210301
Hamirpur - बैलगाड़ी से हुई दुल्हन विदा, लोगों में चर्चा का विषय बनी
Hamirpur, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में एक बेटे ने अपने किसान पिता की इच्छा पूरी करने के लिए पुरानी परम्परा से न सिर्फ शादी के मंडप में सात फेरे लिए, बल्कि कार के बजाय बैलगाड़ी से दुल्हन की विदाई भी कराई, विदाई के बाद वो खुद बैलगाड़ी को हाँकते हुए अपने घर ले पहुँचा, इस अनोखी शादी का नजारा देखने के लिये सैकड़ो की लोगो की भीड़ विदाई के समय मौजूद रही, वहीं पुराने रीतिरिवाज से सम्पन्न हुई शादी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग, मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर – कलेट्रेट परिसर पहुंच से पहले काग्रेसियो को पुलिस में रोका – दिल्ली में छात्रों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में भड़के कानपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद से लगातार उग्र हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं और दमनकारी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया, जिसे भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में ही रोक दिया गया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि देश का छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, गरीब और दलित वर्ग मौजूदा सरकार की नीतियों का शिकार बन रहा है, और चेतावनी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्थिति का डटकर मुकाबला करते हुए इस विफल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।0
0
Report
कानपुर में 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश; राजवीर और शिवम गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश 50 हजार का इनामी राजवीर और शिवम गिरफ्तार 1600 शिकायतों के बाद हुआ खुलासा कमिश्नरेट पुलिस ने देश भर में फैले 250 करोड़ रुपये के विशाल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 50 हजार के इनामी राजवीर और उसके साथी शिवम सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि 9 राज्यों में दर्ज 1,600 शिकायतों से जुड़े इस गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड सुल्तान मिर्जा फिलहाल देश से बाहर फरार है। यह गिरोह निर्दोष लोगों के ओरिजिनल दस्तावेजों से फर्जी एमएसएमई फर्म रजिस्टर कराकर बैंक कर्मचारियों की sathगांठ से करंट अकाउंट खुलवाता था। अब तक ट्रेस किए गए 124 खातों से 250 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ है, जिसमें से पुलिस ने तत्काल 4.5 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए हैं। बीटेक और टूरिज्म की पढ़ाई कर चुके आरोपी ठगी की रकम से वीआईपी गाड़ियों और सासाराम में गेस्ट हाउस जैसी बेहद लग्जरी लाइफ जी रहे थे। पुलिस अब आरोपियों की सभी अवैध संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्ती की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
दिल्ली पेपर लीक के विरोध पर छात्रों का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग देश भर में तेज
Karnaprayag, Uttarakhand:पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ पूरे देश मे छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर कर्णप्रयाग में छात्रों ने मशाल जलूस निकाल कर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मांग की। छात्रों के इस आंदोलन को विपक्षी पार्टियो ने भी अपना समर्थन किया। बीओ 1 / नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज का मामला अब पूरे देश मे तूल पकड़ने लगा है। जिसको लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चमोली जिले में भी छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जलूस निकाल कर जमकर प्रदर्शन किया। कर्णप्रयाग में छात्रों के द्वारा किये गए आंदोलन में विभिन्न विभागों में सरकारी नोकरी की तैयारी कर रहे युवाओ ने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक नही रोक पा रही है लेकिन छात्रों पर लाठी जरूर चला रही है। छात्रों ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे कॉंग्रेस के लोग ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ जो बर्बरता हुई उसका हम पुरजोर विरोध करते है। केंद्र सरकार आज तानाशाही हो गयी है। जो कि विपक्ष की नही सुनना चाहते है।0
0
Report
Advertisement
पेट्रो जोन में कच्चा माल की उपलब्धता से निवेशकों को बड़े अवसर, रोजगार बढ़ेंगे
Jaipur, Rajasthan:निवेशकों के लिए पेट्रोजोन में बेहतर अवसर - एसीएस माइंस एंड पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने ली बैठक, उद्योग, रीको, पेट्रोलियम के अधिकारी रहे मौजूद - कच्चे माल की सहज उपलब्धता से बढ़े अवसर, उद्योगों की मांग के अनुसार कच्चा माल मिल सकेगा जयपुर। राजस्थान रिफाइनरी में उत्पादन शुरू होने के साथ ही अब रिफाइनरी पेट्रो जोन में उद्योग लगाने वाले निवेशकों को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने कहा कि रिफाइनरी से उत्पादों की सहज उपलब्धता होगी। इस कारण रिफाइनरी पेट्रो जोन में पेट्रोकेमिकल से जुड़े उद्योगों की स्थापना निवेशक उद्यमियों के लिए लाभकारी हो गया है। पेट्रोजोन में हाई डेनसिटी पॉलीएथिलीन यानी HDPE, लिनियर लो डेनसिटी पॉलीएथिलीन यानी LLDPE, पॉलीप्रोपिलिन उत्पादों के उद्योग धंधे लगाने के लिए मांग के अनुसार कच्चा माल उपलब्ध हो सकेगा। इससे पेट्रोकेमिकल उद्योग में निवेश के बेहतर अवसर उपलब्ध हो गए हैं। उन्होंने उद्योग विभाग व रीको से आग्रह किया कि वे इस क्षेत्र के निवेशकों की मैपिंग कर पेट्रोजोन में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करें। एसीएस माइंस अपर्णा अरोरा ने बुधवार को सचिवालय में उद्योग, रीको, पेट्रोलियम व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग व रीको को कम पानी व शोधित पानी (ट्रीटेड) का उपयोग करने वाले उद्यमों को प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोजोन में उद्यमों की स्थापना से रिफाइनरी के सहउत्पादों का प्रदेश में ही उपयोग, प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढेंगे। राजस्व में बढ़ोतरी हो सकेगी और प्रदेश की इकोनॉमी बूस्टअप होगी। ACS माइंस अपर्णा अरोरा की बैठक की बड़ी बातें - ACS अपर्णा अरोरा ने रीको और उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए - पेट्रोकेमिकल उद्योगों के उत्पादों की मांग और आपूर्ति संभावनाओं को आकलन कराएं - इस तरह के उद्योगों को चिन्हित कर पेट्रोजोन में निवेश करवाना प्राथमिकता होगी - उद्योग, रीको और बीआईपी एचपीसीएल रिफाइनरी से समन्वय कर निवेश कराएंगे - एचपीसीएल के निदेशक मार्केटिंग अमित गर्ग ने बताया, - पेट्रोजोनों में पानी की टंकियां, कैरी बैग, शापिंग बैग, फर्टिलाइजर, - केमिकल व सीमेंट पैकिंग बैग, प्लास्टिक रस्सी, तेल, घी, दूध की पैकिंग थैलियां, - कंटेनर, केमिकल कंटेनर, क्रेट, सिंचाई व घरेलू फिटिंग के पाइप्स, - रोड डिवाइडर, मास्क, बोप, डायपर्स, दस्ताने नेट, - घरेलू उपयोग के प्लास्टिक उत्पाद तैयार करने के उद्योग लगाए जा सकते हैं - पेट्रो जोन के उद्यमियों को जीरो इंवेट्री कॉस्ट पर सुविधाएं दी जाएंगी0
0
Report
अजमेर में मानसून की पहली बारिश ने गर्मी को हराया, किसानों में खुशी
Ajmer, Rajasthan:अजमेर जिले में मानसून की पहली बारिश राहत बन कर आई.. जिले भर में जम कर मेघों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई ..अजमेर शहर सहित आस पास के सभी स्थानों पर कभी हल्की तो कभी तेज मध्यम बारिश ने धरा को वर्षा जल से भिगोया..जिले के सांवर कस्बे में वर्षा के तेज प्रभाव ने कर्फ्यू सा माहौल बना दिया.. तेज बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई तो राहगीर भी सड़क किनारे खड़े होकर वर्षा के वेग में कमी का इंतजार करते देखे गए.. सड़क पर भरे बारिश के पानी से आम आवाजाही भी प्रभावित हुई तो वहीं किसान वर्ग ने इस पहली बारिश को फसलों के लिए विशेष लाभकारी बताया.. भीषण गर्मी के चलते मानसून की पहली बारिश राहत लेकर आई।0
0
Report
दिल्ली सागरपुर में वकील ने केजरीवाल पर FIR की मांग के लिए शिकायत दी
New Delhi, Delhi:दिल्ली सागरपुर थाने में एक वकील ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और CJP के नेता अभिजीत दीपके के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायतकर्ता वकील का कहना है कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अशब्द बोले हैं, जिससे उनको ठेस पहुंची है। जंतर मंतर पर छात्र नहीं बल्कि नेता प्रदर्शन कर रहे हैं, पेपर लीक के बहाने देश की छवि खराब कर रहे हैं। शिकायत पर अगर पुलिस FIR दर्ज नहीं करती तो कोर्ट में जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में गंदगी और पेयजल संकट पर वार्ड वासियों की नाराजगी तेज़
Panchkula, Haryana:पंचकूला। एक ओर भाजपा पूरे हरियाणा में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का दावा कर रही है, वहीं पंचकूला के वार्ड नंबर-7 की इंदिरा कॉलोनी और राजीव कॉलोनी के लोगों ने अपने क्षेत्र में गंदगी और पेयजल संकट को लेकर नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनियों की गलियां कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात के मौसम में गंदे नालों में पानी के साथ कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय नागरिकों ने वार्ड पार्षद और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय विकास और मूलभूत सुविधाओं के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि वार्ड की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते। वहीं, जब इस मामले में वार्ड पार्षद से बातचीत की गई तो उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया। पार्षद का कहना है कि कुछ लोग रात करीब 12 बजे के बाद बाहर से आकर कॉलोनी में कूड़ा फेंक जाते हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से नियमित रूप से कूड़ा उठाने का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन बाहरी लोगों द्वारा कचरा फेंकने के कारण समस्या दोबारा पैदा हो जाती है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की जिम्मेदारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की है। उन्होंने मांग की है कि नालों की नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत और कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके0
0
Report
बंधा टू गांव में आकाशीय बिजली से पशुपालक की दर्दनाक मौत
Khajuria Khurd, Bihar:बंधा टू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक की मौत मवेशी चराने गए अधौरा के 53 वर्षीय व्यक्ति पर गिरी बिजली, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मातम अधौरा थाना क्षेत्र के बंधा टू गांव में आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से 53 वर्षीय एक पशुपालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बंधा टू गांव निवासी स्वर्गीय भरत तुरिया के पुत्र शिवसागर तुरिया के रूप में हुई है。 मृतक के पुत्र रघुनाथ तुरिया ने बताया कि उनके पिता मवेशियों को चराने गांव की उत्तर दिशा की ओर गए थे। उसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ कड़की बिजली की चपेट में वे आ गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अधौरा पीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कमलेश प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भभुआ थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना से संबंधित आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच में जुट गई है।0
0
Report
तराबारी नदी कटाव से ग्रामीणों में दहशत, स्थायी सुरक्षा की मांग तेज
Purnia, Bihar:पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तराबारी पंचायत में लगातार हो रहे नदी कटाव से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बीते कई दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ने और सैलाब का पानी भर जाने के कारण कटाव लगातार तेज होता जा रहा है। कटाव की चपेट में आने से कई घरों और कृषि भूमि पर खतरा मंडरा रहा है, जबकि कई परिवारों के आशियाने नदी में समाने की कगार पर हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी नदी कटाव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में नदी कटाव से सैकड़ों घर और उपजाऊ जमीन नदी में विलीन हो जाती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल आश्वासन दिए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। कटाव की गंभीर स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक, सांसद और अन्य प्रतिनिधि समय पर उनकी समस्याओं को सुनने नहीं आते। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने वर्तमान विधायक एआईएमआईएम के गुलाम सरवर से फोन पर संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि वह बैठक में व्यस्त हैं और उनके पास आने का समय नहीं है। ग्रामीणों ने दावा है कि विधायक ने आर्थिक सहायता देने की बात कही और स्वयं ही कटाव रोकने का प्रयास करने की सलाह दी। हालांकि, इस संबंध में विधायक का पक्ष सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय सभी नेता गांव में आकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन संकट की घड़ी में कोई भी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचता। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव के लोग अलग-अलग राजनीतिक दलों को वोट देते हैं—कोई लालटेन, कोई कांग्रेस तो कोई पतंग चुनाव चिन्ह को—लेकिन आपदा के समय सभी ग्रामीण एक समान पीड़ित हैं और उन्हें केवल राहत व सुरक्षा की जरूरत है। इसी बीच, सूचना मिलने पर जिला पार्षद प्रतिनिधि तारीक अनवर उर्फ परवेज नाज मौके पर पहुंचे और कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया तथा तत्काल राहत के तौर पर अपने निजी खर्च से बांस उपलब्ध कराकर अस्थायी रूप से नदी कटाव रोकने का कार्य शुरू कराने की पहल की। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला पार्षद प्रतिनिधि समय-समय पर गांव पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करते हैं और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते रहते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से मांग की है कि तराबारी पंचायत में नदी कटाव रोकने के लिए युद्धस्तर पर स्थायी सुरक्षा कार्य कराया जाए, ताकि हर वर्ष होने वाले भारी नुकसान से लोगों को राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
औरंगाबाद बाल सुधार गृह कैदियों का गांजा पीकर डांस वायरल, आईजी ने जाँच के आदेश दिए
Gaya, Bihar:औरंगाबाद के बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) में बंद कैदियों का गांजा पीते हुए और डांस करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वीडियो वायरल होने के बाद गया में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने जाँच का दिया आदेश। बिहार के औरंगाबाद जिला में स्थित बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बाल सुधार गृह में बंद कुछ कैदियों के द्वारा वार्ड में गांजा पिया जा रहा है और गांजा पीकर डांस कर रहे हैं। तथा इस वीडियो के सामने आने के बाद बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञात हो कि बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) में 18 वर्ष के कम आयु में अपराध करने वाले युवकों को बंद कर रखा जाता है और बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) का उद्देश्य होता है कि बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) में बंद बाल कैदियों को काउंसलिंग और शिक्षा प्रदान कर समाज के मुख्यधारा में लाये। मगर बाल सुधार गृह में बंद बाल कैदियों का यह वीडियो वायरल होने के बाद साफ पता चलता है कि बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के मुख्यधारा में लाने के लिए क्या किया जा रहा है। वही बाल सुधार गृह (सुरक्षित स्थान) में बंद बाल कैदियों का गांजा पीते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गया में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने कहा कि जो वीडियो प्राप्त हुआ है उसका सत्यापन करने के लिए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक को कहा गया है कमिटी के द्वारा and ऐसी कोई भी संगति पाई जाती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई किया जाएगा और ऐसा नहीं हो इसके लिए हर संभव कार्रवाई किया जायेगा। बाइट - विकास वैभव - आईजी मगध रेंज0
0
Report
लखीसराय के सदर अस्पताल में ICU सेवा का उद्घाटन, गंभीर मरीजों को नया इलाज संभव
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। सदर अस्पताल में ICU सेवा की शुरुआत के साथ अब गंभीर मरीजों को जिले में ही बेहतर और आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। मॉर्डन आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) का विधिवत उद्घाटन किया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार ने फीता काटकर आईसीयू सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह, उपाधीक्षक डां अमित, अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवा विस्तार कार्यक्रम के तहत पटना से आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईसीयू सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में लखीसराय सदर अस्पताल ICU सेवा भी औपचारिक रूप से शुरू हुई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नया आईसीयू अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम से सुसज्जित है, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। डीएम शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि आईसीयू सेवा शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। अब गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना, दरभंगा या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे मरीजों का समय बचेगा और इलाज पर होने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम होगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आईसीयू के सुचारु संचालन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाइट- शैलेन्द्र कुमार, डीएम, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
धनबाद दौरे पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने तेजाब से घायल मामलों की समीक्षा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद दौरे पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने तेजाब से घायल मामलों की समीक्षा: बैठक में फुसबंग्ला में मकान मालिक और कनक ज्वेलर्स के संचालक के बीच हुए विवाद के दौरान दो नाबालिगों के तेजाब से झुलसने के मामले की समीक्षा की गई। आयोग ने झरिया के अंचलाधिकारी और सिंदरी डीएसपी को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में तेजाब से जलने की पुष्टि होने के बावजूद आरोपी को जमानत मिल जाना गंभीर सवाल खड़े करता है और पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई अन्य मामले भी आए, जिनमें शिक्षक नियुक्ति और पदोन्नति के मामले के साथ-साथ एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मौत का मामला भी शामिल था। आयोग ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
पुलिस की चाकचौबंद नजर से नकली सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार, बड़ी साजिश फेल
Jhanj Kalan, Haryana:पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं पाया नकली सीबीआई अफसर, बड़ी साजिश नाकाम जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई! खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ने और धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी कुलदीप सिंह ने मामले का बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी साजिश नाकाम हुई।0
0
Report
जमीनी विवाद और आपसी कहासुनी में मारपीट,दो गंभीर
Gauri Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बुधवार शाम हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना थाना क्षेत्र के हरपुर सोनबरसा गांव की है। यहां ब्यास मुनि यादव पुत्र राम सजन यादव का अपने पट्टीदारों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि विवादित भूमि की राजस्व विभाग की टीम द्वारा नापी भी कराई जा चुकी थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। बुधवार शाम इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पट्टीदारों ने लामबंद होकर ब्यास मुनि यादव की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गौरीबाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी घटना हरिरामपुर गांव की है, जहां आपसी कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने राधा किशुन यादव पुत्र गोरख यादव की पिटाई कर दी। मारपीट में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें भी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
एटा में पशु टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ, 5.70 लाख गोवंश नि:शुल्क टीकाकरण
Etah, Uttar Pradesh:एटा डीएम अरविन्द सिंह ने पशु टीकाकरण महाअभियान का किया शुभारंभ, कलेक्ट्रेट में 20 मोबाइल वाहनों और 32 टीकाकरण टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद में करीब 5.70 लाख गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण, घर-घर पहुंचकर खुरपका-मुंहपका (FMD) जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाएंगे टीके, डीएम बोले— पशुधन की सुरक्षा ही किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार है।0
0
Report
Advertisement
