Hamirpur - पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा ,हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल
Hamirpur, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में मजदूरों से भरा तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिस हादसे में पिकअप सवार आधा दर्जन से अधिक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरीला में भर्ती कराया गया,जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद 6 मजदूरों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस: सिकंदर राव में महीनों से ठप आरओ प्लांट, नगर पालिका से जल्द मरम्मत की मांग
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस: सिकंदराराऊ-नगर के मोहल्ला गांधीगंज में नगर पालिका द्वारा स्थापित आरओ (RO) प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आरओ प्लांट बंद होने के कारण स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरओ प्लांट को ठीक कराने के लिए नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से उन्हें मजबूरन अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार से रामलीला का आयोजन शुरू होने जा रहा है। रामलीला ग्राउंड के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। ऐसे में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। आरओ प्लांट बंद रहने से रामलीला देखने आने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पानी की समस्या को लेकर मोहल्ले में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रामलीला शुरू होने से पहले आरओ प्लांट की मरम्मत कर उसे चालू कराया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और रामलीला के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
