210507
Hamirpur - हिंदू परिवार पर धर्म परिवर्तन का बनाया जा रहा दबाव
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवक की पत्नी की तबियत ठीक करने का हवाला देकर विशेष धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा
था ,इतना ही नहीं हिन्दू युवक के घर में गाजी दरगाह भी स्थापित करा दी गई थी। जिसपर हिन्दू युवक प्रत्येक वर्ष उर्ष भी कर रहा है जिसकी जानकारी हिन्दू संगठनों को लगते ही युवक के साथ मिलकर पूरी जानकारी ली गई और पीड़ित युवक सहित पत्नी ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंगेर के घर में रेकी के बाद चोर लाखों के आभूषण-नगदी उड़ा ले गए
Munger, Bihar:प्रशांत मुंगेर अंधेरे में बड़ी वारदात: घरवालों को कमरे में बंद कर चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर-नगद।रेकी के बाद दिया घटना को अंजाम? डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम जांच में जुटी, पुलिस को सुराग की तलाश मुंगर ; धरहरा प्रखंड के हेमजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकुंड कुर्मी टोला में शुक्रवार देर रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने राजाराम राय के घर में घुसकर सोने की चेन, कान के झुमके सहित करीब 80 हजार रुपये नगद चोरी कर ली। वारदात के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया।चोरों ने बड़ी चालाकी दिखाते हुए रंजू देवी और उनकी बेटी सपना कुमारी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर निकलकर शोर न मचा सके। सुबह करीब 5 बजे जब रंजू देवी की नींद खुली, तो उन्होंने पाया कि उनका कमरा बाहर से बंद है। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोला。 पीड़िता ने बताया कि चोरों ने उनकी सास के कमरे को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों की तलाशी ली। इसके बाद सोने के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। जिस कमरे में चोरी हुई, उस समय उनकी सास एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गई थीं, जबकि उनके पति और बेटा इलाज के लिए बेगूसराय गए हुए थे。 परिजनों का कहना है कि घर के कई सदस्यों की अनुपस्थिति की जानकारी चोरों को पहले से थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। बाइट : रंजू देवी पीड़ित महिला घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के जरिए हेमजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली। तलाशी के दौरान एक सूटकेस शिवकुंड बांध के किनारे से बरामद किया गया। एफएसएल टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट के नमूने भी जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित राजाराम राय ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन दिया है。 इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी。0
0
Report
मांझी के समर्थन से NDए की मजबूती का संकेत; भाजपा में सांसद शामिल
Gaya, Bihar:धीरेंद्र शास्त्री के बयान का माँझी का समर्थन, कहा बच्चा पैदा करने में संकीर्णता व्यक्त नहीं करना चाहिए। आप पार्टी के राज्यसभा सांसद के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि इससे साबित होता है कि एनडीए अच्छा काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवाल पर कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री ने क्या कहा है क्या नही कहा है मुझे नही पता है लेकिन इतना जरूर कहते है कि आदमी को जनसंख्या बढ़ाने में या बच्चा पैदा करने में संकीर्णता व्यक्त नहीं करना चाहिए।इसलिए की सभी पेट लेकर पैदा नहीं होता है हाथ और मस्तिष्क लेकर भी पैदा होता है।कौन बच्चा कितना बड़ा आदमी हो सकता है यह कहा नहीं जा सकता है।हम रोजगार पैदा करेंगे ईमानदारी से समाज को चलाएंगे तो सबका पालन पोषण हो जाएगा।आज भारत की जनसंख्या मात्र 140 करोड़ है।जिस समय सिर्फ 60 करोड़ देवता होते थे उस समय भारत जगतगुरु कहलाता था।उस समय जनसंख्या पर इस तरह का रोक नहीं था।जनसंख्या रोक की बात मै नहीं करता हूं लेकिन यह जरूर कहता हूं कि इसे अच्छी तरह से शिक्षित करें और उसको उद्यमी बनाए।वही उन्होंने आप पार्टी के राज्यसभा सांसद का भाजपा में शामिल होने पर कहा कि आप पार्टी के राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हुए है इससे साबित होता है कि एनडीए अच्छा काम कर रहा है और एनडीए के साथ दूसरे लोग आ रहे है।आज जो संशोधन विधयेक गिर गया है बहुत लोगो को इससे मलाल हैं कि संशोधन विधयेक नहीं गिरना चाहिए था।इसलिए दूसरे पार्टी के लोग भी एनडीए में आ रहे है।0
0
Report
IPAC allegations: Congress candidates being offered to buy to ensure victory headline
Kolkata, West Bengal:যে সব কংগ্রেস প্রার্থী এবারে সম্ভাব জিততে চলেছে তাদের কেনার জন্য অফার দিচ্ছে IPAC0
0
Report
Advertisement
बहराइच: मासूम सहित तीन की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा के सवारों को रौंदा—हाईलाइट
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच.सड़क हादसे में मासूम समेत तीन की दर्दनाक मौत, सिलेंडर भरवाने आ रहे ई-रिक्शा सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, नानपारा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे तीनों मृतक, 5 माह का सतगुरु, 42 वर्षीय मौजी लाल,व 33 वर्षीय शकील की हुई मौत, ई-रिक्शा सवार अंजना घायल, CHC नानपारा में इलाज जारी, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, घायल महिला अंजना को इलाज के लिए कराया गया भर्ती बहराइच कोतवाली नानपारा इलाके के रजवापुर गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी,0
0
Report
धौलपुर में महिला आरक्षण विधेयक तुरंत लागू करने की मांग; कांग्रेस केंद्र पर दबाव बनाएगी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी और पूर्व विधायक साफिया जुबेर ने इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जुबेर ने कहा कि संसद ने वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया था, लेकिन भाजपा की सरकार इसे लागू करने में देरी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल चुनावी लाभ के लिए महिलाओं के मुद्दों को उठाती है, जबकि वास्तव में उन्हें अधिकार देने से बचती है।", // Note: The following line is a continuation of the article content and has been included as a seamless paragraph without editorial additions. ": उन्होंने कहा कि जब विधेयक पारित हो चुका है, तो इसे 2029 तक टालने की क्या आवश्यकता है। कांग्रेस ने मांग की कि इसे आगामी चुनावों से ही लागू किया जाए। सांसद भजनलाल जाटव ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और महिला आरक्षण लागू करने में भी गंभीर नहीं है। उन्होंने धौलपुर-करौली-गंगापुर रेल लाइन के दूसरे चरण के कार्य शुरू होने की जानकारी भी दी, जिसे क्षेत्र की पुरानी मांग बताया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।0
0
Report
नायब तहसीलदार ने मुकुंदरा ढाणी के विद्यालय का औचक निरीक्षण किया
Kota, Rajasthan:मंडाना (कोटा)। मंडाना उप तहसील के नायब तहसीलदार रेखराज स्वामी ने शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मुकुंदरा ढाणी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खास तौर पर पोषणाहार व्यवस्था की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने शिक्षकों से पोषाहार वितरण को लेकर सवाल किए, जिस पर शिक्षकों ने संतोषजनक जवाब दिया। मौके पर विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी नियमित पाई गई, जिससे व्यवस्थाएं सही दिशा में संचालित होती नजर आईं। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रजिस्टर संधारण और शिक्षण व्यवस्था को भी देखा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्कूल स्टाफ में हलचल रही, वहीं स्थानीय स्तर पर इसे व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
करौली में HPV वैक्सीनेशन अभियान से बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम तेज
Karauli, Rajasthan:सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान, जिला करौली एंकर इंट्रो - करौली जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेश गेट पर आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सतीश चंद मीणा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का उद्देश्य महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के मामलों पर रोक लगाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं, क्योंकि यह पूर्णतः सुरक्षित और प्रभावी है तथा इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. मीणा ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल सीता मीणा और प्रभारी गरिमा गर्ग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सहयोग से अधिकांश बालिकाओं ने टीकाकरण करवाया है, जो एक सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषिराज शर्मा, पीएचएम स्नेहलता तिवारी, एएनएम सुमन शुक्ला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान एएनएम करिश्मा शुक्ला, मधु शक्तावत, नर्सिंग ऑफिसर विष्णु, एएनएम ममता शर्मा, अनीता शर्मा, सपना, अंशु, विद्या, विद्यालय स्टाफ और अभिभावक भी उपस्थित रहे।0
0
Report
जयपुर में जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई: अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में जेडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण और कॉलोनी पर चला बुलडोजर जयपुर, 25 अप्रैल। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर अभियान चलाया। जोन-07 क्षेत्र में निवाई रोड, नांगल जैसा बोहरा स्थित हनुमान वाटिका के खसरा संख्या 03 के ऊपर की मंजिल पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर परिसर को सील किया गया। जेडीए ने बताया कि पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं जोन-12 क्षेत्र में ग्राम कालवाड़, मंडा नोपालाव रोड पर निजी खातेदारी करीब 6 बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही नई अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। मौके पर बनाई जा रही सड़कें, निर्माण सामग्री और अन्य अवैध विकास कार्यों को हटाया गया। जेडीए अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और अनियमितताओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस विजन के तहत लगातार अभियान जारी है। आने वाले दिनों में भी शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में कंटेनर से भारी मात्रा में अफीम: दो गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:भदेसर, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। नाकाबंदी के दौरान नेशनल हाईवे पर संदिग्ध कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमें 158 किलो 167 ग्राम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने मौके से डूंगरपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर की गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के सीएम ने UBSE टॉपर छात्रों को फोन पर बधाई दीं
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन(UBSE) की परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों से फ़ोन पर बात की। उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले अक्षत गोपाल, इशांत कोठारी, भूमिका और योगेश जोशी के साथ-साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा में पहला स्थान पाने वाली गीतिका पंत और सुशीला मेंदीरत्ता, दूसरा स्थान पाने वाले आर्यन और तीसरा स्थान पाने वाली वंशिका को बधाई दी। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से न केवल अपने परिवारों और ज़िलों बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे और समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।0
0
Report
बारामुल्ला में शिक्षा परियोजनाओं की शुरुआत, विज्ञान ब्लॉक की नींव रखेंगे मंत्री साकिना इटू
Gulmarg, “Education Push in Baramulla: Minister Sakina Itoo to Inaugurate Key Projects, Lay Foundation for New Science Block” Baramulla, 26 April 2026: Jammu and Kashmir Education Minister Sakina Itoo is on a visit to Baramulla, where she will undertake the inauguration and foundation stone laying of several developmental projects across the town. As part of her visit, the Minister will lay the foundation stone for a new Science Block at Government Degree College for Women Baramulla, aimed at strengthening academic infrastructure and enhancing educational facilities for students. The visit underscores the government’s focus on improving higher education infrastructure in the region and expanding opportunities for students, particularly women, in Baramulla.0
0
Report
नहर में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की मौत, घर मे कल रविवार को चचेरी बहन की थी शादी, खुशियां बदली गम मे
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के एक हादसे ने परिवार में खुशियों को मातम में बदल दिया, शनिवार लगभग 12:00 बजे गांव निवासी अफसर का 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अशफाक अपने मित्रों के साथ बिचपरी नहर के धोबी घाट पर नहाने गया था तभी अचानक पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह डूबने लगा डूबता देख उसके दो मित्रों ने बचाने का प्रयास किया किंतु तब तक वह गहरे पानी में जा चुका था फिर बच्चों ने इसकी सूचना परिवार व ग्रामीणों को दी सूचना मिलते ही सभी भागे दौड़े नहर पर पहुंचे लगभग 1 घंटे मशक्कत कर ग्रामीणों ने डूबे किशोर के शव को बरामद कर लिया घटना की सूचना मोतीपुर पुलिस तथा स्थानीय लेखपाल को दी गई सूचना मिलते ही स्थानीय लेखपाल व मोतीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, परिजन किशोर को सीएचसी मोतीपुर लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मोतीपुर पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया है।वहीं स्थानीय लेखपाल द्वारा जांच पड़ताल का रिपोर्ट तैयार की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर दी, पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बेकाबू ट्रक ने रोडवेज बस में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, हादसे में रोडवेज बस का पिछला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार, हादसे में बाल-बाल बचे बस सवार, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर हिरासत में लिया, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के NH-27 का मामला।0
0
Report
सोनभद्र में लेनদेन विवाद पर युवक के साथ बंधक बनाकर 8 घंटे मारपीट
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक युवक के साथ ऐसी हैवानियत हुई, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी...लेनदेन के विवाद में एक शख्स के साथ बंधक बनाकर 8 घंटे तक मारपीट का आरोप है, वो भी कपड़े उतारकर... पीड़ित का यह भी कहना है कि अगर आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की जाए तो वीडियो सबूत मिल सकता है, पुलिल का कहना है कि जांच चल रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी...0
0
Report
कटिहार में महिला आरक्षण पर भाजपा की रणनीति, निशा सिंह ने विपक्ष पर निशाना
Katihar, Bihar:कटिहार में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की पहल तेजतर्रार विधायक निशा सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना जनगणना और परिसीमन के बाद ही संभव होगा महिला आरक्षण लागू -- निशा सिंह कटिहार जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में प्राणपुर विधायक निशा सिंह ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा की पहल और रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार देशभर में कार्यक्रम चला रही है और इसी कड़ी में कटिहार में यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई। विधायक निशा सिंह ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब महिला आरक्षण बिल संसद में लाया गया था, तब सभी दलों को एकजुट होकर इसका समर्थन करना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसमें आपत्ति जताई और क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसा नहीं है कि यह बिल पास नहीं होगा, बल्कि आवश्यक प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद इसे जरूर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष परिसीमन को मुद्दा बनाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, जबकि संविधान के अनुसार किसी भी महत्वपूर्ण विधेयक को लागू करने से पहले कुछ आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करना अनिवार्य होता है। इसमें जनगणना और परिसीमन प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि देश की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए परिसीमन बेहद जरूरी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की जानी चाहिए। निशा सिंह ने कहा कि जनगणना और परिसीमन के बाद ही महिला आरक्षण का सही स्वरूप सामने आएगा और उसी आधार पर इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमलोग अपना हक और अधिकार लेकर ही रहेंगे, इस मुद्दे पर रुकने वाले नहीं हैं।0
0
Report
Advertisement
