210301
हमीरपुर में ATM मशीन का लॉक तोड़कर कैश ले उड़े शातिर चोर, CCTV में कैद हुई घटना
Hamirpur, Uttar Pradesh:सुमेरपुर कस्बे में एक प्राइवेट एटीएम मशीन का लॉक तोड़कर एक युवक कैश लेकर रफूचक्कर हो गया जबकि दूसरा युवक वारदात की पहरेदारी में लगा रहा। घटना का पूरा वीडियो एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद अब सुमेरपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ में 191 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में 191 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार खबर हनुमानगढ़ से है टाउन पुलिस ने 191 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गुरलीन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वह तरनतारन जिले के भुच्चर खुर्द गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को गोलूवाला थाने की टीम ने चक 4 LKS से लिखमीसर-खरालिया रोड पर तीन आरोपियों को पकड़ा था। उनके पास से महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी भी जब्त की गई थी। पकड़े गए आरोपियों से अवैध हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जब्त हेरोइन गुरलीन सिंह उर्फ गब्बी से खरीदने की बात कही थी। इसके बाद हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने गुरलीन सिंह को गिरफ्तार किया। मामले की जांच थाना प्रभारी लखवीर सिंह कर रहे हैं।0
0
Report
JDU ने पोस्टर से ललन सिंह को हटाया, अंदरूनी कलह सामने
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग JDU ने सोशल मीडिया पर दो पोस्टर जारी किया लेकिन अपने पोस्टर से ललन सिंह को गायब कर दिया है。 जदयू का अंतर कलह खुलकर सामने आने लगा नीरज कुमार को बधाई देने के लिए जेडीयू ने बना पोस्टर, लेकिन ललन सिंह को नहीं मिली जगह。 वहीं, नीरज कुमार ने खुलकर कह दिया है सावली ही पैदा नहीं है कि मैं ललन सिंह से आशीर्वाद लूंगा।0
0
Report
इंडिया गठबंधन 2027 के सेमीफाइनल की तैयारी में, बीजेपी पर सवालों की बहस
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Aradhana Mishra ‘Mona’ (Congress UP President) On BJP’s State Working Committee Meeting And Amit Shah’s Election Strategy / Akhilesh Yadav’s Criticism Of BJP Over MLC Election Results / Extension Of SIR Deadlines In Five States / INDIA Bloc’s Campaign Against CEC Gyanesh Kumar And November 1 Delhi Rally / Jamia Student union Elections / BJP’s Nationwide Programmes To Counter Opposition’s SIR Allegations देखिए रणनीति तय करें। यह उनका विषय है, उनकी पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक है। पर उनको समीक्षा यह भी करनी चाहिए कि हाल में जो एमएलसी के चुनाव हुए। वह एक जनादेश है भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वाराणसी में दोनों सीटें भाजपा हार गई, लखनऊ जो राजधानी है वहां सीटें वहां की सीट हार गई, आगरा मथुरा की सीट भारतीय जनता पार्टी हार गई। तो यह इसके पीछे मंथन करें क्योंकि यह भारतीय जनता पार्टी की जो नीतियां रही हैं, यह उसके खिलाफ जनादेश है। जो अनएम्प्लॉयमेंट रहा है, महंगाई रही है, एसआईआर को लेके अविश्वसनीयता रही है, लॉ एंड ऑर्डर की बात है, यह समीक्षा करें। मुझे लगता है कि वह बेहतर होगा, पर यह लाख समीक्षा कर लें। नई लाख रणनीतियाँ बना लें पर उत्तर की प्रदेश की जनता ने अब मन बना लिया है कि 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है। मैं इंडिया गठबंधन के सभी जो प्रत्याशी जीते हैं, मैं उनको सभी को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं और यही कहूंगी कि यह 2027 का सेमी फाइनल था, फाइनल हम जीतेंगे। चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में एसआईआर की समय सीमा बढ़ा दी है, जबकि बात की जाए अंतिम वोटर लिस्ट की 30 नवंबर को आएगी, जबकि दिल्ली की 22 दिसंबर को जारी होगी। एसआईआर की पूरी प्रक्रिया पर लगातार प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं। पीलीभीत की घटना हो या यहां तक कि जो इलेक्शन कमीशन अभी एमएलसी के चुनाव में जो वोटर लिस्ट आई उसमें भारी गड़बड़ी पाई गई। जिस पर इलेक्शन कमीशन लगातार माफी भी मांग रहा है, कार्यवाही भी कर रहा है। तो इस पूरी हमारी तो यही मांग है कि एसआईआर की पूरी कार्यवाही को तत्काल रोक देना चाहिए क्योंकि अब यह विश्वसनीयता इलेक्शन कमीशन अपनी खो चुका है और दोबारा से इसको ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, एक नई उसके साथ पहल के साथ जो समीक्षा है वोटर लिस्ट की, वो होनी चाहिए। हम बात की जाए मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आंदोलन अब तेज हो गया है। शुक्रवार यानी कि आज जनता के बीच महाभियोज अभियान होगा और एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान से जो रैली है? वो निकाली जाएगी के सवाल पर मैं यह नहीं समझ पा रही हूँ कि अगर आरोप ज्ञानेश कुमार पर लग रहे हैं जो चीफ इलेक्शन कमिश्नर हैं और जिन पर आरोप उन्हीं के दो वरिष्ठ साथियों ने लगाए हैं उस पर जवाब भारतीय जनता पार्टी क्यों दे रही है?यह काम तो ज्ञानेश कुमार का है, यह काम तो इलेक्शन कमीशन का है? कि वह जवाब दें विपक्ष के आरोप कर या जो कॉमन सिटीजन है? उसके आरोप को, सिविल सोसाइटी के लोगों के आरोप को। तो यह बात तो तय है? कि आज जो बॉलिंग ज्ञानेश कुमार ने की है, एसआईआर में जो कमियां पाई गई, जो आरोप लगे और उसकी सफाई अगर भाजपा दे रही है? तो बॉलिंग ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं और बैटिंग भाजपा कर रही है। तो यह तो पूरी तरह से सिद्ध हो गया कि जो आरोप लगातार हम लगाते हैं। एसआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए बीजेपी देश भर में आठ सौ कार्यक्रम करने जा रही है। इनमें बात किया पदयात्रा होगा, प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा, युवा कार्यक्रम और मॉक संसद भी शामिल किया जा रहा के सवाल पर जवाब इलेक्शन कमीशन से मांगा जाए, जवाब ज्ञानेश कुमार से मांगा जाए और जवाब भारतीय जनता पार्टी दे। तो इस तो यह सिद्ध होता है कि आज इलेक्शन कमीशन की जवाबदेही जिस पर तय होनी चाहिए उसे बीजेपी दे रही है। तो यह जो हमारी चिंता है कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है जिस पर भारतीय जनता पार्टी मौन है।0
0
Report
Advertisement
नीरज कुमार का कहना: न्यायपालिका में ईमानदार न्याय, सरकार की भूमिका नहीं
Patna, Bihar:पटना MLC नीरज कुमार ने कहा ki is maamle me main nahi hoon... mere bachche par tippani huyi hai. is desh me imaan zinda hai ... nyayapalk ke andar nyay milta hai... Sarkar ki isme bhumika nahi hai.. yaachikarta main nahi hoon Dularchand Yadav ke parivar me Neeraj Kumar hai.... vo yaachika kar rahe hai... nyayapalk ke faisle par koi tipanni nahi hai.. sarkar ko badnaam karne ki saajis hoti hai...0
0
Report
सहरसा में गिट्टी लदे ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
Saharsa, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र का है जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए देहद मोड़ के समीप एक गिट्टी लदे ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है, पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. शराब तस्करों ने बड़े ही शातिराने अंदाज में शराब को ट्रक में लोड गिट्टी के छिपाकर रखा था. तलाशी के दौरान ट्रक से करीब 2300 लीटर शराब बरामद किया गया गया है जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है. फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए लोगों से पूछताछ करने में जुटी है.0
0
Report
मिर्जापुर : महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ का पर्व
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ का पर्व मिर्जापुर के रौदानी कॉलोनी स्थित साई मंदिर में करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में नजर आईं। मंदिर परिसर में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्तिमय माहौल देखने को मिला। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मॉक संसद विवाद पर बीजेपी-झामुमो के नेताओं के बयान जारी
Ranchi, Jharkhand:दिल्ली में इंडिया गठबन्धन के नेताओं के द्वारा मॉक संसद आयोजित किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, ये मौकरी ऑफ डेमोक्रेसी है,अगर आप रियल वोट से चुनाव नही जीत सकते हैं तो आप अराजकता पैदा कर चुनाव जीतना चाहते हैं। बाइट ...प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झामुमो प्रवक्ता ने कहा आंदोलन का अलग अलग तरीका होता है और मॉक पार्लियामेंट , संसद सड़कों पर दिखेगी यही कॉन्सेप्ट है। इस देश को तानाशाही शासन से छुटकारा पाना है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता ,झामुमो0
0
Report
कर्नाटक: बस किराए की बढ़ोतरी पर 4 नवंबर को सरकार स्पष्ट करेगी
Noida, Uttar Pradesh:Karnataka Transport Minister Byrathi Suresh said the cabinet approved a bus fare hike proposal. The government will take a call on the proposed fare hike on November 4, and I will clarify on that day how much percentage will be hiked and how much proposal we have; all those things will be explained on Nov 4.0
0
Report
डबवाली की ढाणियों में 1.5 करोड़ ग्रांट से बिजली पहुंचाने का बड़ा कदम
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिला के डबवाली हलके की ढाणियों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने डेढ़ करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला की मांग पर सांसद ने विकास कार्यों के लिए यह राशि मंजूर की है। इस ग्रांट से डबवाली हलके की उन ढाणियों में बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा, जहां अभी तक बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है। दरअसल, डबवाली हलके में ढाणियों तक बिजली पहुंचाने के लिए दिग्विजय सिंह चौटाला ने डेढ़ करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करवाकर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को भेजा था। इसके बाद उन्होंने सांसद से क्षेत्र के लोगों की जरूरत को देखते हुए ग्रांट जारी करने की अपील की थी। सांसद ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी। अब तक कार्तिकेय शर्मा तीन करोड़ की राशि मंजूर कर चुके है। इस मौके पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भले ही वे वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार गए, लेकिन डबवाली हलके के लोगों के प्रति उनकी जिम्मेदारी आज भी कायम है। चुनाव में हार के बाद भी क्षेत्र के लोग लगातार उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बता रहे हैं। ढाणियों में रहने वाले लोगों ने बिजली की उचित व्यवस्था करवाने की मांग रखी थी। लोगों की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार्तिकेय शर्मा से संपर्क किया और डेढ़ करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर करवाई। दिग्विजय चौटाला ने इस दौरान अपनी चुनावी हार का जिक्र करते हुए कहा कि अगर डबवाली की जनता उन्हें विधायक बनाती है तो वे हलके के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करवाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके विधायक बनने पर कोई भी ढाणी बिजली से वंचित नहीं रहेंगे और ढाणियों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जाएगा। वहीं, दिग्विजय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री को बहरूपिया करार देते हुए कहा कि पंजाब में सरकार बनने के बाद नशे को खत्म करने के दावे करने वाले मुख्यमंत्री पहले हरियाणा की स्थिति पर ध्यान दें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरियाणा में नशे के खात्मे को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डबवाली हलके का दौरा करने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अगर डबवाली आएंगे तो उन्हें नशे की वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा। उन्होंने गांव टप्पी का उदाहरण देते हुए दावा किया कि पिछले एक साल में गांव में नशे के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार को नशे के खिलाफ केवल बयानबाजी करने की बजाय धरातल पर ठोस कदम उठाने चाहिए। अब देखना होगा कि डेढ़ करोड़ रुपये की ग्रांट से ढाणियों में बिजली व्यवस्था कितनी मजबूत होती है और नशे के मुद्दे पर सरकार विपक्ष के इन आरोपों का क्या जवाब देती है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़: 20 हजार के इनामी डोडा-पोस्त आरोपी बिरमचंद गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ (राजस्थान) में 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी बिरमचंद को गिरफ्तार किया गया। हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने इसे झालावाड़ जिले के घाटोली थाना पुलिस की मदद से पकड़ा। बिरमचंद पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा है। पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर 2023 को हनुमानगढ़ से रावतसर जाने वाली सड़क पर गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था; उसके पास से 15 किलो 560 ग्राम डोडा-पोस्त गया था। गुरजीत सिंह ने बताया कि उसने डोडा-पोस्त बिरमचंद से खरीदा था। इससे बिरमचंद गिरफ्तारी के डर से फरार था। हनुमानगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हनुमानगढ़ टाउन थाने के उपनिरीक्षक सुशील कुमार आदि शामिल थे।0
0
Report
अमरोहा के चौधरपुर में GNM छात्रा की आत्महत्या, गांव में मातम
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव चौधरपुर में 25 वर्षीय युवती का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हाजी धन्नू की बेटी यासमीन के रूप में हुई है। यासमीन जोया स्थित वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से जीएनएम के फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि घर में ही पिता की आटे की चक्की है। परिजनों ने चक्की परिसर में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे यासमीन का शव लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 25 वर्षीय युवती की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। फिलहाल युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।0
0
Report
नोहर पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा; 720 पव्वे और 96 बीयर बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:नोहर पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा। खबर हनुमानगढ़ से है, राजस्थान में बनी अंग्रेजी शराब के 720 पव्वे और बीयर की 96 बोतलों के साथ नोहर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी भी जब्त की। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान टीम ने धर्मेंद्र कुमार यादव को पकड़ा। वह हरियाणा के पलवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीघोट गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे ग्राम सोनड़ी के पास वन विभाग कार्यालय के सामने से पकड़ा। गाड़ी से अलग-अलग ब्रांड की शराब और बियर की बोतलें मिलीं। मामले में नोहर थाने में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आगे की जांच थाना प्रभारी जगदीश पांडर कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
खाद्य पदार्थों पर GST शून्य, मंडी सेस 0.50%—छोटे व्यापारियों को पेंशन की मांग
Jaipur, Rajasthan:खाद्य पदार्थों पर जीएसटी खत्म करने, मंडी सेस की दर पूरे देश में समान रखने और छोटे व्यापारियों को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गई हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन (एफएआईएफडीए) की राष्ट्रीय बैठक में देश के 18 प्रांतों के प्रतिनिधियों ने खाद्य व्यापार से जुड़ी समस्याओं और नीतिगत बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में केंद्र सरकार से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के हित में आवश्यक निर्णय लेने की मांग की गई। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा खाद्य पदार्थों पर लगने वाले जीएसटी का रहा। प्रतिनिधियों ने खाद्य वस्तुओं को जीएसटी की शून्य श्रेणी में रखने की मांग करते हुए कहा कि खाद्य पदार्थ आम आदमी की बुनियादी जरूरत हैं। इन पर कर का बोझ पड़ने से कारोबारियों के साथ उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है। बैठक में कपास और खाद्य तेलों पर जीएसटी में राहत देने तथा जिन्निंग फैक्ट्रियों को जीएसटी में रजिस्टर्ड करने का मुद्दा भी उठाया गया। मंडी सेस की दर 0.50 प्रतिशत करने की मांग व्यापारियों ने देशभर में मंडी सेस की दर एक समान निर्धारित करने की मांग की। इसके लिए अधिकतम 0.50 प्रतिशत मंडी सेस लागू करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रतिनिधियों का कहना था कि अलग-अलग राज्यों में मंडी सेस की अलग-अलग दरें होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। एक राज्य से दूसरे राज्य में कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी अतिरिक्त आर्थिक और प्रक्रियागत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पूरे देश में एक समान व्यवस्था लागू होनी चाहिए。 छोटे व्यापारियों की पेंशन का मुद्दा भी उठा बैठक में छोटे व्यापारियों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधियों نے छोटे व्यापारियों को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने की मांग की। उनका कहना था कि छोटे व्यापारी भी देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य आपूर्ति व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में बुढ़ापे में उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में इन सभी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने और खाद्य व्यापार से जुड़ी नीतियों में जरूरी बदलाव कराने पर जोर दिया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि जीएसटी और मंडी सेस की व्यवस्था सरल और समान होने से देशभर के व्यापारियों को राहत मिलेगी तथा खाद्य कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
चक्रवात अर्णव से अमेठी में बदला मौसम, किसान चिंतित और फसल पर खतरा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी :- जनपद में चक्रवात अर्णव के कारण अचानक मौसम में हुआ बदलाव, देर रात से जिले के कई क्षेत्रों में देखने को मिली बूंदाबांदी, जबकि कल से दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खासकर धान की पककर तैयार खड़ी फसल को लेकर किसान हो रहे हैं परेशान, किसानों को आशंका कि यदि बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा, तो फसल को हो सकता है भारी नुकसान, वहीं, जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले एक से दो दिनों तक मौसम में देखने को मिल सकता है बदलाव, ऐसे में लोगों को मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने और जरूरी सावधानियां बरतने की दी जा रही है सलाह।0
0
Report
यूपीएसएससी PET 2026 आज दो पालियों में, सुरक्षा कड़े इंतजाम
Bareilly, Uttar Pradesh:पीईटी परीक्षा आज , दो पालियां में होगी परीक्षा, पुलिस-प्रशासन अलर्ट बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आज यानी शुक्रवार से शुरू । परीक्षा 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। अभ्यर्थیوں को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी हो सके。 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ उसकी फोटोकॉपी भी ले जाना अनिवार्य है। बिना जरूरी दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
