210301
हमीरपुरः महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने की जन सुनवाई, मामलों को तुरंत सुलझाने का दिया निर्देश
Hamirpur, Uttar Pradesh:जिला मुख्यालय के अब्दुल कलाम सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी द्वारा महिला उत्पीड़न संबंधित शिकायतों की समीक्षा की गई। महिलाओं और बालिकाओं से उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से ज्यादातर शिकायते विभिन्न थानों और जमीन के विवाद से संबंधित थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगोत्री राजमार्ग नालूपानी के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मार्ग अब सुचारू
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के समीप भूस्खलन होने और सड़क पर मलबा आने से अवरुद्ध मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है。 नालूपानी में बार–बार मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और मार्ग को तत्काल खोले जाने के लिए उक्त स्थान पर स्थायी जेसीबी की तैनाती कर दी गई है।0
0
Report
JDU के संजय झा बोले NDA बैठक CM चौधरी के आवास पर
Patna, Bihar:Patna जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान आज NDA की बैठक है इसको लेकर संजय झा ने कहा एनडीए की बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हो रही है। पांच दलों के सारे जिला अध्यक्ष इस मीटिंग में रहेंगे, पार्टी के सीनियर नेता रहेंगे, बिहार सरकार के मंत्री रहेंगे, हर जिला में समन्वय रहे सिर्फ पटना में समन्वय नहीं रहे, जिला और ब्लॉक में भी समन्वय में रहे नतीजा देखे होंगे चुनाव के बाद का फीडबैक भी लेना है कि उनके क्षेत्र में काम चल रहा है और सुझाव भी लेना है और क्या होना चाहिए जमीनी फीडबैक से कोई योजना बनाने में अच्छा होता है। सारे पार्टी के जिला अध्यक्ष इस बैठक में रहेंगे और जिला का इनफार्मेशन भी मिलेगा क्या हो रहा है क्या नहीं हो रहा है। टीएमसी का क्या हाल हो गया पूरे देश देख रहा है पार्टी जिस तरह से चल रही थी ना कोई विचारधारा था ना जनता का कोई कमिटमेंट था सत्ता को लेकर सब एक झूठ थे जैसे दिखते हैं इंडिया गठबंधन में चुनाव अलग-अलग लड़ते हैं और फिर आपस में एकजुट हो जाते हैं0
0
Report
शिर्डी साईं मंदिर के VIP दर्शन अब 300 रुपए, भक्तों में बढ़ी महंगाई की हलचल
Mumbai, Maharashtra:शिर्डी साईं मंदिर में VIP दर्शन हुए महंगे, अब 200 नहीं 300 रुपये देने होंगे महाराष्ट्र के शिर्डी स्थित श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने VIP प्रोटोकॉल दर्शन की फीस में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब VIP प्रोटोकॉल के तहत साईं बाबा के विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को प्रति व्यक्ति 300 रुपये चुकाने होंगे। इससे पहले यह शुल्क 200 रुपये था। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए शिर्डी पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुचारु दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए संस्थान लगातार व्यवस्थाओं में सुधार कर रहा है। संस्थाने के अनुसार, अब तक VIP प्रोटोकॉल दर्शन और सामान्य सशुल्क दर्शन की फीस समान होने के कारण श्रद्धालुओं के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति पैदा हो रही थी। इसी को देखते हुए केवल VIP प्रोटोकॉल दर्शन की फीस बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, सामान्य सशुल्क दर्शन की फीस और व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संस्थाने ने स्पष्ट किया है कि नई दरें आवश्यक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लागू की जाएंगी। इसके बाद जारी होने वाले सभी नए VIP प्रोटोकॉल दर्शन पास 300 रुपये की नई दर पर उपलब्ध होंगे। श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट का कहना है कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु विशेष ब्रेक दर्शन सुविधा का लाभ उठाते हैं, जबकि सप्ताहांत और त्योहारों के दौरान इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में VIP और सामान्य दर्शन व्यवस्था के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है。0
0
Report
Advertisement
बारमेरः ASI अनोपाराम के निधन के बाद ट्रांसफर आदेश पर सवाल
Barmer, Rajasthan:Barmer 1 जुलाई को निधन, 9 जुलाई को ट्रांसफर आदेश में नाम पगड़ी रस्म के दिन ही दिवंगत ASI का तबादला मृतक ASI अनोपाराम के स्थानांतरण से विभाग पर सवाल जोधपुर रेंज की ट्रांसफर सूची में बड़ी प्रशासनिक चूक? दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम ट्रांसफर लिस्ट में शामिल सेवा रिकॉर्ड अपडेट नहीं या लापरवाही? 01 जुलाई को मौत, 09 जुलाई को तबादला आदेश जारी स्थानांतरण सूची ने खोली विभागीय रिकॉर्ड की पोल ट्रांसफर आदेश में मृतक ASI का नाम, जोधपुर रेंज पुलिस के आदेश से उठे गंभीर सवाल0
0
Report
पुत्र ने ही पिता की हत्या का किया खुलासा: क्या बदलेगा केस का रुख?
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम भोगावा सिपानी में हत्या का मामला पुलिस ने खुलासा किया। मृतक नारायण अपने ही पुत्र जयपाल के खिलाफ 4 जून को घर नहीं जाने और गाली गलौच करने को लेकर हुए विवाद के बाद सीने में लात मारे जाने से गंभीर चोटों के कारण मृत्यु के रूप में पाया गया। पीएम रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु का कारण गंभीर चोट लगना बताया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SDOP बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी बेड़िया निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में थाना बेड़िया से पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से विस्तृत चर्चा की और जानकारी मिली कि 4 जून को मृतक नारायण का अपने ही पुत्र जयपाल को घर नहीं जाने और गाली गलौच करने को लेकर झगड़ा हुआ था। जयपाल ने मृतक को जान से मारने की नियत से सीने में 5-6 बार लात मारी और पुलिया पर पैर पकड़कर घसीट दिया। पुलिस टीम ने जयपाल को अभिरक्षा में लिया और बारीकी से पूछताछ करने पर उसने ही पिता के प्रति हत्या की नियत से लात मारने की बात स्वीकार की। आरोपी जयपाल को न्यायालय पेश किया गया। पुलिस रिकार्ड से पता चला कि जयपाल पर पूर्व में वर्ष 2024 में बेड़िया थाने में अपराध दर्ज है।0
0
Report
इटावा में लूटकांड के आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी, घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वही अभियुक्त के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी भी बरामद हुई है. इटावा जनपद के थाना इकदिल इलाके में पुलिस और लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे शिवम और शिवा के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, कारतूस 20,170 रुपए नगद बरामद किया गया है. अभियुक्त ने बीते 3 जुलाई को इकदिल में लूट की घटना को अंजाम दिया था. अभियुक्त के ऊपर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में मजदूर के साथ डंडे से मारपीट का वीडियो वायरल, दबंगई के आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग मजदूर के साथ की डंडे से मारपीट, मारपीट और दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जबरन दबंगई से मजदूरी करने का आरोप, दबंग ने डंडे और लात घुसो से की मारपीट, अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के शिवपुरी गली नंबर 4 का मामला。0
0
Report
एटा में दो पक्षों की भिड़ंत, जमकर मारपीट, एक व्यक्ति हिरासत में
Etah, Uttar Pradesh:एटा में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, मामूली कहासुनी में हुई जमकर मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, घटना के दौरान बाजार में मची अफरा-तफरी, लोगों की लगी भीड़, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर भेजा थाने, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर स्थित बर्तन मार्केट का मामला।0
0
Report
पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय का बक्सर दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह
Buxar, Bihar:पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बनने के बाद अपने पैतृक गांव के एक दिवसीय दौरे पर निकले भाजपा नेता एवं मंत्री उमेश राय का बक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उमेश राय ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने के बाद ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पार्टी से बाहर कर दिया गया है जिसके बाद वे बौखला गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फोटो खिंचवाने के दौरान ममता बनर्जी अपने ही कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मार रही हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि पुलिस का पिस्टल छीनकर भाग रहे अपराधी के एनकाउंटर पर ममता बनर्जी सवाल उठा रही हैं। जबकि उनके शासनकाल में अपराधियों, बलात्कारियों और गुंडों को संरक्षण मिलता था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कानून के राज और अपराध पर सख्त कार्रवाई की नीति पर काम कर रही है। कार्यकर्ताओं के स्नेह और उत्साह को देखकर मंत्री उमेश राय भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उत्तर हावड़ा से जीत और मंत्री बनने के बाद पूरे पूर्वांचल के लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि उनकी माटी का एक बेटा बंगाल सरकार में मंत्री बना है।0
0
Report
Advertisement
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या से कौशाम्बी में दहशत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में युवक की प्रेमिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के महुआ खाड़ा गाँव की है। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह के मुताबिक मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा गाँव के रहने वाले गुरु प्रसाद लोधी (पुत्र राम बदन) ने 10 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 6 बजे थाने में सूचना दी कि उनका 19 वर्षीय छोटा भाई शिव प्रसाद महुआ खाड़ा गाँव में अपने एक दूर के रिश्तेदार राकेश राजपूत के घर गया हुआ था। रात के समय जब शिव प्रसाद वहाँ पहुँचा, तो राकेश राजपूत और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे अपनी बेटी के साथ देख लिया। शिव प्रसाद और राकेश राजपूत की बेटी के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे। देर रात लड़के को घर में पाकर लड़की के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शिव प्रसाद को बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई अपनी ही बेटी को भी परिजनों ने नहीं बख्शा और उसे भी बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। पिटाई के बाद जब शिव प्रसाद की हालत बेहद गंभीर हो गई, तब उसके परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजन आनन-फानन में घायल शिव प्रसाद को महुआ खाड़ा गाँव से लेकर अस्पताल भागे, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रेमिका को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंझनपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक शिव प्रसाद के शव का पंचनामा भरकर उसे मार्टम के लिए भेज दिया है। माँ कुलती देवी ने बताया कि लड़के को पैसे के लिए अजुहा भेजा था, वो 50 हज़ार लेकर वापस आ रहा था। उदहिन गाँव तक हमसे बात हुई, उसके बाद लगभग 12 बजे दोबारा फ़ोन आया कि मम्मी हमको आ कर बचा लो, महुआ खाड़ा में हमको मारे डाल रहे है। राकेस, सचिन, दुर्गेश, गेंदीया और गुलजार ने मिलकर मारा है। क्षेत्राधिकारी (CO) मंझनपुर, शिवांक सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या जांच में सामने आया है कि मृतक शिव प्रसाद का महुआ खाड़ा के रहने वाले राकेश राजपूत की बेटी के साथ प्रेम संबंध था। बीती रात युवक जब वहाँ गया, तो लड़की के परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट की। इस घटना में युवक की मौत हो गई है, जबकि युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए 3 विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।0
0
Report
अमरोहा के गजरौला डेयरी पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर के नमूने लैब भेजे
Amroha, Uttar Pradesh:डेयरी पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे अमरोहा जनपद के गजरौला में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक डेयरी पर छापेमारी कर पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि साफ-सफाई और मानकों का पालन होने तक डेयरी में पनीर उत्पादन की अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्देशों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।0
0
Report
हाथरस में दो समुदायों के बीच मारपीट, बाइक टच से विवाद
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में दो समुदायों के बीच मारपीट बाइक टच होने पर विवाद मारपीट में कई लोग घायल मौके पर पुलिस ने संभाला मोर्चा हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी में कल रात दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। इस दौरान कुछ हमलावरों ने एक बाइक भी तोड़ दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। यह घटना तब हुई जब प्रवीन सिकरवार अपने मित्र ललित के साथ अपनी दुकान से किराये के रुपये लेकर अपने गांव असरोई (मनीपुर) जा रहे थे। दीप अस्पताल के पास उनकी बाइक दूसरे समुदाय के एक युवक की बाइक से छू गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर 15-20 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। प्रवीन और ललित ने अपनी दुकान में घुसकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर उनकी दुकान पर भी चढ़ गए और शटर तोड़कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। हमलावरों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी。 घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है और मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर के पश्चिमी क्षेत्र में चार घंटे के अंतराल में दूसरी गोलीबारी, युवक घायल
Muzaffarpur, Bihar:Slug- मुजफ्फरपुर मे फिर चली गोली, पश्चिमी क्षेत्र मे 4 घंटे के अंतराल पर दूसरी घटना,युवक को लगी गोली, अस्पताल मे चल रहा इलाज मुजफ्फरपुर जिले के पश्चिमी अनुमंडल में चार घंटे के अंतराल मे गुरुवार को बेखौफ बदमाशों के द्वारा किए गए दो गोली कांड के बाद इलाके में दहस्त का माहौल कायम हो गया है. दरअसल दूसरी घटना काँटी थाना क्षेत्र के नेता चौक से कोठियां जाने वाली सड़क पर गुरुवार की रात पैसे की लेनदेन और आपसी विबाद को लेकर मीनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद इफ़रोज को जंगल में घात लगाए हुए बैठे मोहम्मद जुनैद और उनके साथी ने निशाना बनाते हुए उसके पैर में गोली मार दी.गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल युवक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के प्रसाद गांव निवासी मोहम्मद आलम के पुत्र इफरोज के रूप में हुई है.घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कांटी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल भेजा जहाँ उसका ईलाज जारी है.घटना को लेकर घायल इफ़रोज ने बताया कि मोहम्मद जुनेद से पूर्व पैसे का लेनदेन का विवाद चल रहा है.जिसके कारण पूर्व में विवाद भी हुआ था. जिस वजह से उसे न्यायिक हिरासत मे भी भेजा गया था. न्यायिक हिरासत से वापस लौट के बाद मोहम्मद जुनैद के द्वारा वीडियो कॉल के मार्फत लगातार धमकी दी जा रही थी. गुरुवार की रात घर लौटने के दौरान जंगल में घात लगाए बैठे मोहम्मद जुनैद और उसके साथियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. वही एसडीपीओ वन पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.उन्होंने कहा है कि अपराधियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बाइट - मो इफरोज, घायल युवक बाइट - सुचित्रा कुमारी, डीएसपी -1,पश्चिमी *इनपुट - मणितोष कुमार*0
0
Report
सीवान में 8 साल पुराने अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, कब्जा मुक्त
Siwan, Bihar:सीवान में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 8 साल पुराने अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बुलडोजर चलाकर मकान को ध्वस्त कर दिया गया है। अंचल अधिकारी नेहा कुमारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष सविता कुमारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहीं। यह कार्रवाई लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में की गई है। बताया जा रहा है कि 2018 से लंबित सरकारी भूमि अतिक्रमण मामले में एसडीओ के आदेश के बाद राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मकान को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे, लेकिन पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। लकड़ी नवीगंज की सीओ नेहा कुमारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
हाईकोर्ट: नक्सल प्रभावित इलाकों में स्वतंत्र गवाह न मिलने पर भी पुलिस बयानों पर दोषी सजा बरकरार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जांच और सबूतों को लेकर अहम फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में हर जगह और हर समय स्वतंत्र गवाह मिलना व्यावहारिक नहीं होता।ऐसे मामलों में यदि पुलिस अधिकारियों की गवाही विश्वसनीय और सच्ची हो, तो केवल उसी के आधार पर भी आरोपी को दोषी ठहराया जा सकता है। सिर्फ पुलिसकर्मी होने के कारण किसी गवाह के बयान को खारिज नहीं किया जा सकता।कोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े एक नक्सली की अपील खारिज कर दी और उसकी 10 साल की सजा को बरकरार रखा है।बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र में 14 अप्रैल 2023 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्य पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने फुल्लोड गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने मीनू कालमु उर्फ देंगा को पकड़ लिया, जबकि उसके चार साथी फरार हो गए।तलाशी के दौरान मीनू की जेब से एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर खेत से एक चाकू और विस्फोटकों से भरा बैग भी जब्त किया गया।इस मामले में दंतेवाड़ा स्थित NIA की विशेष अदालत ने सितंबर 2025 में मीनू कालमु को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।इस फैसले के खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। बचाव पक्ष ने दलील दी कि मामले का एकमात्र स्वतंत्र गवाह कोर्ट में अपने बयान से मुकर गया था। पूरी कार्रवाई केवल पुलिसकर्मियों के बयानों पर आधारित है, जो इस मामले में रुचि रखते हैं।यह भी तर्क दिया गया कि कथित विस्फोटक खेत से बरामद हुआ था, इसलिए आरोपी को संदेह का लाभ देकर बरी किया जाना चाहिए।हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के अलग-अलग फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि हर जगह और हर समय स्वतंत्र गवाह मिलना संभव नहीं है। जनता को हर मामले में गवाह बनाना अनिवार्य नहीं है।कोर्ट ने कहा कि नक्सल प्रभावित और घने जंगलों वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अक्सर खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करती है। ऐसे में केवल स्वतंत्र गवाह नहीं मिलने के आधार पर आरोपी को बरी नहीं किया जा सकता।डिवीजन बेंच ने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों के बयानों में कोई बड़ी विसंगति नहीं है और उनकी गवाही पूरी तरह विश्वसनीय है। साथ ही, आरोपी यह भी नहीं बता सका कि उसके पास से बरामद इलेक्ट्रिक डेटोनेटर उसके पास कैसे आया।इन तथ्यों के आधार پر हाईकोर्ट ने उसकी अपील खारिज करते हुए 10 साल की सजा को बरकरार रखा।0
0
Report
Advertisement
