Hamirpur - समय से शिक्षक न पहुंचने के चलते गेट के बाहर बैठे छात्र
Ragaul, Uttar Pradesh:हमीरपुर में शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी लगातार धज्जियां उड़ा रहे हैं, मौदहा विकासखंड क्षेत्र के उरदना गांव स्थित संविलयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर शिक्षकों के समय से न पहुंचने को लेकर अभिभावकों सहित ग्राम प्रधान ने कई बार शिकायत की. अब अधिकारियों से तंग आकर ग्रामीणों ने फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. जिस पर विद्यालय का दरवाजा बंद है और छात्र-छात्राएं बाहर बैठे कर अध्यापकों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
