210301
हमीरपुर को CM डैशबोर्ड की रैंकिंग में मिला पहला स्थान
Hamirpur, Uttar Pradesh:CM डैशबोर्ड की जारी रैंकिंग में हमीरपुर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है जहां जिले को 90.30% अंक मिले हैं। इस रैंकिंग में प्रदेश में हमीरपुर के अलावा कोई अन्य जनपद 90 प्रतिशत अंक हासिल नहीं कर सका। पिछले माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में हमीरपुर को तीसरा स्थान मिला था। DM घनश्याम मीना के निर्देशन में विकास कार्यों और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया गया जिसके परिणामस्वरूप जिले को यह उपलब्धि मिली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भादरवाद में सीज़न की पहली बर्फबारी, Kailash रेंज सफेद
Bhaderwah, Exclusive story; Season’s First Snowfall Covers Higher Reaches of JK's Bhaderwah, Rain Lashes Plains, Kailash Range Turns White Season’s first snowfall witnessed in Bhaderwah's higher reaches, covering the Kailash Range and Ashapati Glacier in a blanket of white, while plains experienced rainfall amid a change in weather conditions. The fresh snowfall transformed the high-altitude mountain landscape, offering breathtaking views of snow-covered peaks and glaciers across the Chenab Valley. The Kailash Range and Ashapati Glacier received a fresh layer of snow as temperatures dipped in the higher reaches. Meanwhile, rainfall in the plains brought a noticeable change in weather, adding to the chill in the region, prompting residents to bring out their warm clothes to protect themselves from the cold. The towering Kailash Range received a fresh layer of snow amid a drop in temperatures at higher altitudes, while the Ashapati Glacier also turned white, adding to the region’s spectacular natural beauty. The season’s first snowfall marks the onset of winter conditions in the higher mountain areas of the region. With temperatures expected to remain low at higher elevations, the changing weather signals the arrival of the colder months in the Chenab Valley. The snow-covered mountains once again highlighted Bhaderwah’s scenic splendour, reinforcing its identity as one of Jammu and Kashmir’s most picturesque mountain destinations. With the weather turning colder, residents have begun adjusting to the changing conditions as the region moves towards the winter season.0
0
Report
गाजियाबाद में मिशन शक्ति चौपाल से महिला सुरक्षा और अधिकार जागरूकता बढ़ी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर योगी सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रयासों के तहत गाजियाबाद पुलिस मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए चौपाल आयोजित की जा रही हैं, जहां महिलाएं बिना किसी झिझक के सीधे पुलिस अधिकारियों से संवाद कर सकती हैं और अपनी समस्याएं साझा कर सकती हैं। चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारी महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं। उन्हें आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही, इन नंबरों के इस्तेमाल, महिलाओं के कानूनी अधिकारों और किसी भी तरह की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए गाजियाबाद के प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महिलाएं 24 घंटे पहुंचकर अपनी शिकायत और समस्या बता सकती हैं। यहां तैनात महिला पुलिसकर्मी उनकी बात सुनेंगी और शिकायत के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। मिशन शक्ति चौपाल का उद्देश्य केवल महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी है। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।0
0
Report
पलवल में Roll Back मांग पर स्वर्ण समाज ने मसाला यात्रा से विरोध दर्ज कराया
Palwal, Haryana:पलवल में UGC Roll Back की मांग को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्वर्ण समाज के लोगों ने मसाला यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। वहीं, प्रदर्शन में शामिल चांदीराम गुप्ता ने आरोप लगाया कि पलवल में कुछ लोग एससी-एसटी एक्ट का कथित रूप से दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को फंसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि शहर में ऐसी गैंग सक्रिय है, जो निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने में शामिल है। चांदीराम गुप्ता ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद हादसा: तेज क्रेटा ने बाइक सवारों को टक्कर दी, घायल; चालक पकड़ में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र में सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज रेड लाइट के पास सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार काले रंग की क्रेटा कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों और एक छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य दो घायलों को संतोष मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया है। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई।0
0
Report
जालौन में देर रात अज्ञात चोरों ने घर में ताला काटकर चोरी किया — जानिए पूरी खबर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात चोरों ने देर रात्र एक घर को बनाया निशाना, चोरों ने रात्रि में ताला काटकर जेवरात और नगदी की पार, चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए शातिर चोर, सुबह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के धरमपुरा जागीर गांव का मामला।0
0
Report
पंचायती जमीन पर सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिस ने कराया शान्त
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के गुडरिच क्षेत्र में पंचायती जमीन पर सड़क बनाने को लेकर छिड़ा विवाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विकासनगर के गुडरिच क्षेत्र में अफरातफरी के साथ हाई-वोल्टेज हंगामा खड़ा हो गया जब यहां सड़क निर्माण को लेकर विवाद भड़का कि मौके पर पंचायती जमीन पर सड़क बनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गरमा गया और हाथापाई में तब्दील हो गया जहां महिला-पुरुषों समेत दोनों पक्षों के लोगों में चीख-पुकार के साथ हाथापाई शुरू हो गई। विवाद की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल होती दिख रही हैं। दरअसल गुडरिच क्षेत्र में पंचायती जमीन पर सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ परिवार लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण को लेकर आश्वासन मिलने के बाद पंचायती भूमि पर काम शुरू हुआ, लेकिन निर्माण कार्य पर रोक लगाने की कोशिश को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ गई। विवाद ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और रास्ता जाम करने की कोशिश किए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुुझा कर मामला शांत कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में एक दिन की SP बनी पल्लवी, 7वीं की छात्रा
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत एक दिन की SP बनी छात्रा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 7वीं की छात्रा पल्लवी बनी एक दिन की एसपी. एक दिन की पुलिस अधीक्षक बनी पल्लवी ने महिला फरियादियों की सुनी शिकायतें, एसपी बनी छात्रा ने महिलाओं की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनकर दिए निर्देश, शारदीय नवरात्र में एक दिन की एसपी छात्रा ने अपने आपको किया गौरवान्वित महसूस, जालौन के उरई स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का मामला.0
0
Report
चंदौली: गैस लीक से घर में भीषण आग, चारपाई-गहनों समेत गृहस्थी जलकर खाक
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली: गैस लीक से घर में भीषण आग... - खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद मकान में लगी भीषण आग - आग की चपेट में आने से अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख - मकान निर्माण के लिए ठेकेदार को देने हेतु रखे दो लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़े - जेवरात और रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी जलकर नष्ट होने की जानकारी - ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू - पीड़ित शिवकुमार पाण्डेय के परिवार के सामने रोजी-रोटी और रहने का संकट - ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की लगाई गुहार - सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव का मामला0
0
Report
सीएम योगी माफिया अतीक के कब्जे से भूमि मुक्त कर 602 फ्लैट का भूमि पूजन करेंगे
Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक के कब्जे वाली जमीन पर सीएम योगी आज फिर करेंगे भूमि पूजन, पाँच साल पहले माफिया के कब्जे वाली जमीन पर भूमि पूजन करके गरीबों को दिया था 72 फ्लैट, इस बार 602 लाभार्थियों के लिए पद्म आवास योजना का भूमि पूजन करेंगे सीएम योगी। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ माफियाओं के चंगुल से सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराके गरीबों के लिए आशियाना बना रहें हैं। इसकी शुरुआत संगम नगरी प्रयागराज के लूकरगंज से करीब पांच साल पहले हुई थी। जहां माफिया अतीक से सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराके गरीबों के लिए 72 फ्लैट बनाए गए। सीएम योगी साल 2021 में भूमि पूजन के लिए पहुंचे थे, जिसे 2023 में लाभार्थियों को आवंटित कर दिया गया। वहीं एक बार फिर से आज सीएम योगी माफिया अतीक के गढ़ चकिया पहुंच रहें हैं, जहां वह पीडीए के पद्म आवास योजना का सीएम योगी भूमि पूजन करेंगे। जिसके बाद यहां पर पीडीए द्वारा 602 फ्लैट बनाए जाएंगे। माफिया अतीक के कब्जे वाली जगह लूकरगंज में पांच साल पहले बने फ्लैट में 72 गरीब परिवार रह रहें हैं। जो बेहद आज बेहद खुश हैं। लाभार्थियों में शामिल तारा श्रीवास्तव का कहना है कि सीएम योगी दीनबंधु हैं, वह दीनबन्धु की तरह गरीबों के लिए काम कर रहें हैं, इसके पहले किसी सरकार ने गरीबों के बारे में नहीं सोचा। जो लोग इसके पहले सरकार में थे वह तो माफियाओं के लिए काम करते थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ गरीबों के लिए काम कर रहें हैं। लूकरगंज में ही माफिया के कब्जे से मुक्त हुई जमीन पर बने फ्लैट की लाभार्थी सुधा शर्मा का कहना है कि योगी जी दीर्घायु हों, क्योंकि उन्होंने गरीबों के लिए सोचा है, सुधा का कहना है कि गरीबों को वह आवास जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। इसके पहले की सरकारों ने कभी गरीबों के बारे में नहीं सोचा। लाभार्थियों का कहना है कि हम जैसे दूसरे गरीब परिवारों को भी सीएम योगी आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज भूमि पूजन के लिए आ रहें हैं, वह चिरंजीवी हों, यही कामना प्रभु से हम करते हैं।0
0
Report
Advertisement
पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने दिवंगत कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि दी
Kishanganj, Bihar:पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आरके मार्बल ग्रुप के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल कटारिया आरके हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल पाटनी परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने कंवरलाल पाटनी के जीवन, उनके संस्कारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। कटारिया ने कहा कि इंसान को उसके जीवन में किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाता है।पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज किशनगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने आरके हाउस पहुंचकर आरके मार्बल ग्रुप के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी सहित सुरेश पाटनी और विमल पाटनी से मुलाकात की। कटारिया ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी के जीवन और उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि किसी भी इंसान को उसके जीवन में किए गए कार्यों के कारण ही याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि कंवरलाल पाटनी को सेवा, संस्कार और कर्म की यह विरासत अपने पिता से मिली थी। इन्हीं संस्कारों का बीजारोपण वे अपने पुत्रों में भी करके गए हैं।कटारिया ने विश्वास जताया कि कंवरलाल पाटनी द्वारा अपने परिवार में स्थापित किए गए संस्कार और मूल्य भविष्य में भी समाज के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इन संस्कारों का लाभ आने वाले समय में राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश को भी मिल सकेगा। राज्यपाल के इस दौरे के दौरान पाटनी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ ही दिवंगत कंवरलाल पाटनी के व्यक्तित्व, उनके कार्यों और उनकी विरासत को याद किया गया।स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उनके जीवन को कर्म और संस्कारों की विरासत बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बाइट गुलाब चंद कटारिया0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जंगल में जंगली सूअर के हमले से धनबाद में दो घायल, हालत गंभीर
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के धारजोड़ी गांव के पास जंगल में जंगली सूअर के हमले में दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान गांव के रहने वाले हेमलाल किस्कु और उनके बहनोई परमेश्वर टुड्डू के रूप में हुई है. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया. हेमलाल किस्कु की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह हेमलाल किस्कु और उनके बहनोई परमेश्वर टुड्डू शौच के लिए गांव के पास स्थित जंगल की ओर गए थे. इसी दौरान अचानक एक बड़ा जंगली सूअर वहां पहुंच गया. सूअर ने हेमलाल किस्कु पर हमला कर उन्हें उठाकर पटक दिया. इसके बाद पास में खड़े परमेश्वर टुड्डू को भी धक्का देकर गिरा दिया. दोनों के जमीन पर गिरने के बाद जंगली सूअर ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया. हमले में हेमलाल किस्कु के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं. वहीं, परमेश्वर टुड्डू भी घायल हो गए. दोनों ने बचाव के लिए जोर-जोर से शोर मचाया. उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को आता देख जंगली सूअर दोनों को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हेमलाल किस्कु की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है.0
0
Report
Advertisement
Mirzapur में योगी आदित्यनाथ Maa Vindhyavasini मंदिर दर्शन के लिए पहुँचे visuals के साथ
Noida, Uttar Pradesh:MIRZAPUR (UTTAR PRADESH): CHIEF MINISTER YOGI ADITYANATH TO OFFER PRAYERS AT MAA VINDHYAVASINI TEMPLE/ VISUALS0
0
Report
नालंदा में शराब तस्करों पर पुलिस पर गोलीबारी, सिपाही अजीत कुमार की मौत
Pariaunna, Bihar:बिहार के नालंदा में शराब तस्करों की पुलिस टीम पर फायरिंग। गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार की मौत इलाज के दौरान सिपाही ने तोड़ा दम। शराब की बड़ी खेप की सूचना पर पहुंची थी टीम। पटना एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (EIB) और राजगीर उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई। बुधवार रात खराट मोड़ के पास हुई घटना0
0
Report
जोजावर नवोदय विद्यालय में मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन
Pali, Rajasthan:मारवाड़ के जोजावर नवोदय विद्यालय में मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह मारवाड़ जंक्शन के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में विद्यार्थियों के सर्वाधिक विकास लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन एवं युवाओं के नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन हुआ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ग्राम सभा की वास्तविक कार्य प्रणाली का जीवंत प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण विकास शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता रोजगार महिला सशक्तिकरण कौशल विकास पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किया ,ग्राम सभा में ग्रामीण लोकतंत्र की आधारशिला के बारे में छात्र-छात्राओं को सीखने को मिला, साथ ही नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला ,विद्यार्थियों ने ग्राम सभा से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत उत्साह और आत्मविश्वास के साथ निभाई, विद्यार्थियों ने सरपंच ग्राम सभा सचिव पंचायत समिति सदस्य युवा प्रतिनिधि किसान प्रतिनिधि महिला प्रतिनिधि कि संबंधित भूमिकाओं के माध्यम से ग्राम सभा की बैठक की प्रक्रिया को प्रस्तुत किया0
0
Report
Advertisement
