210507
Hamirpur- दो बाइकों का हुआ एक्सीडेंट ,एक की मौत दूसरा घायल
Maudaha, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली इलाके में आज शादी समारोह में शामिल होने जा रहे,दो बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे तारों में फंस गए। जिस पर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालात चिंताजनक होने पर चिकित्सक ने युवक को कानपुर रेफर किया है,घटना कलौली जार गांव की बताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवादा में अनंत सिंह के समर्थक युवक का टैटू चर्चा का विषय
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के प्रति एक युवक की दीवानगी अभी चर्चा का विषय बनी हुई है। नवादा के नारदीगंज प्रखंड के परमा गांव के रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र मनखुश कुमार ने अपने सीने पर अनंत सिंह की तस्वीर का टैटू बनवा लिया है। टैटू में अनंत सिंह की तस्वीर के साथ दादा और छोटे सरकार लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि मनखुश, अनंत सिंह को अपना आइडल मानता है। इसी दौरान जब उसने भीड़ में अपने सीने पर बना टैटू दिखाया तो वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला गया और लोग उसकी तस्वीरें लेने लगे। अनंत सिंह को उनके समर्थक प्यार से छोटे सरकार और दादा के नाम से ही बुलाते हैं, और इस युवक ने वही नाम अपने टैटू में भी लिखवाया है।0
0
Report
बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, एक परिवार समेत 11 घायल
Begusarai, Bihar:এক दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां फोर व्हीलर और मालवाहक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के महिला, पुरुष और बच्चों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। बताया गया है कि मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र से एक परिवार फोर व्हीलर पर सवार होकर सिमरिया गंगा घाट गंगा स्नान के लिए जा रहा था। इसी दौरान फूलवड़िया थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर मालती के पास सामने से आ रहे मालवाहक पिकअप वाहन से फोर व्हीलर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही फूलवड़िया थाना की 112 डायल टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बरौनी स्थित लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज शुरू किया। घायलों की पहचान मधूबनी जिले के राजनगर थाना निवासी फोर व्हीलर चालक सह मालिक करीब 40 वर्षीय रौनक कुमार झा, करीब 40 वर्षीय रंजीत कुमार झा, करीब 32 वर्षीय पिंकी देवी, 13 वर्षीय जयम कुमार और 11 वर्षीय प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। वहीं सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र निवासी करीब 30 वर्षीय सोनी कुमारी, 7 वर्षीय हंशु कुमार, 5 वर्षीय कात्यायनी कुमारी और करीब 65 वर्षीय एकावरी देव भी हादसे में घायल हुए हैं। इसके अलावा पिकअप चालक मुंगेर निवासी करीब 40 वर्षीय प्रदीप कुमार और मुंगेर निवासी मोहम्मद आफताब भी घायल हुए हैं। बताया गया कि पिकअप वाहन मुंगेर से सब्जी लेकर दलसिंहसराय जा रहा था, जबकि फोर व्हीलर सवार परिवार मधुबनी से सिमरिया गंगा घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। लाइफ लाइन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. साबिर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और फिलहाल सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही है। किसी को सिर, किसी को कमर, तो किसी के हाथ-पैर में चोट लगी है। फिलहाल फूलवड़िया थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
देवघर गोलीकांड: पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार
Deoghar, Jharkhand:देवघर नगर थाना क्षेत्र में गणेश पूजा के दौरान हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र निवासी उज्जवल कुमार झा और अभय गिरि उर्फ अभय भारद्वाज शामिल हैं। देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, 14-15 सितंबर की रात गणेश पूजा के अवसर पर टाउन के समीप बरियार बांधी में पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में बाबा गिरोह के सदस्य अभय गिरि, उज्जवल झा और अंकित झा उर्फ बुशली अपने अन्य दोस्तों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान चंदन यादव द्वारा अंकित झा उर्फ बुशली के कंधे पर हाथ रखने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अंकित झा ने पिस्टल से चंदन यादव पर फायरिंग कर दी। गोली चंदन की जांघ में लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी उज्जवल झा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर घटना की जिम्मेदारी लेने की बात भी सामने आई है।0
0
Report
Advertisement
धमतरी बस में महिला का बैग गायब, तीन लाख के जेवरात नकदी का रहस्य
Dhamtari, Chhattisgarh:रायपुर से धमतरी अपने मायके आ रही एक महिला का बैग सफर के दौरान रहस्यमय तरीके से गायब हो गया.... महिला के मुताबिक बैग में करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी रखी हुई थी..... धमतरी बस स्टैंड पहुंचने पर जब बैग नहीं मिला तो महिला परेशान हो गई और बाद में शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची...... बताया गया है रायपुर निवासी गायत्री साहू बस में सवार होकर धमतरी अपने मायके आ रही थीं..... सफर के दौरान उनका बैग बस में ही रखा हुआ था...... जब बस धमतरी बस स्टैंड पहुंची तो गायत्री ने अपना सामान देखा, लेकिन उनका बैग गायब था..... बैग नहीं मिलने पर महिला ने बस में आसपास तलाश की और जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन बैग का कोई पता नहीं चल सका..... आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान किसी अज्ञात शख्स ने मौका पाकर बैग पर हाथ साफ कर दिया..... वही पीड़िता गायत्री साहू का कहना है बैग में करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी रखी हुई थी.... अचानक बैग गायब होने से महिला और उसके परिवार की परेशानी बढ़ गई..... घटना के बाद गायत्री साहू अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय धमतरी पहुंचीं..... उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर चोरी हुए जेवरात और नकदी बरामद करने तथा आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है0
0
Report
रानीबाग में ATM गैस वेल्डिंग से लाखों की लूट, चोर फरार
New Delhi, Delhi:रानीबाग में ATM काटकर लाखों की चोरी, CCTV का मुंह मोड़कर भागे बदमाश काली किया कार में आए थे चोर, गैस वेल्डिंग से काटा ATM हैदराबाद कंट्रोल रूम से मिली पुलिस को सूचना लोकेशन: रानी बाग़ दिल्ली के रानीबाग इलाके में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पंजाब एंड सिंध बैंक के ATM को गैस वेल्डिंग से काटकर चोर लाखों रुपये लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले शातिर चोरों ने ATM में लगे CCTV कैमरों की दिशा ही बदल दी ताकि उनका चेहरा रिकॉर्ड न हो सके। घटना रानीबाग स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के ATM की है। जानकारी के मुताबिक, चोर काले रंग की किया कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने सबसे पहले ATM के ग्रीन शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही उन्होंने सबसे पहले ऊपर लगे CCTV कैमरे का मुंह नीचे की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने अपने साथ लाई गई गैस वेल्डिंग मशीन से ATM मशीन को काटा। मशीन के अंदर कैश रखने वाली ट्रे को निकालकर उसमें रखा सारा कैश लूट लिया और आराम से फरार हो गए। जाते-जाते वे शटर को फिर से बंद कर गए। सूत्रों के मुताबिक, इस चोरी की जानकारी सबसे पहले हैदराबाद स्थित बैंक के सेंट्रल कंट्रोल रूम को लगी। कंट्रोल रूम में ATM का अलार्म बजा था। कंट्रोल रूम ने तुरंत रानीबाग थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे! रानीबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब चोरों के भागने के रूट को ट्रेस कर रही है। मौके के आसपास और रूट पर लगे सभी CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि काली किया कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में लगता है कि चोर पेशेवर हैं और पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।0
0
Report
नीमकाथाना में 23 RLP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा: पंचायत चुनाव से पहले बड़ा पल
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर पंचायत चुनावों से पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को लगा झटका。 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने की कांग्रेस ज्वाइन。 ओमप्रकाश नेहरा के नेतृत्व में करीब 23 कार्यकर्ताओं की कांग्रेस ज्वाइन。 कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने पार्टी का दुपट्टा ओर माला पहनाकर करवाई ज्वाइन。 सीकर जिले के नीमकाथाना में पंचायत चुनावों से पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को झटका लगा है। RLP से जुड़े करीब 23 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। ओमप्रकाश नेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर और माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया।कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पंचायत चुनावों से पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों की ओर से संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ने की कवायद जारी है। इसी क्रम में RLP के करीब 25 कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन के साथ मिलकर काम करने और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। वहीं, ओमप्रकाश नेहरा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में रहते हुए उन्होंने नीमकाथाना अध्यक्ष पद का भार भी निभाया रेखा की जो पार्टी के यहां के मालिक बने हुए हैं उनसे आहत होकर आज कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की है और अब उसी गति के साथ जन सेवा ओर उसी संघर्ष के साथ करने का वादा किया है।इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़ भूपेंद्र सिंह मुंडा रंधावा सिंह सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
54वां नवरात्र गरबा महोत्सव रामझरोखा मैदान पर शुरू; मूर्ति पॉप-केमिकल मुक्त
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही के रामझरोखा मैदान में जगदम्बे नवयुवक मंडल की ओर से 54वें नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 अक्टूबर से नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में माता का भव्य दरबार सजेगा और प्रतिदिन गरबा रास की धूम रहेगी। बंगाल के मूर्तिकारों द्वारा करीब 10 फीट ऊंची माता की प्रतिमा तैयार की जा रही है, जिसमें पीओपी व केमिकल का उपयोग नहीं होगा। गरबा आयोजन को लेकर विशेष पुरस्कार एवं बंपर पुरस्कार भी रखे जाएंगे। वहीं 6 अक्टूबर से गुजरात के प्रशिक्षकों द्वारा होटल अतिथि इन हॉल में दोपहर 3 बजे से निःशुल्क गरबा प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंडल ने मैदान کی सफाई و मरम्मत के लिए नगर परिषद को पत्र भी दिया है।0
0
Report
जयपुर में कांग्रेस ने पंचायती राज चुनाव के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान में कांग्रेस ने पंचायती राज चुनाव के लिए दावेदारों से ऑनलाइन मांगे आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी वार रूम ने तैयार किया ऑनलाइन फॉर्म डोटासरा, जूली,ने सोशल मीडिया पर आवेदन का QR कोड किया जारी निकाय चुनाव में भी यही फार्मूला अपनाया था कांग्रेस ने0
0
Report
जमुई के सदर अस्पताल में 4-5 घंटे में दो प्रसूताओं की मौत, सवाल उठे
Jamui, Bihar:जमुई: सदर अस्पताल जमुई में करीब 4-5 घंटे के अंतराल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों घटनाएं खैरा थाना क्षेत्र के प्रखंड इलाके से जुड़ी हैं। एक के बाद एक दो प्रसूताओं की मौत से इलाके में आक्रोश का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंचीं और डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी नवीन कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पहली घटना में खैरा प्रखंड क्षेत्र की एक महिला को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के करीब 14 घंटे बाद रविवार सुबह लगभग 10 बजे प्रसूता की मौत हो गई, जबकि नवजात बेटा सुरक्षित है। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों के मुताबिक महिला के पति की करीब चार महीने पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। ऐसे में परिवार पर एक साथ दोहरी मार पड़ी है。 वहीं दूसरी घटना में भी खैरा प्रखंड क्षेत्र की प्रसूता की मौत ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया कि प्रसव के दौरान अस्पताल के प्रसव कक्ष में महिला चिकित्सक की उपलब्धता को लेकर गंभीर स्थिति बनी रही। दोनों घटनाओं को लेकर परिजनों में आक्रोश है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, महज 4-5 घंटे के भीतर दो प्रसूताओं की मौत ने सदर अस्पताल की व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। लिहाजा मामले को लेकर मंत्री श्रेयसी सिंह भी गुस्से में नजर आईं। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों को फटकार लगाई और साफ कहा कि इस मामले को इतनी जल्द खत्म नहीं होने दिया जाएगा। मीडिया से बातचीत में मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है और इसके रिकॉर्ड सामने हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलेंगी और पूरे मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी देंगी। मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक इस मामले को लेकर वह अपनी बात रखेंगी। उन्होंने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी बात कही। इधर, जिलाधिकारी नवीन कुमार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर दी है। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा के दौरान भर्ती महिला एवं नवजात शिशु की मृत्यु से जुड़ी खबरों पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में सिविल सर्जन, जमुई तथा वरीय उप समाहर्ता सावन कुमार को सदस्य बनाया गया है। जिलाधिकारी ने समिति को पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। जांच में सामने आने वाले निष्कर्षों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और मंत्री श्रेयसी सिंह भी उनके सरकारी आवास पर पहुंची थीं। मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और संबंधित कर्मियों की भूमिका की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट : श्रेयसी सिंह, स्थानीय विधायक सह मंत्री, बिहार सरकार बाइट : नवीन कुमार, जिलाधिकारी, जमुई0
0
Report
Advertisement
गुवाहाटी में पाक खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वाले युवक गिरफ्तार
Guwahati, Assam:गुवाहाटी में पाकistani खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में STF ने 31 वर्षीय अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। STF के अनुसार, अभिषेक कुमार सिंह को सातगांव थाना क्षेत्र के गांधी नगर स्थित उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोप है कि अभिषेक कुमार सिंह पाकिस्तानी Intelligence Operative के निर्देश पर काम कर रहा था और सुरक्षा बलों से जुड़ी गोपनीय एवं संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था। STF को उसके जासूसी गतिविधियों में शामिल होने का भी संदेह है। अभियान के दौरान उसके कब्जे से मोबाइल फोन और कई SIM कार्ड बरामद किए गए। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी STF ने जब्त किए हैं। STF के मुताबिक, 3 और 4 अक्टूबर की मध्यरात्रि को यह अभियान चलाया गया था। Gajraj MI, तेजपुर से मिली प्राथमिक खुफिया जानकारी के आधार पर STF ने कार्रवाई की। इस मामले में अभिषेक कुमार सिंह को STF Police Station Case No. 09/2026 के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने किन लोगों से संपर्क किया था, किस प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा की गई और इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।0
0
Report
दमोह में महिला यात्री की मौत, ट्रेन में मदद नहीं मिलने से हंगामा
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में यात्री ट्रेन में सफर कर रही एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मुंबई से प्रयागराज जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में ये घटना हुई है। कामायनी एक्सप्रेस में मुंबई से सफर कर रही वंदना नाम की महिला को प्रयागराज जाना था और बीना रेलवे स्टेशन के पास उसकी तबियत बिगड़ी, परिजनों ने रेलवे को कॉल किया लेकिन कोई भी अटेंड करने नहीं आया ऐसे ही सागर स्टेशन भी निकल गया और आखिरकार दमोह में रेलवे सक्रिय हुआ और डॉक्टर्स की टीम प्लेटफार्म पर पहुंची और जब डाक्टर ने चेक किया तो वो मृत हालत में थी उसके साथ एक 6 महीने की मासूम बच्ची भी थी। परिजनों से शव को दमोह में ही उतारने को कहा लेकिन परिजन नहीं माने और उन्होंने कहा कि उन्हें यहां के डॉक्टर्स पर भरोसा नहीं है लिहाजा प्रयागराज में महिला का चेकअप कराएंगे और रेलवे प्रबंधन ने इसकी स्वीकृति भी दे दी।0
0
Report
भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 34 साल के हिसाब के साथ 34 घटनाएं गिनाईं
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 34 साल का हिसाब किताब पेश किया भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, सपा के पाप का घड़ा नाम देकर साधा निशाना 1994 से लेकर अब तक का हिसाब पेश कर समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 1994 में रामपुर तिराहा कांड, 1995 के गेस्ट हाउस कांड का किया ज़िक्र भाजपा ने सपा के शासनकाल की 34 घटनाओं का किया उल्लेख समाजवादी पार्टी के 34 साल पर भाजपा ने पेश कीं 34 घटनाएं0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में डायट कॉलेज की घोषणा से युवाओं में भारी उत्साह
Saiki, Bihar:स्लग/राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ。 शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने खेल ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ, सारंगढ़ में डायट कॉलेज की घोषणा से युवाओं में उत्साह。 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जिले की बहुप्रतीक्षित मांग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट कॉलेज की स्थापना की घोषणा की है。 इस घोषणा के बाद जिले के युवाओं, शिक्षक अभ्यर्थियों और शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है। डायट कॉलेज की स्थापना होने से अब जिले के युवाओं को शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षणिक संसाधनों के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा。 डायट कॉलेज की स्थापना से जिले के युवाओं को डीएड, बीएड सहित शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े बेहतर संसाधन और प्रशिक्षण अपने ही जिले में उपलब्ध हो सकेंगे। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है。 बरमकेला, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ क्षेत्र के साथ-साथ सुदूर वनांचल एवं ग्रामीण अंचलों के प्रतिभावान युवाओं को अपने गृह जिले में ही उच्च स्तरीय शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे समय और आर्थिक खर्च दोनों कम होंगे。 शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि जिले में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की शुरुआत की दिशा में भी जल्द पहल की जाएगी। जिले में लगातार हो रहे विकास कार्यों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में इन संस्थानों की स्थापना से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित होने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, जिला वासियों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायट कॉलेज की स्थापना जिले के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। बाइट गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़0
0
Report
14.125 किलो चांदी के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार: आगर मालवा में ज्वेलरी लूट बड़ा मामला
Agar, Madhya Pradesh:ज्वेलरी व्यापारी से लूट के गंभीर प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.125 किलो चांदी सहित 08 आरोपी गिरफ्तार. जिले के नलखेड़ा में दिनांक 23 मई 2025 की रात करीब 09 बजे नलखेड़ा निवासी फरियादी पारस सोनी अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर कर्मचारी दुर्गेश मीणा के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। उनके पास चांदी के जेवरात, सोने के जेवरात एवं नकदी रखे थी। मोदी तिराहा-बडलावदा रोड, जायसवाल कॉलोनी के पास पीछे से आई सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो में सवार व्यक्तियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर जेवरात एवं अन्य सामान लूट लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना नलखेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की लगातार विवेचना की और राजस्थान तक पहुचे एवं साक्ष्य संकलन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि लूटी गई चांदी को खरीदकर गलाकर चांदी की सिल्लियों में परिवर्तित किया गया था। इस महत्वपूर्ण कड़ी पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 27 सितंबर 2026 को आरोपी रामेश्वरलाल उर्फ रमेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लूट की 5 किलो 985 ग्राम चांदी को गलाकर बनाई गई चांदी की सिल्लियां जप्त की गईं। इस प्रकार पुलिस द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के साथ-साथ लूटे गए मशरुका को खरीदने एवं उसका स्वरूप बदलने वाले व्यक्ति तक भी कार्रवाई को पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा आठ आरोपीों को गिरफ्तार किया गया है वही कुल 14.125 किलो चांदी जब्त की है।0
0
Report
क्रिकेटर ईशांत शर्मा सपरिवार बाबा श्याम के दरबार पहुंचे, देश की खुशहाली की प्रार्थना
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ईशांत शर्मा सपरिवार बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्रिक मानवेंद्र सिंह चौहान ने क्रिकेट खिलाड़ी ईशांत शर्मा को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। ईशांत शर्मा के खाटूधाम पहुंचने की सूचना मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। बाबा श्याम के दरबार में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल नजर आया।0
0
Report
Advertisement
