हमीरपुर पुलिस ने दंगाइयों से निपटने की तैयारी की
Rohari, Uttar Pradesh:हमीरपुर के मौदहा में पुलिस ने आज दंगाइयों से निपटने की तैयारी का प्रदर्शन किया। इस रिहर्सल में पुलिस क्षेत्राधिकारी मौदहा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने हथियारों और अन्य उपकरणों के साथ प्रदर्शन किया। दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई जिनमें एलआईयू, शांति पार्टी, फायर ब्रिगेड, लाठी पार्टी, अश्रु गैस, फायरिंग और स्ट्रेचर टीम शामिल थीं। यह अभ्यास मौदहा कस्बे के रहमानिया ग्राउंड में हुआ जिसमें यातायात प्रभारी भी मौजूद थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
