साहन सिर्फ दीपावली ही नहीं, कई त्योहारों पर भारतीय परंपरा और संस्कृति को भी दे रहे बढ़ावा कुछ हाथों में चुनौतियां हैं लेकिन उन्हीं हाथों में ऐसा हुनर भी है जो दूसरों के घरों को रोशन कर सकता है इस दीपावली बीकानेर में करीब 60 दिव्यांग बच्चे सिर्फ मिट्टी के दीपक नहीं बना रहे बल्कि अपने आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहे हैं जिन बच्चों को अक्सर मदद की जरूरत के नजरिए से देखा जाता है वही बच्चे अपनी मेहनत और कला से समाज को कुछ नया देने की कोशिश कर रहे हैं यह कहानी है हौसलों की, हुनर की और उन सपनों की, जो किसी शारीरिक चुनौती के आगे हार मानने को तैयार नहीं…..देखिए इस खास रिपोर्ट में ! रोशनी के त्योहार दीपावली पर हर घर में दीपक जलेंगे लेकिन बीकानेर में तैयार हो रहे इन दीपकों की चमक कुछ खास है क्योंकि इन्हें उन बच्चों ने अपने हाथों से बनाया है जिनके जीवन में शारीरिक चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन उनके हौसलों की कोई सीमा नहीं। दिव्यांग सेवा संस्था पिछले 10 वर्षों से इन बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अलग-अलग हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है संस्था से जुड़े करीब 60 बच्चे इस बार दीपावली के लिए रंग-बिरंगे और आकर्षक दीपक तैयार कर रहे हैं कोई दीपकों को आकार दे रहा है, तो कोई उन्हें रंगों से सजा रहा है हर दीपक के पीछे इन बच्चों की मेहनत, लगन और कुछ कर दिखाने का जज्बा नजर आता है। संस्था और उससे जुड़े लोगों की कोशिश सिर्फ दीपक बनवाने तक सीमित नहीं है उनका उद्देश्य है कि समाज इन बच्चों के हुनर को पहचाने, इनके बनाए दीपकों और दूसरी चीजों को खरीदे और इन्हें आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिले इनकी बनाई वस्तुओं की बिक्री से मिलने वाली राशि भी बच्चों को प्रोत्साहित करने में मदद करती है यानी जब कोई इनके हाथों से बना दीपक खरीदता है तो वह सिर्फ एक सामान नहीं खरीदता, बल्कि किसी बच्चे के आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है खास बात यह है कि बच्चों की यह कला केवल दीपावली तक सीमित नहीं है समय-समय पर अलग-अलग त्योहारों और उत्सवों के लिए ये बच्चे हैंडीक्राफ्ट और पारंपरिक वस्तुएं तैयार करते हैं इसके जरिए भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोक कला को भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है यह पहल इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की एक कोशिश भी है ताकि उनकी पहचान उनकी चुनौतियों से नहीं बल्कि उनकी प्रतिभा और हुनर से बने इस दीपावली अगर आप भी किसी के घर को रोशन करने के लिए दीपक खरीद रहे हैं तो एक बार इन बच्चों के हाथों से बने दीपकों को जरूर मौका दीजिए क्योंकि यहां जलने वाला हर दीपक सिर्फ रोशनी नहीं फैलाएगा बल्कि किसी बच्चे के सपनों, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को भी नई रोशनी देगा.0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में स्कूल बस पर पथराव, 62 बच्चे और 10 स्टाफ घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुंदा से खबर, उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर बदमाशों का आतंक, बदमाशों ने स्कूल बस पर किया पथराव, जोधपुर जिले के निजी स्कूल की बताई जा رہی बस, पत्थर लगने से बस चालक जसवंत सिंह,शिक्षक योगेश सहित तीन को आई छोटे, बस के आगे का शीशा फूटा, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को तेज गति से भगाया, सूचना पर बेकरिया थाना पुलिस पहुंची मौके पर, घायलो का स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया उपचार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू, पिकनिक पर आ रही दो स्कूल बसों में सवार थे 62 बच्चे और 10 स्कूल स्टाफ, बेकरिया थाने से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर हुई वारदात, पुलिस जुटी मामले की जांच में,0
0
Report
अमरौहा में यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने पुलिसकर्मियों और छात्रों को शपथ दिलाई
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में यातायात माह का आगाज, एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों और छात्राओं को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ अमरौहा की नवनिर्मित पुलिस लाइन में रविवार को यातायात माह का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। 1 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों और चौराहों पर जागरूकता कैंप लगाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एसपी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों और बाइक पर पटाखा साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों की जान बचाना पुलिस की प्राथमिकता है。 बाइट: लखन सिंह यादव पुलिस अधीक्षक अमरोहा0
0
Report
Advertisement
धौलपुर के पास स्कॉर्पियो-ट्रक भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत, कई घायल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर राजस्थान सीमा से सटे मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और ट्रक की भिड़ंत में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा मध्यप्रदेश के बाबा देवपुरी के पास बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार भोपाल से बदायूं जा रहे थे। तभी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने धौलपुर नजदीक हoune के चलते घायलों को तुरंत धौलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सभी घायलों को धौलपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।0
0
Report
बालाघाट बायपास पर थोक पटाखा स्टॉक से बड़ा हादसा का खतरा
Raebareli, Uttar Pradesh:त्यौहार के मौके पर जहाँ एक तरफ दीपावली की आतिशबाजी को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर के बायपास रोड पर एक बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है... जून 2017 में खैरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट को बालाघाट का कोई नागरिक भूल नहीं पाया है, जिसमें 23 बेकसूर मजदूरों की मौत चली गई थी और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे... इससे पहले 2015 में किरनापुर की पटाखा फैैक्ट्री में हुए धमाके में भी 3 मजदूरों की मौत हुई थी... इतने दर्दनाक हादसों के बावजूद जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है... बालाघाट के बायपास स्थित तीन थोक पटाखा दुकानों पर दीपावली के त्यौहार को देखते हुए क्षमता से काफी अधिक आतिशबाजी का स्टॉक जमा कर लिया गया है... चौंकाने वाली बात यह है कि थोक पटाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने खुद स्वीकार किया है कि माँग को देखते हुए अतिरिक्त पटाखों का भंडारण किया गया है... उनका कहना है कि इस बात की जानकारी प्रशासन को है और नियमनुसार 33% अतिरिक्त स्टॉक रख सकते है और उसका चालान भी हम जमा करते है..जहाँ ये थोक दुकानें स्थित हैं, उससे महज कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप, लोगों के रिहाइशी मकान और अन्य कई व्यापारिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं... अगर यहाँ जरा सी भी लापरवाही या हादसा होता है, तो उसका असर कितना तबाही भरा होगा, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है... सुरक्षा के नाम पर इन दुकानों में पानी-रेत की बाल्टियाँ और चंद फायर सेफ्टी उपकरण ही नजर आते हैं... भीषण अग्निकांड जैसी स्थिति में ये मामूली इंतजाम पूरी तरह नाकाफी साबित होंगे.. बड़ा सवाल यह है कि अगर कोई अनहोनी घटती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा—अतिरिक्त भंडारण की इजाजत देने वाला प्रशासन या फिर नियमों को ताक पर रखने वाले व्यापारी...0
0
Report
महराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज में यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस कार्यालय से निकलकर उद्योग चौराहा, नगर तिराहा और नवीन सब्जी मंडी होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंची। इसके बाद नगर तिराहा होते हुए यातायात कार्यालय पर रैली का समापन हुआ। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना पुलिस, प्रशासन और प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार, यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू प्रभाकर, विनोद सिंह, सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
